Home Blog Page 2560

19 सचिवों का सीईओ ने किया ट्रांसफर आदेश जारी… देंखे कौन कंहा…

कोरबा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने एक बार फिर 19 पंचायत सचिवों का स्थांतरण आदेश जारी किया है। पहले पाली और पोड़ी इसके कटघोरा जनपद के सचिवों को इधर से उधर किया गया है। सूत्रों की माने तो इसके कोरबा जनपद के नेता नुमा सचिवों पर ट्रांसफर की तलवार लटक रही है। स्थांतरण हुए सचिवों को तत्काल ग्राम पंचायत में ज्याइनिंग का आदेश दिया है। समय पर नवीन स्थान पर ज्वाइनिंग न देने वाले सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया है। बहरहाल आज हुए ट्रांसफर के बाद कोरबा जनपद के सचिवों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि एक स्थान पर लंबे समय से पदस्थ और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले सचिवों को जिला सीईओ नूतन कंवर ने दूसरे ब्लाक ट्रांसफर किया है। बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर के बाद सचिवों में हड़कंप मच गया है। आपको यह बताना लाजमी होगा कि जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमल करने की मुहिम चला रहे है। जिन पंचायतों में सरकारी कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे पंचायतों का कुंडली तैयार किया जा रहा है। इस कड़ी में पहले फेस में कटघोरा ब्लाक के 19 सचिवों का ट्रांसफर किया है। इसके बाद कोरबा और करतला ब्लाक के सचिवों की बारी है। बहरहाल सचिवों के ट्रांसफर बाद मुख्यालय में लाइजनिंग करने वाले सचिवों के तोते उड़ गये है।

पति को बचाने गई, ऐसा हुआ कि हो गया गैंगरेप…गृहमंत्री का शर्मनाक बयान

अमरावती। एक मई को आंध्र प्रदेश के रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर 25 साल की गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप हुआ। महिला को स्टेशन के अंदर पति के सामने ही हवस का शिकार बनाया गया। इस शर्मनाक घटना ने आंध्र प्रदेश सरकार कि किरकरी कराई। इस घटना पर अब राज्य की गृहमंत्री का शर्मनाक बयान सामने आया है, जिससे सरकार की फजीहत हो रही है। गृहमंत्री तनेती वनीता ने कहा है कि आरोपी गैंगरेप नहीं करना चाहते थे, अप्रत्याशित परिस्थितियों के चलते घटना हुई।

Amazon Summer sale- सभी के लिए बड़ी बचत- फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन और उपकरणों आदि पर शानदार डील पाएं|
तनेती वनिता से पत्रकारों ने घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओं के पीछे मनोवैज्ञानिक स्थिति होती है। इसके अलावा गरीबी इसके पीछे बड़ा कारण हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला का बलात्कार नहीं करना चाहते थे।

पति को बचाने आगे आई महिला
आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री ने कहा, ‘आरोपी दंपती के पास उन्हें लूटने गए। वह उन्हें लूटना चाहते थे, इसी इरादे से उन्होंने महिला के पति पर हमला किया। आरोपी नशे की हालत में धुत थे। महिला पति को बचाने आई। इस दौरान आरोपियों और महिला के बीच ऐसा हुआ जिससे रेप की घटना हुई। गृहमंत्री ने कहा कि यह घटना अप्रत्याशित कारणों से हुई है।’

‘स्टेशन पर सुरक्षा की कमी नहीं’
गृहमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाबलों की कमी या सुरक्षा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह कहा कि सभी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

दो हफ्ते में रेप की दो घटनाएं
आपको बता दें कि पिछले दो हफ्तों में आंध्र प्रदेश में रेलवे स्टेशनों पर दो रेप की घटनाएं हुई हैं। 16 अप्रैल को, महाराष्ट्र की एक महिला के साथ गुरजाला रेलवे स्टेशन पर रेप हुआ। उसके बाद यह रेपल्ले स्टेशन पर घटना हुई।

अपने कर्मचारियों के लिए दूल्हा-दुल्हन भी ढूंढती है ये कंपनी, शादी होते ही बढ़ती है सैलरी

न्यूज डेस्क। तमिलनाडु की एक आईटी कंपनी अपने कर्मचारियों की नौकरी के साथ-साथ उनकी फैमिली प्लानिंग का भी जिम्मा उठा रही है. यह कंपनी अपने अविवाहित कर्मचारी के लिए दूल्हा-दुल्हन भी ढूंढती है. इसके साथ ही शादी के बाद उनके घर-गृहस्थी बनाने की जिम्मेदारी भी ले रही है. सबसे खास बात है कि शादी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में स्पेशल हाइक मिलता है.

तमिलनाडु की कंपनी देती है खास ऑफर
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी श्री मूकाम्बिका इंफोसोल्यूशंस अपने अविवाहित कर्मचारियों को जीवनसाथी तलाशने में मदद करती है. कंपनी तमिलनाडु के मदुरई ब्रांच में अपने कर्मचारियों को यह खास सुविधा दे रही है. साल 2006 में इस कंपनी की शुरुआत सिवकासी से हुई थी. इसके बाद 2010 में कंपनी ने मदुरई में अपना बेस बनाया. कंपनी का सालाना रेवेन्यू 100 करोड़ के आस-पास है.

कंपनी के CEO सेल्वागणेश बताते हैं कि वो अपने कर्मचारियों को स्पेशल ऑफर्स देने में भरोसा करते हैं. सेल्वागणेश बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी हायर करने में समस्या हुई थी. इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को स्पेशल सुविधाएं देनी चालू की. इससे कंपनी की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी हो गई. इसके साथ ही उनके और कर्मचारियों के बीच परिवार के सदस्यों की तरह संबंध बन गए. कंपनी के कर्मचारी उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं.

शादी होते ही बढ़ जाती है सैलरी
सेल्वागणेश ने बताया कि कई लोग दूर गांव से आकर उनकी कंपनी के लिए काम करते हैं. ऐसे में उनके माता-पिता गांव में रहते हैं और उन्हें शादी के लिए साथी ढूंढने में समस्या होती है. ऐसे में वे अपने कर्मचारियों के लिए अलायंस मेकर्स के जरिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढने में मदद करते हैं. इसके बाद सारे कर्मचारी उसकी शादी में जाते हैं. सबसे अहम बात है कि शादी होते ही कर्मचारी की सैलरी बढ़ा जी जाती है.

सीजी BREAKING NEWS : सीएम भूपेश बघेल ने EE को मौके पर किया सस्पेंड, कन्हार सिंचाई परियोजना में लापरवाही बरतने का मामला

बलरामपुर।प्रदेश के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री ने आज एक और बड़ी कार्यवाही की। उन्होंने सनावल में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमाशंकर राव को सस्पेंड कर दिया।

बलरामपुर के दौरे में आम लोगों से बातचीत के दौरान कन्हार अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना के प्रभावितों को मुआवजा वितरण में देरी और समय पर व्यवस्थापन ना होने की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जल संसाधन विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित करने का निर्देश दे दिया।

इसके कुछ ही देर बाद EE के निलंबन का आदेश भी मुख्यालय से जारी कर दिया गया। इस कार्रवाई से जिले के अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है।

हाईकोर्ट: चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भर्ती पर लगी रोक हटी,176 पदों पर होगी भर्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज में भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। दरअसल इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं कि ओर से कहा गया कि, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज में बतौर कर्मचारी 3 से 8 साल तक काम किया, लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा इस कॉलेज का अधिग्रहण करने के बाद उन उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। जिसके विरोध में याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज में सीधी भर्ती पर रोक लगा दी थी।

इस मामले में पहली सुनवाई 17 फरवरी 2022 को हुई थी, जिसमें हाई कोर्ट ने आगामी आदेश तक चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज के लिए नियुक्ति पर रोक लगाई। इसके बाद 2 मई 2022 को एक बार फिर से इस में सुनवाई हुई जिसमें राज्य सरकार की तरफ से दलील पेश की गई कि अधिग्रहण अधिनियम संविधान के अनुरूप बनाया गया है।

सरकार की ओर से कहा गया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज एक निजी कंपनी के कंट्रोल में था, और उसमें सभी काम करने वाले कर्मचारी निजी कर्मचारी थे। इसलिए उनका संविलियन सरकारी नौकरी में नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए सीधी भर्ती पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी।

मामले में सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज में सीधी भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया। अब मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के नियुक्ति की जा सकती है। बता दें कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज में 176 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

सीजी ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी का खाना खाकर 16 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

महासमुंद। जिले में गुरुवार को जहरीला खाना खाने से 16 बच्चे बीमार हो गए। आनन फानन में सभी बच्चों को सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खाने में छिपकली गिर पड़ी थी। जिसके बाद इसी खाने को बच्चों को परोस दिया। जिसे लेकर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरायपाली के ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है। यहां गुरुवार को बच्चों को देने के लिए खाना बनाया गया था। इसके बाद बच्चों को ये खाना परोसा गया। एक-एक कर बच्चे उल्टियां करने लगे और उनकी हालत बिगड़नी लगी। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित परिजन घबरा गए।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. नारायण साहू का कहना है कि सभी बच्चों को पुटका से लेकर आए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। शरीर में जहरीले पदार्थ की स्थिति थी। दवाईयां दी गई हैं। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है। अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर बच्चों की सेहत पर नजर रख रहे हैं।

शख्स ने खरीदा सेकंड हैंड सामान, अंदर से निकला 60 करोड़ कैश!

न्यूज डेस्क।एक शख्स ने करीब 40 हजार रुपए में स्टोरेज के लिए एक सामान खरीदा. जिसके अंदर उसे करीब 60 करोड़ रुपए कैश रखा मिला. हालांकि, फिर इसकी जानकारी पैसों के असली मालिक को भी मिल गई. जिसके बाद शख्स को उसे वापस करना पड़ा.

टीवी शो Storage Wars के होस्ट डैन डॉटसन ने सोशल मीडिया पर 4 साल पहले हुई इस घटना का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उनके एक क्लाइंट ने नीलामी के दौरान कुछ सामान खरीदा. इसमें से चौंकाने वाली चीजें मिलीं. सोशल मीडिया पर एक क्लिप को पोस्ट करते हुए डैन ने बताया कि कैसे एक शख्स ने समझ लिया था कि वह रातों-रात करोड़पति बन गया है.

डैन ने आगे बताया- जिस शख्स ने स्टोरेज कंटेनर खरीदा था, उसे कंटेनर में एक बैग दिखा. बैग को खोलने के लिए उसने किसी दूसरे इंसान को बुलाया. जब उन्होंने बैग को खोला तो उसमें करीब 60 करोड़ रुपए थे.

हालांकि, उस बॉक्स के मालिक को कुछ दिन बाद अपनी गलती समझ आ गई और उसने शख्स के पास वकीलों को भेज दिया. द ब्लास्ट मैगजीन से बातचीत में डैन ने कहा- शुरुआत में वकीलों ने शख्स को करीब 4 करोड़ रुपए के इनाम का ऑफर दिया था. जिसे शख्स ने ठुकरा दिया था. दूसरी बार में शख्स को करीब 9 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया. जिसपर वह राजी हो गया.

डैन ने कहा- मुझे नहीं लगता है कि आप एक बैग के अंदर 60 करोड़ रुपए कैश रखकर भूल सकते हैं. लगता है कि यह कैश किसी और को रखने के लिए दिया गया. हालांकि, अपने पैसों के लिए ही किसी को 9 करोड़ रुपए का इनाम देना बहुत बड़ी बात है. जो कि आमतौर पर कोई नहीं कर सकता है.

मां हो तो ऐसी! स्विमिंग पूल में कूदने वाला था बेटा, डूबने से पहले ही बचा ली जान

Mother Viral Video: मां अपने बच्चों के प्रति बेहद ही केयरिंग होती हैं. वह अपने घर और ऑफिस के कामों के साथ-साथ बच्चों की देखभाल कर लेती हैं, लेकिन वह कभी भी शिकायत नहीं करतीं. मां के ऊपर भले ही कई जिम्मेदारियां हों, लेकिन वह अपने बच्चों की देखभाल में कतई भी चूक नहीं करतीं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मां ने अपने बच्चे को स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में डूबने से पहले ही बचा लिया. यह वीडियो अब दुनियाभर में वायरल हो रहा है और सभी इस सतर्क मां की खूब वाहवाही कर रहे हैं.

स्विमिंग पूल में कूदने से पहले बच्चे को पकड़ा
वीडियो में, एक लड़का स्विमिंग पूल (Swimming Pool) के गहरे पानी के किनारे पर खड़ा हुआ था और पानी के अंदर जाने की कोशिश की. कुछ ही सेकेंड के भीतर, लड़का पानी में कूदने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मां अपने बच्चे की तरफ दौड़ती है और उसे एक हाथ से पकड़ लेती है. वह फिर बच्चे को टी-शर्ट के साथ पूल से बाहर खींचती है, इससे पहले कि लड़का स्विमिंग पूल में डूब जाए. वीडियो में देख सकते हैं कि मां उसे बचाने के लिए कहीं से भी निकल आती है, मानो उसे पता हो कि वह पूल में कूदने जा रहा है और उसे खतरा होगा.

https://twitter.com/TheFigen/status/1520493230688808961?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1520493230688808961%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Foff-beat%2Fmother-son-was-about-to-jump-in-the-swimming-pool-saved-his-life-before-drowning%2F1174418

मां की इस सुपर एक्टिवनेस को सभी ने वाहवाही
ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक मां अपने बेटे को स्विमिंग पूल में कूदने के एक सेकंड के भीतर उसे बचा लेती है. वीडियो को @The Figen ने कैप्शन के साथ साझा किया: ‘मदर ऑफ द ईयर!’. इसे 480k से अधिक बार देखा गया, 2 हजार से अधिक रीट्वीट और 14 हजार से अधिक लाइक्स मिले. कई ट्विटर यूजर्स ने सुपर फास्ट रिफ्लेक्स के साथ ‘सुपर मॉम’ की तरह बच्चे को बचाने के लिए महिला की सराहना की. एक यूजर ने कहा, ‘मैं अंधविश्वासी नहीं हूं, लेकिन सभी माताओं में अलौकिक क्षमताएं होती हैं, जब उनके बच्चे की सुरक्षा दांव पर होती है, यह अविश्वसनीय है.’

ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर: परिसीमन प्रक्रिया लगभग पूरी, आयोग आज सौंप सकता है रिपोर्ट, 6 मई को पूरा हो रहा है कार्यकाल

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में जारी परिसीमन प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है। खबर है कि केंद्र सरकार की तरफ से गठित आयोग जल्द ही विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की रूपरेखा से जुड़ी एक रिपोर्ट पेश करने वाला है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए नियमों के मुताबिक, राज्य में विधानसभा क्षेत्र 107 से बढ़कर 114 हो गए हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्र के आयोग ने जम्मू और कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा के लिए परिसीमन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। पैनल गुरुवार को एक बैठक के दौरान सीटों की रूपरेखा से संबंधित रिपोर्ट पेश करेगा। परिसीमन आयोग ने जम्मू क्षेत्र को 43 और कश्मीर को 47  सीटें देने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 9 क्षेत्रों को अनुसूचित जनजातियों और 7 को अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया जाएगा। खास बात है कि 114 में से 24 सीटें PoK में हैं। ऐसे में परिसीमन प्रक्रिया केवल 90  सीटों पर ही की गई है।

हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा था कि जम्मू और कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा सीटों की रूपरेखा बनाने की प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी।

सीईसी के अनुसार, ‘दो साल हो गए हैं और आयोग का कार्यकाल 6 मई 2022 तक का है। जम्मू और कश्मीर परिसीमन पर रिपोर्ट जमा की जाएगी और प्रक्रिया पूरी की जाएगी।’

सीजी ब्रेकिंग: उज्ज्वला बघेल बनीं छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की MD,  तैलंग की जगह लेंगी, दो बिजली कंपनियों का होगा विलय

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के होल्डिंग कंपनी का विलय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में करने का निर्णय के बाद उज्ज्वला बघेल को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। राज्य शासन के ऊर्जा ‌विभाग ने आगामी आदेश तक उन्हें प्रबंध निदेशक पदस्थ किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के होल्डिंग कंपनी का विलय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में करने का निर्णय लिया है। विलय के बाद गठित छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की उज्जवला पहली प्रबंध निदेशक होंगी।

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार उज्जवला बघेल के शेष प्रभार यथावत रहेंगे। बिजली कंपनी के विलय का पूरा प्रबंधन उज्जवला ही देखेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उज्जवला बघेल ने कहा कि राज्य शासन व ऊर्जा विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा करूंगी। बता दें कि वे एसडी तैलंग की जगह लेंगी।  तैलंग को जून-2021 में राज्य पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का एमडी नियुक्त किया गया था। उनका एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उज्ज्वला को प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दे दी गई है।

विलय को कैबिनेट की मंजूरी, अब तीन कंपनियां रहेंगी

छत्तीसगढ़ में अभी बिजली क्षेत्र में 5 सरकारी कंपनियां हैं। घाटे में चल रही 2 कंपनियों के विलय की योजना है। 1 मई को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

इस योजना के मुताबिक स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी का विलय स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में कर दिया जाएगा। वहीं पॉवर ट्रेडिंग कंपनी का विलय स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में किया जाएगा। विलय के बाद प्रदेश में 3 सरकारी बिजली कंपनियां रह जाएंगी।