Home Blog Page 2559

ब्रेकिंग: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा गिरफ्तार, केजरीवाल को धमकी देने का आरोप में पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

चंडीगढ़। दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ मोहाली साइबर थाने में केस दर्ज है।

पंजाब पुलिस का कहना है कि बग्गा को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था लेकिन वे इसके लिए नहीं पहुंचे थे। बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है।

बग्गा के करीबियों के मुताबिक करीब 12 गाड़ियों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। जिसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकड़कर ले गए। बग्गा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पिता बोले- पुलिसवालों ने मेरे मुंह पर मुक्का मारा

तजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने कहा, ‘पंजाब पुलिस के लोग तजिंदर को खींचकर ले गए। उन्हें पगड़ी भी नहीं पहनने दी। जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो मुझे रोककर एक कमरे में ले गए। वहां मेरे मुंह पर मुक्का मारा गया। पंजाब पुलिस मेरा फोन भी छीनकर ले गई। अरविंद केजरीवाल मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाना चाहते हैं।

कोरबा का लाल ने किया कमाल… शुभम रणजी टीम में शामिल…

कोरबा।दस दिवसीय दौरे पर देहरादून जा रही छत्तीसगढ़ राज्य की रणजी टीम में तेज गेंदबाज सत्यम दुबे का भी चयन किया गया है।फिलहाल सत्यम दुबे भिलाई में आयोजित प्लेट ग्रुप के मैच में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊर्जाधानी की टीम को पहली बार फाइनल मुकाबले तक ले जाने में सफल रहे है।
अंडर 23 का फाइनल मुकाबला भिलाई में खेला कोरबा और धमतरी के मध्य खेला जाना है। विगत खेले गए 4 मैचों में सत्यम ने दो दर्जन से भी अधिक विकेट प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

बता दे की सत्यम दुबे कोरबा के खरमोरा हाऊसिंग बोर्ड आवासीय परिसर में सपरिवार रहते है।सत्यम दुबे के पिता बी.पी दुबे कुसमुंडा शासकीय विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है।अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े सत्यम दुबे बचपन से ही क्रिकेट को लेकर काफी गंभीर रहे है।इसके पहले 19 वर्षीय सत्यम अंडर 16, अंडर 19 में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है।बीएसपी व दुर्ग के टीम में भी शामिल रह चुके सत्यम प्रतिदिन 6 से 8 घंटे अभ्यास करते है।यही वजह है की सत्यम के कठिन परिश्रम की बदौलत सीएससीएस के रणजी टीम में आज सत्यम शामिल हो चुके है।
सत्यम के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कोरबा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी अखिलेश मणि तिवारी, बी.बी साहू,जीत सिंह,रंजन आर्या, सी.एल यादव,कोस्तुभ त्रिपाठी व कोच अजय राय ने हर्ष जाहिर किया है।

ओडिशा पर असानी तूफान का खतरा,50 किमी घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, 8 मई को तट से टकराने का अनुमान

भुवनेश्वर। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से तटवर्ती ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।  चक्रवात के 8 मई को ओडिशा तट से टकराने का अनुमान है।

चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटे में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सरकार ने खतरे को देखते हुए NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमें तैनाती की हैं। 175 फायर ब्रिगेड को भी लगाया है।

48 घंटे तक 18 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पुरी, ढेंकनाल और नॉर्थ कोस्टल ओडिशा के कई जिलों में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक तेज हवाएं चल सकती है। अंडमान सागर में निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार को ही साइक्लोन की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी।

8 मई तक भयावह रूप ले सकता है तूफान

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। हम अभी इस पर नजर बनाकर हुए हैं।

इन राज्यों पर हो सकता है असानी का असर

चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर बाजार ने लगाया गोता, सेंसेक्स ने 900 अंकों का लगाया गोता, निफ्टी 16500 के नीचे,अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा फेड रिजर्व की ब्याज दरों का असर

मुंबई/नई दिल्ली। Share Market Live Update: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। इससे पहले भी बुधवार को रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के ऐलान के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 773 अंकों के नुकसान के साथ 54928 के स्तर पर खुला तो वहीं, निफ्टी ने भी कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की।

अमेरिकी शेयर बाजार भी धराशायी

भारतीय बाजारों की तरह अमेरिकी शेयर बाजारों को भी वहां के फेड रिजर्व का ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला रास नहीं आया। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार का  प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस  3.12 फीसद यानी 1063 अंक टूट गया। नैस्डैक ने भी 4.99 फीसद का गोता लगाया और एसएंडपी 153 अंक यानी 3.56 फीसद लुढ़क कर बंद हुआ।

Amazon के शेयर 7.56%,  फेसबुक के शेयर 6.77% तो वहीं टेस्ला के शेयर 8.33% टूटकर बंद हुए। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। प्री-ओपनिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़ सभी स्टॉक लाल निशान पर थे। सेंसेक्स 773 अंक नीचे था, जबकि निफ्टी 16415 के स्तर पर आ गया था।

लॉन्चिंग से पहले ही छाया गया Tata Motors का इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक, 39,000 यूनिट्स के मिले ऑर्डर

नई दिल्ली/पुणे। (Tata Motors Ace EV ) टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक ऐस (Ace EV) लॉन्चिंग से पहले ही बाजार में छा गया है। कंपनी ने गुरुवार को अपने लोकप्रिय मिनी ट्रक के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया।

कंपनी को इसकी 39,000 यूनिट्स के लिए पहले ही ऑर्डर मिल गए। ये ऑर्डर एमेजॉन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेट्स ट्रांसपोर्ट, मूविंग और यलो ईवी आदि कंपनियों से मिले हैं।

0.ई-कार्गो सेगमेंट्स के लिए प्लेटफॉर्म्स भी बना सकती है कंपनी

कंपनी बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए ई-कार्गो सेगमेंट (e-cargo segment) में प्लेटफॉर्म्स बनाने पर भी विचार करेगी। Ace EV प्रदर्शित करते हुए टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने कहा कि ग्लोबल ट्रेंड बदल रहा है, इसलिए टिकाऊ मोबिलिटी जरूरी हो गई है।

उन्होंने कहा, टाटा ग्रुप में विशेष रूप से टाटा मोटर्स इसे पूरी तरह अपना चुकी है और एक ऐसा बिजनेस मॉडल तैयार कर चुकी है जो एक मुख्य पिलर के रूप में स्थायित्व को जोड़ती है। चाहे यह पैसेंजर कार्स, हमारे कमर्शियल व्हीकल्स या जगुआर लैंड रोवर हो, हम इस बदलाव के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर दिन गति बढ़ा रहे हैं।”

0.एक चार्जिंग पर चलेगा 154 किमी

चंद्रशेखरन ने कहा, कार श्रेणी में हम कई मॉडल पहले ही उतार चुके हैं। उन्होंने कहा, वाणिज्यिक श्रेणी के वाहनों में हमने इलेक्ट्रिक बसें सफलतापूर्वक उतारी हैं और इस श्रेणी में स्वीकार्यता बहुत बढ़ी है।

कंपनी ने कहा कि ‘Ace EV’ ऐसा पहला उत्पाद है जिसमें ‘ईवोजेन’ पॉवरट्रेन है जो एक बार चार्ज करने पर 154 किलोमीटर चल सकता है। इस मॉडल में 36 हॉर्सपॉवर की मोटर है।

IPL 2022: हैदराबाद की लगातार तीसरी हार,दिल्ली कैपिटल्स ने 21 रन से हराया

मुंबई। (IPL 2022) के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हरा दिया है। SRH के सामने 208 रन का विशाल टारगेट था, जिसके जवाब में टीम ने 186/8 का स्कोर बनाया और मैच हार गई। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। दिल्ली की जीत में खलील अहमद ने 3 विकेट लिए।

मौजूदा टूर्नामेंट में हैदराबाद की ये लगातार तीसरी हार है। SRH ने अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान 5 में जीत दर्ज की और 5 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली की 10 मैचों में ये 5वीं जीत रही। पंत की टीम भी 5 मुकाबला हार चुकी है।

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए DC ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 का स्कोर बनाया। डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल 67 के स्कोर पर नाबाद लौटे। SRH के लिए भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।

जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग की फाइनल रिपोर्ट जारी, नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर। (Jammu-Kashmir Delimitation Commission) जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग ने विधानसभा सीटों के पुनर्निधाररण से संबंधित फाइनल रिपोर्ट जारी कर दी है। तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग ने अपना कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले अपनी अंतिम रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि पैनल मोदी सरकार ने मार्च 2020 में बनाया था। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई कर रही थीं। इसके अलावा चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा और डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर चंदर भूषण कुमार इस आयोग में शामिल थे।

90 विधानसभा क्षेत्र और 5 संसदीय क्षेत्र होंगे

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्र और 5 संसदीय क्षेत्र होंगे। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू रीजन में 6 और कश्मीर में 1 सीट बढ़ेगी। सभी पांचों संसदीय क्षेत्रों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों की संख्या पहली बार बराबर-बराबर रखी गई है।

हर लोकसभा सीट में विधानसभा की 18 सीटें होंगी, जिनमें से 47 सीटें कश्मीर संभाग में और 43 सीटें जम्मू संभाग में होंगी। इससे पहले तक कश्मीर में 46 और जम्मू में विधानसभा की 37 सीटें थीं। इसके अलावा पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए 9 सीटें और अनुसूचित जाति के लिए 7 सीटें आरक्षित होंगी।

नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

रिपोर्ट जारी होने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है और संभावना जताई जा रही है कि इस साल नवंबर-दिसंबर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव कराए जा सकते हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जून 2018 से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। अब ये परिसीमन रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी और इसके बाद एक राजपत्रित अधिसूचना के माध्यम से आदेश जारी किया जाएगा। उसके बाद ही चुनाव का ऐलान होगा।

लो आ गई खुशखबरी :देश में 10 दिन पहले दस्तक देगा मानसून, 21 मई को केरल तट से टकराने उम्मीद

नई दिल्ली। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट (European Center for Medium Range Weather Forecast) के मुताबिक, भारत में (Monsoon in India) इस साल मानसून 10 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। एजेंसी के मुताबिक केरल के तट से 20/21 मई को ही मानसून टकरा सकता है। बता दें कि अमूमन राज्य में मानसून जून के पहले हफ्ते में दस्तक देता है। इसके बाद यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है।

एजेंसी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में हालिया मौसम संबंधी बदलावों से संकेत मिलते हैं कि अरब सागर में एंटीसाइक्लोन क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से मानसून केरल जल्द पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिमी क्षेत्र के दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

IMD ने कहा- तय समय पर आएगा मानसून
IMD के मौसम वैज्ञानिक आनंद कुमार दास ने बताया कि सैटेलाइट इमेजेस से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मानसून समय पर आने की पूरी संभावना है।

केरल में यह 1 जून को दस्तक दे देता है। उन्होंने कहा कि भूमध्य रेखा के पास बादलों का एक समूह बना हुआ है, जो कि काफी सक्रिय है। ये संकेत दे रहा है कि मानसून की गतिविधियां जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगी।

वहीं, स्काईमेट वेदर सर्विसेज के महेश पलावत ने कहा कि ऐसा लगता है कि मानसून अपने अपेक्षित समय के आसपास शुरू हो जाएगा। एंटी-साइक्लोन बनता है तो शुरुआत में कुछ देरी जरूर हो सकती है।

ब्रेकिंग: भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों की हुई मौत, WHO की रिपोर्ट में खुलासा… केंद्र सरकार ने जताया एतराज

नई दिल्ली। WHO ने कोरोना से हुई मौत को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में कोरोना के चलते 47 लाख लोगों की मौत हुई। WHO का कहना है कि 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2021 के बीच 47 लाख लोगों की मौत हो गई। वहीं, भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़े कुछ और ही कहता है। भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना के से पांच लाख से कुछ ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। भारत सरकार ने WHO की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज करवा दी है।

WHO का आकलन है कि कोरोना महामारी के कारण अभी तक दुनिया में क़रीब डेढ़ करोड़ लोगों की मौत हुई है। ये आँकड़ा दो साल में कोविड के कारण हुई मौतों की तुलना में 13 प्रतिशत ज़्यादा है। WHO का मानना है कि कई देशों ने कोविड से मरने वालों की संख्या की कम गिनती की है। संगठन के मुताबिक़ सिर्फ़ 54 लाख मौत को आधिकारिक किया गया है।

भारत सरकार ने उठाए सवाल

डब्ल्यूएचओ ने भारत में मृतकों की जो संख्या बताई है वो संख्या दुनियाभर में हुई मौतों की एक तिहाई है। मगर भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ के आंकलन के तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उसने साथ ही जो मॉडल इस्तेमाल किया गया है उसकी वैधता को लेकर भी सवाल किए हैं।

WHO को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार ने कहा है कि अधिक मृत्यु दर अनुमानों को पेश करने के लिए गणितीय मॉडल के इस्तेमाल पर भारत की कड़ी आपत्ति जताए जाने के बावजूद WHO ने अतिरिक्त मृत्यु दर का अनुमान जारी किया है। साथ ही सरकार ने कहा कि WHO ने इन अनुमानों को जारी करते वक्त सरकार की चिंताओं पर काम नहीं किया।

भारत के मुताबिक जिस तकनीक या मॉडल के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ये आंकड़े इकट्ठा किए हैं, वो ठीक नहीं है। जारी बयान में कहा गया कि भारत की आपत्तियों के बावजूद भी WHO ने पुरानी तकनील और मॉडल के जरिए मौत के आंकड़े जारी कर दिए हैं, भारत की चिंताओं पर सही तरीके से गौर नहीं किया गया।

भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी और नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा 7 को, दुर्ग और बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी BJP state in-charge Purandeshwari एवं सह प्रभारी नितिन नबीन 7 मई को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभारी व सह प्रभारी 7 मई को प्रातः 8:40 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग की बैठक लेंगे एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।