न्यूज डेस्क। स्विटजरलैंड और यूएई से सोने का बिस्कुट लेकर आ रहे तस्कर को रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया है। आरोपी के पास से सोने के 6 बिस्कुट बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 35 लाख रुपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार यूपी में विधानसभा चुनाव की सतर्कता के बीच राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की वाराणसी इकाई ने बनारस रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को तस्करी कर लाए गए सोने के छह बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया आरोपी प्रतापगढ़ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि तस्करी से पूछताछ में सोने की तस्करी से जुड़े बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।
मालदा से लेकर आया था सोना
DRI के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्विटजरलैंड और यूएई से तस्करी कर लाए गए सोने की खेप बांग्लादेश के रास्ते कोलकाता होते हुए वाराणसी आएगी। इसके बाद वाराणसी से उसे नई दिल्ली भेजा जाएगा। इस सूचना के आधार पर काम शुरू किया गया, तो बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन बदलने के लिए मौजूद तस्कर गिरफ्त में आ गया।
प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर से यही पता लगा है कि उसे सोने के बिस्किट मालदा में सौंपे गए थे। DRI के अफसरों ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से हमारी पूछताछ जारी है। पूछताछ में तस्करों के नेटवर्क के बारे में कई अन्य अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कीव, यूक्रेन। यूक्रेन पर रूस (Russia-Ukraine Conflict) के हमले का काउंटडाउन ख़त्म होने वाला है. हमले को रोकने के लिए नाटो अभी भी रूस को सीधे हमले की धमकी नहीं दे रहे. दरअसल उनकी ये धमकी पुतिन के पांच विनाशक हथियारों की वजह से अमेरिका और नाटो को भी महंगी पड़ सकती है. वहीं यूक्रेन के लिए तो रूस का सिर्फ एक धमाका ही काफी है, जो रूस दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम से कर सकता है.
रूसी घेरे से डरा हुआ है यूक्रेन
कयामत के दिन से ठीक पहले इंसान क्या सोचेगा. उसकी रातें कैसे कटेंगी. इसके बारे में समझना हो तो यूक्रेन के लोगों से पूछिए. उनके दिल की हालत को समझिए. यूक्रेन को इस कयामत की झांकी दिखाने की तैयारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर ली है. रूस (Russia) ने अपनी ज्यादातर फौज, अर्टिलरी और विनाशक हथियार यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं. रूस की ये आक्रामक तैयारियां बता रही हैं कि जो भी सामने आएगा, कुचला जाएगा.
यूक्रेन के सामने सबसे बड़ी आफत इस बात की है कि कयामत कहां से उन पर टूटेगी, इसका उसे पता ही नहीं है. समंदर में रूस (Russia) के सबसे घातक युद्धपोत आग बरसा रहे हैं . ये वो इलाका है जहां रूस की ताकत के सामने यूक्रेन ज़ीरो है. वहीं बेलारूस की तरफ से भी उसके तोपों और टैंक के गोले भी यूक्रेन की सेना और लोगों पर आफत की तरह बरसेंगे. रूस की वायुसेना के सुखोई 35 जैसे विमान भी मिसाइलों के साथ यूक्रेन पर यमदूतों की तरह टूट पड़ेंगे.
अमेरिका और नाटो भी नहीं दिखा पा रहा हिम्मत
इतना सब कुछ होते देखने के बावजूद अमेरिका और नाटो के सहयोगी देश खुलकर रूस (Russia) के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि रूस के पास दुनिया के ऐसे 5 खतरनाक हथियार हैं, जिनके जरिए वह किसी भी दुश्मन का मटियामेट कर सकता है. इन हथियारों की तैनाती से ही दुश्मनों में घबराहट बढ़ जाती है.
दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम रूस (Russia) के पास है. इसका परीक्षण आज से 6 दशक पहले किया गया था. रूस ने अपना सबसे बडा परमाणु बम अगर यूक्रेन पर फोड़ा तो धमाका होते ही यूक्रेन के 60 लाख लोग फौरन खत्म हो जाएंगे.
रूस के पास है दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम
वर्ष 1961 में सोवियत संघ यानी आज के रूस (Russia) ने दुनिया के सबसे बड़े, शक्तिशाली और ख़तरनाक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था. उस वक़्त ये धमाका दुनिया के लिए टॉप सीक्रेट था. जिसके बारे में धमाका करने वाले रूस के अलावा किसी भी देश को कानो कान तक ख़बर नहीं हुई थी .
रूस (Russia) के जॉर बम की ताक़त का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जापान के हिरोशिया में गिराए गए अमेरिका के परमाणु बम लिटिल ब्वॉय से यह 3333 गुना ज़्यादा शक्तिशाली था. यानि इससे होने वाली तबाही भी हिरोशिमा में हुई तबाही से 3333 गुना ज़्यादा होती
60 लाख लोग तुरंत हो जाएंगे खत्म
यह बम कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुए समूचे पूरे गोले-बारूद से भी यह बम 10 गुना ज्याजा शक्तिशाली है. यह बम एटम बम और हाइड्रोजन बम की तकनीक मिलाकर तैयार किया गया था. इस बम को जार बम भी कहा जाता है. अगर यह बम अगर पूरी ताक़त से फटेगा तो कुछ भी नहीं बचेगा. इस परमाणु बम की विनाशक क्षमता को देखते हुए इसे धरती के ख़ात्मे का हथियार कहा जाता है.
रूस (Russia) ने सिर्फ़ ताक़त दिखाने के लिए इस बम का परीक्षण किया था. सोचकर देखिए, अगर जो काम अमेरिका ने जापान के साथ किया था वहीं काम अगर रूस यूक्रेन या किसी भी नाटो देश के साथ कर दे तो क्या होगा. ऐसे हथियार ही रूस के दुश्मनों में खौफ़ पैदा कर रहे हैं और नाटो में शामिल महाशक्तिशाली देश भी रूस के मुकाबले में सीधे नहीं उतरना चाहते.
पुतिन के 5 विनाशक हथियार
रूस (Russia) का एक ऐसा ही महाविनाशक हथियार है किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलें. ये हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल रूस के मिग 31 लड़ाकू विमानों पर लगी हुई हैं. अब रूस ने इन विमानों की तैनाती अपने कालिनग्राड शहर में की है, जो बाल्टिक सागर के पास स्थित है. किंझल मिसाइलों से लैस मिग 31 विमानों को कालिनग्राड में तैनात करना यूक्रेन और नाटो देशों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है.
कितनी ताकतवर हैं किंझल मिसाइलें?
– आवाज से 10 गुना ज्यादा स्पीड
– परमाणु बम गिराने में सक्षम
– 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता
– 500 किलोटन का परमाणु बम ले जाने में सक्षम
– 3 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से हमला
– आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम फेल
– अमेरिका नाटो के पास तोड़ नहीं
पश्चिमी देशों को खत्म कर देंगी रूसी मिसाइलें
किंझल मिसाइल अगर कालिनग्राड से दागी जाती हैं तो यह पश्चिमी यूरोपीय देशों की ज्यादातर राजधानियों और तुर्की की राजधानी अंकारा को तबाह करने की ताकत रखती हैं. यही नहीं, किंझल के नाटो देशों पर हमला करने में मात्र 7 से 10 मिनट लगेंगे.
पुतिन के ये महाविनाशक हथियार ही वो ताकत हैं, जिनकी वजह से दुनिया की महाशक्तियां भी यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार खड़े रूस के सामने बेबस हैं.
रूस के 5 महाविनाशक हथियार (Russia Most Dangerous Weapons)
– जॉर बॉम्ब या ज़ार बम दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है. इसका धमाका होते ही फौरन 60 लाख लोगों की मौत हो हो जाएगी और लाखों लोग चमड़ी व सांस से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो जाएंगे.
– रूस का दूसरा विनाशक है हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल किंझल, जिसका अमेरिका और NATO के पास कोई तोड़ नहीं है.
– रूस का तीसरा विनाशक हथियार है 2S7 Pion तोप जिसे सोवियत एटामित तोप भी कहते हैं. ये कम दूरी का परमाणु हमला करने में सक्षम है. ये 203 MM के परमाणु बम से हमला करती हैं. ये 37 किमी. तक हमले करने में सक्षम हैं.
– रूस का चौथा विनाशाक हथियार है बेलगोरोड परमाणु सबमरीन जो दुनिया की सबसे बड़ी सबमरीन है. ये सबमरीन पोसाइडन टारपीडो से लैस है, जो रेडियो एक्टिव सुनामी पैदा करने में सक्षम है. इस सबमरीन की लंबाई 604 फुट और वज़न 14 हज़ार 700 टन है. ये रूसी सबमरीन किसी भी जंग का नक्शा बदलने में सक्षम है.
– रूस का पांचवां विनाशक हथियार है T-14 अर्माटा टैंक जो दुनिया के सबसे खतरनाक टैंक हैं. ये रिमोट कंट्रोल से चलता है और बिना क्रू मेंबर्स के लक्ष्य पर सटीक निशाना साध सकते हैं. अर्माटा टैंक से एक मिनट में 10 से 12 राउंड फायरिंग हो सकती है. अर्माटा टैंक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल से भी लैस हैं. इसे लो फ्लाइंग आब्जेक्ट जैसे हेलीकॉप्टर और छोटे ड्रोन का काल माना जाता है.
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अगवा किए गए इंजीनियर अशोक पवार और उनके साथी मजदूर को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को नक्सलियों ने दोनों को बेदरे निर्माणाधीन पुलिया से अगवा किया था। अपहरण के पांच दिनों बाद आज नक्सलियों ने दोनों को रिहा कर दिया है। एएसपी ने रिहाई की पुष्टि कर दी है।
अगवा इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी सोनाली पवार अपने पति की रिहाई के लिए नक्सलियों से गुहार लगाई थी। अपने पति की रिहाई के लिए वो घनघोर जंगलों में भी दाखिल हुई थी। यही नहीं उन्होनें आदिवासी नेता सोनी सोरी से भी अपील की थी कि वह नक्सलियों के कब्जे से उनके पति को छुड़वा दें।
बता दें कि 10 फरवरी को सुबह 9 बजे बेदरे इलाके में इंद्रावती नदी पर बन रहे नये पुल का निरीक्षण करने निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर अशोक पवार और एक राज मिस्त्री कार्यस्थल पहुंचे हुए थे।
इस दौरान निरीक्षण करते नदी के उस पार राज मिस्त्री और अशोक पवार पहुंच गए। यहां पर सादे वेशभूषा में आए दो नक्सली उन दोनों से पूछताछ करने लगे। जिसके बाद कुछ ही देर में हथियारबंद वर्दीधारी नक्सली अपने साथ इंजीनियर और राज मिस्त्री को घने जंगलों की ओर ले गए थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं काे अगले दो महीनों में बिजली का जोरदार झटका लगने वाला है, इस झटके लिए अभी से तैयार हो जाएं।
दरअसल राज्य छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ही 745 करोड़ रुपए का घाटा रिकवर करना चाहती है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अगर उनके प्रस्ताव को मंजूरी दी तो बिजली के दाम बढ़ सकते हैं।
जानें हिसाब किताब
बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।
घाटे की भरपाई के साथ कंपनियों ने नए पूंजी निवेश का प्रस्ताव भी दिया है। अगर विद्युत नियामक आयोग उनकी मांगों को स्वीकार कर टैरिफ में बदलाव को तैयार होगा तो प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर ही इसका असर होगा।
न्यूज डेस्क। हत्या का आरोपी मंत्री पुत्र मीडिया को चकमा देते हुए जेल के मुख्य द्वार से निकलने के बजाय पिछले द्वार से निकल गया और सफेद कार में अपने घर पहुंच गया। जब वह घर पहुंच गया तब जाकर मीडिया वालों को पता चल सका कि उसकी रिहाई हो चुकी है।
बता दें कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा कांड में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू को मंगलवार की शाम चार महीने से भी ज्यादा वक्त के बाद जिला जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जेल प्रशासन ने दोपहर में रिहाई के आदेश प्राप्त होने के बाद जमानती कार्यवाही शुरू की, जिसके बाद देर शाम आशीष मिश्र ‘मोनू’ को तीन तीन के लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को जिला जेल में आशीष मिश्र की जमानत आदेश के संबंध में जमानतदार दाखिल किए गए थे।
आशीष मिश्र मीडिया को चकमा देते हुए जेल के मुख्य द्वार से निकलने के बजाय पिछले द्वार से निकल गया और सफेद कार में अपने घर पहुंच गया। जब वह घर पहुंच गया तब जाकर मीडिया वालों को पता चल सका कि उसकी रिहाई हो चुकी है।
राजनांदगांव। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक नशा मुक्ति के लिए निजात अभियान की शुरुवात की हैं। चौक चैराहो में पोस्टर लगाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों नाश के दुष्परिणाम बता रहे है। पुलिस कप्तान की ये अभियान धीरे धीरे रंग ला रही है। उनका कहना है कि नशा से एक नही पूरे परिवार का नाश होता है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में नारकोटिक्स/ड्रग्स/गांजा के खिलाफ कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान के तहत् स्कूली बच्चों और ग्राम जनों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बारे में बताया जा रहा है कि ड्रग्स/गांजा की लत न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से अपंग बना देती है बल्कि उसकी मानसिक क्षमताओं को भी बुरी तरह प्रभावित करती है. परिवार एवं समाज में नारकोटिक्स/ड्रग्स/गांजा के बढ़ते प्रभाव के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से नारकोटिक्स/ड्रग्स/गांजा के फैलते कारोबार व नशा के आदी होने वाले युवकों को रोकने व नशे से मुक्ति दिलाने हेतु जिले में निजात कार्यक्रम अभियान के तहत थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के चौक चौराहो, सार्वजनिक स्थानों, बाजार आदि जगहों पर दिवारों में पेटिंग एवं बैनर, पोस्टर चस्पा कर गांजा/ड्रग्स/सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत किया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा नशा कारोबार में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी किया जा रहा है।
न्यूज डेस्क।गाजियाबाद (Ghaziabad) के राजनगर एक्सटेंशन में एक फैशन डिज़ाइनर (fashion designer) ने 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. युवती का नाम आयुषी दीक्षित है. वारदात के वक्त फ्लैट में युवती की मां भी मौजूद थी. आयुषी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट (Suicide note) भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है.
यह वारदात नंद ग्राम इलाके के राज नगर एक्सटेंशन सृष्टि सोसायटी में हुई. मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है. सतीश दीक्षित की मेरठ रोड पर अपनी एक फैक्ट्री है. सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है. जानकारी के अनुसार, आयुषी की कंपनी ने पिछले दिनों करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की थी.
25 साल की आयुषी सोमवार रात करीब 8 बजे फ्लैट की बालकनी में पहुंची, जहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई. जोरदार आवाज सुनकर गार्ड मौके पर पहुंचा. जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई. सभी ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया.
सुसाइड नोट में लिखा: नौकरी के तनाव के चलते कर रही खुदकुशी
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में लिखा गया है कि नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी कर रही हूं. सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया है कि जो मुकाम हासिल करना चाहती थी, वह नहीं हासिल कर सकी. इसके अलावा सुसाइड नोट में पिता का जिक्र करते हुए लिखा है ‘पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता. आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
परिजन बोले: आयुषी ने सुबह से चाय भी नहीं पी थी
वहीं परिजन ने पुलिस को बताया कि सुसाइड के दिन सुबह से ही आयुषी परेशान थी. उसने चाय भी नहीं पी थी. आयुषी की एक बहन और एक भाई है. आयुषी ने हिमाचल के कांगड़ा से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था. उसके बाद करीब 3 साल से नोएडा के सेक्टर 5 में स्थित गौरव स्टूडियो में फैशन डिजाइनिंग कर रही थी.
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर ने लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पिटाई से नाराज भाजपा समर्थकों ने थाने का घेराव कर दिया. बीजेपी प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने पुलिस पर कई आरोप लगाए .उनका कहना है कि पुलिस ने सपा प्रत्याशी से पैसे लेकर फर्जी मतदान कराया है. कई घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने विधायक रोशन लाल वर्मा और उनके बेटों व समर्थकों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसओ निगोही को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
तिलहर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सलोना कुशवाहा का आरोप है कि जब वो पुलिस से शिकायत करने आईं तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया जबकि सपा के प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा और उनके समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों के साथ मारपीट की थी. एसपी एस आनंद ने बताया कि ईसापुर गांव में सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मारपीट की. इसके बाद यह भी आरोप है कि उनके कुछ लोगों को उठाकर ले गए हैं. इसका कोई संबंध मतदान प्रक्रिया और मतदान केंद्र से नहीं है. वहां बवाल होने के बाद काफी संख्या में लोग थाने पर आए. वे सभी गुस्से में थे और हंमागा कर रहे थे. उनको हटाने का प्रयास किया गया.
एसपी एस आनंद ने बताया कि तब तक तीन शिकायतें एसओ दिलीप निगोही के खिलाफ भी मिली जिसमें उनके व्यवहार और हाथापाई करने की बात कही गई थी. इस मामले की जांच की जा रही है. एसओ को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है. उन्होंने जो तहरीर दी है उस पर मुकदमें लिखे जा रहे हैं. एसपी ने बताया कि आरोप है कि विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके साथियों द्वारा फायरिंग की गई, इसमें तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जाएगी. फर्जी मतदान का आरोप है लेकिन ऐसी कोई भी बात संज्ञान में नहीं आई है. बीजेपी समर्थक अभिनव तिवारी ने बताया कि जब वो पुलिस से शिकायत करने गया तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया जबकि रोशन लाल वर्मा और उनके समर्थको ने मारपीट की थी.
कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत कुकरीचोली के सचिव नीतू गुप्ता को जिला सीईओ ने निलंबित दिया है। उनके स्थान पर अनुकंपा नव नियुक्त सचिव श्रीमती निर्मला श्रीवास को ग्राम पंचायत कुकरी चोली भेजा गया है।
बता दें कि ग्राम पंचायत में सचिवों को मिल रही मनमानी को जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायतों की जांच कराकर बिंदुवार आरोप पत्र तैयार किया है। जांच के आधार पर गांव के विकास में लापरवाही बरतने और सरकारी राशि को अपने समझने वाले सचिवों पर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में चाकामार के सचिव सुरेश खूंटे को निलंबित किया गया था। इसके बाद कुकरीचोली सरपंच ने सचिव के खिलाफ शिकायत कर पंचायत के कार्यो में नीतू गुप्ता पर धांधली का आरोप लगाया था। सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने जिला पंचायत के टीम के साथ पर्वेक्षण भ्रमण कर पंचायत का रिकार्ड और विकास कार्य का निरीक्षण किया था। निरीक्षण ले दौरान दास्तवेजो में कई खामियां मिली थी और पंचायत के निर्माण कार्य मे गड़बड़ी मिली थी। पंचायत के कार्यो में हुए अनियमितता के आधार पर कुकरीचोली के सचिव नीतू गुप्ता को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर अनुकंपा नव नियुक्त सचिव श्रीमती निर्मला श्रीवास को कूकरीचोली का चार्ज सौंपा गया है। निलंबन अवधि में नीतू गुप्ता का मुख्यालय जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा होगा। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह के लिए भत्ता दिया जाएगा।
कोरबा। कोरवा आदिवासी के इलाज के दौरान हुई मौत के बाद कलेक्टर ने हॉस्पिटल दस्तावेजों की जांच कराने का निर्देश दिया था। जिलाधीश के आदेश बाद एस.डी.एम. कोरबा हरि शंकर पैकरा जांच के लिये सोमवार को हॉस्पिटल प्रबंधन का बयान दर्ज करा रहे थे । इसी दौरान एक युवक जो अपने आप को नागरिक संघर्ष समिति का अध्यक्ष कहता है ने कार्यालय में जबरन घुस कर गलत जांच होने का अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जांच को प्रभावित करने का असफल प्रयास किया। जांच कर रही टीम के साथ बेवजह अपने आप को जागरूक नेता साबित करने में भिड़े युवक के साथ बहस के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन की जांच की कार्यवाही पूरी की गई।
जानकारों का कहना है कि इस प्रकार के प्रकरणों में बिना किसी कारण के हंगामा करने का एक मुख्य कारण छपास रोग भी है। जिस कदर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जांच को लेकर हंगामा मचाया उसे लेकर शहर में जमकर मजाक बनाया जा रहा है।आप को यह बताते चले कि शहर में इन दिनों कई ऐसे गिरोह सक्रिय है जो अपने आप को अधिकारियों से बड़ा मानकर विभागीय कार्यो में दखल दे रहे है और जिन नीती नियमों के लिए स्थानीय प्रशासन निर्देश जारी कर चुका होता है, उन्ही बिंदुओ पर अनावश्यक रूप से सुझाव जारी करने के बाद ये लोग बाकायदा प्रकाशित भी करवाते है।
वर्सन
हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुए कोरवा आदिवासी की मौत के मामले में जांच के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन को बुलाया गया था।सी.एम.एच.ओ. कार्यालय में बयान लिया ही जा रहा था कि एक नियाज आरबी नाम के एक युवक ने आकर गलत जांच करने का आरोप लगाते हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जबकि जांच के दौरान इस प्रकार से बिना अनुमति के जांच की न्यायिक प्रक्रिया को बाधित कर दफ्तर में घुसना अपराध की श्रेणी में आता हैं।