Home Blog Page 2805

जिस प्रेमी जोड़े को तीन साल ढूंढ नहीं पाई पुलिस उसका ऐसे मिला पता, पढ़ें जोरदार खबर

जाेधपुर। कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी ढेरों कहानियां आए दिन सुनने को मिल रही हैं। लेकिन, जोधपुर की जो कहानी सामने आई है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जिस फरार जोड़े को पुलिस तीन साल से नहीं ढूंढ पाई थी, कोरोना वैक्सीनेशन ने उसका पता बता दिया।

बेहद दिलचस्प है मामला

दरअसल राजस्थान के जोधपुर जिले के मगरा पुंजला के गांधी नगर में रहने वाला युवक 2019 में घर से आईटीआई जाने के लिए बोलकर निकला था। लेकिन वह पड़ोस में ही रहने वाली युवती के साथ गायब हो गया। युवक-युवती के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही यूपी, हरियाण और दिल्ली वगैरह में उसकी तलाश भी की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। युवक जोमैटो में फूड डिलीवरी का काम करता था। पुलिस ने जोमैटो कंपनी से भी पता किया। लेकिन उसमें भी कोई सफलता नहीं मिली।

घर के नंबर से लिंक था आधार

इस बात को तीन साल बीत गए थे। इस बीच अचानक एक दिन युवती के घरवालों के पास आधार का एक लिंक आया। इसमें युवती की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। असल में युवक-युवती ने चंडीगढ़ में कोरोना का टीका लगवाया था। युवती का आधार घर के नंबर से ही लिंक था। ऐसे में मैसेज घर के मोबाइल पर आया। परिजनों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस चंडीगढ़ पहुंची और दोनों को जोधपुर ले आई।

चंडीगढ़ वैक्सीन सेंटर के पास ही रहते थे दोनों

जोधपुर से भागकर प्रेमी जोड़ा पहले दिल्ली पहुंचा। फिर दोनों चंडीगढ़ में जाकर रहने लगे। चंडीगढ़ में दोनों ने शादी कर ली और कमरा लेकर रहने लगे। इसके बाद दोनों ने वहीं जॉब भी शुरू कर दी थी। कोरोना काल में भी दोनों घर नहीं लौटे और सरकार से मिलने वाले राशन आदि को लेकर गुजारा करते रहे। लेकिन कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन से दोनों पुलिस की पकड़ में आ गए।

हाई कोर्ट में पुलिस को लगी थी फटकार

जब पुलिस युवक-युवती को ढूंढ पाने में नाकाम रही थी तो घरवालों ने राजस्थान हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दी। याचिका की सुनवाई में न्यायालय ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए युवक को जल्द कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। लेकिन पुलिस फिर खाली हाथ ही रही। हाईकोर्ट में दुबारा सुनवाई से पहले ही कोरोना वैक्सीन ने पुलिस का काम आसान कर दिया।

Law and Order: थानों में कौन होता है एसएसआई (SSI), क्या होता है उनका काम?

न्यूज डेस्क।किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था (Law and Order) की सबसे बड़ी कुंजी पुलिस होती है. जिलों में पुलिस की सबसे अहम इकाई होती है पुलिस थाने (Police Station). जहां कई अधिकारी और कर्मचारी तैनात होते हैं. थाने का इंचार्ज या यूं कहें कि सबसे बड़ा अफसर थाना प्रभारी होता है. जिसे एसओ (SO) और एसएचओ (SHO) कहते हैं. लेकिन यूपी के थानों में एक पद होता है एसएसआई (SSI). आइए जानते हैं कि आखिर ये एसएसआई होता क्या है?

क्या होता है एसएसआई (SSI)
सबसे पहले हम आपको ये बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के थानों में एसएसआई (SSI) का पद होता है. कुछ राज्यों में इस पद को अलग-अलग नाम दिए गए हैं. एसएसआई की फुल फॉर्म Senior Sub Inspector होती है. हिंदी में जिसे वरिष्ठ उप निरीक्षक कहा जाता है. यह पद एक सब इंस्पेक्टर स्तर के अफसर का है. जिसकी सीनियर होना ज़रुरी है.

अगर हम यूपी की बात करें तो इस राज्य के थानों में वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) का पद एसओ, एसएचओ के बाद दूसरा अहम पद होता है. यूपी के कई बड़े शहरों में एसओ (SO), एसएचओ (SHO) और एसएसपी के पीआरओ (PRO) रह चुके इंस्पेक्टर बी.आर. जैदी थानों में तैनात SSI के बारे में बताते हैं कि एसएचओ के सिर पर काफी जिम्मेदारी होती हैं. ऐसे में थाने के आंतरिक कार्य, स्टाफ से जुड़े मामले और ब्रिफिंग आदि का कार्यभार एसएसआई के कंधों पर होता है.

संगीतकार बप्पी लहरी नहीं रहे, डिस्को किंग ने 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,कल होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था।

बप्पी दा पिछले साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।

अंतिम संस्कार कल होगा

बप्पी लहरी के परिवार वालों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनके बेटे बप्पा अभी अमेरिका में हैं और वह कल दोपहर तक मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद उनका क्रिया कर्म किया जाएगा।

कामरेड नवरंग लाल के पुण्यतिथि में मरीजो को वितरण किया गया फल… मजदूरों के मसीहा को याद कर भावुक हुए रजनीश…

कोरबा। कामरेड नवरंग लाल अग्रवाल के 23 वीं पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए शहर के जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कड़ी में दीपका क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कामरेड के कार्यो को याद करते हुए रजनीश तिवारी भावुक हो गए।

बता दें कि आज स्व नवरंग लाल के 23 वी पुण्यतिथि मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश तिवारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका में मरीजो को फल वितरण कर कामरेड नवरंग लाल को श्रधांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अवसर पर रजनीश तिवारी ने कामरेड नवरंग लाल को मजदूरों का मसीहा बताया ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के महामंत्री पूर्व महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री रजनीश तिवारी के कुशल नेतृत्व में पिछले 22 वर्षों से अनवरत रूप से सेवा दिवस के रूप में क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।इस अवसर पर नगर पालिका दीपका क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका की अध्यक्षा श्रीमती मनोरमा लकरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष सिंह एवं हॉस्पिटल के प्रबंधक श्रीहरि कवर डॉक्टर पंडा सुष्मिता सिंह के अलावा राजेश यादव गौरव सिंह अरविंद सिंह गोविंद यादव पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विनोद कर्ष प्रशांति सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KORBA: अधिवक्ता संघ के चुनाव की घोषणा… 13 मार्च को मतदान और मतगणना…

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। निर्वाचन अधिकारी सी.के.शर्मा ने चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी किया है।

बता दें कि अधिवक्ता संघ का चुनाव के लिए बिगुल बज चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी सी के शर्मा ने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव क्रायक्रम की रूपरेखा जारी की है।

देखें कब क्या …

 

RAIPUR BREAKING: राजिम पुन्नी मेला देखने जा रही कार पलटी, 5 महिलाओं की मौत, अभनपुर के केंद्री के पास हुआ हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। कार के पलटने से कार में सवार 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया हैं

 

जानकारी के अनुसार सभी मृतक भिलाई के सुभाष नगर की निवासी है। कार में सवार होकर सभी लोग राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे थे। अभनपुर पहुंचने से पहले केंद्री गांव के पास कार अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कार के पलटने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

मामले की सूचना पर पहुंची अभनपुर थाना पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। बता दें कि आज से राजिम में माघी पुन्नी मेले की शुरूआत हो रही है। आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। तड़के पुण्य स्नान कर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई।

हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई आज से, निचली अदालतों में भी लगेंगे सभी कोर्ट

बिलासपुर। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होते ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बुधवार से मामलों की नियमित सुनवाई होगी। इसके साथ ही लोअर कोर्ट में सभी अदालतों में सुनवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। संक्रमण बढ़ने पर हाईकोर्ट में 11 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई हो रही थी। अब 36 दिन बाद कोर्ट में ऑफलाइन सुनवाई शुरू हो रही है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय कुमार जायसवाल ने नई अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक अब हाईकोर्ट के साथ ही लोअर कोर्ट में भी 11 जनवरी के पूर्व की तरह प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दौरान वकील और पक्षकारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
इससे पहले हाईकोर्ट ने पहले 11 जनवरी को आदेश जारी कर 31 जनवरी तक वर्चुअल सुनवाई करने की व्यवस्था बनाई थी। इस दौरान कोर्ट में वकीलों को जरूरी काम से आने की अनुमति थी। इसी तरह निचली अदालतों में भी कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए सुनवाई करने की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे।

सीजी ब्रेकिंग:आज से 1 मार्च तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश, जानें वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के बाद पहली बार लगातार 13 दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। गरियाबंद जिले के राजिम में लगने वाले माघी पुन्नी मेला स्थल के आसपास की सभी शराब की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। 16 फरवरी से 1 मार्च तक शराब की दुकानें इस क्षेत्र में बंद रहेंगी।
राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजिम मेला क्षेत्र के आसपास की छह देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च तक बंद रहेंगी।

लग्जीरियस लाइफ जीती हैं इन राशियों की लड़कियां, इनके पास रुपये-पैसे की नहीं होती कमी

Rashi: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर व्यक्ति की इन्हीं में से कोई न कोई एक राशि होती है. सभी राशियों का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है. इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशियों के लोगों पर पड़ता है. हर राशि की अपनी विशेषता होती है. यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनसें जुड़ी लड़कियां लग्जीरियस लाइफ जीने की शौकीन होती हैं. इनके पास रुपये-पैसे की कभी कोई दिक्कत नहीं होती. जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं.

वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है. जीवन में सभी भौतिक सुख इसी ग्रह के प्रभाव से मिलते हैं. वृषभ राशि की लड़कियां देखने में काफी आकर्षक होती हैं. ये अपनी जिंदगी खुलकर जीती हैं. ये अपने ऊपर काफी पैसा खर्च करती हैं. घूमने-फिरने की शौकीन होती हैं. इन्हें महंगी महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है. इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है.

 

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां भी धन-धान्य के मामले में लकी मानी जाती हैं. ये अपनी सुख सुविधाओं पर काफी पैसा खर्च करती हैं. इन्हें ब्रांडेड चीजें काफी पसंद आती हैं. ये अपने कपड़ों पर खूब पैसा खर्च करती हैं. इनके पास एक से बढ़कर एक चीजों का शानदार कलेक्शन होता है. इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

तुला राशि: इस राशि की लड़कियां अपनी जिदंगी शान-ओ-शौकत के साथ जीती हैं. ये लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं और खुलकर उड़ाती भी हैं. इनके पास रुपये पैसों की कभी दिक्कत नहीं होती. ये आलीशान जिंदगी जीती हैं. इन्हें जीवन में तमाम भौतिक सुख शुक्र ग्रह के कारण प्राप्त होते हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियां भी धन के मामले में काफी लकी मानी जाती हैं. इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है. लग्जरी लाइफ इनका शौक होता है. ये अपनी सुख सुविधाओं की पूर्ति के लिए खूब मेहनत भी करती हैं. ये अपने दोस्तों पर भी काफी पैसा खर्च करती हैं.

खंडाला घाट में 6 गाड़ियां आपस में टकराई, 3 की मौत 8 घायल धड़ाधड़, जानें कितनों को गंवानी पड़ी जान

मुंबई। दो ट्रक, एक कंटनेर, दो कार और एक टेम्पो आपस में टकराए गए, इनके बीच फंसी कार पिचक कर सैंडविच की तरह चिपक गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच सुनकर कई गाड़ियां वहां रुकी गई जिससे कई घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे  खंडाला घाट के खोपोली एग्जिट पर हुए इस हादसे में एक साथ 6 गाड़ियां आपस में टकराई हैं। ट्रक और कंटनेर के बीच एक कार सैंडविच बन गई और सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रहा कंटनेर टायर पंचर होने के बाद बीच सड़क में रुक गया। पीछे से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर इससे टकरा गई। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी और इसके बाद एक-एक करके कार, टेम्पो और ट्रक की टक्कर हुई।

हादसे में गौरव खरात (36), सौरभ तुलसी (32), सिद्धार्थ राजगुरु (31) और एक अन्य की मौत हुई है। सबसे ज्यादा छोटी गाड़ियां ही क्षतिग्रस्त हुईं हैं। घायल भी इन्हीं गाड़ियों में सवार थे। सभी घायलों को खोपोली नगर अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।