Home Blog Page 2557

सीजी मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में तूफान असानी का असर, 9 मई से बादल और अंधड़ का अनुमान

रायपुर। CG Weather Updates बंगाल की खाड़ी में ताकतवर हो रहे तूफान असानी Cyclone Asani के 10 मई को ओड़िशा तट से टकराने से एक दिन पहले यानी 9 मई से छत्तीसगढ़ में घने बादल आने लगेंगे और कई जगह अंधड़ भी चल सकते हैं। इसका असर 11 मई तक रहेगा तथा गरज-चमक के साथ प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन के ओडिशा या आंध्र तट से टकराने से पहले बस्तर और लगे हुए रायपुर संभाग पर घने बादल आने के आसार हैं।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान ओड़िशा तट से टकराने के बाद टर्न हो सकता है, इसलिए छत्तीसगढ़ में इसके तीव्र असर की आशंका कम हो रही है। फिर भी, इसके कारण 9 से 11 मई यानी 3 दिन प्रदेश में अधिकांश जगह अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

असानी इस साल का पहला तूफान

असानी छत्तीसगढ़ पर असर डालनेवाला इस साल यानी 2022 का पहला तूफान है। असानी नाम श्रीलंका ने दिया है। मौसम विभाग ने अब तक 169 तूफानों का नाम जारी कर चुका है। वर्ल्‍ड मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के पैनल ने ये नाम अप्रैल 2019 में स्वीकृति दी थी।

चुनावी वादा पूरा नहीं करने पर जनता को जवाब दें मुख्यमंत्री:डी पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल पर बरसी

दुर्ग। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाथों में गंगाजल लेकर 36 वादे किए थे, इनमें से अधिकांश चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाए हैं इस पर मुख्यमंत्री जनता को जवाब दें।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा, राज्य सरकार भ्रष्ट्राचार में डूब गई है जिसकी वजह से सरकार के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। इस कारण 2023 के विस चुनाव में भाजपा को जनता का समर्थन मिलेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय भी मौजूद रहीं।

भाजपा की प्रदेश प्रभारी ने कहा, राज्य में रेत, सीमेंट के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों को घर बनना मुश्किल हो गया है। रेत, सीमेंट, शराब की बिक्री में भ्रष्ट्राचार चरम पर है।

राज्य में तबादला उद्योग चल रहा है। जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों में भी नाराजगी है। प्रदेश का पैसा यूपी,असम के चुनाव में लगाया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ता प्रदान न कर युवाओं से वादाखिलाफी की गई। बड़े उद्योग आज तक नहीं लग पाए।

IMD Cyclone Alert: अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का खतरा, भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। (IMD Cyclone Alert) मौसम विभाग के अनुसार कार्निकोबार से करीब 170 किमी पश्चिम में शनिवार सुबह 11.30 बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन बना हुआ है। यह 8 मई (रविवार) तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

आईएमडी के मुताबिक तूफान 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। वहीं आईएमडी ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अगले हफ्ते मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ छीटें पड़ने व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

10 मई तक तट पहुंचने की उम्मीद

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि निम्न दाब के क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव के बदलने व पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान तब्दील हो सकता है। इसके 10 मई (मंगलवार) तक तट पहुंचने की संभावना है।

महापात्र ने कहा, ‘फिलहाल यह कहां दस्तक देगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।’ महापात्र ने कहा कि हमारा अनुमान है चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

ओडिशा सरकार का अलर्ट

ओडिशा सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए आपदा मोचन बल और दमकल सेवाओं को तैयार रहने को कहा है। यहां पिछले तीन साल में गर्मियों के मौसम में चक्रवाती तूफान आए थे। 2019 में फानी, 2020 में अम्फान और 2021 में यास तूफान आया था।

अग्निशम सेवा के महानिदेशक संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा, हमने 30 जिलों के यूनिट को अलर्ट कर दिया है। दक्षिणी जिलों में अधिक असर पड़ सकता है। इसलिए हमने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

ब्रेकिंग: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,चार की मौत, कई लापता

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में आग और विस्फोट से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम करने वाले अभी कई लापता बताए जा रहे हैं।

मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल हैं। विस्फोट में कार्तिक सैनी (17 ) पुत्र योगेन्द्र सैनी और उसका चचेरे भाई सागर (22) पुत्र राजेश निवासी बलवंतपुर के साथ दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई।

हादसा अंबाला रोड पर सरसावा के पास गांव सोरोना बलबंतपुर के जंगल में हुआ। यहां पर किरन फायर वर्क्स नाम से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री का मालिक जोनी सरसावा क्षेत्र के ही गांव सलेमपुर का रहने वाला है।

शनिवार देर शाम करीब छह बजे आसपास के गांवों के काफी लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हुआ, अभी इसका कारण पता नहीं चल पाया है।

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री प्रमोद माधवराज बीजेपी में शामिल

हैदराबाद। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और विधायक प्रमोद माधवराज कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को ही माधवराज ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को अपना इस्तीफा सौंप था।

प्रमोद माधवराज ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में राज्य में कमजोर पड़ रही कांग्रेस और पार्टी संगठन की खामियों का सिलसिलेवार तरीके से जिक्र किया था।

प्रमोद माधवराज ने लिखा था- पार्टी ने मुझे कर्नाटक स्टेट कांग्रेस कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया इसके लिए में पार्टी का शुक्रगुजार हूं। आप और पार्टी दोनों संगठन में मेरे योगदान के बारे में भली-भांति जानते हैं।

मैंने पार्टी की तन,मन, धन से सेवा की और पार्टी ने भी मेरे काम और मेरी भावना को देखते हुए मुझे कई पदों से नवाजा। मैने पार्टी में रहकर पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया।

माधवराज ने आगे लिखा- मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले तीन सालों में उडूपी जिला कांग्रेस के साथ मेरा अनुभव काफी खराब रहा है। मुझे पार्टी में रहते हुए राजनीतिक घुटन महसूस होने लगी थी जिसके बारे में मैने कई बार आपको और पार्टी के बाकी अधिकारियों को सूचित भी किया।

मैंने बताया कि उडूपी में कांग्रेस संगठन की हालत लगातार खराब हो रही है लेकिन मैने ये महसूस किया कि मेरी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

सीजी ब्रेकिंग: एक्शन में CM लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी सस्पेंड,BMO और प्रभारी को कारण बताओ नोटिस…

रायपुर/सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभावार दौरे के चौथे दिन सूरजपुर जिले के लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारी राकेश कुमार साव को निलंबित करने का निर्देश दिया। बता दें कि चार दिन के दौरे में यह अधिकारी-कर्मचारियों का सातवां निलंबन है।

सूरजपुर के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम को लटोरी पहुंचे थे। वहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर मेंटेन न होने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी राकेश कुमार साव को निलंबित करने का निर्देश दिया। इके साथ ही वहां के BMO डॉ. प्रशांत सिंह और प्रभारी शत्रुघ्न भगत को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है।

पत्‍नी को घर से भगाया फिर साली को लेकर हो गया फरार, आशिकमिजाज जीजा की करतूत

सिवान। जीजा-साली का रिश्‍ता बहुत नाजुक होता है। ऐसे ही एक रिश्‍ते में मामला कानून के दरवाजे तक पहुंच गया है। मामला ऐसा है साली पर नजर पड़ने के बाद जीजा की नीयत बदल गई। उसने पत्‍नी को घर से निकाल दिया और उसकी छोटी बहन को लेकर फरार हो गया। इस बाबत लड़की की मां ने अपने दामाद सराय ओपी क्षेत्र के मृत्‍युंजय मिश्रा के खिलाफ एसपी को आवेदन दिया है।

दोपहर के समय आया और कर लिया अपहरण
[5/7, 19:34] Ishwar Chandra: आरक्षी अधीक्षक को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि उनकी बड़ी बेटी की शादी सराय ओपी क्षेत्र के मृत्‍युंजय मिश्रा से की थी। लेकिन उसके साथ दामाद हमेशा बुरा बर्ताव करता था। आखिरकार उनकी बड़ी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह उनकी छोटी नाबालिग पुत्री से शादी कर रहा है। महिला ने बताया है कि चार मई को दवा लाने दनियालपुर गई थी। इसी दौरान दोपहर में दामाद आया और उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया। इस संबंध में जब जीबी नगर एवं महिला थाने में जाकर सूचना दी तो वहां से मुझे डांट-फटकार कर भगा दिया गया। थक-हारकर वह एसपी कार्यालय में आवेदन दे रही है। महिला ने एसपी से पुत्री की बरामदगी और दामाद पर कार्रवाई की मांग की है।
फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 के सदस्य सह सिसवन के जगदीशपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर साइबर ठगों ने उनके फेसबुक मित्रों को संदेश भेज रुपयों की मांग की है। इसकी जानकारी स्वयं जिप सदस्य ब्रजेश सिंह ने शनिवार को दी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मेरे नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर ठगों द्वारा लोगों से रुपये की मांग की जा रही है। मैंने देखा कि मेरी आइडी में मौजूद कुछ तस्वीरों को एक फर्जी एकाउंट में लगा दिया गया है। इसके बाद लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए हैं।

गोलगप्पे लेकर घर पहुंचा पति…बाथरूम में मिली प्रेग्नेंट पत्नी की लाश, बालकनी में बंद थी बूढ़ी मां

न्यूज डेस्क।गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक गर्भवती महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. अज्ञात बदमाशों ने तार से महिला का गला घोंटने के बाद लूट की वारदात को भी अंजाम दिया. इससे पहले घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को बालकनी में बंद कर कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि साहिबाबाद डीएलएफ इलाके में महिला का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था. गर्भवती महिला की तार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. डीएलएफ कॉलोनी स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट बिल्डिंग में मकान नंबर 17 ब्लॉक ए-31 में रहने वाले संतोष कुमार शुक्रवार को अपने ऑफिस गए हुए थे. घर पर उनकी 20 साल की पत्नी संतोषी उर्फ सोनू और बुजुर्ग मां थीं.

बीती रात संतोष बाजार से पत्नी के लिए गोलगप्पे अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर की बिजली बंद है. आवाज देने पर पता चला कि उनकी मां घर की बॉलकनी में बंद थीं और पत्नी का शव घर के बाथरूम में पड़ा हुआ था. गले को तार से दबाकर महिला की हत्या की गयी थी. और घर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. संतोष के अनुसार, उनकी पत्नी एक महीने की गभर्वती थी. मृतका के पति ने ऊपर के फ्लैट में रहने वाले मजदूर और उनके ठेकेदार विपिन पर हत्या और लूट का शक जताया है.

 

बाथरूम में मिली गर्भवती महिला की लाश.
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस में भी हड़कंप मच गया. गाजियाबाद ट्रांस हिंडन के एसपी सिटी और एसएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. एसएसपी के अनुसार, शाम को काम से घर लौटे महिला के पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी. महिला का शव बाथरूम में पड़ा मिला और घर की अलमारी और उसका लॉकर टूटा मिला है. प्राथमिक जांच में लूट के दौरान हत्या का अंदेशा है. एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटना की जांच और खुलासे के लिए लगाया गया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई एंगल पर मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Chhattisgarh CGBSE 10th, 12th Results 2022 : इस तारीख को जारी होंगे सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं के पर‍िणाम

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) अगले शनिवार 14 मई तक कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड के अध‍िकार‍ियों ने इसकी पुष्टि की है।

बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पर‍िणाम की घोषणा अगले सप्‍ताह तक कर दी जाएगी। कॉपी जांच करने की प्रक्र‍िया लगभग पूरी हो गई है। पर‍िणाम बोर्ड की आध‍िकार‍िक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।

बता दें कि पिछले साल, कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था, जबकि 10वीं का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

KORBA: कलेक्टर ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा…कहा मुआवजा वितरण का त्वरित करें निराकरण…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भू अर्जन एवं मुआवजा वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक ली। श्रीमती साहू ने विभिन्न धाराओं में भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्रीमती साहू ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को विभागों से समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में मुआवजा वितरण शेष है उन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करते हुए तत्काल मुआवजा वितरण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर सुनील नायक, संयुक्त कलेक्टर विजेंद्र पाटले, एसडीएम पाली ममता यादव, एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा, एसडीएम पौड़ी-उपरोड़ा नंदजी पांडे, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।