न्यूज डेस्क। 36 साल की एक महिला को सफाईकर्मी से प्यार हो गया. सफाईकर्मी से उसकी पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वो पड़ोसी के घर की खिड़की साफ कर रहा था. इसके बाद महिला ने उसे अपने घर की सफाई के लिए बुलाया. कुछ ही दिनों में दोनों में प्यार हो गया और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए. अब महिला साढ़े चार महीने की प्रेग्नेंट है और वे दोनों अपने रिश्ते से काफी खुश हैं.
ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला का नाम गेमा स्टेपेहेंसन है. वह सफाईकर्मी सीन नॉडवेल की बच्चे की मां बनने वाली हैं. गेमा ने नॉडवेल को पहली बार तब देखा था, जब वह पड़ोसी के घर में काम कर रहे थे. सीन का विंडो क्लीनिंग का काम देखकर गेमा ने उन्हें सफाई करने के लिए अपने घर बुलाया था.
‘मेट्रो यूके’ के मुताबिक, जब भी काम के बीच ब्रेक होता था, तो गेमा, सीन नॉडवेल से बात करने लगती थीं. धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया.
दिल्ली। पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छा मौका है। आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई तक है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) में 1411 पद रिक्त हैं।
आवेदन पत्र में संशोधन और उसका शुल्क जमा करने के लिए दो अगस्त को वेबसाइट खुलेगी। दोनों वैकेंसी की परीक्षा अक्टूबर में होगी।
पदों की संख्या
कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पद हैं जिनमें से 141 पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 08 जुलाई, 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 29 जुलाई, 2022
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 30 जुलाई, 2022
चालान से शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 29 जुलाई, 2022
कंप्यूटर आधारित रिटन एग्जाम की तारीख : अक्टूबर, 2022
योग्यता और आयु सीमा
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर
योग्यता : 12वीं पास। हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।
आयु सीमा :आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है। ओबीसी वर्ग को अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ/टीपीओ)
योग्यता : साइंस व मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास या मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है।
आयु सीमा :उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों में सिलेक्शन के लिए रिटन एग्जाम पास करने के बाद दौड़ और फिजिकल टेस्ट की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
अमरावती। (3 Die After Drinking Contaminated Well Water in Amravati): महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) जिले के मेलाघाट (Melaghat) क्षेत्र में दूषित कुएं का पानी पीने से तीन की मौत हो गई जबकि, 47 लोग गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी पीड़ित अमरावती के मेलाघाट के पाच डोंगरी और कोयलारी गांवों के है।
इस घटना की खबर सुनते ही दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने तुरंत अमरावती जिला कलेक्टर को फोन कर उनसे प्रभावितों की जानकारी ली। सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की और सरकार के खर्चे पर बीमारों का इलाज कराने का निर्देश दिया।
महराजगंज। उत्तरप्रदेश में एक जीजा का अपनी साली से फ्लर्ट करना महंगा पड़ गया। जीजा ने फोन पर साली से किस मांग ली तो साली नाराज हो गई और साली ने इस मामले में मामला दर्ज करवाया (Jija Flirt) दिया। कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला इंचार्ज मामले जांच कर रही हैं।
पीड़िता का कहना है कि उसने इस घटना की जानकारी पहले अपनी दीदी को दी। फिर के चाचा को उसकी इस करतूत के बारे में बताया। इससे वह भड़क गया और देख लेने की धमकी देने (Jija Flirt) लगा। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। जब उसने नाम और फोन करने की वजह पूछी। इस युवक ने कहा कि पहले एक Kiss दे दो फिर वो अपना नाम बताएगा। युवक को धमकाते हुए महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद युवक ने कई बार कॉल किया और उसने हर बार वह अश्लील (Jija Flirt) बातें करने लगा।
न्यूज डेस्क।महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को आने वाले कुछ महीनों में राहत मिल सकती है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गर्वनर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में महंगाई में नरमी आने की उम्मीद है. आरबीआई गर्वनर ने कहा कि केद्रीय बैंक महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए सभी तरह के मौद्रिक उपाए जारी रखेगा. इससे मजबूत और स्थाई वृद्धि हासिल की जा सकेगी. उन्होंने कहा ग्रोथ को लेकर अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं.
दूसरी छमाही में महंगाई कम होने के आसार
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए आरबीआई गर्वनर ने कहा कि मुद्रास्फीति देश के आर्थिक संस्थानों में जनता के विश्वास का मापक है. गवर्नर ने कहा, इस समय आपूर्ति का परिदृश्य अनुकूल दिखाई दे रहा है. कई उच्च आवृत्ति संकेतक (High Frequency Indicator) 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सुधार के लचीलेपन की ओर इशारा कर रहे हैं. ऐसे में हमारा आकलन है कि 2022-23 की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति धीरे-धीरे कम हो सकती है.
वित्तीय स्थिरता के लिए मूल्य स्थिरता अहम
उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए मूल्य स्थिरता महत्वपूर्ण है. इसलिए केंद्रीय बैंक व्यापक आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने और बढ़ावा देने के उपाय करेगा. दास ने कहा हालांकि, हमारे नियंत्रण से परे कारक छोटी अवधि में महंगाई पर असर डाल सकते हैं, लेकिन मध्यम अवधि में इसकी चाल मौद्रिक नीति द्वारा निर्धारित होगी. इसलिए, मौद्रिक नीति को मुद्रास्फीति को स्थिर करने के लिए समय पर कार्रवाई करनी चाहिए. इससे अर्थव्यवस्था को मजबूत स्थिति में और सतत वृद्धि की राह पर कायम रखा जा सके.
उन्होंने आगे कहा हम व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ अपनी नीतियों की समीक्षा जारी रखेंगे. दास ने यह भी बताया कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी अप्रैल और जून की बैठकों में 2022-23 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को संशोधित कर 6.7 प्रतिशत कर दिया.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। सप्ताह भर पहले प्रदेश में ईडी की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह आमने सामने आ गए थे, अब पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ‘आइटम गर्ल’ वाले बयान से दोनों दलों के बीच तलवारें खिंच गई हैं।
खाद की बात ‘आइटम गर्ल’ तक पहुंची
दरअसल धमतरी में मीडिया को दिए एक बयान में भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कवासी को आइटम गर्ल तक कह दिया। यह विवाद भाजपा के दो दिन पुराने आंदोलन से शुरू हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नेतृत्व में उन्हीं के क्षेत्र धमतरी में एक बड़ा प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन खाद-बीज की कमी और किसानों को जबरदस्ती गोबर खाद देने के विरोध में था।
इस विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री कवासी लखमा से मीडिया ने पूछ लिया कि वो खाद की कमी के हालात पर क्या कहेंगे, जवाब में मंत्री लखमा बोले- अजय चंद्राकर को दिल्ली में जाकर धरना देना चाहिए क्योंकि प्रदेश में खाद केंद्र सरकार नहीं भेज रही, चंद्राकर वहां जाकर धरना देते तो किसानों का भला होता।
0.चंद्राकर ने दिया जवाब
इस पर जब मीडिया ने अजय चंद्राकर से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो तीखे तेवर दिखाते हुए चंद्राकर ने कह दिया कि मैं कवासी लखमा की बातों को सीरियसली नहीं लेता वो कांग्रेस मंत्रिमंडल के आइटम गर्ल हैं।
0.बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को कह दिया था फूलन देवी
बता दें कि इससे पहले भी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी कह दिया था। जिसके विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने जमकर उनका विरोध किया था। ये भी बता दें प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और कवासी लखमा पहले भी आमने सामने आ चुके हैं।
0.मीडिया में चर्चित रहते हैं मंत्री कवासी लखमा
बता दें आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी ठेठ पारंपरिक भाषा, स्टाइल के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। वे किसी भी शादी-समारोह में शामिल होते हैं तो नाचने-गाने लगते हैं। कई बार उनके बस्तर के वाद्य यंत्र बजाने, नाचने के वीडियो वायरल हुए हैं।
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब व्यूज बंटोर रहा है. वैसे तो हजारों वीडियोज रोज आपके मनोरंजन (Entertainment) के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए जाते हैं. लेकिन इनमें से कुछ वीडियोज ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर आपको दूसरों की जिंदगी से जलन होने लगती है. कभी-कभी ये जलन आपकी एंग्जायटी (Anxiety) का कारण भी बन जाती है. आजकल के समय में ये बहुत ही आम बात हो चुकी है. अगर हम इस पर गौर से सोचें तो ये काफी गंभीर मुद्दा है. हालांकि इस वीडियो को देखकर कुछ लोग मस्ती (Fun) करते भी दिखाई दिए.
वीडियो में दिखी नोटों की गड्डी
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है. वीडियो के बैकग्राउंड में खलनायक मूवी का फेमस गाना ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ चल रहा है. एक शख्स पैसों की गड्डी को बिस्तर पर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. पूरा मामला जानने से पहले आप भी इस वायरल वीडियो (Viral Video) को जरूर देखें…
हो सकता है कि आपने कभी ऐसा सपना (Dream) देखा हो जहां आपके बिस्तर पर नोटों की गड्डी बिछी हुई हो और आप उसपर सो रहे हों. लेकिन इस शख्स ने तो इसे सच्चाई में ही बदलने की कोशिश कर दी. वीडियो में शख्स के सामने पूरा बिस्तर 500 रुपये के नोट से ढका हुआ है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट सेक्शन (Comment Section) में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी.
वीडियो हुआ वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो को अब तक 2.6 मिलियन से भी ज्यादा लोगों (Social Media Users) ने पसंद किया है. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि इस घर में इनकम टैक्स (Income Tax) की रेड पड़ेगी. कुछ लोग इस वीडियो पर हंसी वाले इमोजी भेजते दिखाई दिए.
नई दिल्ली में महिला से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए 12 लाख की ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आशीष कुकरेती के रूप में हुई है, जो कि पुणे का रहने वाला है. दरअसल, 4 जून को वसंत कुंज की रहने वाली लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ 12 लाख रुपये की ठगी हुई है.
लड़की ने बताया कि 25 अप्रैल को उसकी मुलाकात आशीष से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई. आशीष ने उसे बताया कि वह इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में असिस्टेंट कमांडेट है. दोनों के बीच बातों का सिलसिला चलता रहा. नबंर एक्सचेंज करने के बाद फोन और WhatsApp पर भी बातें होने लगीं. फिर अचानक से लड़के ने बताया कि उसकी मां और भाई की मौत हो गई है. दोनों की बॉडी अस्पताल से निकलवानी है जिसके लिए उसे 12 लाख रुपये की जरूरत है.
लड़की ने आशीष की बातों में आकर 12 लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. लेकिन इसके बाद आशीष का फोन बंद आने लगा. लड़की ने भांप लिया कि उसके साथ धोखा हुआ है. उसने फौरन पुलिस में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि आशीष ने मैट्रिमोनियल में 5 फेक अकाउंट बना रखे हैं.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) मनोज ने बताया कि पुलिस ने संभावित इलाकों में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है.
डीसीपी ने बताया कि आशीष के पास बीसीए की डिग्री है. वह अलग-अलग वैवाहिक वेबसाइटों/ऐप्स पर लड़कियों से दोस्ती करता. फिर उन्हें शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठता. उसके खिलाफ मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है.
कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच शनिवार को Public occupied Rashtrapati Bhavan आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे Gotabaya fled के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में राजपक्षे के देश छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त पद छोड़ने के लिए आंदोलन जारी है।
कई प्रांतों में कर्फ्यू
वहीं श्रीलंका पीपुल फ्रंट के 16 सांसदों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से तुरंत इस्तीफा देने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए हवाई फायर किए हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्पीकर से संसद बुलाने का भी अनुरोध किया। श्रीलंका पुलिस ने देश में बिगड़ते हालात के बीच कई प्रांतों में कर्फ्यू लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों में पूर्व लंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी शामिल
प्रर्दशनकारियों का जत्था गॉल में चल रहे ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के स्टेडियम के बाहर तक पहुंच गया है। पूर्व लंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हैं। वहीं, राजधानी कोलंबो में आंदोलन उग्र हो गया है। पुलिस के साथ झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बिगड़ते हालात को लेकर प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
[नई दिल्ली : फिल्म ‘काली’ के आपत्तिजनक पोस्टर के समर्थन में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का मां काली पर दिया विवादित बयान उन्हें भारी पड़ सकता है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी समेत पार्टी का कोई भी बड़ा नेता इस पर खुलकर बात नहीं कर रहा। पार्टी ने इस मुद्दे पर एक तरह की खामोशी की चादर ओढ़ी हुई है। हालांकि, पार्टी अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ये साफ करने में देरी नहीं की कि महुआ मोइत्रा के बयान से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन इसके बाद मोइत्रा ने एक तरह से पार्टी नेतृत्व को चिढ़ाते हुए टीएमसी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, वह न सिर्फ काली पर अपने दिए बयान पर कायम हैं बल्कि यहां तक कह रहीं कि उन्हें ये जानने में कोई रुचि नहीं है कि कौन उनका बचाव कर रहा है, कौन नहीं।
महुआ मोइत्रा का बयान
दरअसल, महुआ मोइत्रा ने 5 जुलाई को एक न्यूज चैनल के कॉन्क्लेव में फिल्म ‘काली’ के विवादित पोस्टर को लेकर कहा कि उनके लिए मां काली मांस खाने वाली और शराब का सेवन करने वाली देवी हैं। मोइत्रा के बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। टीएमसी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके इस बयान से दूरी बना ली। मां काली पश्चिम बंगाल की संस्कृति में रची-बसी हैं लिहाजा टीएमसी ने तुरंत अपने सांसद के बयान से दूरी बना ली।
महुआ के कदम से टीएमसी नेतृत्व नाराज
कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने न सिर्फ मां काली पर विवादित बयान दिया बल्कि बयान से पार्टी के किनारा करने के बाद भी अपने रुख पर कायम रहीं। उन्होंने ट्विटर पर टीएमसी के आधिकारिक हैंडल को भी अनफॉलो कर दिया। इससे टीएमसी का शीर्ष नेतृत्व नाराज है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने पार्टी के सीनियर सूत्रों के हवाले से बताया कि महुआ के इस कदम से शीर्ष नेताओं में नाराजगी है। पार्टी के ट्विटर हैंडल को ‘अनफॉलो’ किए जाने को ‘आलोचना को स्वीकार करने के बजाय पार्टी को चुनौती देने के कृत्य’ के तौर पर देखा जा रहा है। टीएमसी महुआ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मूड बना रही है लेकिन वह नहीं चाहती कि उन्हें किसी भी तरह का बेनिफिट ऑफ डाउट का लाभ मिले।
6 महीने में ही महुआ को टीएमसी से दो बार मिल चुकी है झाड़
पिछले 6 महीने में महुआ मोइत्रा को दूसरी बार टीएमसी की तरफ से सार्वजनिक तौर पर फटकार लग चुकी हैं। अभी पार्टी ने उनके बयान से दूरी बनाई है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में ममता बनर्जी ने मंच से महुआ को सार्वजनिक तौर पर लताड़ लगाई थीं। वह कृष्णानगर में पार्टी के भीतर कलह से नाराज थीं। नदिया जिले के कृष्णानगर से ही महुआ मोइत्रा सांसद हैं। दीदी ने मोइत्रा से मुखातिब होते हुए मंच से कहा था, ‘महुआ, मैं साफ संदेश देना चाहती हूं। मुझे ये जानने की जरूरत नहीं है कि कौन किसके खिलाफ है। अगर कोई किसी को पसंद नहीं करता है तो वह यू-ट्यूब पर या न्यूजपेपर में कुछ न्यूज दे देता है। इस तरह की राजनीति एक दिन चल सकती है लेकिन हमेशा के लिए। …कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं, ये चुनाव आने पर पार्टी तय करेगी।’ महुआ मोइत्रा नदिया जिले की टीएमसी अध्यक्ष थीं लेकिन पिछले साल उन्हें पद से हटा दिया गया।