Home Blog Page 2563

अक्षय तृतीया को मनाया गया माटी पूजन दिवस के रूप में…MLA केरकेट्टा कार्यक्रम में हुए शामिल…

कोरबा ।अक्षय तृतीया (अक्ति) को पूरे छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले में भी माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन कर परंपरागत रूप से माटी पूजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सुतर्रा गोठान में किया गया।

कार्यक्रम में पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने जनप्रतिनिधियों के साथ विधिवत माटी पूजन किया तथा आगामी खरीफ सीजन में फसल के अच्छे उत्पादन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र के उपयोग हेतु जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया और अपने मिट्टी की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट खाद के उपयोग के साथ गोमूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को वृहद स्तर पर बढ़ावा दिया गया। विधायक श्री केरकेट्टा ने नागरिकों को माटी पूजन महाभियान में रासायनिक खादों और कीटनाशकों की जगह जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गौ-मूत्र के उपयोग को ज्यादा से ज्याद बढ़ावा देने, रासायनिक खेती से प्रकृति और मानव जीवन को होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरूक करने तथा अपने अन्न को रसायनों के विष से मुक्त करते हुए लोगों को जैविक अन्न के उपयोग के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान दौरान गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पेंद्रो, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श नंद पांडे, उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि गण और नागरिक गण मौजूद रहे।

माटी पूजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री केरकेट्टा ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा जैविक दवाई का स्टाल, जैविक उत्पाद,कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा खाद बीज वितरण,कृषि महाविद्यालय द्वारा मॉडल प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस दौरान जैविक खेती की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनआरएलएम के कृषि एवं पशु सखी को सम्मानित किया गया। इस महाअभियान का के दौरान प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों एवं जनमानस की भागीदारी को बढ़ावा दिया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में रसायनिक खाद एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट, गोमूत्र एवं जैविक खादों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति लोगो को सजग कर मानव एवं पशु आहार को हानिकारक रसायनों से मुक्त करने लोगों को जागरूक किया गया।

जब सीएम भूपेश बघेल ने चलाया ट्रैक्टर, बीज रोपण कर की माटी पूजन महाअभियान की शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार अक्ति (माटी तिहार) के मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुर देवता की पूजा अर्चना की और खेती किसानी के नए कामों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चलाया ट्रैक्टर, बीज रोपण भी किया

मुख्यमंत्री ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से धान लेकर ठाकुर देव अर्पित किया। इसके बाद परंपरागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा।

बता दें कि इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर पूजन की क्रिया को संपन्न किया जाता है। इसी दोने से बीज को लेकर खेत में बीजारोपण किया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया।

आज से शुरू होगा माटीपूजन का महाअभियान

धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माटी पूजन महाभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना है।

मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन दिवस के अवसर पर सभी को शपथ दिलायी कि हमारी माटी, जिसे हम माता भुइयां कहते हैं, उसकी रक्षा करेंगे। हम अपने खेत, घरों, और बगीचों में जैविक खाद का उपयोग करेंगे। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे मिट्टी, जल और पर्यावरण की सेहत ख़राब हो। हम भूमि में रासायनिक और नुकसानदेह केमिकल का प्रयोग नहीं करेंगे।

KORBA: मातृछाया के बच्चे को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद…वीजा पासपोर्ट हो रहा तैयार…

कोरबा।कोरबा के मातृ छाया में पल रहे दो साल के मासूम बच्चे को अपनों ने भले ही इसे न अपनाया हो, पर अब उसे विदेश में रहने वाले दंपती का सहारा मिल गया है। कहते हैं कि किस्मत अपना रास्ता खुद ही तलाश लेती है। अमेरिका में रहने वाले एक इंजीनियर ने इस बच्चे को गोद ले लिया है।

जन्म के साथ बेसहारा हो गए एक बच्चे को जिला अस्पताल से कोरबा में संचालित मातृ छाया भेज दिया गया था। सेंट्रल एडाप्शन रिसोर्स अथारिटी (कारा) के वेबसाइट में बच्चे की फोटो व वीडियो गोदनामा में देने के लिए अपलोड किया गया था। वर्ष 2020 में अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बिशप पाइन ड्राइव किसन में रहने वाले दंपत्ति की नजर इस बच्चे पर पड़ी और उन्होंने इसे गोद लेने की इच्छा जाहिर की। अमेरिका की संस्था अथराइज्ड फारेन एडाप्शन एजेंसी (एएफएए) व कारा के संयुक्त प्रयास से दंपती का आवेदन स्वीकृत कर लिया गया। विशेष बच्चे को गोद लेकर उसका समुचित उपचार व लालन- पालन की जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। इसके लिए बकायदा उन्होंने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी की है।

करीब एक माह पहले दंपती कोरबा के कुटुम्ब न्यायालय में उपस्थित हुए और दस्तावेजों का सत्यापन कराया।

गोदनामे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निहारिका स्थित दशहरा मैदान के सामुदायिक भवन में दत्तक ग्रहण समारोह में विधिवत गोदनामे पर दिया गया। बच्चे के लालन-पालन में भविष्य में कभी कोई कमी नहीं होगी यह सुनिश्चित करने के बाद ही गोदनामे की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण हुई है। इसमें दो साल का वक्त लग गया।

वीजा पासपोर्ट हो रहा तैयार

बच्चे का पासपोर्ट व वीजा बनाने के प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। पासपोर्ट सेवा कार्यालय में इसके लिए बच्चे को गोद लेने वाले अभिभावकों ने आवेदन लगाया है। चार मई को पासपोर्ट प्रदान किए जाने की तिथि दी गई है। अमेरिका में बच्चे को नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बच्चे को परिवार मिल जएगा।

पहली बार कोई बच्चा जाएगा विदेश

मातृ छाया कोरबा से 28 बच्चों को गोद दिया जा चुका है, पर पहली बार यह हुआ है कि विदेश में रहने वाले दंपती ने विशेष बच्चे को गोद लिया है। इस बात की खुशी है कि बच्चे को विदेश में रहने वाला समृद्ध परिवार की देखरेख में उसकी पढ़ाई व लालन पालन होगा। भारत में गोदनामा की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बच्चे की निगरानी की जवाबदारी अमेरिका की एएफएए की होगी।

भारतीय संस्कृति से अमेरिकी दंपति का किया स्वागत

भारत सदियो से अपनी संस्कृति और विरासत के लिए विश्व धरातल पर जाना जाता है। इसी कड़ी में महिलाओं द्वारा अलग-अलग 16 राज्यों के परिधान पहन कर उनका स्वागत किया। साथ ही विदेशी दंपती को भी कुर्ता पैजामा व साड़ी पहना कर भारतीय संस्कृति अनुसार विधिवत गोद भराई का रस्म पूरा करते हुए दंपति को बच्चा सौंप दिया गया।

सोमवार को हुए निहारिका स्थित सामुदायिक भवन में दत्तक ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कल्पना पटेल, कृष्णा हॉस्पिटल की संचालिका डॉ प्रीति उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी व सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ विशाल उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा द्वारा किया गया। खुशी के इस क्षण में वहाँ मौजूद हर किसी ने अब तक बेसहारा रहे बच्चे को माता-पिता व परिवार का आश्रय मिलने पर संतोष व्यक्त किया और बच्चे के उज्ज्वल व सुखी जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर कोरबा शहर के गणमान्य नागरिक व सेवा भारती समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

पुलिस की मौजूदगी में DJ पर दूल्हे के लिए बजा ”नायक नहीं खलनायक हूं मैं”, जमकर हुआ डांस

lमंदसौर। शादियों का सीजन लोगों के घरों में खुशियां लेकर आता है, लेकिन समाज की रूढ़िवादी सोच का असर शादियों में भी देखनो को मिलता है. मध्य प्रदेश के कई जिलों से इन दिनों दबंगों द्वारा दलित दूल्हे की बारातें घोड़े पर नहीं निकाले जाने से रोकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. प्रदेश के मंदसौर जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

पुलिस के साए में निकली बारात
सोमवार को सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बापच्या में दलित दूल्हे की बारात को गांव में निकलने से रोकने की कोशिश की. मामला की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस की उपस्थिति में बारात गांव में निकली.

नायक नहीं खलनायक हूं मैं
बारात में लोगों ने जमकर डांस किया, इस दौरान युवक नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाने पर जमकर थिरके, गौर तलब है की यह पहला मामला नहीं है, पहले भी जिले के ग्रामीण अंचल में दबंगों द्वारा दलितों की बारात रोके जाने के कुछ मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज भी किया है और पुलिस की उपस्थिति में ही बारात को निकाला जा सका.

दूल्हे के भाई का आरोप है की गांव के दबंग बारात को गांव में से नहीं निकलने दे रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस की उपस्थिति में ही बारात निकाली गई. वहीं मामले को लेकर सीतामऊ टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया की दूल्हे जुझार नायक की बारात रोके जाने जैसा कोई मामला नहीं है, विवाद की सूचना ग्राम बापच्या से हमें मिली थी जिसके बाद पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचाया गया ताकि कोई विवाद की स्थिति ना बने और पुलिस की उपस्थिति में बारात को निकाला गया.

लव-सेक्स और धोखा: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती और फिर बनाया संबंध, रुपया लेकर भी हुआ फरार

न्यूज डेस्क।डिजिटल दुनिया के इस दौर में बड़ी संख्या में युवा दोस्ती करने या फिर जीवनसाथी चुनने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर यही जान पहचान कई बार खतरनाक साबित हो जाती है. भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग करने वाली 24 साल की एक छात्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मैट्रिमोनियल साइट पर जान पहचान के बाद एक युवक ने भोपाल की होटल में आकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ पहले तो संबंध बनाए और फिर उसका भरोसा जीत कर 23000 रुपये भी उधारी के नाम पर ले लिया और फरार हो गया.

मैट्रिमोनियल साइट से बातचीत आगे बढ़कर फोन लगाने और चैटिंग तक पहुंची
एमपी नगर थाने के टीआई सुधीर अर्जरिया ने आज तक से बात करते हुए बताया कि पीड़ित छात्रा अन्य शहर से है, जो भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है. पीड़िता ने जीवन साथी की तलाश में अपना प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर डाला था. कुछ दिनों के बाद पीड़िता से एक युवक ने संपर्क किया और अपना नाम संदीप भट्ट निवासी दिल्ली बताया. मैट्रिमोनियल साइट से बातचीत आगे बढ़कर फोन लगाने और चैटिंग तक पहुंच गई. दोनों ने एक दूसरे को मिलने के लिए कहा और भोपाल में एक होटल पर मिलना तय हुआ.

होटल में मुलाकात के दौरान बनाए संबंध
होटल में मुलाकात के दौरान पीड़ित और आरोपी के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. इसके बाद आरोपी वापस चला गया, लेकिन कुछ दिनों के बाद वह दोबारा भोपाल आया और होटल में पीड़िता के साथ 2 से 3 दिन तक रुका. इस दौरान दोनों के बीच एक बार फिर से शारीरिक संबंध बने. आरोपी ने तब तक पीड़िता का भरोसा जीत लिया और उधार के नाम पर उससे करीब 23 हज़ार रुपए ले लिए. आरोपी ने पीड़िता को यह भी बताया था कि दिल्ली में उसके 2 फ्लैट है.

मुलाकात के बाद लौटा तो फोन उठाना बंद
वापस जाने के कई दिनों बाद तक जब पीड़िता के पास आरोपी का कॉल नहीं आया तो उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ बताता रहा. कई दिनों तक कोशिश करने के बाद भी जब पीड़िता की संदीप से बात नहीं हुई तो उसने खुद के साथ हुई घटना की शिकायत एमपी नगर थाने में आकर कर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी ने होटल में बुकिंग के लिए जो आधार कार्ड दिया था उस पर सुनील नाम लिखा हुआ है ऐसे में सवाल उठ रहे हैं की होटल ने किसी और के नाम से कमरा बुक क्यों किया. फिलहाल पुलिस आधार कार्ड पर लिखे पते और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

LIC IPO: इंतजार खत्म! 4 मई को लॉन्च हो रहा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 14,235 रुपए लगाकर खरीद सकते हैं एक लाट

नई दिल्ली। (LIC IPO)। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बीमा कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 4 मई 2022 यानी कल लॉन्च होने जा रहा है। भारत सरकार (जीओआई) ने एलआईसी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹902 से ₹949 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। इसमें पॉलिसीधारकों को ₹60 की छूट और एलआईसी कर्मचारियों को ₹45 की छूट की घोषणा की गई है। पब्लिक इश्यू 9 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा।

देश का सबसे बड़ा आईपीओ

एलआईसी आईपीओ के जरिये सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकार को 21,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। सरकार ने फरवरी में एलआईसी में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी या 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बनाई थी।

इस बारे में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दस्तावेज जमा कराए गए थे। सरकार के मुताबिक, यह आईपीओ अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा और इससे लंबी अवधि में निवेशकों को फायदा होगा।

एंकर निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स

एंकर इनवेस्टर्स के लिए एलआईसी का मेगा आईपीओ 2 मई को ही ओपन हुआ था। एलआईसी के आईपीओ को एंकर निवेशकों से सोमवार को तगड़ी प्रतिक्रिया मिली। एंकर निवेशकों से 5,620 करोड़ रुपये का पूर्ण अभिदान मिला।

आइए जानते हैं इस आईपीओ के बारे में जरूरी बातें…

LIC IPO GMP: बाजार जानकारों के अनुसार, एलआईसी आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) आज 85 रुपये है, जो कल के ग्रे मार्केट प्रीमियम 69 रुपये से 16 रुपये अधिक है।

LIC IPO date: सार्वजनिक निर्गम 4 मई 2022 को खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा।

LIC IPO price: भारत सरकार ने एलआईसी आईपीओ मूल्य बैंड ₹902 से ₹949 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

LIC IPO size: सरकार इस इश्यू से ₹ ​​21,008.48 करोड़ जुटाना चाह रही है।

LIC IPO lot size: एक लॉट में 15 शेयर होंगे।

छत्तीसगढ़ में आज माटी पूजन त्योहार, ट्रैक्टर से बुआई कर सीएम भूपेश करेंगे शुभारंभ, कृषि विश्वविद्यालय जैविक डेयरी का लोकार्पण भी करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय अक्ती तिहार और माटी पूजन कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैक्टर से बुआई कर सीएम भूपेश करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल परंपरागत विधि-विधान से पूजा अर्चना कर खेत में खुद ट्रेक्टर चलाकर बीज बुआई करेंगे। इसके साथ ही कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और जैविक दूध उत्पादन के लिए डेयरी का लोकार्पण भी करेंगे। यहां डॉपलर वेदर रडार की स्थापना का शिलान्यास भी होना है।

कृषि महाविद्यालय सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसलों की कृषि लागत की अध्ययन के लिए परियोजना, मिलेट्स की जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए अनुसंधान कार्ययोजना का शुभारंभ भी होगा।

मुख्यमंत्री बघेल कृषि रोजगार मोबाइल एप भी लांच करेंगे। इसके अलावा किसानों को उन्नत बीज, बायो फर्टिलाइजर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा।

Good News: अगस्त तक देश में शुरू हो सकती है 5G इंटरनेट सेवा,TRAI की सिफारिशों का इंतजार

नई दिल्ली। भारत में अगस्त तक 5G इंटरनेट सेवा की शुरुआत हो India, 5G internet service may start in the country by August सकती है। टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने पिछले सप्ताह कहा कि अगस्त के अंत तक हर-हाल में ‘5G’ इंटरनेट लॉन्च हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि स्पेक्ट्रम की बिक्री शुरू हो चुकी है और जून तक ये प्रोसेस खत्म होने की संभावना है।

7.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के स्पेक्ट्रम की होगी मेगा नीलामी

टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने 5G इंटरनेट लॉन्च करने को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मई महीने के पहले सप्ताह में ऑक्शन को लेकर डिजिटल संचार समिति (DCC) की बैठक होने वाली है। DCC दूरसंचार क्षेत्र में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है।

TRAI की सिफारिशों का इंतजार

उन्होंने कहा कि विभाग TRAI की सिफारिशों का भी इंतजार कर रहा है। वैष्णव ने यह भी कहा है कि TRAI ने 1 लाख मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के 7.5 लाख करोड़ रुपए में ऑक्शन कराने की सरकार से सिफारिश की थी।

उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी वैलिडिटी 30 साल की होगी। यह प्रोसेस सरकारी स्तर पर शुरू हो गई है। ऑक्शन खत्म होती है 5G लॉन्च कर दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने सेना पर पत्थराव

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुबह पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां ईद की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में है।

खरगोन में कर्फ्यू, हिंसा के 22 दिन बाद भी तनाव

खरगोन दंगों के 22 दिन बाद आज कर्फ्यू के बीच ही त्योहार मनाए जा रहे हैं। सोमवार देर शाम को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने तय किया कि आज कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। ईद की नमाज घर पर ही होगी। अक्षय तृतीया पर शहर में कहीं सार्वजनिक रूप से शादी भी नहीं हो सकेगी। न ही कहीं परशुराम जयंती की शोभायात्रा निकलेगी।

दंगों के दाग झेल चुकी पुलिस के लिए आज फिर परीक्षा का दिन है। माना जा रहा है कि यदि आज शांति रही तो फिर तेजी से प्रशासन कर्फ्यू को खोलने पर विचार करेगा। भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है। सबसे ज्यादा निगरानी तालाब चौक, पहाड़सिंगपुरा, काजीपुरा, मोहन टॉकिज, गुरुव मोहल्ला, भावसार मोहल्ला आदि में की जा रही है।

ब्रेकिंग: ईद और अक्षय तृतीया से पहले जोधपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में ईद और अक्षय तृतीया से ठीक पहले दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई। सोमवार रात करीब 11:30 बजे दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई, इससे कई लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो एक समुदाय की ओर से पुलिस पर भी पथराव शुरू हो गया। इलाके में देर रात से इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

घटना के बाद CM अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, प्रशासन को भी हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।