Home Blog Page 2564

IPL 2022: मैच में हुआ बवाल, अंपायर ने बल्लेबाज को नहीं दिया OUT; Sanju Samson ने किया ये काम

Sanju Samson KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मैच में एक विवाद खड़ा हो गया. जब कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आउट थे, लेकिन अंपायर ने गेंद को वाइड दे दिया.

मैच हुआ बड़ा बवाल
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए पारी का 13वां ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन गेंद विकेकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में चली गई. उन्होंने जोरदार अपील की. अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया और गेंद को वाइड करार दिया. संजू ने तुरंत DRS ले लिया. कप्तान संजू सैमसन के DRS लेने की वजह से सभी हैरान थे, कि आखिरकार उन्होंने अंपायर के खिलाफ जाकर डीआरएस क्यों लिया, लेकिन रिप्ले में देखने पर साफ पता चला कि ट्रेंट बोल्ट की गेंद अय्यर के गलव्स को छूकर गई है, जिससे उन्हें आउट दिया गया और अंपायर गलत साबित हुए. बाद में सूज सैमसन के फैसले की सभी ने तारीफ की.
रिंकू-राणा ने जिताया मैच
केकेआर (KKR) की तरफ से रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 23 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और छक्का शामिल था. नीतीश राणा ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 37 गेंदों में 48 रन बनाए. इन दोनों ही बल्लेबाजों की वजह से केकेआर की जीत मिली. आईपीएल 2022 में केकेआर की ये चौथी जीत है. इससे उसके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद जिंदा हो गई हैं.

संजू सैमसन की पारी बेकार
राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को जीतने के लिए 153 रनों का टारगेट दिया, जिसे केकेआर ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 54 रन बनाए. उन्होंने इसके लिए 49 गेंदे खेली. उनके अलावा टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. शिमरोन हेटमायर ने 27 रन, जोस बटलर ने 22 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ये आईपीएल में चौथी हार है.

जिस पत्नी की ‘हत्या’ में पति काट रहा था जेल, वो मिली जालंधर में प्रेमी के साथ

बिहार के मोतिहारी में जिस महिला की हत्या के मामले में उसका पति जेल में सजा काट रहा था, जब उसकी सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए. महिला मरी नहीं थी बल्कि अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी जिसे पुलिस और उसके मायकेवालों ने मृत मान लिया था. पुलिस ने अब उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि एक हकीकत है, जिसका सामने उस शख्स को बिहार के मोतिहारी में करना पड़ा है. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की हैं जहां शांति देवी नाम की महिला की शादी 14 जून 2014 को केसरिया के वार्ड नंबर चार में रहने वाले दिनेश राम से हुई थी.

शादी के कई साल बाद पिछले 19 अप्रैल को महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और पंजाब के जालंधर मे उसके साथ रहने लगी. महिला के लापता होने के बाद उसके पिता योगेंद्र राम ने उसके पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को गायब करने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करा दी.

केसरिया थाने की पुलिस ने बिना मामले की जांच किए महिला के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को इस मामले में शक हुआ और उन्होंने टेक्निकल सेल से इस केस में मदद लेने का फैसला किया.

इसके बाद महिला के फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि जिस महिला को सभी लोग मृत मान चुके थे, वो जिंदा है और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है.

उसके बाद थानाध्यक्ष ने मोतिहारी एसपी को इसकी जानकारी दी. एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन कर उसे जालंधर भेजा गया जहां से महिला को मोतिहारी लाया गया और इस सनसनीखेज मामले पर से पूरी तरह पर्दा उठा.

अजब: इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, गुत्थी सुलझाने में वैज्ञानिक भी हो गए फेल

Mysterious Village: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है. इस दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब जगह हैं, जिनके रहस्यों से आप बिल्कुल बेखबर हैं. जब इन रहस्यों के बारे में पता चलता है तो आप भरोसा नहीं कर पाते हैं कि आखिर यह कैसे संभव हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अजीबोगरीब रहस्य के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक गांव ऐसा भी है, जहां 12 सालों से कोई लड़का पैदा नहीं हुआ है.

दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव
क्या हुआ! हैरान रह गए ना आप? द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, यह रहस्यमयी गांव पोलैंड का मिजेस्के ओद्रजेनस्की (Miejsce Odrzanskie) है. यहां पिछले एक दशक से कोई भी लड़का पैदा नहीं हुआ है. गांव में सिर्फ लड़कियां पैदा होती हैं. इसे लेकर इलाके के मेयर ने साल 2019 में एक चौंकाने वाली घोषणा की थी. मेयर ने कहा था कि अगर गांव में किसी के घर में बेटा पैदा होता है तो वह उस परिवार को भारी ईनाम देंगे.

बता दें कि इस गांव के बारे में जब वैज्ञानिकों को पता चला था, तो उन्होंने इस रहस्य पर जमकर शोध किया था. हालांकि, काफी शोध करने के बाद भी साइंटिस्ट इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए कि आखिर इस गांव में दशकों से कोई बेटा क्यों नहीं पैदा हुआ. वैज्ञानिकों के अलावा पत्रकार और टेलीविजन के लोग भी इस गांव के बारे में जमकर रिसर्च कर चुके हैं. हालांकि, अभी तक इस गांव के रहस्य के बारे में जान पाना लोगों के लिए पहेली बना हुआ है.

रहस्य का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक
इस गांव में तकरीबन 300 लोग रहते हैं. यह गांव तब चर्चा में आया था, जब अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता के दौरान पूरी की पूरी टीम लड़कियों की पहुंच गई. इसके बाद इलाके की मेयर क्रिस्टीना जिडजियाक ने गांव को लेकर कहा कि मिजेस्के ओद्रजेनस्की की स्थिति थोड़ी अजीबोगरीब है. उन्होंने बताया कि कुछ वैज्ञानिकों ने यह जांच करने की कोशिश की है कि गांव में सिर्फ लड़कियों का जन्म क्यों होता है? हालांकि वैज्ञानिक भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं.

जीवनसाथी के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां, हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है ऐसा

आपने देखा होगा जब किसी लड़के या लड़की की शादी होती है। तो उसके मन में कई सवाल दिमाग में घूमने लगते हैं। कि उसकी भावी पार्टनर कैसा होगा। उसका नेचर कैसा होगा और वो उसके लिए लकी भी होगा या नहीं। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार जब किसी लड़के या लड़की की शादी हो जाती है। तो उसके वर- वधू के ग्रह आपस में एक- दूसरे के ऊपर प्रभाव डालने लगते हैं क्योंकि वो एक दूसरे के पूरक हो जाते हैं।

तब ही आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों की शादी के किस्मत चमक जाती है तो कुछ लोगों की जिंदगी में परेशानियां घर कर जाती है। सामुद्रिक और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आप भी कन्या की उंगली देखकर जान सकते हैं कि वो आपके लिए लकी साबित हो सकती है या नहीं। आइए जानते हैं…

अगर हों गोल और लंबी उंगलियां:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं। वो पति के लिए लकी साबित होती है। इनके आने के बाद ससुराल के सदस्यों की तरक्की होने लगती है। साथ ही ऐसीं लड़कियां टैलेंटेड होतीं हैं और अपने टैलेट से सबका दिल जीत लेतीं हैं। माना जाता है इन लड़कियों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

छोटी उंगलियों वाली लड़कियां:

जिन लड़कियों के हाथ की उंगलियां छोटी होती हैं। ऐसीं लड़कियां पैसा जोड़ने में कम ही विश्वास रखती हैं। साथ ही ये खर्चीले स्वभाव की होतीं हैं। ये पति से प्यार को बेहद करतीं हैं लेकिन खर्चों पर लगाम नहीं लगा पातीं हैं। ऐसीं लड़कियों की जीवनसाथी के साथ पैसों को लेकर कभी- कभी नोंकझोक भी हो जाती है।
अगर उंगली हो ऐसी:

अगर किसी लड़की के हाथ की उंगली का आगे का हिस्सा पतला और सभी पोर लगभग एक सामान होते हैं तो समझ लीजिए की आपका दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। साथ ही आपकी पार्टनर के साथ अच्छी पटरी खाएगी और दोनों के बीच अच्छा तालमेल बैठेगा। साथ ही घर में आर्थिक संपन्नता रहेगी।

​सीजी बिग ब्रेकिंग:राजधानी रायपुर में नियमित की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे स्कूल सफाई कर्मी की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को नियमित की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे (Death of a school sweeper sitting on strike demanding regular) स्कूल सफाई कर्मी की मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने से साथी उसे अस्पताल ले गए जहां उसने दमतोड़ दिया।

हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोमवार को अधिक धूप में आंदोलन करने की वजह से अचानक एक साथी की तबीयत बिगड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां उसने दम तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के लोकेश्वर साहू ने बताया जिस प्रदर्शनकारी की मौत हुई उसका नाम किसलाल निषाद है।

गरियाबंद के रहने वाले किसलाल निषाद हमारे आंदोलन में शामिल थे। किसलाल निषाद स्कूल में सफाई कर्मी का काम करते थे। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे मगर अब अचानक इनकी मौत हो गई। किस परिवार का एक मात्र सहारा थे, अब उनकी मौत के बाद परिवार कैसे अपनी जिंदगी बिताएगा इसकी हमें चिंता है।

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हम प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मी का काम करते हैं। काम के बदले में हमें सिर्फ 2300 रुपए मिलते हैं।

पिछले तीन महीनों से वेतन भी नहीं मिला है। ऐसे में महंगाई के जमाने में घर चलाना मुश्किल है। यह नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं प्रदेश भर में 43000 से अधिक सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं।

वरमाला पर शख्स ने गोद में उठा ली दुल्हन तो देखते रह गया दूल्हा, फिर गुस्से में लड़की ने किया कुछ ऐसा कि लोगों ने कहा- दबंग दुल्हन

नई दिल्ली : शादी ब्याह में हंसी मजाक होना तो आम बात है, लेकिन कभार कुछ ऐसे वाकये हो जाते हैं, जिसे आप ताउम्र याद रखते हैं. हंसी मजाक के बीच कभी-कभी कुछ लोग अपनी हद पार कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बॉलीवुड में दिखाई जाने वाली शादियां फेयरी टेल होती हैं, जिनका असल जिंदगी से कुछ लेना-देना नहीं होता. फिल्मों की शादी में सब कुछ बहुत अच्छी तरह से दिखाया जाता है, लेकिन रियल की अगर कुछ शादियां आप देख लेंगे तो आपका शादी पर से यकीनन विश्वास उठ जाएगा. आपने अब तक स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के कई फाइट वीडियोज देखे होंगे. आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वह सबसे अलग है.
यू-ट्यूब पर इस वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में आप दूल्हा दुल्हन को स्टेज पर देख सकते हैं. दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने वाले ही होते हैं कि पीछे एक शख्स आकर दुल्हन को गोद में उठा लेता है. शख्स की इस हरकत से दुल्हन जहां असहज हो जाती है, वहीं दूल्हा बस खड़े-खड़े टुक-टुक निहारता रहता है. इसके बाद जब शख्स उसे उतारता है तो दुल्हन उसे जोर का थप्पड़ रसीद कर देती है. फिर उसके आगे क्या होता है यह आपको वीडियो में देखने को मिलेगा.

ना मेरा रेप हुआ, ना शिकायत दर्ज कराई,’ खुल गई RTI एक्टिविस्ट को फर्जी केस में फंसाने की पोल

न्यूज डेस्क। हरियाणा के कैथल में रेप का एक ऐसा फर्जी मामला थाने में दर्ज हुआ, जिसकी सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल एक चिट्ठी के जरिए आरटीआई एक्टिविस्ट पर रेप का आरोप लगाया गया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया.

केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने कथित पीड़ित को मेडिकल कराने के लिए फोन किया तो युवती रेप की घटना से ही मुकर गई और कहा, ‘ना मैंने शिकायत दर्ज कराई है और ना ही मेरा बलात्कार हुआ है.’ जांच में यह पूरा मामला ही फर्जी निकला.

दरअसल कैथल के पूंडरी थाने में दर्ज किए गए एक मामले में कथित तौर पर 25 साल की युवती ने आरोप लगाया कि बालू गांव में गुरदेव नाम के शख्स ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस तक यह शिकायत एक चिट्ठी के माध्यम से पहुंची थी.

पुलिस ने भी महिला से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन-फानन में केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने जब चिट्ठी में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करके युवती को मेडिकल और 164 के तहत बयान लेने के लिए बुलाया तो युवती ने कहा कि उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ है, न ही उसने किसी के खिलाफ कोई शिकायत की है. किसी ने उसके नाम से थाने में फर्जी शिकायत दी है. बाद में पता चला कि महिला थाने में भी पहले ऐसी ही एक शिकायती चिट्ठी भेजी गई थी.

वहीं दूसरी तरफ केस दर्ज होने से बालू गांव के रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट गुरदेव भी हैरान हो गए. 46 साल के गुरदेव ने कहा कि उन्होंने कई गलत लोगों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है. इसी की रंजिश में उसके खिलाफ रेप का फर्जी केस दर्ज करवाया गया है. उन्होंने कहा कि वो युवती को जानते तक नहीं हैं. बता दें कि 2017 में भी एक युवती ने आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ रेप के आरोप लगाए थे.

दरअसल जब रेप की शिकायत वाली चिट्ठी पर महिला थाना में केस दर्ज नहीं हुआ तो वही शिकायत 25 अप्रैल को उसी युवती के नाम से पूंडरी थाने की पुलिस को भी मिली. पुलिस ने उसी दिन गुरदेव के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 और जान से मारने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया.

इसके बाद पूंडरी थाने से महिला जांच अधिकारी ने पीड़ित युवती को फोन किया और बताया कि रेप का केस दर्ज किया गया है. युवती ने रेप के आरोपों को ही सिरे से खारिज कर दिया.

इस मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि गांव की बिढ़ाण पट्टी में गली की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि इसी का बदला लेने के लिए मेरे खिलाफ रेप का फर्जी केस दर्ज करवाया गया है.

वहीं इस मामले पर डीएसपी रविन्द्र सांगवान ने कहा कि एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसपर थाने में मामला दर्ज किया गया. फिलहाल जांच चल रही है और युवती ने कहा कि ना उसके साथ रेप हुआ है और ना ही कोई शिकायत दर्ज कराई है.

बिना जांच और पूछताछ के मामला क्यों दर्ज हुआ इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि रेप का मामला संवेदनशील होता है. अगर केस दर्ज ना हो तो पुलिस पर सवाल उठते हैं

अप्रैल में भारत में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83 प्रतिशत हुई, हरियाणा और राजस्थान का बुरा हाल

नई दिल्ली। (India Unemployment Rate) भारत की बेरोजगारी दर अप्रैल में बढ़कर 7.83% हो गई है जोकि मार्च में 7.60% थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के ताजा आंकड़ों में ये सामने आया है।

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि अप्रैल में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 9.22% हो गई, जो पिछले महीने 8.28% थी। वहीं, आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.29% से घटकर 7.18% हो गई है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों में सामने आया है कि सबसे अधिक बेरोजगारी दर उत्तरी राज्य हरियाणा में 34.5% दर्ज की गई है। इसके बाद राजस्थान में सबसे अधिक 28.8% बेरोजगारी दर रही।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक सुस्त घरेलू मांग और बढ़ती कीमतों के बीच आर्थिक सुधार की धीमी गति से रोजगार के अवसर काफी प्रभावित हुए हैं।

सिंगापुर के कैपिटल इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्री शिलन शाह ने शनिवार को एक नोट में कहा, रिटेल इन्फ्लेशन मार्च में बढ़कर 17 महीने के उच्च स्तर 6.95% पर पहुंच गई है।

इस साल के अंत में रिटेल इन्फ्लेशन लगभग 7.5% तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जून में केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो दर में वृद्धि की जा सकती है।

Knowledge Story: क्या आपको पता है OK का फुल फॉर्म? जानिए इसके बारे में रोचक फैक्‍ट्स

Knowledge Story: लोग किसी भी बात पर सहमति जताने के लिए OK शब्द का इस्तेमाल करते हैं. दो अक्षर का यह शब्द बोलचाल में बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है. बातचीत के दौरान इस शब्द का हम सबसे ज्‍यादा इस्तेमाल करते हैं. OK एक पूरे वाक्‍य की तरह काम करता है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि OK कोई शब्द नहीं है. OK एक शॉर्ट फॉर्म है. हम आज आपको OK का मतलब बताएंगे.

जानिए कब हुई थी OK की शुरुआत
OK एक ग्रीक शब्‍द है, जिसका फुलफॉर्म है ‘Olla Kalla’. इसका अंग्रेजी में मतलब होता है All correct. बता दें कि OK शब्‍द की उत्पत्ति 183 साल पहले हुई थी. अमेरिकी पत्रकार चार्ल्‍स गोर्डोन ग्रीन (Charles Gordon Greene) के दफ्तर से इस शब्द के इस्तेमाल की शुरुआत हुई थी. बता दें कि साल 1839 में चार्ल्स गोर्डोन ग्रीन किसी शब्‍द की जगह प्‍लेफुल एब्रीविएशंस का इस्‍तेमाल करते थे.

अमरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हुआ इस्तेमाल
OK का इस्‍तेमाल सबसे पहले “Oll Korrect” के एब्रीविएशन के तौर पर किया गया था. दरअसल, यह ग्रामर पर एक व्‍यंगात्‍मक लेख था. साल 1839 में यह बोस्‍टन मॉर्निंग पोस्‍ट में छपा था. इसके बाद OW जैसे शब्‍द भी इस्‍तेमाल में आए. इसका मतलब “oll wright” या all right होता था. साल 1840 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति Martin Van Buren के री- इलेक्‍शन कैम्‍पेन में ओके शब्‍द का इस्‍तेमाल किया गया. इसके बाद यह पूरी दुनिया में प्रचलित हो गया.

दरअसल, Van Buren का निकनेम Old Kinderhook था. इसलिए उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार में OK शब्द का इस्‍तेमाल किया. इस दौरान पूरे देश में OK Clubs बनाए गए. अब ओके एक डबल मीनिंग वर्ड बन गया था. इसका मतलब Old Kinderhook भी था और All Correct भी.

CG BIG BREAKING : IAS अधिकारियों का तबादला, अय्याज तंबोली को कृषि, डॉ. आलोक शुक्ला को ग्रामीण औद्योगिक पार्क, सी मार्ट और गोधन मिशन का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं शासन की ओर से डॉ. आलोक शुक्ला को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ ग्रामीण औद्योगिक पार्क, सी मार्ट और गोधन मिशन के समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

एनआरडीए के सीईओ डॉक्टर अय्याज तंबोली को कृषि विभाग के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही माटी पूजन अभियान के प्रभारी अधिकारी की भी जिम्मेदारी सम्भालेंगे।

वहीं जयप्रकाश मौर्य खनिज साधन विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा पुष्पा साहू को पंचायत व ग्रामीण विकास और वन विभाग की संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।