Home Blog Page 2576

सरकार तुंहर द्वार: शिविर स्थल में ही बन गया श्वेता का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार को कहा- ThankYou

कोरबा। जिला प्रशासन के सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम नागरिकों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे है। क्लस्टर वार आयोजित किए जा रहे शिविर में लोगों को राशन, पेंशन, फौती नामांतरण, किसान किताब, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांगता  प्रमाण पत्र, कृषि उपकरण आदि का लाभ मिल रहा है। शिविर स्थल में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का भी काम किया जाता है।

0-श्वेता के सपनों को लगे पंख

22 अप्रैल को विकासखंड कटघोरा के भिलाई बाजार में आयोजित सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम में भिलाई बाजार की रहने वाली स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता पांडे के सपनों को पंख लग गए। श्वेता का लर्निंग लाइसेंस शिविर स्थल में ही बन गया। उन्हें शिविर स्थल में ही परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बना कर दे दिया गया। लर्निंग लाइसेंस बनने के पश्चात अब श्वेता को दो पहिया वाहन चलाने की आजादी मिल गई है। श्वेता ने इसके लिए जिला प्रशासन का आभार जताया है।

शिविर स्थल में ही लर्निंग लाइसेंस बन जाने से श्वेता काफी खुश हुई और प्रशासन द्वारा गांव में ही लाइसेंस बना कर देने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन का आभार भी जताया। ड्रायविंग लाइसेंस की जरूरत न केवल वाहन चलाने के लिए जरूरी है बल्कि विभिन्न अवसरों व स्थानों पर यह एक वैध पहचान पत्र के रूप में पूरे देश में मान्य हैं।

जिला परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे ने बताया कि सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में विभाग द्वारा भिलाई बाजार में कुल 55 लोगों के लर्निंग लाइसेंस बनाये गए, जिसमें से छह महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस शामिल हैं।

0-शिविर में अब तक 26 महिलाओं के बनाए जा चुके हैं लर्निंग लाइसेंस

इसी प्रकार जिले में अभी तक सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए चार शिविरों में अब तक कुल 26 महिलाओं ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर लिए हैं। प्रशासन द्वारा गांव – तक पहुंच कर  लोगों की समस्याओं को सुलझाने की पहल से नागरिक गण प्रोत्साहित होकर शिविर स्थल में आ रहे हैं। बिना आरटीओ दफ्तर जाये लर्निंग लाइसेंस गांव में ही शिविर स्थल में मिल जाने से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है।

रायपुर : धमधा को मिली हाईटेक मंडी, भूपेश बोले.धमधा की पहचान उद्यानिकी फसलों के लिए, किसानों को मिलेंगे अधिक दाम

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के धमधा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सब्जी एवं फल मंडी का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही जलसंसाधन विभाग की 18 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण तथा पीएचई विभाग की 15 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।

सीएम किसानों के साथ किया लंच

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने संबोधन में कहा कि धमधा की पहचान छह आगर, छह कोरी तालाब की है। इसकी ऐतिहासिक पहचान हमेशा से रही है। अब इसकी पहचान टमाटर के उत्पादन और उद्यानिकी फसलों से भी बनी है। धमधा के किसानों ने देश और देश के बाहर बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी सप्लाई की है।

किसानों की यह उपलब्धि शानदार रही है। इसके पीछे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की मेहनत भी है। उन्होंने मंडी की जो योजना बनाई, उसे हमने स्वीकृत किया। उन्होंने बहुत शीघ्रता से और अच्छे से इसे मूर्त रूप दिया है। सीएम ने कहा, इस मंडी के बन जाने से किसानों को फसल को उचित मूल्य मिल सकेगा।

किसानों के साथ किया लंच

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ लंच भी किया। उन्होंने इस दौरान किसानों से उद्यानिकी फसलों की स्थिति के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने किसानों से इस क्षेत्र में और भी बेहतर योजनाएं बनाने के लिए चर्चा भी की। उन्होंने किसानों से  कहा कि आप लोगों ने जिस तेजी से उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र में धमधा को नई पहचान दी है। उससे हमारा यह सपना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगा।

KORBA: सेकेंड गोल्डन कप ताइक्वांडो चैम्पियनशीप-2022 उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रहे SP… कहा खेल- शिक्षा समेत अपने बच्चों को हर क्षेत्र में बनाएं दक्ष 

कोरबा. वेदों में श्रीकृष्ण 64 कलाओं में निपुण कहा गया है और बच्चों को भी हम ईश्वर का रूप मानते हैं. बचपन से ही बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आप भी कुछ ऐसा इंतजाम करें कि वे भी हर क्षेत्र में निपुण बनें. खेल और शिक्षा के साथ हर विधा में उन्हें दक्ष बनाएं, ताकि वह आपका, देश व समाज का नाम रोशन करें, हमें गौरवांन्वित करें और कल के सुनहरे भारत की नींव गढ़ें.

यह बातें जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि सेकेंड गोल्डन जिला ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप-2022 के उद्घाटन समारोह में बच्चोें और उनके पालकों को प्रेरित करते हुए कहीं. श्री पटेल ने कहा कि आज के आधुनिक युग में सफलता के नए आयाम हासिल करने बच्चों को भी हर क्षेत्र में कुशल एवं सर्वगुण संपन्न होना चाहिए. पढ़ाई के साथ खेल में भी उन्हें दक्ष होना जरूरी है. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हुनर को मंच मिले, तो लाख मुश्किलों के बाद सफलता की उड़ान भरने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता. जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें अवसर व बेहतर मंच उपलब्ध कर प्रोत्साहन देने की जरूरत है. बच्चों में छिपे हुनर को निखारने और प्रतिभाशाली को आगे बढ़ने की राह तैयार करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी ने कहा कि कोरबा के बच्चों ने ताइक्वांडो में प्रदेश व देश के साथ अंतर्राष्टÑीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भी अनेक मेडल जीते हैं. उनके लिए संघ की ओर से लगातार इस तरह के आयोजन एवं प्रतिस्पर्धाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा से कोरबा, छत्तीसगढ़ व देश को गौरवांन्वित कर सकें.


चार क्षेत्र के 200 ताइक्वांडो खिलाड़ी ले रहे भाग
सेकेंड गोल्डन जिला ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप-2022 के दो दिवसीय आयोजन में जिले के चार क्षेत्र से विभिन्न आयु वर्ग के करीब 200 खिलाड़ी बच्चे भाग ले रहे हैं. इनमें बाल्को, एनटीपीसी, एचटीपीपी पश्चिम व कोरबा क्षेत्र शामिल हैं. इस अवसर पर मंच पर मौजूद रहे अतिथियों में विद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, एससी अग्रवाल, अध्यक्ष अंजली अग्रवाल, स्कूल की प्राचार्य डॉ स्मिता शुक्ला समेत अन्य ने भी बच्चों को संबोधित व प्रोत्साहित किया.


मार्चपास्ट कर बच्चों ने अतिथियों को दी सलामी
सभी प्रतिभागियों को भार अनुसार 26 वर्गों में बांटा गया है. उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम बच्चों ने मार्चपास्ट किया और मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि श्री पटेल समेत मंचस्थ अतिथियों सैल्यूट कर सलामी दी. चैम्पियनशीप का समापन समारोह 24 अप्रैल को नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, ए.एस.पी.अभिषेक वर्मा एवं छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव अनिल द्विवेदी की उपस्थिति में किया जाएगा.

पति करते हैं प्रताड़ित, CM तक से की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई’, SDPO की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क।झारखंड के रामगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक पुलिस अधिकारी पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. SDPO किशोर रजक की पत्नी का कहना है कि वह अपने पति की शिकायत थाना स्तर से लेकर एसपी और डीजीपी तक कर चुकी हैं. यही नहीं, सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक भी आवेदन दिया जा चुका है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

दरअसल, एसडीपीओ किशोर रजक पर उनकी पत्नी वर्षी श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे कई आरोप लगाए हैं. वर्षा न्याय के लिये अपने ढाई साल के मासूम बेटे के साथ रामगढ़ थाने का चक्कर लगा रही हैं. उन्होंने अपने पति और एसडीपीओ किशोर रजक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

वर्षा का आरोप है कि उनके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है और उस महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि किशोर उनके साथ घर पर मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते हैं. वर्षा ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपने ढाई साल के बेटा विक्की के साथ अपने ससुराल बोकारो गई हुई थीं, जहां ससुराल वालों ने उनके साथ खूब मारपीट की और घर से निकाल दिया.


इस मामले में वर्षा ने बोकारो जिले के चास थाने में मामला भी दर्ज करवाया. उन्होंने बताया, ”मैं अपने पति के खिलाफ रामगढ़ थाने में कई बार आवेदन भी दे चुकी हूं. एसपी से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक को आवेदन दे चुकी हूं. लेकिन अभी तक मेरे पति के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई.”क्या है मामला?
दरअसल, वर्षा श्रीवास्तव और उनके पति किशोर कुमार रजक की पिछले कुछ माह से एक-दूसरे से विवाद चल रहा है, हाल ही में इन दोनों के बीच आपस में सुलहनामा भी हो गया था और 2022 जनवरी माह में एक सुलहनामा बनाकर रामगढ़ कोर्ट में इन दोनों ने सुपुर्द भी किया था. लेकिन इधर कुछ दिनों में इन दोनों के बीच फिर से विवाद गहरा गया है. हालांकि इस पूरे मामले में एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने अपनी ओर से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

एक आवेदन की चल रही हैं जांच
रामगढ़ जिले के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि इधर इन दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ा है. अगर किसी तरह का आवेदन आता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी. वहीं, पति-पत्नी के इस विवाद मामले में रामगढ़ थाना के थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पहले एक आवेदन दिया गया था जिसकी जांच चल रही है. अपनी सुरक्षा के लिये वो अगर एसपी के पास आवेदन देती हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.

बिग ब्रेकिंग: ‘मातोश्री’ पर हनुमान चालीसा से पहले शिव तांडव, सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा गिरफ्तार

मुंबई। शिवसेना मुख्यालय मातोश्री (Shivsena Headquarters Matoshree)के बाहर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa controversy )पढ़ने का ऐलान करने वाली (MP Navneet and her husband Ravi Rana arrested)अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को कुछ देर पहले खार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपने बयानों से धर्म, जाति के आधार पर विद्वेष फैलाने का आरोप है। फिलहाल खार पुलिस स्टेशन की एक टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। रविवार को दोनों को कस्टडी के लिए बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि राणा दंपत्ति ने शनिवार को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद नवनीत राणा की बिल्डिंग के नीचे भारी संख्या में शिवसैनिक सुबह से ही डटे गए थे। राणा दंपत्ति के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, जाति या भाषा के आधार पर 2 समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिवसैनिकों के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज

मुंबई पुलिस की एक टीम उन्हें खार पुलिस स्टेशन ले गई है। इस पर नवनीत राणा ने कहा कि उन्हें और उनके पति को जबरदस्ती पुलिस स्टेशन लाया गया है। मैं सांसद हूं और मेरे पति विधायक हैं। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई है। आज हुए हंगामे को लेकर नवनीत राणा की ओर से भी शिवसैनिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Asian Wrestling Championship: रवि दहिया ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, बजरंग ने जीता रजत

उलानबटार। भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया ने मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में खेले जा रहे (Ravi Dahiya won gold in Asian Wrestling Championship) एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। रवि ने यह मेडल 57 किलोग्राम भार वर्ग में जीता।

बता दें कि रवि दहिया ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, बजरंग पूनिया को 65 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बजरंग फाइनल में ईरान के रहमान मूसा से 3-1 से हार गए। नवीन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में मंगोलिया के पहलवान को हराया।

रवि ने फाइनल में कजाखस्तान के रखत कलजान को टेक्निकल सूपीरियोरिटी से हराया। रवि ने मैच के शुरुआत में कजाखस्तान के खिलाड़ी को बढ़त दे दी थी। हालांकि, उन्होंने जबरदस्त वापसी की और फ्रीस्टाइल इवेंट में अप ने विपक्षी खिलाड़ी को हरा दिया।

लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल

फिर रवि ने कलजान के बाएं पैर पर अटैक कर उन्हें लॉक कर दिया और बाउट को जल्दी खत्म कर दिया। यह भारत का 2022 में इस कुश्ती चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल है। रवि इससे पहले 2020 में दिल्ली में और 2021 में अल्माती में हुए इसी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इस तरह रवि ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई।

सीजी ब्रेकिंग: तालाब में मिली लापता युवक की अधजली लाश, हत्या की आशंका

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कोतवाली थाने क्षेत्र में एक युवक की लाश अधजली हालत में मिली है। युवक शुक्रवार से लापता था। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोजली तालाब के सूखे एरिया पर लोगों ने एक शव देखा था, जो जला हुआ था। शव देखने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी।

सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के बारे में पता लगाना शुरू किया गया। जिसमें शव की पहचान रोहित सिन्हा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शहर रामनगर इलाके का रहने वाला था। वह शहर में ही कृषि केंद्र के नाम से दुकान चलाता था।

परिजनों ने ​की शिनाख्त

पुलिस ने शव पहचान करने के बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी थी। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस को रोहित के गले से एक गमछा बंधा हुआ मिला है।

सावधान लौट रहा कोरोना: IIT मद्रास में अब तक 55 कोविड पॉजिटिव, दिल्ली के बाद देश के प्रमुख राज्यों में केस बढ़े

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच IIT मद्रास में अब तक कुल 55 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि गुरुवार को यह संख्या 39 थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 2,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। बीते दिन देश में कुल 2,527 नए कोरोना केस मिले, जबकि 33 लोगों की मौत हुई है। पिछली बार कोविड केस कम होने के दौरान 17 मार्च को 2,528 केस मिले थे।

देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15,079 है। पिछली बार 15 हजार से अधिक एक्टिव (15,378) केस 28 मार्च को दर्ज किए गए थे। केसेस में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बहुत जल्द चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है।

संक्रमण के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर

दिल्ली में बढ़ते मामलों का असर इससे सटे हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। देश में दूसरे सबसे ज्यादा कोरोना केस हरियाणा में ही मिले हैं। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 385 केस मिले हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 3.48% पहुंच गई है। हरियाणा में बीते दिन कुल 10,880 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आधे से अधिक केस

UP में बीते दिन 187 केस दर्ज किए गए। यहां अकेले नोएडा में 107 नए केस मिले। राज्य में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,044 है। CM योगी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बचाव और इलाज की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के संबंध में हर स्तर पर सावधानी एवं सतर्कता बरती जाए।

महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे अधिक नए केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 121 केस दर्ज किए गए, जबकि कोई मौत नहीं हुई है। यहां एक दिन में 26,313 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए हैं। सबसे अधिक मुंबई में 68 नए केस मिले हैं। यहां एक्टिव मरीज अब 474 हैं। पिछले दिनों ही यहां के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोरोना मामलों की समीक्षा की थी।

महिला पुलिसकर्मी ने जीता दिल, बुजुर्ग को 5KM कंधे पर बैठाकर पहुंचाया घर

न्यूज डेस्क। गुजरात की एक मह‍िला पुल‍िसकर्मी ने मानवता की एक अनोखी म‍िसाल पेश की है. महिला पुलिसकर्मी ने रेगिस्तान की प्रचंड गर्मी में एक बुजर्ग महिला को 5KM अपने कंधे पर बैठाकर घर पहुंचाने का काम किया है. यह बुजुर्ग महिला गुजरात के कच्छ में एक मंदिर में मोरारीबापू की रामकथा सुनने आई थी. इस दौरान गर्मी की वजह से वह बेहोश हो गई थी.

मानवता की अनोखी मिशाल
इसके बाद मह‍िला पुल‍िसकर्मी ने मानवता की अनोखी मिशाल पेश करते हुए बुजुर्ग मह‍िला की मदद की और भीषण गर्मी में 5 क‍िलोमीटर तक पैदल महिला को अपने कंधों पर बैठाकर सकुशल घर पहुंचाया. मह‍िला पुलिसकर्मी की देशभर में जमकर तारीफ हो रही है. खुद राज्य के गृहमंत्री ने ट्वीट कर महिला पुलिसकर्मी के काम की जमकर सराहना की.

बता दें कि कच्छ के खादिर द्वीप पर स्थित भंजदा दादा के मंदिर में मोरारीबापू की रामकथा चल रही है. एक 86 साल की बुजुर्ग महिला रामकथा सुनने के लिए पहाड़ी पर चढ़ रही थी. इस दौरान वह गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. जैसे ही इस बात की जानकारी महिला कांस्टेबल वर्षाबेन परमार को लगी, वह तुरंत ही बुजुर्ग महिला के पास सहायता के लिए पहुंच गईं और महिला को अपने कंधे पर उठा लिया. इसके बाद भीषण गर्मी में 5 किमी पैदल चलकर मह‍िला को उनके घर पहुंचाया.

गृह मंत्री ने भी सराहना
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने महिला पुलिसकर्मी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘खाकी की मानवता. कच्छ के रापर में मोरारीबापू जी की कथा सुनने पैदल चलते जा रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारणवश महिला पुलिस अधिकारी वर्षाबेन परमार ने उन्हें 5 किमी तक अपने कंधों पर बैठाकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया.’ मह‍िला पुल‍िसकर्मी की मदद के बाद बुजुर्ग महि‍ला ने उन्हें जमकर आशीर्वाद द‍िया.

शादी के दिन उठी दूल्हे की अर्थी, फिर भी सुहागिन बनी युवती, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. जिस दिन युवक की बारात जानी थी उस दिन उसकी अर्थी उठी. दरअसल मरमम्त के दौरान घर में लगा हैंडपंप का पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गया और करंट लगने से युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की बुधवार को गांव मधुपुरी में बारात जानी थी. हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बताया जा रहा है कि इस समय यह घटना हुई उस समय घर में मरम्मत का काम चल रहा था. इस हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया.

यह घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला मान गांव में हुई. इस गांव से 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटे अनुराग यादव की बारात जानी थी. बारात की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं थीं. परिवार और रिश्तेदार तैयारियों में लगे थे. लेकिन अचानक हुए एक हादसे ने सब कुछ बदल कर रख दिया. शादी वाले घर का माहौल मातम में बदल गया.

बुधवार दोपहर के समय अनुराग अपने भाई अनुज और रिश्तेदार के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था. लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया. करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया. युवक अनुराग की बुधवार को गांव मधुपुरी बारात जानी थी.

उधर दूल्हे की मौत की खबर मिलने से दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया. बेटी पर शादी से पहले कोई लांछन न लगे इस बात की भी डर दुल्हन के परिजनों को सता रहा था. दुल्हन के परिजनों ने उसी समय आनन फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू की और मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गया. जिसके बाद युवती की तय समय में शादी हो गई. रात में ही शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं और सुबह होते ही दुल्हन की ससुराल के लिए विदाई कर दी गई.