Home Blog Page 2562

Breaking : CM नायक अवतार में…इधर मिली शिकायत ,उधर CMO सस्पेंड…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फ़िल्म नायक अवतार में नजर आ रहे है। सरकार के काम काज की समीक्षा में उतरे सीएम को राशन कार्ड में नाम कटने की शिकायत मिली और सीएम ने आन द स्पॉट सीएमओ को सस्पेंड कर दिया । सीएम के नायक अवतार को देख अब ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि CM भूपेश बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड कर दिया है। शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री बघेल से की शिकायत। राशन कार्ड के लिए भटक रही थी महिला।

आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस हेलीपेड से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना हुए।

थाने के कमरे में किशोरी के साथ रेप, बयान लेने के बहाने इंचार्ज ने किया घिनौना काम, सस्पेंड

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिले के पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों पर एक 13 साल की नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का आरोप लगा है. मामले में चाइल्ड लाइन की शिकायत पर पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही थाना इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के अनुसार, पाली थाना इलाके की रहने वाली एक 13 साल की किशोरी को उसके ही गांव में रहने वाले 4 लड़के बीते 22 अप्रैल को बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे, जहां जाकर उसके साथ तीन दिनों तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. तीन दिन बाद चारों आरोपी नाबालिग किशोरी को पाली थाना इंचार्ज तिलकधारी सरोज के सुपुर्द कर फरार हो गए थे, जिसके बाद थाना इंचार्ज ने नाबालिग पीड़ित को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाइन भेज दिया.

एसपी प्रशांत पाठक ने थाना इंचार्ज को सस्पेंड किया.
इसके दो दिन बाद फिर उसे थाने में बुलाया गया, जहां पाली थाना इंचार्ज ने बयान लेने के बहाने नाबालिग किशोरी को एक कमरे में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. बाद में नाबालिग को उसकी मौसी के साथ चाइल्ड लाइन भेज दिया. जहां बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुई पूरी घटना को बताया. चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की.

मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए एसपी ने पाली थाना इंचार्ज सहित 6 लोगों के खिलाफ धारा 363, 376, 376 B, 120 B , पास्को एक्ट और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया. वहीं, आरोपी थाना इंचार्ज तिलकधारी सरोज को सस्पेंड कर दिया. वहीं, इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है. फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

लिफ्ट कारोबारी के हत्या के मामले में भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी का बेटा पूछताछ के लिए हिरासत में, पुलिस का दावा.किशोर वाधवानी की कार से फरार हुए थे आरोपी

रायपुर/राजनांदगांव। रायपुर के देवपुरी इलाके में हुए हत्याकांड में भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी के बेटे किशोर वाधवानी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस किशोर भोजवानी को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची है। अब उनसे आरोपियों का ठिकाना पूछा जा रहा है। पुलिस को पता चला है कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर भोजवानी की कार से ही फरार हुए थे।

क्या है मामला

रायपुर के देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में मनोज भालाधरे नाम के शख्स ने लिफ्ट लगाने का काम किया था। लिफ्ट में खराबी आने की वजह से दिलीप रहेजा नाम के कारोबारी ने रिपेयरिंग के लिए मनोज को बुलवाया था। आरोप है कि दिलीप के दो बेटों का मनोज से लिफ्ट में पंखा लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर हुए मनोज की हत्या कर दी गई।

आरोप है कि दिलीप रहेजा के बेटों ने मनोज की लाश को कार से ले जाकर एक अस्पताल के बाहर छोड़ा था। उसके बाद से ही वे लोग फरार हैं। यह वही कार है जो भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी के बेटे किशोर भोजवानी के नाम पर रजिस्टर थी। सीसीटीवी से इस कार के इस्तेमाल का पता चलते ही पुलिस किशोर भोजवानी और उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

पड़ोसी प्रदेशों में भी हो रही है तलाश

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद कारोबारी दिलीप रहेजा के दोनों बेटे रायपुर शहर छोड़ कर भाग गए हैं। अब आसपास के जिलों में और पड़ोसी राज्यों में भी इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुंबई समेत कई शहरों में मस्जिद के पास लाउड स्पीकरों पर बजाई हनुमान चालीसा,राज ठाकरे की अपील का दिखा असर

मुंबई। महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह मुंबई के चारकोप क्षेत्र समेत राज्य के कई शहरों में अजान के वक्त लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई। मुंबई में मस्जिद से अजान के वक्त उसके पास लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इसका आह्वान किया है।

मनसे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउड स्पीकरों पर अजान पर पाबंदी की मांग को लेकर 4 मई से आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने इस आंदोलन से तनाव न फैले इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बीच बुधवार सुबह मुंबई व नासिक समेत कई शहरों में अजान के वक्त हनुमान चालीसा बजाई गई। मुंबई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक हाईराइज भवन से अजान के वक्त एक मनसे कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लहराते दिखा व लाउड स्पीकर पर अजान से दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ सुना गया।

नासिक में सात महिला कार्यकर्ता हिरासत में

नासिक में भी नमाज के दौरान हनुमान चालीसा बजाई गई। इस मामले में सात महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बांद्रा, भिवंडी और नागपुर में भी अजान के दौरान हनुमान चालीसा बजाने की सूचना है। पुणे व नागपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदुओं से ताकत दिखाने का आह्वान किया

इस बीच, सोशल मीडिया में राज ठाकरे का एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सभी नागरिकों से एक हिंदू की ताकत दिखाने को कहा। यह अभी नहीं होगा, तो कभी नहीं होगा। ठाकरे बोल रहे हैं, ‘मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि अगर 4 मई को आप लाउडस्पीकरों से अजान सुनते हैं, तो इसका जवाब उन जगहों पर लाउडस्पीकरों पर हनुमान चालीसा बजाकर दें। तभी उन्हें इन लाउडस्पीकरों की तकलीफ का एहसास होगा।

आज बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में उतरेगा सीएम का उड़नखटोला, किन्हीं तीन गांवों में रुक कर लेंगे योजनाओं का फीडबैक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुप्रतिक्षित विधानसभावार दौरे की शुरुआत आज बलरामपुर जिले की सामरी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस दौरान वे किन्हीं तीन गांवों-कस्बों में उतर कर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंंगे। लोगों से मुलाकात कर उनका फीडबैक लेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रदेश भर की 90 विधानसभाओं में दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने दौरे के समय मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा के किन्हीं तीन गांवों में आकस्मिक रूप से पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात में भी उसी विधानसभा में रुकेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख लोगों और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक भी होंगे।

राहुल के वीडियो पर घमासान: महुआ बोलीं-भाजपा वाले चाय की केतली में बीयर पीते हैं, तसलीमा ने ‘गंदी पिक्चर’ की दिलाई याद

न्यूज डेस्क।नेपाल के एक पब में राहुल गांधी का वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से लेकर लेखिका तसलीमा नसरीन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। मोइत्रा ने भाजपा पर तंज करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा इस धरती पर राहुल गांधी या कोई और अपने निजी समय में नाइटक्लब या शादी में जाता है तो इससे किसी को क्या लेना-देना हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा- भाजपा के बीमार ट्रोल इंचार्ज को वही करना चाहिए, जो वह बहुत अच्छे से कर लेते हैं। जैसे- चाय की केतली में ये लोग बीयर पीते हैं।

वहीं लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, कोई राजनेता नाइटक्लब में जाता है तो इसमें गलत क्या है? यह संसद में बैठकर पोर्नोग्राफी देखने से तो बेहतर है। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी लिखा, गोदी मीडिया का फोमो हाई है।

दोस्त की शादी में नेपाल गए हैं राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक पब में दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास के लोग पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद भाजपा लगातार उनको निशाने पर ले रही है। नेपाली अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को नेपाल पहुंचे थे।

कांग्रेस ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी के बचाव में उतर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश में अभी तक शादी समारोह में शामिल होना अपराध नहीं है, हो सकता है आज के बाद भाजपा तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी बिन बुलाए मेहमान के रूप में नेपाल नहीं गए हैं, जैसे पीएम मोदी पाकिस्तान गए थे। वह एक मित्र के निजी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए एक मित्र देश नेपाल गए हैं। नेपाली अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के पूर्व राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।

छत्तीसगढ़ के इन चार जिलों में ही मिले कोरोना के नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 40 पहुंची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। वही 8 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। फिलहाल राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 40 है। बता दें कि आज प्रदेश में कोई 1501 टेस्ट हुए हैं।

जिलेवार मरीजों की संख्या

दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00 बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल हैं।

वॉक करने के तरीके पर ट्रोल हुईं तमन्ना भाटिया, यूजर्स बोले…?

मुंबई। अमेजन के ग्रैंड एनिवर्सिरी सेलिब्रेशन पर सितारों का जमावड़ा लगा। इस मौके पर तमन्ना भाटिया भी पहुंचीं। उनकी फिल्म ‘जी करदा’ का ऐलान किया गया है। तमन्ना इस मौके पर स्टाइलिश लुक में पहुंचीं।

पर्दे पर तमन्ना अक्सर ट्रेडिशनल अवतार (Manoranjan) में दिखती हैं। इवेंट में तमन्ना ने वर्साचे की स्काई ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी। साथ ही टॉम फोर्ड की हील्स मैच किए। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। तमन्ना की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।

वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में तमन्ना साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश के साथ कुछ बातें करते दिखती हैं। उसके बाद वह आगे वॉक करती हैं और कैमरे की ओर देखते हुए स्माइल करती हैं। तमन्ना के फैन्स जहां उनकी खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे। वहीं ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। यूजर्स उनके चलने के तरीके को लेकर कमेंट किए।

यूजर्स करने लगे कमेंट्स
एक यूजर (Manoranjan) ने कहा, ‘वह इस तरह क्यों चल रही है?’ एक अन्य ने कहा, ‘इसको पता है वीडियो बन रहा है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘रोबोट की तरह क्यों चल रही है।’ एक ने कमेंट किया, ‘पहले उन्होंने कैमरामैन को इग्नोर किया जैसे वह है ही नहीं।’ एक ने कहा, ‘इसकी वॉक को क्यों हो गया है?’

पुलिसवाले ने पेश की इंसानियत की मिसाल, अस्पताल में ले जाकर बुजुर्ग महिला का कराया इलाज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंसानियत की नायाब मिसाल पेश की है. हमीरपुर में एक पुलिसवाले ने बुजुर्ग बीमार महिला को अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया. साथ ही इलाज के बाद अपनी गाड़ी से घर तक छोड़ा. पुलिसवाले के इस कदम की आसपास के लोगों ने खूब तारीफ की.

हमीरपुर में ईद की ड्यूटी से वापस लौट रहे सीओ सदर विकास यादव की निगाह सड़क किनारे बैठी 75 साल की बीमार बुजुर्ग महिला पर पड़ी. सीओ साहब ने उसका हाल पूछा, तो पता चला कि महिला बीमार है. यह जानते ही सीओ ने उस महिला को अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया. फिर डॉक्टर से दिखाने के बाद अपनी सरकारी गाड़ी में महिला को घर तक छोड़ आए.


अस्पताल जाते हुए विकास यादव और बुजुर्ग महिला
बुजुर्ग महिला ने बताया कि पुलिसवाले ने उसके साथ अच्छा बर्ताव करते हुए उसका इलाज कराया. खाने-पीने की चीजें भी दीं. भगवान पुलिसवाले का भला करे. वहीं, सीओ सदर विकास यादव ने बताया कि वो जब ईद की ड्यूटी से लौट रहे थे, तो उनकी निगाह बुजुर्ग बीमार महिला पर पड़ी. उन्होंने इंसानियत के नाते महिला की मदद की. यह उनकी ड्यूटी है और इसी फर्ज को अदा किया है. आगे भी वो गरीब, महिलाओं और बुजुर्गों की सेवा करते रहेंगे.

कल से शुरू होगा CM भूपेश बघेल का उड़न खटोले में तूफानी दौरा, कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर, सरगुजा से शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे और योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे, दौरे की शुरुआत सरगुजा संभाग से होगी।

इस दौरान सीएम बघेल रोज प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्ही तीन गांवों में पहुंचेंगे, जहां वे गांवों, तहसीलों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विधायक व जिले के प्रभारी मंत्री होंगे साथ

सीएम अपने दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मीडिया से चर्चा व अन्य लोगों से भेंट के बाद अन्य स्थान के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का प्रवास विधानसभा क्षेत्र के जिस गांव में होना संभावित होगा उसकी जानकारी जिला प्रशासन को पहले से ही उपलब्ध कराई जाएगी. दौरे में स्थानीय विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री भी शामिल होंगे।