पुण्यतिथि विशेष: मजदूरों के हक की आजाद आवाज थे कामरेड नवरंगलाल
बड़े गौर से सुन रहा था जमाना,
बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में ड्रेस कोड खत्म, हिजाब विवाद के बाद बड़ा फैसला
रायपुर। देशभर में हिजाब विवाद hijab controversy और ड्रेस कोड को लेकर छिड़े बहस के बीच छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने ड्रेस कोड को लेकर एक अहम फैसला लिया है। Chhattisgarh’s private schools छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में यूनिफ़ॉर्म की बाध्यता end dress code को समाप्त कर दिया गया है, स्कूलों में इस सत्र के लिए विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू नहीं होगा।
सामान्य वेशभूषा में क्लास जा सकेंगे बच्चे
इस फैसले के बाद बच्चे सामान्य वेशभूषा में क्लास जा सकेंगे। प्रदेश भर में छठवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल खुलने के बाद से विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 2022- 2023 सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। हालाँकि आगामी सत्रों में यूनिफ़ॉर्म यथावत बने रहेंगे।
Stock Market: सेंसेक्स ने लगाई 1736 अंकों की लंबी छलांग, निफ्टी में 510 अंक की तेजी
मुंबई/नई दिल्ली। Share Market Closed On Green Mark: स्टॉक मार्केट के दोनों सूचकांकों ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए मंगलवार को 1 फरवरी 2021 के बाद से सबसे लंबी छलांग लगाई और बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1736 अंक उछलकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ।
सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर बढ़त के साथ कारोबार करते हुए अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ। स्टॉक मार्केट के दोनों सूचकांकों ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए मंगलवार लंबी छलांग लगाई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1736 अंक उछलकर 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि एक फरवरी 2021 के बाद किसी एक दिन में यह सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है।
सोमवार को 1747 अंक टूटा था सेंसेक्स
चालू सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और अंत तक जारी रही। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1747 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी सूचकांक 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था।
इस दिन से फिर टेलीकास्ट होगी.. क्योंकि सास भी कभी बहू थी, एकता कपूर ने दी गुडन्यूज
मुंबई। टीवी सीरियल्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी छोटे पर्दे पर फिर वापसी कर रही है। एकता कपूर ने अपने सीरियल्स के फैन को एक बड़ी खुशखबरी दी है। लोगों का फेवरिट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी (kyunki saas bhi kabhi bahu thi) बुधवार से हर रोज शाम 5 बजे स्टार प्लस पर फिर से शुरू होने जा रहा है।
एकता ने इसका प्रोमो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने अपने पोस्ट में स्मृति ईरानी और रोनित रॉय को भी टैग किया है। साथ ही पूछा है कि इतने सालों बाद प्रोमो देखकर कैसा लगा? एकता के पोस्ट पर कई लोगों ने जवाब दिया है कि वे लोग काफी दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे। सीरियल साल 2000 में शुरू होकर 2008 तक चला था। 13 साल बाद फिर से दर्शकों के बीच वापसी कर रहा है।
सीरियल ने कई ऐक्टर्स की बदली किस्मत
एकता कपूर के सीरियल ने इसमें काम करने वाले कई लोगों की किस्मत बदली। स्मृति ईरानी, करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, पुलकित सम्राट, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय और हितेन तेजवानी सहित कई कलाकारों के लिए यह सीरियल लकी साबित हुआ।
इस सीरियल में काम करने वाले लोगों दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। कई लोग जो उस वक्त सीरियल नहीं देख पाए, अब फिर से देख सकेंगे।
ब्रेकिंग: क्रूड ऑयल रिकॉर्ड हाई पर, चुनाव खत्म होते ही इतने रुपए तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। रूस यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल के दाम 8 साल के हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे पहले 2014 में कच्चे तेल के दाम 95 डॉलर के पार गए थे।
इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ना तय है। भारत में भी इसका असर पड़ेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लग सकता है। विधान सभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं इसके बाद पेट्रोल-डीजल 15 रुपए तक महंगे हो सकते हैं।
100 डॉलर के पार जा सकता है कच्चा तेल
एक दिसंबर 2021 को कच्चे तेल का दाम 69 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 95 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। यानी ढाई महीने के भीतर कच्चे तेल के दामों में 37% की तेजी आ चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जल्द ही ये 100 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं
टेक्सास की ऑयल कंपनी पायनियर नेचुरल रिसोर्सेज के स्कॉट शेफील्ड ने कहा- अगर पुतिन हमला करते हैं, तो कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, लेकिन अगर बाइडेन ईरान पर से प्रतिबंध हटाते हैं, तो इनमें 10 डॉलर की गिरावट होगी। फिलहाल मार्केट में जितनी मांग है उतनी आपूर्ति नहीं है, इस वजह से यह तो तय है कि कीमतें 100 डॉलर के पार जाएंगी।
बेटी की शादी के कार्ड पर पिता ने छपवाया ये खास मैसेज, वायरल वेडिंग कार्ड की हो रही तारीफ
गया. ऐसे तो शादी का कार्ड हर कोई निमंत्रण देने के लिए छपवाता है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल संदेश देने के लिए भी किया जा रहा है. एक ऐसा ही अनोखा शादी का कार्ड इन दिनों खूब सुर्खियों में है. बिहार के गया के सामाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता भोला यादव ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड में ऐसी जरूरी बातें लिखवाई है, जिसे पढ़कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. उन्होंने ‘शराब पीकर आना सख्त मना है’, ‘शस्त्र लेकर आना वर्जित’ एवं ‘दहेज मुक्त विवाह’ जैसे बातें शादी के कार्ड पर छपवाया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है.
बता दें कि भोला यादव की बेटी की आगामी 16 फरवरी को है. उन्होंने शादी के कार्ड पर यह निर्देश छपवाने के अलावा लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि शराब पीकर और हथियार लेकर शादी समारोह में न आए. ऐसे मेहमानों का प्रवेश वर्जित रखा जाएगा. इसको लेकर भोला यादव और उनकी पत्नी ने बताया कि मेरी पहली बेटी की शादी है, अतिथियों को फोन पर भी इसकी जानकारी देने के साथ-साथ आमंत्रण पत्र को भेजा गया है.
दहेजमुक्त शादी और शराबबंदी का समर्थन
उन्होंने बताया कि दहेज मुक्त शादी की जा रही है और अतिथियों से आग्रह किया है कि वो अपना लाइसेंसी हथियार लेकर भी शादी में शामिल ना हों. भोला यादव ने बताया कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान से काफी प्रभावित हुए हैं और इसी से उन्हें यह प्रेरणा मिली है. शादी समारोह या अन्य पार्टियों में शराब पीकर जाना उचित नहीं है और न ही यह कोई शान की बात है.
बीजेपी विधायक ने पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, ‘गद्दार’ कहकर लगाया गंभीर आरोप
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के लक्सर (Laksar) से बीजेपी विधायक (BJP MLA) संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष (Uttarakhand BJP Chief) मदन कौशिक (Madan Kaushik) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने मांग की है कि बीजेपी (BJP) को मदन कौशिक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए.
बीजेपी विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड बीजेपी चीफ मदन कौशिक ने बीजेपी के कई उम्मीदवारों को विधान सभा चुनाव में हराने के लिए काम किया. उन्होंने मेरे खिलाफ बीएसपी के कैंडिडेट को सपोर्ट किया. वो एक गद्दार हैं. मैं मांग करता हूं कि बीजेपी लीडरशिप मदन कौशिक को पार्टी से बाहर निकाले.
Uttarakhand BJP chief Madan Kaushik has worked against several BJP candidates to ensure their defeat in this election. He supported BSP candidate contesting against me. He is a traitor. I demand the BJP leadership to sack him from the party: BJP MLA from Laksar, Sanjay Gupta pic.twitter.com/P5lawEHH1v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 15, 2022
उत्तराखंड चुनाव में हुआ 65.1 फीसदी मतदान?
बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधान सभा चुनाव के लिए वोट डाले गए. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में 65.1 फीसदी मतदान हुआ. उत्तराखंड में सबसे ज्यादा हरिद्वार में 68.37 फीसदी और अल्मोड़ा जिले में सबसे कम 50.65 फीसदी मतदान हुआ.
पति ने पहले की हुई थीं 13 शादियां, सच जानकर उड़े 14वीं पत्नी के होश
न्यूज डेस्क। ओडिशा के एक व्यक्ति ने शादियों का रिकॉर्ड बना डाला. उसने एक दो नहीं बल्कि 14 शादियां की, वो भी अगल-अलग 7 राज्यों में. इसके लिए उसने मेट्रिमोनियल साइट का सहारा लिया. इतना ही नहीं 48 साल के इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने इन महिलाओं से पैसे भी लिए. लिहाजा अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
शख्स की पहचान बिधू प्रकाश स्वैन (उम्र 54 वर्ष) उर्फ रमेश स्वैन के रूप में हुई है. यह ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का रहने वाला है और अधिकतर वक्त ओडिशा के बाहर ही रहता था. शख्स खुद को हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़ा डॉक्टर बताता था. स्वैन ने ओडिशा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली और झारखंड की महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया था. स्वैन के जाल में पढ़े-लिखे लोग भी फंसे. सुप्रीम कोर्ट की एक वकील तक उसका शिकार बनी थी.
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी 14वीं पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था. उसकी पत्नी दिल्ली में एक स्कूल में टीचर है. व्यक्ति की 14वीं पत्नी को इस बात की जानकारी हुई कि उसका पति पहले से ही 13 शादियां कर चुका है. इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी ने 1982 में पहली शादी की थी. और 2002 में दूसरी शादी कर ली. इन दोनों शादियों से उसके 5 बच्चे हुए. दास ने कहा कि 2002 और 2020 के बीच उसने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए अन्य महिलाओं से दोस्ती की. और उनसे शादी कर ली. पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीसीपी दास ने कहा कि आरोपी 30 से 40 साल की उम्र की सिंगल महिलाओं को निशाना बनाता था. इसमें ज्यादातर तलाकशुदा महिलाएं थीं. बाद में उनसे पैसे ऐंठ लेता था. हालांकि आरोपी ने इन आरोपों को खारिज किया है.
रायपुर और दिल्ली में खुलेगा बस्तर कैफे, राहुल की सलाह के बाद बस्तर ब्रांड की मार्केटिंग में जुटी सरकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में उत्पादित कॉफी का जायका अब रायपुर और नई दिल्ली तक फैलेगा। छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड ने इन दोनों शहरों में बस्तर कैफे शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए कॉफी की खेती हर साल एक हजार एकड़ की दर से बढ़ाई जाएगी।
बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी सलाह दी थी। इसके बाद सरकार की ओर से इस पर अमल करना शुरू कर दिया गया है। अभी यह कॉफी जगदलपुर के ही बस्तर कैफे में परोसी जा रही है।
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई छत्तीसगढ़ टी-कॉफी बोर्ड की बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग में चाय और कॉफी की खेती के रकबे को विस्तारित करने पर बात हुई। इस दौरान बस्तर में उत्पादित कॉफी की मार्केटिंग के लिए प्राइवेट कंपनियों से करार किए जाने का निर्णय लिया गया।
अधिकारियों ने बताया, ‘दरभा में 20 एकड़ में लगाए गए कॉफी प्लांटेशन से उत्पादन होने लगा है। पहली बार 8 क्विंटल कॉफी का उत्पादन हुआ।’इसका उपयोग जगदलपुर में संचालित बस्तर कैफे में किया जा रहा है। इस कैफे में प्रतिदिन दो किलो कॉफी की खपत हो रही है। उत्पादित मात्रा के उपयोग और मार्केटिंग के लिए कम से कम तीन कैफे और शुरू किए जा सकते हैं।
इसके बाद अधिकारियों ने रायपुर और नई दिल्ली में कैफे खोलने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूर कर लिया गया। बैठक में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, टी-कॉफी बोर्ड के प्रबंध संचालक अरुण प्रसाद और उद्यानिकी विभाग के संचालक माथेश्वरन वी. आदि शामिल हुए।
मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED की रेड, नेताओं के भी खंगाले जा रहे अकाउंट
नई दिल्ली। (ED Raids in Mumbai) प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ऐसे कई नेता जिनके तार डी कंपनी से जुड़े हुए हैं उनके प्रॉपर्टी और पैसे ट्रांजेक्शन संबंधित जांच कर रही है।
शुरुआत जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई में कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े के साथ राजनेता भी जांच के दायरे में हैं। यह ऑपरेशन नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तलाशी
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में दर्ज हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये तलाशी की जा रही हैं। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र का एक नेता भी ED के रडार पर है।
सूत्रों ने बताया कि मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से संबंधित कई ठिकानों पर ईडी तलाशी कर रही है। कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े और राजनेता भी जांच के दायरे में हैं।






