Home Blog Page 2558

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें क्या है नया रेट

नई दिल्ली। (LPG Price Hike) : आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। आज से खाना बनाना और महंगा हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है।

यह बढ़ोतरी शनिवार 7 मई 2022 से लागू हो गई है। बता दें कि इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।

0.चुनाव बाद से बढ़ रहे दाम

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में ₹50 की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

सीजी ब्रेकिंग: मंत्री लखमा के भगवा पहनने पर नक्सलियों को ऐतराज, कार्यक्रम के बहिष्कार की चेतावनी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भगवा वस्त्र पहनने Naxalites object to minister Lakhma wearing saffron, warning of boycott of the program पर अब माओवादियों को ऐतराज होने लगा है। माओवादियों ने कवासी लखमा पर आदिवासी संस्कृति को हिंदुकरण करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर मंत्री के कार्यक्रम के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

दक्षिण बस्तर सब जोनल प्रवक्ता और हार्डकोर इनामी नक्सली समता ने कहा कि कवासी लखमा बस्तर के मेला-मड़ई में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति का हिंदुकरण करने में लगे हुए हैं। जो भी आयोजन किए जा रहे हैं उसमें वे भगवा वस्त्र पहनकर शिरकत कर रहे हैं। आयोजनों के तौर-तरीकों को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुरूप बदलने की कोशिश में लगे हुए हैं।

माओवादियों ने कवासी लखमा को चेतावनी दी है कि वे अपनी इन हरकतों को बंद कर दें, अन्यथा माओवाद संगठन, सर्वआदिवासी समाज, समेत समस्त आदिवासी संगठन के लोग मंत्री के सभी आयोजनों और कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। भाजपा और उसकी सरकारें आदिवासी संस्कृति के हिन्दुकरण करने की कोशिशों में तेजी ला रही हैं।

प्रेस नोट में कहा गया है कि आदिवासियों, दलितों और मुसलमानों को घर वापसी के नाम पर जबरन हिन्दू बनाया जा रहा हैं। जनगणना और एनपीआर से संबंधित पंजियों में आदिवासियों को अपनी धर्मिक स्थित स्पष्ट करने का कोई कॉलम नहीं दिया गया है। जो गैर-संवैधानिक है।

पूंजीपतियों को बेच रहे बस्तर की संपदा

माओवादियों का आरोप है कि कवासी लखमा उद्योग मंत्री की हैसियत से देश और विदेश के पूंजीपतियों के साथ निवेश सम्मेलनों को आयोजित करते हुए बस्तर की संपदा को बेचने में लगे हुए हैं। सत्ता में आने से पहले लखमा ने आदिवासियों से कई वादे किए थे। लेकिन, सत्ता में आते ही कवासी लखमा आदिवासियों के दमन में भागीदार बन गए हैं।

प्रेस नोट में कहा गया है कि झूठे मुठभेड़ों, नरसंहार जैसी घटनाओं को अंजाम देने का काम चल रहा है। माओवादियों ने कहा कि यदि इन सब चीजों को यहीं नहीं रोका गया तो मंत्री का विरोध जोर शोर से किया जाएगा।

लौट के बग्गा दिल्ली आए… तीन राज्य-तीन पुलिस और 7 घंटे की पकड़म-पकड़ाई!

न्यूज डेस्क।दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का मसला आज तीन राज्यों की पुलिस के लिए आफत बन गया. दिल्ली के जनकपुरी से सुबह करीब 8.15 बजे शुरू हुए पकड़म-पकड़ाई के खेल के 7 घंटे बाद बग्गा अब दिल्ली आ रहे हैं. बता दें कि आज सुबह पंजाब पुलिस ने बग्गा को गिरफ्तार किया था और उनको लेकर मोहाली के लिए निकली थी. लेकिन दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया गया. इस घटनाक्रम में तब बड़ा ट्विस्ट आया जब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि वो बग्गा को पंजाब नहीं दिल्ली पुलिस को सौंपेंगे. ऐसा हुआ भी और हरियाणा पुलिस ने बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.

हाईकोर्ट जा सकती है पंजाब पुलिस

वहीं इस पूरे मामले में अब पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट जा सकती है. सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से उनके काम में अड़चन डाली है.

दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया

वहीं, बग्गा के पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और बग्गा को अपने साथ ले गए. दिल्ली पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस के जवानों पर अपहरण का मामला दर्ज किया.

बीजेपी ने लगाए केजरीवाल पर आरोप

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस पूरे मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. आदेश गुप्ता ने कहा, तेजिंदर बग्गा पर जो कार्रवाई हुई है वो बहुत शर्मनाक है. केजरीवाल ने पंजाब पुलिस के जरिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को पिटवाया है, उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है, अभद्रता की गई है. पंजाब पुलिस इस कदर गुंडागर्दी पर उतारू है कि उन्होंने एक सिख को अपनी पगड़ी तक भी नहीं बांधने दी.

कुरुक्षेत्र में क्यों रोकी गई पंजाब पुलिस

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद हरियाणा पुलिस से बग्गा को ले जा रही टीम को रोकने की सिफारिश की थी. इसके बाद हरियाणा की क्राइम ब्रांच की टीम ने बग्गा को ले जा रही रही पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया. पंजाब पुलिस से पूछताछ भी की गई. उधर, बग्गा को वापस राजधानी लाने के लिए दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र पहुंच गई. इन सबके बीच हरियाणा के गृहमंत्री के बयान से साफ हो गया है कि बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंपा जाएगा और हुआ भी यही.

उधर, पंजाब पुलिस ने हरियाणा के DGP को चिट्ठी भेजी है. इस चिट्ठी के साथ बग्गा के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी भी भेजी गई है. पंजाब पुलिस ने अपने पत्र में कहा है कि यह अपहरण का केस नहीं है. हरियाणा की पुलिस ने पंजाब टीम को बिना वजह रोका है.

क्यों हुई थी बग्गा की गिरफ्तारी?

गौरतलब है कि बग्गा के खिलाफ अपराधिक मामला आम आदमी पार्टी के नेता डॉक्टर सनी सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की तलाश में थी. पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में पहले भी दिल्ली आई थी, लेकिन तब जवानों को बैरंग लौटना पड़ा था. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ‘द कश्मीर फाइल्स ‘ फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था. बग्गा ने सीएम केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था. इसके बाद बग्गा के खिलाफ पंजाब में FIR दर्ज कर ली गई थी.

आईपीएल 2022: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 5 रनों से हराया, साहा-गिल की पारी गई बेकार

नई दिल्ली।  (GT vs MI, IPL 2022) रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में 5 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी जीत है, वहीं गुजरात लगातार दूसरा मैच हारी है।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 45, रोहित शर्मा ने 43 और टिम डेविड ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। राशिद खान ने गुजरात के लिए सबसे अधिक दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (55) और शुभमन गिल (52) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े। इसके बाद मुंबई ने जोरदार वापसी की।

आखिरी दो ओवर में गुजरात को 20 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर में बुमराह ने 11 रन खर्च किए। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 ही रन खर्च किए।

MLA का प्रयास और सीएम का आशीर्वाद…वनांचल के पसान और कोरबी में खुलेगा आत्मानन्द…

कोरबा।कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा ने। समाज को बदलने और शिक्षा का अलख जगाने के प्रयास को सीएम भुपेश का आशीर्वाद मिला । जिससे वनांचल के पसान और कोरबी में भी आत्मानन्द खोलने की घोषणा की गई है।

बता दें कि सूबे के मुखिया भुपेश बघेल हर विकासखण्ड में आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलकर शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम ने पाली तानाखार के कोरबी और पसान में आत्मानन्द स्कूल खोलने की घोषणा की है।आपको बताते चले कि पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा लगतार जनहितैषी कार्य कर रहे है। वे इन दिनों क्षेत्र के बेटियों के विवाह में 5 हजार देने की घोषणा की है और लगतार गांवों में होने वाले शादियों में शामिल होकर आशीर्वाद स्वरूप 5 हजार प्रदान कर रहे है। यही नही वे विधानसभा क्षेत्र के किसी ब्यक्ति की मृत्यु पर 5 हजार सहायता राशि प्रदान कर रहे है। श्री केरकेट्टा के द्वारा चलाये जा रहे जनहितैषी कार्यो की चर्चा भी जमकर हो रही है। बहरहाल पसान और कोरबी में आत्मानन्द स्कूल खुलने से आदिवासी बच्चों को शिक्षा की नई तालीम मिल सकेंगी।

स्मार्ट क्लासरूम में मोबाइल को टीवी से अटैच कर पुष्पा मूवी के श्रीवल्ली गाने पर डांस करने लगे स्टूडेंट, VIDEO वायरल होते ही प्रिंसिपल सस्पेंड

गंजम। ओडिशा के गंजम जिले के एक हाई स्कूल में तेलुगु सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की मूवी पुष्पा के गाने पर क्लासरूम में कुछ छात्रों का डांस वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बारामुंडली हाई स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

टीवी को मोबाइल से जोड़कर कर रहे थे डांस

जानकारी के अनुसार, स्कूल के स्मार्ट क्लासरूम में कक्षा 10 के कुछ छात्रों को शिक्षकों द्वारा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे थे। कुछ देर बाद शिक्षक वहां से चले गए।

जिला अधिकारी के अनुसार, क्सासरूम में मौजूद कुछ छात्रों ने टीवी को अपने मोबाइल फोन से जोड़ा और पुष्पा मूवी का गाना लगा लिया। इसके बाद छात्र गाने पर क्लासरूम में ही डांस करने लगे। 14 और 24 सेकंड की अवधि के दो डांस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी बिनीता सेनापति ने कहा कि प्रखंड विकास अधिकारी भास्कर लेंका ने प्रधानाध्यापिका सुजाता पाधी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और कुछ और शिक्षकों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर ​ब्रेकिंग: बंगालीपारा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिला सहित 5 लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

बिलासपुर। (Sex racket busted Bengalipara in Bilaspur) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पुलिस ने शुक्रवार को एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सरकंडा थाना पुलिस ने बंगालीपारा में दबिश देकर 4 महिलाओं और एक पुरूष को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है।

सरकंडा थाना पुलिस को मुखबिर से बंगालीपारा में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बंगालीपारा इलाके में दबिश दी और 4 महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

KORBA: प्रेस क्लब चुनाव को लेकर रजिस्ट्रार ने सुनाया फैसला…कहा पुराने सदस्यों की हो वापसी और ..

कोरबा।कोरबा प्रेस क्लब कोरबा के बहुप्रतीक्षित चुनाव में लगे रोक पर रजिस्ट्रार ने फैसला सुना दिया है। जारी आदेश के मुताबिक अब पुराने सदस्यों की वापसी के साथ चुनाव की घोषणा हो गई है।


बता दें कि कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव के मामले में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। उन्होंने प्रेस क्लब कोरबा के पुराने पात्र सदस्यों को शामिल कर दो माह के भीतर चुनाव कराने के आदेश दिया है।कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ में दायर अपील पर उक्त आदेश रजिस्ट्रार सत्यनारायण राठौर ने दिए हैं. आदेश में कहा गया है कि संस्था के वर्तमान कार्यकारिणी का निर्वाचन 4 मई 2017 को हुआ था. जिसका कार्यकाल नियमावली अनुसार दो वर्ष पूर्ण होने पर 3 मई 2019 को समाप्त हो गया है. अत: ऐसी स्थिति में उत्तरवादीगणों के साथ-साथ उन सभी पात्र व्यक्तियों को जो संस्था के नियमावली के अनुसार सदस्य होने की पात्रता रखते हैं का नाम शामिल कर निर्वाचन कराया जाना आवश्यक हो गया है. अत: कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के वर्तमान कार्यकारिणी को अध्यक्ष/सचिव के माध्यम से निर्देशित किया जाता है कि उत्तरवादीगणों के साथ-साथ उन सभी पात्र व्यक्तियों को जो संस्था के नियमावली के अनुसार सदस्य होने की पात्रता रखते हैं उनका नाम शामिल करते हुए सदस्यता सूची का विधिवत प्रकाशन कर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए दो माह के भीतर संस्था के कार्यकारिणी का नियमावली के अनुसार निर्वाचन कराना सुनिश्चित करें.

आज फिर सीईओ ने कोरबा जनपद के 24 सचिवों का किया ट्रांसफर… देंखे कौन कंहा…

कोरबा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने एक बार फिर कोरबा ब्लाक के 24 पंचायत सचिवों का स्थांतरण आदेश जारी किया है। पहले पाली और पोड़ी और कटघोरा जनपद के सचिवों को इधर से उधर किया गया है। इसके बाद आज कोरबा ब्लाक के 24 सचिवों के प्रभार में फेरबदल किया है। ट्रांसफर हुए सचिवों को तत्काल ग्राम पंचायत में ज्याइनिंग का आदेश जारी किया है। समय पर नवीन स्थान पर ज्वाइनिंग न देने वाले सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया है।

बता दें कि एक स्थान पर लंबे समय से पदस्थ और कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों को जिला सीईओ नूतन कंवर ने एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक ट्रांसफर किया है। बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफर के बाद नेतानुमा सचिवों में हड़कंप मच गया है। आपको यह बताना लाजमी होगा कि जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर अमल करने की मुहिम चला रहे है। जिन पंचायतों में सरकारी कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे पंचायतों का कुंडली तैयार हो रहा है। इस कड़ी में पहले फेस में पोड़ी और पाली ब्लाक के सचिवों का प्रभार में फेरबदल हुआ उसके बाद कटघोरा ब्लाक के सचिवों का ट्रांसफर किया है। इसके बाद कोरबा ब्लाक के 24 सचिवों का ट्रांसफर किया है। बहरहाल सचिवों के ट्रांसफर बाद मुख्यालय में लाइजनिंग करने वाले सचिवों के तोते उड़ गये है।

महिला पुलिस अधिकारी को पता चला मंगेतर का कारनामा तो कर लिया गिरफ्तार, दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली।असम पुलिस ने ओएनजीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को ठगने वाले एक ठग को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. राणा पोगाग नाम के शख्स को उसके मंगेतर जुनमोनी राभा द्वारा गिरफ्तार किया गया. जुनमोनी राभा नौगांव के एक थाने में महिला सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात है. पोगाग ने झूठा दावा किया था कि वह असम में ओएनजीसी में काम करता है. इस आधार पर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वह लोगों से पैसे मांगता था. पुलिस के मुताबिक, पोगाग ने कथित तौर पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे.

 

आरोपी ने नौगांव जिले में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा से सामने भी अपने आपको जनसंपर्क अधिकारी बताया था. जिसके बाद  पिछले साल अक्टूबर में दोनों की सगाई हुई थी. इस साल नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन जब महिला आधिकारी को पता चला कि वो एक ठग है तो उसने अपने मंगेतर के ही खिलाफ केस दर्ज करवाया.

राभा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उन तीन लोगों की आभारी हूं जो मेरे पास उसके (राणा पोगाग) के बारे में जानकारी लेकर आए कि वह कितना बड़ा धोखेबाज है. उन लोगों ने मेरी आंखें खोल दीं. बताते चलें कि असम पुलिस में कार्यरत जुनमोनी राभा जनवरी में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने बिहपुरिया के विधायक अमिय कुमार भुइयां के साथ कॉल पर बातचीत के दौरान भाजपा समर्थकों का पक्ष लेने से इनकार कर दिया था.