Home Blog Page 2561

यात्रीगण ध्यान दें: छत्तीसगढ़ में फिर से 20 ट्रेनें कैंसिल, 5 से 24 मई तक कटनी रूट की ट्रेनें होंगी प्रभावित

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड ने बुधवार देर शाम रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 10 एक्सप्रेस और 10 लोकल ट्रेनों को फिर से करीब एक माह के लिए कैंसिल कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार 5 से 24 मई तक कटनी-भोपाल रूट की 20 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। इसमें बिलासपुर, रायपुर सहित छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं।

इस दिशा में यात्रा करने के लिए रेलवे ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। रेलवे बोर्ड ने बिना कोई कारण बताए ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जरूर किया है।

0.रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें

5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5 से 23 मई तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 से 24 मई तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 से 23 मई तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 से 24 मई तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 एवं 16 मई को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड- संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 एवं 18 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 एवं 18 मई को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति -संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 एवं 19 मई को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

0.रद्द होने वाली मेमू ट्रेनें

5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं रायगढ़ रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर –रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक बिलासपुर एवं शहडोल रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़-रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 23 मई को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 रायपुर-डोंगरगढ़- मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6 से 24 मई को डोंगरगढ़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08709 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08754 इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5 से 24 मई तक रामटेक से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08755 रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

पहली बार में ही लोगों को अपने गुणों का कायल बना देती हैं इस नाम की लड़कियां

नई दिल्ली।किसी भी व्यक्ति के नाम से उसकी पहचान जुड़ी होती है इसलिए हर इंसान के लिए नाम बहुत महत्वपूर्ण होता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम केवल व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि उसके जीवन के बारे में भी बहुत कुछ बताता है। यानी ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से ही व्यक्ति के गुणों, स्वभाव, पसंद-नापसंद, करियर, प्रेम अथवा दांपत्य जीवन और भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी लड़कियों के बारे में जिनका नाम इस अक्षर से शुरू होता है तो वे व्यक्तित्व की धनी मानी जाती हैं। ये लड़कियां पहली बार में जिससे मिलती हैं उसे अपने स्वभाव का कायल बना देती हैं…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के अक्षर L से शुरू होता है वे लड़कियां खूबसूरत होने के साथ ही स्वभाव से भी बहुत अच्छी होती हैं। ये बातचीत करने में इतनी अच्छी होती हैं कि कोई भी व्यक्ति जो इनसे पहली बार मिलता है वह भी इनसे बहुत प्रभावित हो जाता है।

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वे बहुत हंसमुख और मिलनसार होती हैं जिससे इनके दोस्त भी आसानी से बन जाते हैं। इनके ईमानदारी और मेहनती गुणों के कारण इन्हें अपने करियर में भी खूब सफलता मिलती है। माना जाता है कि इस नाम वाली लड़कियां अपने हाथ में जो भी काम लेती हैं उसे पूरा किए बिना पीछे नहीं हटती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नाम वाली लड़कियों को किसी की बात का जल्दी से बुरा नहीं लगता और साथ ही ये बहुत ही खुले विचारों की होती हैं। इन लड़कियों की एक खासियत यह भी होती है कि ये अपने परिवारवालों की खुशियों का भी खूब ख्याल रखती हैं और अपने से बड़ों का आदर करती हैं। कहते हैं कि अगर ये लड़कियां एक बार किसी से रिश्ता बना लेती हैं तो सच्चाई से जीवनभर उसे निभाती भी हैं।

इसके अलावा शादी के बाद भी इस नाम की लड़कियां अपने ससुराल और पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। इन्हें अपने पति के साथ ससुराल वालों से भी खूब प्रेम और मान सम्मान मिलता है। इनका स्वभाव रोमांटिक होने के कारण जीवनसाथी के साथ उनका तालमेल बना रहता है। ये लड़कियां अपने पार्टनर को खूब प्यार करती हैं तथा उसकी हर जरूरत पर ध्यान देती हैं।

IPL 2022:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया, हर्षल पटेल ने झटके 3 विकेट

पुणे। IPL 2022 के 49वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हरा दिया है। CSK के सामने 174 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 160/8 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई। डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। कप्तान एमएस धोनी से फैंस को मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए।

लगातार 3 हार के बाद बेंगलुरु की ये पहली जीत है। टूर्नामेंट में RCB ने अब तक 11 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है और 5 में टीम को हार मिली है। वहीं, चेन्नई की 10 मैचों में ये सातवीं हार है। टीम ने केवल 3 मुकाबले जीते हैं।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग हुए RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 का स्कोर बनाया। महिपाल लोमरोर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। CSK की ओर से महीश थीक्षाणा ने 3 विकेट लिए।

ब्रेकिंग:  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पहुंचे जगदलपुर, कांग्रेस के कई नेताओं ने बनाई दूरी, एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक स्वागत में दिखी पॉवर पॉलिटिक्स

दंतेवाड़ा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव तीन दिन के बस्तर संभाग के प्रवास पर बुधवार को दंतेवाड़ा और जगदलपुर पहुंचे। दोनों जगहों पर मंत्री के स्वागत व उनके कार्यक्रमों में कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान साफ दिखाई दी। दंतेवाड़ा और जगदलपुर दोनों जगह कुछ सिंहदेव के स्वागत व कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। नेताओं के द्वारा दूरी बनाने को लेकर सुबह से लेकर देर शाम तक चर्चाएं होती रहीं।

एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए एक खेमे के लोग ही पहुंचे

दंतेवाड़ा से शाम को जगदलपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए एक खेमे के ही लोग ज्यादा संख्या में नजर आए। एयरपोर्ट से देर शाम को कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओें से मिलने पहुंचे तो वहां भी अधिकांश वही लोग मौजूद थे जो एयरपोर्ट में स्वागत करने पहुंचे थे और काफिला के साथ कांग्रेस भवन तक आए थे। 45 मिनट बाद ही सिंहदेव वहां से निकल गए।

कर्मा परिवार ने किया सिंहदेव का स्वागत

दंतेवाड़ा में कर्मा परिवार ने सिंहदेव के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्थानीय विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छविंद्र कर्मा, सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष कवासी हरीश, दंतेवाड़ा के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमल सुराना, सुलोचना वट्टी, सुकमा के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण देव, युवक कांग्रेस केे अध्यक्ष विमल सलाम आदि मौजूद थे।

जगदलपुर में भी दिखा यही नजारा

जगदलपुर में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के स्वागत में विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, निगम अध्यक्ष कविता साहू, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, युकां के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य, रमेश माधवानी, सतपाल शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी, कैलाश नाग, अनिमा अधिकारी, राजकुमार झा, प्रेमशंकर शुक्ला, प्रभाशंकर शुक्ला आदि प्रमुख थे।

बेटी ने की दूसरे धर्म में शादी तो थाने पहुंच गया IAS पिता, बोले- इसके पीछे बड़ी साजिश

दिल्ली।दिल्ली में तैनात आईएएस अधिकारी के. सारंगी ने गाजियाबाद नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब्दुल रहमान ने उनकी इकलौती बेटी डॉ. हर्ष भारती सारंगी से खास साजिश के तहत शादी की. इसके पीछे उसका मकसद बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का है. उनका कहना है कि शादी कराने वाली दो संस्थाएं भी इस साजिश में शामिल हैं.

के. सारंगी ने एफआईआर में कहा, मेरी बेटी 2016 में यूक्रेन से एमबीबीएस कर लौटी थी. मेरठ के मवाना निवासी अब्दुल रहमान 2017 से उसके पीछे पड़ा था. उसने फरेब का जाल बुनकर मेरी बेटी को फंसाया. इसमें कुछ और लोगों ने अब्दुल का साथ दिया. अब्दुल ने तो खौलते तेल से बेटी का चेहरा जलाने की कोशिश की ताकि शादी की बात मानने के सिवाय उसके पास कोई चारा न रहे. एफआईआर में अब्दुल रहमान, वैदिक हिंदू सभा, गाजियाबाद के पदाधिकारी, आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट, दिल्ली के पदाधिकारी नामजद हैं.

एफआईआर दर्ज होने का बाद आर्य समाज के आचार्य रामाशंकर पुरोहित का कहना है कि शादी के लिए जोड़ों से एफिडेविट लिया जाता है और घरवालों को सूचना दी जाती है. बिना धर्म परिवर्तन के अलग धर्म के लोगों के बीच आर्य समाज मंदिर में शादी नहीं की जा सकती है. दोनों विवाह करने वाले युगल का हिंदू होना जरूरी है. बता दें कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अब्दुल और भारती ने नवंबर 2018 में मंदिर में शादी करके इसका पंजीकरण भी कराया. फिलहाल अभी दोनों नोएडा में रह रहे हैं.

Weather update:8 मई तक आंधी, बरसात का यलो अलर्ट,50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा…कई जिलों में झमाझम बारिश…

रायपुर। (CG weather update) स्थानीय मौसमी तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बुधवार दोपहर बारिश हुई। (thunderstorm in Chhattisgarh till May 8) कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज अंधड़ के साथ पानी बरसा। सरगुजा संभाग के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहां हल्की धूप भी है। कई जिलों में बरसात की वजह से प्रदेश का मौसम एक महीने पहले जैसा हो गया है। कहीं भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हुआ है।

बुधवार दोपहर बाद तक तेज धूप रहा। करीब 3 बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ उठा। उसके साथ गरज-चमक के साथ बरसात भी शुरू हो गई। कोरिया और पेण्ड्रा रोड में बरसात हुई। संभाग के कुछ अन्य जिलों में बूंदाबादी की सूचना है। कई गांवों-कस्बों में पेड़ की डालियां टूट गई हैं। इसकी वजह से बिजली बाधित हुई।

40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने रायपुर में भी अंधड़ और हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का तापमान सामान्य हो गया है। बुधवार शाम 4 बजे रायपुर का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है। बिलासपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 37.3, अंबिकापुर में 36.6 और पेण्ड्रा रोड में 29.8, राजनांदगांव में 35.7 और जगदलपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

8 मई तक अंधड़ और बरसात की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मौजूद है। वहीं पंजाब से बांग्लादेश तक एक द्रोणिका भी विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका भी पूर्वी विदर्भ से अंदरुनी तमिलनाडु तक स्थित है।

इनके प्रभाव से पांच मई को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अंधड़ भी चल सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसमें 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अभी हुई बरसात और हवाओं की वजह से लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। पांच मई को भी अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं बन रही है।

परसा कोल माइंस को शुरू करने ग्रामीणों ने CM के नाम लिखी चिट्ठी… कहा जमीन गई अब खदान में रोजगार की आस…

रायपुर।राजस्थान राज्य विद्युत् उत्पादन निगम को आबंटित कोयला परियोजनाओं को जल्दी शुरू करने ग्रामीणों ने प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। ग्रामीणों ने सीएम के नाम लिखे पाती में कहा है कि जमीन अधिग्रहण के बाद खदान शुरू होने हमे रोजगार की दरकार है।

बता दें कि परसा परियोजनाओं के विरोध में बाहरी लोगों के धरने पर स्थानीय खदान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राजस्थान राज्य विद्युत् उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में आबंटित परसा ईस्ट एवं परसा कोयला परियोजना को जल्दी शुरू कराने और नौकरी देने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर सरगुजा एवं सूरजपुर को भी प्रेषित की गयी है।

परियोजना से प्रभावित ग्राम साल्हि एवं जनार्दनपुर के ग्रामीणों ने पत्र लिखकर यह मांग की है की उन्होंने परियोजना की स्थापना हेतु अपनी भूमि दी है तथा जिसके एवज में मुआवजा भी प्राप्त कर लिया है। पुनर्वास एवं पुनर्व्यस्थापन योजना के तहत उन्होंने रोजगार का विकल्प का चयन किया है ताकि जल्दी से उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके।

प्रभावित ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है की कुछ बाहरी तत्वों द्वारा क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध करने तथा परियोजना को शुरू होने से रोकने के उद्देश्य से पेशेवर प्रदर्शनकारी बाहर से विरोध जुटाने के लिए भारी पैसा खर्च कर रहे हैं क्योंकि उन्हें स्थानीय लोगों का समर्थन नहीं मिल पा रहा है। और इन्हीं लोगों द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच दुष्प्रचार कर परियोजना के कार्य में अवरोध उत्पन्न किये जा रहे है। सभी खदान के समर्थित ग्रामीणों द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से मांग की गयी है की परियोजना जल्द से जल्द प्रारम्भ की जाये।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य विद्युत् उत्पादन निगम को आबंटित परसा ईस्ट एवं परसा कोयला परियोजना न केवल राजस्थान राज्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक प्रभाव पड़ने वाला है । एक ओर जहाँ राजस्थान की 4000 मेगावाट से अधिक की विद्युत् परियोजनाओं के लिए कोयले की उपलब्धता इन परियोजनाओं से सुनिश्चित होनी है वहीं इन परियोजनाओं की स्थापना से प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष राजस्व से क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होना है। इन परियोजनाओं के सुचारु रूप से प्रारम्भ होने पर अनुमानित रूप से 2000 करोड़ के राजस्व की राज्य को प्राप्ति होगी। साथ ही साथ पांच हजार से अधिक लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा।

राजस्थान राज्य विद्युत् उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से अनुरोध किया है की इन परियोजनाओं के जल्द से जल्द प्रारम्भ करने की दिशा में शीघ्र उचित कदम उठायें।

KORBA: भाजपा पार्षद को हाईकोर्ट से मिली जमानत… पुलिस ने 5 हजार का रखा था इनाम…

कोरबा। शहर के पार्षद जो पुलिस के खास बने थे, उन्हें आखिकार हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। भाजपा पार्षद को बड़ी राहत मिली है।

बता दें कि वार्ड क्रमांक 8 इमलीडुग्गू के पार्षद सुफल दास महंत का मितानिन प्रभा कुर्रे और उनके पति दिनेश कुर्रे के मध्य विवाद हुआ था,जिस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। मामला भाजपा पार्षद से जुड़े होने के कारण सुर्खियों में रहा, मितानिन की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं पर पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिस पर पार्षद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। जानकारी के अनुसार हाइकोर्ट ने माना है कि fir के कंटेंट से यह नहीं कहा जा सकता है कि जानबूझकर इनके द्वारा कोई विवाद किया गया है। हाईकोर्ट में पार्षद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी के पुत्र अंशुल तिवारी ने पैरवी की।

चार शादियां, फर्जी केस और फिर वसूली…महिला और बॉयफ्रेंड का भंडाफोड़

महाराष्ट्र के नागपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला पहले पुरुषों से शादी करती थी और फिर उनके खिलाफ मामले दर्ज करवाकर उनसे जबरन वसूली करती थी. पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बॉयफ्रैंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है. नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है.

नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वर्धा की रहने वाली भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है.

2003 में हुई थी पहली शादी 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पहली शादी 2003 में की थी. उसके बाद 2013 में दूसरी, 2016 में तीसरी और फिर 2021 में चौथी शादी की. वो पहले शादी करती थी और फिर अपने पतियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज कराती थी, जिसके बाद उनसे जबरन वसूली करती थी.

चौथे पति ने दर्ज कराई शिकायत

उसके चौथे पति जरीपटका के महेंद्र वनवानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने बीते साल 16 सितंबर को उससे शादी की थी. अधिकारी ने बताया कि उसने वानवानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था और कथित तौर पर उससे चार लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी.

बच्चों के संग CM, गले में हाथ रखे पैदल ही चल पड़े, देखें

रायपुर । ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान के प्रथम दिन कुसमी थाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका चाइलहुड वाला लुक दिखा। वे बच्चों के गले में हाथ रखे पैदल ही चल पड़े।

आम के पेड़ नीचे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित हैं स्थानीय लोग मुख्यमंत्री  भूपेश पहुंचे नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 2 में भेंट मुलाकात कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे नगर पंचायत कुसमी (Meet Up) के वार्ड क्रमांक 2 में पहुंचे। आम के पेड़ के नीचे भेंट मुलाकात कार्यक्रम रखा गया था जहां भारी संख्या लोगों की उपस्थित दिखी। स्थानीय लोग भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों से मिलते हुए पैदल पहुंचे मुख्यमंत्री।