Home Blog Page 2808

शासकीय बैठकें अब वर्चुअल होंगी,जनदर्शन भी रहेगा स्थगित…कलेक्टर श्रीमती साहू ने दिए निर्देश

कोरबा ।कोरबा जिले में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अब प्रशासन की सभी शासकीय बैठकें यथा संभव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही वर्चुअल रूप में होंगी। इसके साथ ही आम जनो के लिए हर मंगलवार को होने वाली जान चौपाल भी आगामी आदेश तक स्थगित रहेगा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज इस संबंध में निर्देश सभी अधिकारियों को दिए है। ,कलेक्टर ने सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने, मास्क से मुँह को अच्छी तरह ढ़कने के साथ काम के दौरान छह फीट की परस्पर दूरी के नियमो का भी पालन करने को कहा है।

सीजी ब्रेकिंग: प्रदेश के इन तीन आईएएस अफसरों को मिला प्रोफ़ार्मा प्रमोशन, सचिव से बने प्रमुख सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1997 बैच के 3 IAS अधिकारियों का प्रमोशन किया है। तीन आईएएस अधिकारी सचिव से प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। एम गीता, निहारिका बारिक और सुबोध सिंह प्रमुख सचिव बने हैं। सुबोध सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने प्रोफ़ार्मा प्रमोशन दिया है।

सीजी BREAKING: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में आज से नाइट कर्फ्यू, स्कूल, आंगनबाड़ी भी कल से पूर्णतः बंद, पढ़िए पूरी खबर….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोविड का नया हॉटस्पॉट बनकर उभरी है। सिर्फ 4 दिनों में यहां 436 नए मरीज मिले हैं। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने की वजह से अब जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ चुका है। सरकार ने रायपुर और रायगढ़ में नाइट कर्फ्यू लगाने कलेक्टरों को निर्देश दे दिया है।

सरकार ने कलेक्टर, एसपी को भेजे निर्देश में कहा है कि चार फीसदी से अधिक पॉजिटिव रेट वाले जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दें। इस केटेगरी में सूबे के रायपुर और रायगढ़ जिले हैं, जहां चार फीसदी से अधिक पॉजिटिव दरें हैं।

गृह विभाग के निर्देश के अनुसार इन दोनों जिलों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। प्रशासन चाहे तो धारा 144 प्रभावशील कर सकता है। इसके साथ ही दोनों जिलों में स्कूल, आंगनबाड़ी, लायब्रेरी, स्वीमिंग पुल पूर्णतः बंद रहेंगे।

गृह विभाग ने जिलों को दो केटेगरी में बांटा हैं। पहला चार प्रतिशत पॉजिटिव रेट और दूसरा इससे नीचे वाले जिले। चार प्रतिशत से नीचे वाले जिलों में सभी तरह के जुलूसों, रैलियों, सभाओं, सार्वजनिक समारोहों, सामाजिक/सांस्कृतिक/धार्मिक/खेल आदि के सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

CG BREAKING : PHQ में फूटा कोरोना बम, आईजी, डीआईजी सहित 4 सीनियर आईपीएस अधिकारी कोरोना संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड चार आईपीएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आईजी संजीव शुक्ला, डीआईजी विनीत खन्ना और एआईजी राजेश अग्रवाल शामिल हैं।

इन अफसरों के पॉजिटिव आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इन चार अधिकारियों को कोरोना की पुष्टि होने के बाद एक जनवरी के कार्यक्रम में शामिल कई और अधिकारी, कर्मचारी अपना टेस्ट करवा रहे हैं।

उधर, मुख्यालय के कुछ और आईपीएस बीमार होने के कारण ऑफिस नहीं आ रहे। मगर उनका कन्फर्म नहीं हो पा रहा कि किन वजहों से वे लिव पर हैं।

 

बता दें कि पुलिस मुख्यालय में एक जनवरी को डीजीपी अशोक जुनेजा ने मुख्यालय के आईपीएस समेत अधिकारियों, कर्मचारियों को एड्रेस किया था। पीएचक्यू में हर साल की ये परंपरा है कि नए साल पर डीजीपी मुख्यालय के स्टाफ को संबोधित करते हैं। इसके बाद 2 जनवरी को संजीव शुक्ला की तबीयत खराब लगी। उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया। इसके बाद विनीत खन्ना, राजेश अग्रवाल और एक महिला आईपीएस ने जांच कराया तो कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सभी आईपीएस क्वारंटाईन हो गए हैं।

 

बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 698 मामले सामने आए है। जबकि अकेले राजधानी रायपुर में 222 मरीजों की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी तादात में मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित हो गए है। वहीं अब तेजी से बढ़ते मामलों ने तीसरी लहर की आहट जरूर दे दी है।

Breaking नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, नंदलाल देवांगन बने महापौर

रायपुर। राजधानी से सटे हुए बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस की टिकट पार चुनाव जीत कर पहुंचे पार्षद नंदलाल देवांगन को बाकी पार्षदों ने मतदान कर महापौर बनाया है।

वहीं भाजपा की तरफ से पतिराम साहू को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीरगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए आज हुई वोटिंग में नंदलाल को कुल 25 वोट मिले है। वहीं नंदलाल के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा के पार्षद पतिराम साहू को 15 वोट ही मिल पाए।

दरअसल, कांग्रेस को यहां 40 में से 25 वोट मिले यानी 25 पार्षदों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया, जिसमें 6 निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी को महज 15 वोट ही मिले हैं, जिसमें 3 निर्दलीय (Birgaon) पार्षद पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके थे। बाद में अन्य तीन ने भी कांग्रेस को समर्थन कर अत्यक्ष रूप से कांग्रेस में शामिल हो ही गया।

महापौर चुनाव के पहले 40 पार्षदों का एक साथ हुआ शपथ ग्रहण
बता दें कि नंदलाल देवांगन वार्ड 25 से तीसरी बार चुनाव जीतकर आए थे। वे रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के करीबी हैं। महापौर चुनाव के पहले रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। सभी 40 के 40 पार्षदों का एक साथ शपथ ग्रहण हुआ अब महापौर चुने जाने की कवायद शुरू हुई और कांग्रेसी को महापौर चुना गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी यू एस अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित थे।

पतिराम ने कांग्रेस उम्मीदवार को 401 वोट से हराया था
महपौर चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा भी बीरगांव (Birgaon) नगर निगम पहुंचे थे। वहीं अगर बीजेपी प्रत्याशी पतिराम साहू की बात की जाए तो वे वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कुमार वर्मा को 401 वोटों के अंतर से हराया था। इस निगम में 5 सीटी जीतने वाली जोगी कांग्रेस ने भी एवज देवांगन को सभापति के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसे अब बीजेपी ने समर्थन दिया।

ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट Omisure को ICMR की मंजूरी, जानें कैसे होगी पहचान

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रॉन की वजह से कई राज्यों में बहुत ही बुरे हाल हो गए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बड़ा फैसला लिया है। ICMR ने ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट को मंजूरी दे दी है। इसे टाटा मेडिकल ने तैयार किया है और इसका नाम Omisure रखा है।

0.टाटा मेडिकल ने तैयार की ओमिश्योर

एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मेडिकल (Tata Medical & Diagnostics) की किट को 30 दिसंबर, 2021 को मंजूरी मिल गई थी, अब इसकी जानकारी सामने आई है। अब टाटा की जिस किट को मंजूरी दी गई है उसका नाम TATA MD CHECK RT-PCR OmiSure है। अब तक देश में ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए दूसरी किट का उपयोग किया जा रहा है। उस मल्टीप्लेक्स किट की अमेरिका की Thermo Fisher द्वारा मार्केटिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि किट एस-जीन टारगेट फेलियर (SGTF) स्ट्रेटर्जी से ओमिक्रॉन का पता लगाती है।

0.तेजी से फैल रहा है ओमिक्रोन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन देश के सभी राज्यों में तेजी से पाव पसार रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़े मामले को लेकर सभी चिंतित है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह जानकारी दी है कि देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हुई।

महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 568 और 382 मामले हैं। इसके 1,892 मरीजों में से 766 मरीज रिकवर हो गए हैं। वहीं देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,379 नए मामले आए, 11,007 रिकवरी हुईं और 124 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

 बीरगांव में महापौर-सभापति का चुनाव आज, ये दो चेहरे महापौर की रेस में सबसे आगे, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। नगर निगम बीरगांव में मंगलवार को महापौर और सभापति चुनाव होगा। चुनाव से पहले कांग्रेसी पार्षदों की पर्यवेक्षकों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराई गई। पार्षदों के साथ बैठक कर महापौर और सभापति का प्रत्याशी तय किया जाएगा।

बताया जाता है कि पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन और रवि घोष के साथ बैठक में देर शाम तक दोनों पदों के लिए प्रत्याशी तय कर लिए जाएंगे।

कांग्रेस ने अपने 24 पार्षदों को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलवाया। इस दौरान वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा और दोनों पर्यवेक्षक मोतीलाल देवांगन और रवि घोष मौजूद थे। कांग्रेस के दो बागी और चार निर्दलियों ने समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। बताया गया है कि यहां पर ओबीसी वर्ग से महापौर बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी, उसके अनुसार इसी वर्ग के तीन नाम चर्चा में हैं।

बता दें  कि बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के 19, भाजपा के 10, जकांछ के 5 और 6 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। कांग्रेस का दावा है कि निर्दलियों के समर्थन से उनका महापौर बनना तय है।

पार्षदों की शपथ के बाद महापौर का चुनाव

नगर निगम बीरगांव का पहला सम्मेलन मंगलवार को होगा, पहली सामान्य सभा में महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। कलेक्टर रायपुर इसमें पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। जिन पार्षदों द्वारा शपथपत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा, वे ही महापौर और सभापति के चुनाव में भाग ले सकेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 11.30 बजे महापौर और 2 बजे सभापति का चुनाव किया जाएगा।

नागपुर.कोरबा, बिलासपुर और रायपुर रूट की 8 ट्रेनें रद्द, भंडारा स्टेशन में होगा नान-इंटरलाकिंग का काम

कोरबा/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी लाइन में विद्युतीकरण के साथ ही नान-इंटरलाकिंग का काम होगा। इसके चलते कोरबा, जांजगीर, चांपा, बिलासपुर, रायपुर से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी।

रेलवे की ओर से कहा गया है कि 6 से 12 जनवरी तक भंडारा रोड स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम होगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित, एवं इस खण्ड में चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

0.रद्द होने वाली गाडियां

1. 7 से 11 जनवरी तक दुर्ग से चलने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
2. 7 से 11 जनवरी तक गोंदिया से चलने वाली 08743 गोंदिया-ईतवारी मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
3. 7 से 11 जनवरी तक ईतवारी से चलने वाली 08744 ईतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
4. 7 से 11 जनवरी तक गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
5. 6 से 10 जनवरी को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड–इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6. 7 से 11 जनवरी तक इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7. 7 से 11 जनवरी बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8. 7 से 11 जनवरी तक इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-गेवरा रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

0.बीच में नियंत्रित होने वाली गाड़ी

1. 8 जनवरी को 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस को नागपुर एवं भंडारा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच 35 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

फ्रांस में मिला 46 म्यूटेशन वाला कोरोना का नया वैरिएंट, वैक्सीन को भी दे सकता है चकमा

पेरिस। कोरोना के नए वैरिएंट B.1.640.2.पर अभी तक WHO ने शोध शुरू नहीं किया है। हालांकि, फ्रांस के वैज्ञानिकों का दावा है कि नए वैरिएंट में कई आनुवांशिक उत्परिवर्तन देखे गए हैं।

बता दें कि किसी भी वायरस की गंभीरता उसमें होने वाले म्यूटेशन के आधार पर तय की जाती है और कोरोना का जो नया वैरिएंट फ्रांस में मिला है, उसमें 46 म्यूटेशन देखे गए हैं। इससे एक बात तो साफ है कि यह नया वैरिएंट काफी खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इस पर शोध होना बाकी है।

0.फ्रांस की सीमा के बाहर ब्रिटेन में कर सकता प्रवेश

शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि इस नए वैरिएंट की फिलहाल ज्यादा संक्रमण दर नहीं है। वैज्ञानिकों को चिंता इस बात की है कि नया वैरिएंट फ्रांस की सीमा के बाहर ब्रिटेन में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

0.अब तक मिले वैरिएंट से काफी अलग है B.1.640.2.

कोरोना के अभी तक जितने भी वैरिएंट सामने आए हैं। उन सबसे यह वैरिएंट काफी अलग है क्योंकि वैज्ञानिकों को अभी तक B.1.640.2.में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है, जो अब तक सामने आए वैरिएंट में हो।

इस वैरिएंट में असामान्य संयोजन देखे गए हैं, वैज्ञानिकों का कहना है कि नया वैरिएंट कई आनुवांशिक परिवर्तनों को दिखाता है। इसकी खोज मेडिटरेनी इंफेक्शन यूनिवर्सिटी हॉस्टपिटल इंस्टीट्यूट ने की है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अब तक इस नए वैरिएंट पर कोई भी जांच शुरू नहीं की गई है।

0.एक महीने पहले सामने आया था केस

कोरोना के इस नए वैरिएंट का पहला मामला नवंबर में सामने आया था, लेकिन दुनिया भर के वैज्ञानिकों का ध्यान इस पर अब गया है। दावा किया जा रहा है कि जो पहला व्यक्ति इस नए वैरिएंट से संक्रमित था, वह पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुका था। नवंबर में वह तीन दिन की कैमरून की यात्रा कर फ्रांस लौटा था।

यहां उसको सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। वैज्ञानिकों ने जब इस वैरिएंट पर शोध किया तो नतीजों ने सभी को चौंका दिया।

KORBA:आदिवासियों के जननायक जयपाल सिंह मुंडा व सावित्री फुले को किया गया याद… धूमधाम से मनाई जयंती…

कोरबा। कंवर कर्मचारी समिति और आदिवासी शक्ति पीठ कोरबा के सयुंक्त तत्वधान में प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री फुले को याद कर जयंती मनाई गई।


बता दें कि सोमवार को आदिवासी शक्ति पीठ में आयोजित सावित्री बाई फुले एवं जयपाल सिंह मुंडा की जयंती कार्यक्रम में कंवर कर्मचारी समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह पैकरा ने आंदोलन के जनक जयपाल सिंह मुंडा को जयंती पर याद करते हुए कहा है कि वह आदिवासी राजनीति के संस्थापक पैरोकार व झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे। वह जाने-माने राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद व हॉकी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। अलग झारखंड राज्य की स्थापना के मामले में जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक आदिवासियों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। निश्चित रूप से वह आदिवासियों के अधिकारों की मुखर आवाज थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज के सदस्यों ने अपना विचार रखते हुए आदिवासी समाज के जननायक के सम्बंध मे प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन गंगा सिंह कंवर ने किया और कहा कि सावित्री बाई फुले समाज के गरीब मजदूर लोगों की आवाज थी। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले समाज में जो बदलाव की लकीर खींची थी, उसे और आगे तक बढ़ाने का हमें संकल्प लेना होगा।कार्यक्रम में सफल बनाने में समाज के भारत सिंह कंवर का विशेष योगदान आज के इस कार्यक्रम में रहा। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन जयमंगल सिंह पैकरा ने और समाज के लोगो एकजुट होकर समाज को शिक्षित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अवसर पर कंवर कर्मचारी समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह पैकरा, संरक्षक रतन सिंह पैकरा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सिंह कंवर,आदिवासी शक्ति पीठ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह कंवर,मीडिया प्रभारी अमर सिंह कंवर, सह संरक्षक भारत सिंह कंवर ,जयमंगल सिंह पैकरा, कार्यकारी सदस्य सत्यनारायण सिंह कंवर, दीपक कंवर, पावर सिंह कंवर,रोहित कंवर, धीरज कंवर,शाहिल कंवर,कमल कंवर,देपेंद्र कंवर, अजित कंवर,एवं रविशंकर उपस्थित रहे।