Home Blog Page 2470

जेल के 81 कर्मचारियों को हर महीने ‘सैलरी’ देता था सुकेश चंद्रशेखर, महाठग का एक और कारनामा

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया कारनामा पता चला है। बताया गया है कि जेल में बंद सुकेश अलग बैरक और मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को हर महीने रिश्वत देता था। इनकी संख्या एक दो नहीं, 80 से ज्यादा है। ऐसे में सुकेश चंद्रशेखर से घूस लेने के आरोप में रोहिणी जेल के 80 से ज्यादा कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि जैसे कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी देती है उसी तरह से सुकेश हर महीने जेलकर्मियों को पूरे डेढ़ करोड़ रुपये बांटता था। दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा ने कुल 81 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कांड उस समय का है जब सुकेश रोहिणी जेल में बंद था।

 

पुलिस को एक नोट भी मिला है जिसमें उन सभी जेलकर्मियों के नाम है जिन्हें हर महीने घूस पहुंचती थी। बताया जा रहा है कि इसमें सफाई कर्मियों को 5-10 हजार और अधिकारियों को लाखों रुपये मिलते थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि Economic Offences Wing ने जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच के लिए दिल्ली जेल प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई की। पुलिस ने रोहिणी जेल स्टाफ पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पहले ही दावा किया था कि सुकेश को अलग से एक बैरक दिया गया था। फोन समेत ऐशो-आराम की सभी चीजें मुहैया कराई गईं।

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को ठगने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। कई करोड़ के फ्रॉड केस में वह आरोपी है। वह कितना बड़ा शातिर है यह इस बात से समझा जा सकता है कि उसने जेल में बैठे-बैठे कई लोगों को ठगने की कोशिश की। इससे पहले 200 करोड़ की ठगी के मामले सुकेश काफी समय से चर्चा में है। उसके बारे में कहा जाता है कि 17 साल की उम्र से उसने लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया था। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ उसकी तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

 

महुआ के बिगड़े बोल, ट्वीट से साधा निशाना, अब मां ओ मां…?

कोलकाता। Controversy Issue : काली फिल्म पोस्टर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अपने बयान से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही हैं तो भाजपा व अन्य हिंदू संगठन उनका लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच महुआ मोइत्रा ने एक और ट्वीट करके इस आग को और हवा दे दी है।

बीजेपी पर फिर साधा निशाना
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को ट्वीट किया (Controversy Issue) कि ‘बंगाल के लिए बीजेपी के ट्रोल-इन-चार्ज को सलाह देंगे कि वे अपने आकाओं से कहें कि वे उन चीजों पर टिप्पणी करना बंद करें जिनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।’ अपने इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि ‘दीदी ओ दीदी ने उन्हें बूट दिलवाया। अब मां ओ मां इनके सीने पर पैर रखेगी।’

गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां भाजपा की पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी सोच हावी हो और सभी धर्म के आस-पास घूमते रहें। मैं मरते दम तक अपने बयान पर कायम रहूंगी। तुम अपनी एफआईआर दर्ज कर लो, कोर्ट में मिलूंगी।’

महुआ ने कहा
मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। उन्होंने, ‘यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं। अगर आप भूटान और सिक्किम जाएं तो वहां पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है। वहीं, आप उत्तर प्रदेश में किसी को प्रसाद में व्हिस्की दे दो तो उसकी भावना आहत हो सकती है। मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है। देवी काली के कई रूप हैं।’

 

बयान पर टीएमसी का किनारा-थरूर का समर्थन
महुआ के बयान से उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूरी तरह किनारा कर लिया है। साथ ही बयान की निंदा भी की है। हालांकि, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महुआ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है, महुआ मोइत्रा पर हो रहे हमलों ने मुझे हैरान कर दिया है। ये हमले उस वजह से हो रहे हैं, जो हर हिंदू जानता है। हिंदू जानते हैं कि देश में हर जगह पूजा करने का तरीका अलग-अलग है। देवी पर कोई क्या चढ़ाता है, यह वह भक्त ही जानता है।

उन्होंने आगे (Controversy Issue) कहा, हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, अगर हम सार्वजनिक मंच पर किसी के बारे में कुछ कहेंगे तो किसी न किसी की भावना आहत ही होगी। हालांकि, यह तय है कि महुआ ने किसी को अपमानित करने की भावना से ऐसा नहीं कहा था। उन्होंने आगे कहा, मैं सबसे अपील करता हूं कि माहौल को ठंडा रखें। धर्म को कोई किस प्रकार मानता है, यह भक्त पर ही छोड़ दें।

Viral News: ‘GF आ रही’, ‘कुत्ता लाइसेंस खा गया’: Traffic Rule तोड़ने पर ऐसे-ऐसे बहाने, पकड़ लेंगे सिर

Excuses Of Violators Of Traffic Rules: दिल्ली (Delhi) में ट्रैफिक रूल्स (Traffic Rulees) का उल्लंघन करने वाले लोग जुर्माने और अन्य सजा से बचने के लिए कुछ अनोखे बहाने बनाने लगे हैं जैसे कि ‘कुत्ता मेरा ड्राइविंग लाइसेंस खा गया’, ‘गर्भवती होने की वजह से मैं सीट बेल्ट नहीं पहन सकती’ और ‘प्रेमिका इंतजार कर रही है.’ बता दें कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक ट्वीट के जवाब में यूजर्स की यह राय सामने आई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ट्रैफिक पुलिस को यह बताना कि उन्होंने पहली बार नियमों का उल्लंघन किया है, इससे वे जुर्माने से बच जाते हैं. दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने किया ये ट्वीट

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट करके यूजर्स से पूछा था कि वे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर किस तरह के बहाने बनाकर जुर्माने से बचने की कोशिश करते हैं. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘नियमों का उल्लंघन करने के बाद आपने जुर्माने से बचने के लिए यातायात पुलिस के सामने सबसे अनूठे बहाने क्या दिए हैं?’

लोगों ने दिए अनूठे बहाने

दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट के जवाब में सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े ही अनूठे बहानों के बारे में बताया. एक यूजर ने लिखा, ‘सर, मेरी प्रेमिका इंतजार कर रही है. जाने दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा. और यह तरीका हर बार कामयाब हो जाता है.’ एक अन्य यूजर ने टि्वटर पर लिखा, ‘सर, पहली बार है…छोड़ दो…पक्का अगली बार ऐसा नहीं होगा.’

ये वाला बहाना है सबसे गजब

सौरभ श्यामल नामक एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक दिन हेलमेट न पहनने पर पकड़े जाने पर मैंने कहा सर, हम छात्र हैं और हमारे पास पैसे नहीं हैं.’ वहीं एक महिला ने जवाब में कहा, ‘गर्भवती हूं सीट बेल्ट नहीं पहन सकती.’ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अपने दोस्त का बहाना बता रहा हूं: सर बीवी का अफेयर चल रहा है किसी के साथ, हौज खास में बैठी है अभी उसी के साथ.’ लोगों ने ऐसे-ऐसे बहाने बताए, जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल है

Viral Video: दूसरी महिला के साथ रोमांस कर रहा था सिपाही, पत्नी ने की छापेमारी और जमकर की पिटाई

न्यूज डेस्क। Wife Beats Husband: बताया जा रहा है कि नौबस्ता थाने में तैनात कॉन्स्टेबल की पत्नी ने उसे गैर महिला के साथ लखनऊ के एक फ्लैट में रंगे हाथों पकड़ा. पत्नी ने पति की वहीं पिटाई करनी शुरू कर दी. इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है. रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि कॉन्स्टेबल ने उप-निरीक्षक का एक फर्जी आईडी कार्ड (Fake ID Card) भी बनवा रखा था. कॉन्स्टेबल की पहचान राजीव यादव (Rajeev Yadav) के नाम से हुई है. कॉन्स्टेबल की पत्नी का नाम विजयाराजे यादव (Vijayaraje Yadav) है.
[7/10, 18:20] The Duniyadari.com: पत्नी ने कॉन्स्टेबल पति को एक फ्लैट में किसी महिला के साथ रंगरलिया (Romance) मनाते हुए पकड़ा, जिसके बाद पत्नी अपना आपा खो बैठी और पति की कुटाई करने लगी. इसके बाद पति-पत्नी (Husband-Wife) और दूसरी महिला के बीच बहस चलती रही. इसके अलावा पत्नी ने कॉन्स्टेबल राजीव यादव के एक फर्जीवाड़े (Forgery) का खुलासा भी किया है.

फर्जी आईडी कार्ड भी हुआ वायरल

कॉन्स्टेबल पद पर तैनात राजीव यादव ने उप-निरीक्षक पद का एक फेक आईडी कार्ड भी बनवा रखा है. इसकी फोटो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है. पत्नी का आरोप है कि उप-निरीक्षक के फर्जी आईडी कार्ड से राजीव यादव एक साल से उगाही कर रहा है. पत्नी विजयराजे ने पति को रंगे हाथों पकड़ने के बाद कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब कार्रवाई (Action) नहीं हुई तो पत्नी डीसीपी के साउथ दफ्तर पहुंच गई.

पत्नी ने की शिकायत

पत्नी ने अपने पति की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. वहीं इस पूरे मामले पर एडिशनल डीसीपी साउथ मनीष सोनकर (Manish Sonkar) का कहना कि कॉन्स्टेबल की पत्नी ने शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी (Marriage) करने के संबंध में शिकायत की है, जिसकी जांच ACP गोविंदनगर को सौंप दी गई है.

KORBA: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष बने मनीष… तो नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी नेहा साहू को…

कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा ने 64 वां स्थापना दिवस महाराणा प्रताप भवन बुधवारी में मनाया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघचालक डॉ.विशाल उपाध्याय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् प्रांत छत्तीसगढ़ के सह संगठन मंत्री महेश साकेत रायगढ़ विभाग संयोजक मोंटी पटेल रायगढ़ विभाग की छात्रा प्रमुख सुश्री मनीषा सोनी उपस्थित रही।


बता दें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर वर्ष स्थापना दिवस मानता है। इस कड़ी में संस्था के नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें मनीष अग्रवाल को अध्यक्ष और नेहा साहू को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर सर्व प्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर के अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थी जो इस वर्ष अपने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंको से उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किए हैं ऐसे विद्यार्थियों को मेडल डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.विशाल उपाध्याय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा जिले के कार्यों की सहराना की, मुख्य परिषद् वक्ता ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् 9 जुलाई 1949 से आज निरंतर राष्ट्र पुनर्निमार्ण एवं व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रही है , उन्होंने विद्यार्थी परिषद् के इतिहासों के बारे बताते हुए कहा कि आज विद्यार्थी 74 वें वर्ष पूरे हुए एवं हम सभी 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है , विद्यार्थी कल का नही अपितु आज का नागरिक है , एवं हम सभी विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्त्ता विद्यार्थी परिषद् के 75 अमृत महोत्सव को साल भर धूम धाम से कार्यक्रमों के रूप में आंदोलनों के रूप में एवं अन्य कार्यों के माध्यम से मानने वाले है। इसके पश्चात विद्यार्थी परिषद् की नवीन कार्यकारिणी कि घोषणा की गई जिसमे इस साल कोरबा नगर अध्यक्ष के रूप में मनीष अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार एवं नगर मंत्री अभिषेक तिवारी, नगर सहमंत्री नेहा साहू, अंशिका शर्मा ,ललित भवानी, उद्देश्य यादव, नगर कार्यालय मंत्री राहुल मंहत कोषाध्यक्ष करण गुप्ता सोशल मीडिया प्रमुख जय सिंह सह प्रमुख महिश महिलांगे महाविद्यालय प्रमुख साक्षी बहल सह प्रमुख सुभाशु सिंह विद्यालय प्रमुख देवराज सारथी शाहपुर में संजना यादव एस एफ डी प्रमुख सक्षम यादव सह प्रमुख आरती कर्ण rkm प्रमुख मांशी सह प्रमुख किरण क्रीड़ा प्रमुख प्रभात निर्मलकर सह प्रमुख कृतिका एवं अल्का शर्मा मनोवैज्ञानिक प्रमुख संध्या एवं अर्जुन nss प्रमुख मानसी गुप्ता ncc प्रमुख प्रदीप साहू छात्रावास प्रमुख मुकुंद सिंह सह प्रमुख पायल । नगर कार्यकारिणी सदस्य में राजमोहन, राजू,अनिकेत, सपना प्रिंस कर्स तुलसी जांगड़े को बनाया गया ।
इस अवसर पर राजनीतिक क्षेत्र से नरेंद्र देवगन, समाज सेवी भगवती अग्रवाल एवं अन्य समाज के लोग विद्यार्थी परिषद् कोरबा जिला के संगठन मंत्री शिवशंकर प्रजापति ,जिला संयोजक सनी यादव भी उपस्थित रहे।

मैं स्कूल जा रहा हूं’ का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सके हेडमास्टर, भड़के SDO…

न्यूज डेस्क।बिहार के मोतिहारी जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. हेडमास्टर जी कैमरे के सामने ‘मैं विद्यालय जाता हूं’, ‘मैं विद्यालय जा रहा हूं’ का अंग्रेजी में अनुवाद नहीं पाए और निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ के सामने बगले झांकने लगे. वहीं, स्कूल के एक और टीचर जलवायु और मौसम के बीच अंतर नहीं बता सके. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल का यह मामला है. दरअसल, एसडीओ रविंद्र कुमार बीते दिनों कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान वह चैता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गए और सीधे क्लासरूम में जा पहुंचे.

एसडीओ ने क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रहे एक सहायक शिक्षक मुकुल कुमार से पूछ लिया कि जलवायु, मौसम और पर्यावरण के बीच क्या अंतर है? जिसका सही उत्तर नहीं मिल सका. इसके बाद खुद एसडीओ ने ब्लैकबोर्ड पर लिखकर टीचर सहित बच्चों को सरल भाषा में विस्तार से इन सबके बारे में बताया.
इसके बाद SDO रविंद्र कुमार ने स्कूल के हेडमास्टर विश्वनाथ राम के कक्ष में पहुंच गए और पूछा, ”आप कौन से विषय के शिक्षक हैं?” जवाब में हेडमास्टर ने कहा, ”मैं अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाता हूं.”

अविश्वसनीय ! मात्र 17 वर्ष और ढाई करोड़ की स्कॉलरशिप…पढ़ें पूरी खबर

पटना। किसी की पहचान उसकी सूरत से नहीं बल्कि उसका सिरत से होता है, यह एक बार फिर पटना के एक होनहार दलित प्रेम कुमार ने साबित किया है।

जानकारी के अनुसार, पटना के फुलवारी शरीफ में (Motivational Story) गोनपुरा गांव के 17 वर्षीय महादलित छात्र प्रेम कुमार को अमेरिका के प्रतिष्ठित लाफायेट कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। निसंदेह इस घोषणा के बाद परिवार समेत पूरे गोनपुरा गांव में खुशी का माहौल है।

मजदूरी कर परिवार किसी तरह करता है गुजारा
प्रेम कुमार के पिता जीतन मांझी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रेम अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई है। प्रेम कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में शोषित समाधान केंद्र उड़ान टोला दानापुर से मैट्रिक पास किया है। इसी कॉलेज से उसने 2022 में साइंस मैथ पेपर से इंटर की परीक्षा दी है।

प्रेम बिहार के महादलित मुसहर समुदाय से आते हैं और अपने परिवार से कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य होंगे। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है और राशन कार्ड धारक है। वह वर्तमान में शोषित समाधान केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्र हैं।

गुरुजनों को जताया आभार
14 वर्ष की उम्र में प्रेम कुमार ने पटना के जसप्रीत ग्लोबल संस्थान से जुड़कर अपने पढ़ाई को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसी क्रम में संस्थान के द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व उन्हें यह सूचना मिली कि अमेरिका के एक प्रतिष्ठित कॉलेज ने उनका सिलेक्शन किया है। प्रेम कुमार ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने पिता और गुरुजनों का आभार जताया।

पहले महादलित छात्र होंगे प्रेम
वर्ष 1826 में स्थापित लाफायेट कॉलेज को लगातार अमेरिका के शीर्ष 25 कॉलेजों में स्थान दिया गया है। इसे अमेरिका के ‘हिडन आइवी’ कॉलेजों की श्रेणी में गिना जाता है। प्रेम भारत में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले महादलित छात्र होंगे।

दुनियाभर के 6 छात्रों में से एक हैं प्रेम
प्रेम दुनिया भर के 6 छात्रों में से एक हैं, जिन्हें लाफायेट कॉलेज से प्रतिष्ठित ‘डायर फैलोशिप’ प्राप्त होगी। लाफायेट के अनुसार, यह फेलोशिप उन चुनिंदा छात्रों को प्रदान की जाती है जिनमें दुनिया की कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आंतरिक प्रेरणा एवं प्रतिबद्धता हो।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे प्रेम कुमार
लाफायेट कॉलेज में प्रेम कुमार (Motivational Story) मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अंतर्राष्ट्रीय संबंध की पढ़ाई करेंगे। प्रेम को प्राप्त 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति लाफायेट कॉलेज में चार वर्षों के लिए उनके पढाई एवं रहने के पूरे खर्च को कहन करेगी। इसमें ट्यूशन, निवास, किताबें आपूर्ति, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा व्यय, इत्यादि शामिल है।

बादल फटने के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा, बालटाल में रुका जत्था, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,पुसौर के परिवार ने मांगी मदद

जम्मू/नई दिल्ली/रायपुर।  अमरनाथ यात्रा में बादल फटने के बाद हुए हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई वहीं 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं।  सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है। कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है और श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा फिर से खुलने का इंतजार है। प्रशासन ने कहा है कि जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक दोबारा अमरनाथ यात्रा नहीं खुलेगी।

छत्तीसगढ़ के 2 से 3 हजार लोग फंसे

वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के अमरनाथ यात्रियों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आपदा को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेसिडेंट कमिश्नर गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर +91-9997060999 और छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर +91-1146156000 जारी किया है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नंबर में संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।

हेल्पलाइन के प्रभारी गणेश मिश्र ने बताया, रायगढ़ के पुसौर के एक परिवार ने संपर्क किया था। वे लोग गुफा से करीब 6 किलोमीटर दूर रोके गए हैं। उस परिवार में सात लोग हैं, सभी सुरक्षित हैं।

सीजी ब्रेकिंग: बस्तर में भारी बारिश, बीजापुर में नाले में बहा चावल से भरा ट्रक,सैकड़ों गांव का संपर्क टूटा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के अधिकांश छोटे-बड़े नाले और नदी उफान पर हैं। कई स्थानों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से सैकड़ों गांव का संपर्क टूट गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह भोपालपट्ट्नम के मेट्टूपल्ली (पमगाल) गांव के नाले में चावल से भरी ट्रक बह जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इस घटना की अभी तक कोई प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मानसून अपडेट : छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती गांव गढ़चिरौली में बाढ़, 128 गांवों से संपर्क टूटा, बस्तर में बारिश का अलर्ट

गढ़चिरौली/जगदलपुर। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से 130 गांव प्रभावित हुए हैं और 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं, दक्षिण भारत के भी कई इलाकों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है।

तेलंगाना में रविवार तक के लिए बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है। कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। तेलंगाना में बारिश को लेकर रेड अलर्ट के मद्देनजर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार को अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया जाए और सुरक्षा के त्वरित कदम उठाए जाएं।

मौसम केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और अन्य जिलों में रविवार  तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।