Home Blog Page 2577

MATOSHRI के दरवाजे पर हनुमान चालीसा पाठ करने पहुंची NAVNEET RANA

न्यूज डेस्क।महाराष्ट्र में जारी अजान बनाम हनुमान चालीसा विवाद अब शिवसेना के लिए सीधा चैलेंज बनता दिखाई दे रहा है। राज ठाकरे की जुबान से शुरू हुई ये जंग अब मातोश्री के ठीक दरवाजे तक पहुंच चुकी है ((क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा इलाके में मौजूद मातोश्री वाले निवास पर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा अमरावती से मुंबई पहुंच चुके हैं। राणा दंपत्ति ने कल मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में मुंबई में कानून व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनती दिखाई दे रही है।

प्रशांत किशोर पार्टी में आएं या नहीं, हमें मध्‍य प्रदेश में किसी की जरूरत नहीं, हम तैयार हैं, बोले कमलनाथ

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रशांत किशोर की पार्टी में संभावित एंट्री पर बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा है कि कोई आए या जाए, कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मध्य प्रदेश में पार्टी किसी पर निर्भर नहीं है। राज्य में उन्हें किसी की जरूरत नहीं है।
शुक्रवार को कमलनाथ ने कहा कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में आने या नहीं आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। एमपी में कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और किसी पर निर्भर नहीं है।

दूसरी ओर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा है कि प्रशांत किशोर ने पार्टी में एंट्री को लेकर कोई शर्त नहीं रखी है। वे चुनावी रणनीतिकार हैं और उनके कांग्रेस ज्वॉइन करने से पार्टी को फायदा होगा। अनवर ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बारे में कोई फैसला लेने से पहले वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर रही हैं।

प्रशांत किशोर के कांग्रेस ज्वॉइन करने के सवाल पर एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही कमलनाथ पर तंज कस चुके हैं। मिश्रा ने कहा था कि किशोर के आने के बाद कमलनाथ की विदाई हो जाएगी। कमलनाथ आम लोगों से कुछ सीख नहीं पाए, अब उन्हें प्रशांत किशोर सिखाएंगे।
पिछले सप्ताह प्रशांत किशोर की सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात हुई थी। इसमें उन्होंने आगामी चुनावों में जीत की रणनीति और कांग्रेस के जीर्णोद्धार को लेकर अपना प्लान उन्हें बताया था। प्लान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई, लेकिन माना जाता है कि इसमें सोनिया गांधी को पार्टी अध्यक्ष और राहुल को संसदीय दल का अध्यक्ष बनाने के साथ किसी गैर-गांधी को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाने की सलाह दी है। इसके बाद से उनके कांग्रेस ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज हुई हैं।

शादी में दूल्हे के दोस्त ने मचाया ऐसा बवाल, गुस्से से लाल हो गई दुल्हन

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा वीडियो एक वेडिंग पार्टी (Wedding Party) का है. दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) केक कटिंग सेशन में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ ही सेकेंड में खुशी के पल को दूल्हे के दोस्त ने आकर तहस-नहस कर दिया. दूल्हा भी हैरान रह गया, जब शख्स ने पार्टी में आकर माहौल बदल दिया. पार्टी में आए दूल्हे के दोस्त ने अपने हाथों से वेडिंग केक की धज्जियां उड़ा दी और पूरी तरह से बर्बाद कर डाला. इसके बाद न सिर्फ दूल्हा बल्कि दुल्हन के भी चेहरे का रंग बदल गया.

दूल्हे के दोस्त ने की ऐसी हरकत
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना के बाद दुल्हन गुस्से से लाल हो गई. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 42 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वायरल हो रहे वीडियो में, दुल्हन ने सफेद गाउन तो दूल्हे ने डार्क ग्रे टक्सीडो पहन रखा है. दूल्हा-दुल्हन को शादी का केक काटते हुए देखा जा सकता है. अचानक, दूल्हे का दोस्त वहां आ पहुंचता है और केक को अपने दोनों हाथों से निकालकर दुल्हन के चेहरे पर लगाने की कोशिश करता है. इसके बाद वह दूल्हे की तरफ बढ़ता है. हालांकि, दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पीछे हट जाते हैं.

https://www.instagram.com/p/CbnYrLWgwN0/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

न सिर्फ दूल्हा बल्कि दुल्हन को भी गुस्सा आ जाता है
शादी का केक बर्बाद होता देख दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan) के चेहरे की रंगत उड़ जाती है. न सिर्फ दूल्हा बल्कि दुल्हन को भी गुस्सा आ जाता है. हालांकि, दूल्हे के दोस्त द्वारा की गई इस हरकत पर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. सिर्फ चुपचाप रहकर ही मामले को शांत किया.

कमेंट सेक्शन में लोगों ने जानना चाहा कि इसके बाद क्या हुआ. कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि दूल्हे ने शायद उसे इसलिए मारा होगा क्योंकि उसका यह व्यवहार अनुचित था. नेटिज़न्स भी इस व्यवहार से काफी नाराज़ थे.

DJ बंद कराने गई DIAL100 के चालक, पुलिस जवानों को नाच रहे शराबियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

न्यूज डेस्क।ग्वालियर में गुरुवार देर रात पुलिस DJ पर जमकर पिटी है। रात 2 बजे बर्थ डे पार्टी में सड़क पर DJ बजाकर नाच रहे लोगों को जब DIAL100 के स्टाफ ने समझाना चाहा तो वह गाली गलोज पर आ गए। करीब 8 से 10 नशे में धुत युवक पुलिस जवानों से बहस करने लगे। उनको धमकाया कि हमारा डीजे हमने पैसे खर्च किए जब तक मर्जी होगी बजाएंगे। पुलिस जवानों ने फिर समझाया तो नाच रहे युवकों ने डीजे का साउंड और बढ़ा दिया।

इसके बाद DIAL100 के चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। साथ ही उसके साथ आए पुलिस कर्मियों से भी मारपीट की है। DIAL100 में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस वाले वहां से भागते नहीं तो नशे में धुत युवक जान भी ले सकते थे। पुलिस ने घायल चालक का इलाज कराने के बाद दो नामजद सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंदरगंज स्थित प्याऊ वाली गली निवासी भूपेन्द्र सिंह के घर पर बेटे का बर्थ डे था। घायल DIAL100 का चालक धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि उन्हें आधी रात को डीजे बजने की शिकायत मिली थी। जिस पर चालक वह खुद धर्मेन्द्र तोमर, प्रधान आरक्षक गिरीश पाल, आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर प्याऊ वाली गली पहुंचे, यहां पर आरक्षक और प्रधान आरक्षक डीजे बजा रहे युवकों को समझाने पहुंचे तो वह विवाद पर उतर आए और विवाद बढ़ा तो DIAL100 चालक ने उनका VIDEO बनाने का प्रयास किया, इस पर उन्होंने उसे पटक कर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद तो वहां मौजूद सभी लोगों ने उसे और पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसको जैसा मौका मिला वैसे ही उन्हें पीटा। वहां से भागते नहीं जो शराबी उनको पीट-पीटकर मार डालते।
पुलिस पहुंची और भागे हमलावर
डीजे बंद कराने पहुंची DIAL100 पर हमला होते ही उन्होंने कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हमलावरों ने एमडीटी तोड़कर फेंक दी। मामले का पता चलते ही इंदरगंज थाना पुलिस के साथ ही अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। हमलवरों में भूपेन्द्र जाटव, राहुल सहित अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी घरों से फरार
बदमाशों की तलाश में सुबह से पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैं। पुलिस उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस को देखते ही दूल्हा-दुल्हन हुए फरार, बराती खेतों में छुप-छुपकर भागे, जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज डेस्क।पिनाहट के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में 20 अप्रैल की रात एक शादी समारोह चल रहा था। बरात मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव नया पुरा थाना अंबाह से आई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिस लड़की की शादी हो रही है वो नाबालिग है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। उससे पहले ही पुलिस को आता देख दूल्हा-दुल्हन वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए दूल्हे के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया।

मंसुखपुरा के गांव करकौली में 20 अप्रैल की रात धूमधाम से बारात के स्वागत और शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। दूल्हा बैंड बाजा बारात और अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की के घर के दरवाजे पर पहुंच गया, जहां दूल्हे की बारात चढ़ाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी किसी ग्रामीण द्वारा मंसुखपुरा पुलिस को नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना दे दी गई। जिस पर थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख घराती और बारातियों में हड़कंप मच गया। शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई।

 

पुलिस को देख दूल्हा और दुल्हन मौके से फरार हो गए। खाने-पीने का सामान सभी रखा रहा। बारात में आए बाराती पुलिस को देख कर खाना पीना छोड़ कर खेतों से होते हुए छुपते-छुपाते अलग-अलग मार्गों से अपने घरों के लिए निकल गए। मंसुखपुरा के थाना प्रभारी गिरीश राजपूत ने बताया कि गांव करकौली में 20 अप्रैल की रात नाबालिग की शादी होने की सूचना मिली थी। इस पर फोर्स के साथ गांव पहुंचकर शादी रुकवा दी गई। बरात मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव नया पुरा थाना अंबाह से आई थी।

शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही पुलिस के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। दूल्हा और बराती घबराकर वहां से भाग निकले। दूल्हे के पिता और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कन्या पक्ष के लोगों को भी लड़की की उम्र संबंधी अभिलेखों के साथ थाने पर जांच के लिए बुलाया गया है। यदि नाबालिग की शादी की जा रही थी, तो सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तेदार पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में जिस नाबालिग की शादी पुलिस ने रुकवाई है। उसी किशोरी ने 15 दिन पहले पड़ोसी रिश्तेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।

एक दूजे के हुए IAS टीना डाबी और प्रदीप गावंडे, भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने निभाई शादी की रस्में

जयपुर । यूपीएससी 2015 टॉपर टीना डाबी ने IAS अधिकारी प्रदीप गावंडे (IAS Tina Dabi and Pradeep Gawande got married) के साथ शादी कर ली है। राजस्थान कैडर की IAS अफसर टीना डाबी ने हाल ही में जयपुर में बौद्ध रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी की रस्में निभाई।

शादी समारोह में दोनों के परिवार वाले ही मौजूद रहे। टीना और प्रदीप ने जयपुर में शुक्रवार को एक पांच सितारा होटल में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया है। इसमें बड़े नेताओं और आला अफसरों को आमंत्रित किया गया है। IAS टीना डाबी की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने IAS अतीक अहमद से शादी रचाई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था।

गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश

टीना और प्रदीप की शादी की तस्वीरों में दोनों की वरमाला पहने दिख रहे हैं। साथ ही उनके करीबी रिश्तेदार गुलाब के फूलों की बारिश करते भी नजर आ रहे हैं।

​आज रिसेप्शन, कई नामचीन लोग होंगे शामिल

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी के बाद शुक्रवार रात को जयपुर के एक पांच सितारा होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। बाइस गोदाम स्थित इस होटल में ब्यूरोक्रेसी और पॉलिटिक्स से जुड़ी नामचीन हस्तियों के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आमिर से तलाक के बाद प्रदीप से हुआ प्यार

टीना डाबी ने अपनी पहली शादी अपने साथ ही यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाले जम्मू-कश्मीर के अतहर आमिर खान के साथ की थी। यह शादी अधिक समय नहीं चल सकी और दोनों रजामंदी से अलग हो गए। पिछले साल आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे करब आए और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई।

 

 

JBCCI-11 की चौथी बैठक ,कई प्रस्ताव पारित…CMPDIL को कोल इंडिया से अलग करने का विरोध…

कोलकाता/कोरबा। कोल इंडिया से संबद्ध संयुक्त यूनियन की जेबीसीसी आई-11 की चौथी बैठक 22 अप्रैल शुक्रवार को कोलकाता में सम्पन्न हुई, जिसमें अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। यूनियन ने सीएमपीडीआईएल को कोल इंडिया से अलग कर, एमईसीएल में विलय के सरकार के फैसले का विरोध किया गया व आंदोलन की चेतावनी दी।

बैठक में में पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि के पश्चात प्रबंंधन कई प्रस्ताव पेश किए गए। प्रबंधन ने शुरु में 3 प्रतिशत न्यूनतम गारंटी लाभ का प्रस्ताव किया। यूनियन ने सीएमपीडीआईएल को कोल इंडिया से अलग कर, एमईसीएल में विलय के सरकार के फैसले का विरोध किया गया व आंदोलन की चेतावनी दी।

बैठक के बाद संयुक्त यूनियन की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन के एमजीबी के 3 प्रतिशत के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया और प्रबंधन से नया प्रस्ताव देने के लिये कहा। सीएमपीडीआईएल के बारे में सरकार के फैसले के विरुद्ध प्रस्ताव पास किया गया तथा एक प्रतिनिधि मंडल कोयला मंत्रालय से मिलने पर यूनियनों ने फैसला किया। आगामी बैठक जून माह में होना तय किया गया।

दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना, 1042 नए केस, संक्रमण दर 4 फीसदी से ज्यादा

नई दिल्ली। देश की राजधानी में Corona in Delhi कोरोना केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 1042 नए केस सामने आए। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। अब राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 3253 हो गए हैं। जबकि संक्रमण दर 4 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के रिकॉर्ड 1042 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि, 757 लोगों ने कोरोना से रिकवरी की है। दिल्ली में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3253 हो गई है। जबकि, संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत हो गई है।

KORBA: शासकीय उद्यान रोपणी के आम फल बहार की होगी नीलामी…25 27 और 29 अप्रैल को…

कोरबा ।जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फलबहार की नीलामी वर्ष 2022-23 के लिए की जाएगी। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि शासकीय उद्यान रोपणी नगोई विकासखंड पोडीउपरोडा के आम फलबहार की नीलामी 25 अप्रैल 2022 को दोपहर 2 बजे की जाएगी। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी पंडरीपानी विकासखंड कटघोरा के आम फलबहार की नीलामी 27 अप्रैल 2022 को दोपहर 2 बजे एवं शासकीय उद्यान रोपणी पोडीलाफा विकासखंड पाली के आम फलबहार की नीलामी 29 अपै्रल 2022 को दोपहर 2 बजे से किया जाना है। सहायक संचालक ने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी मे बोली लगाकर आमफलबहार लेना चाहते है, नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम व शर्ते तथा आम फलबहार का अवलोकन शासकीय उद्यानरोपणियो मे आकर कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति शासकीय उद्यान अधीक्षक से संपर्क कर निर्धारित अमानत राशि नगद या बैंक ड्राफ्ट जो सहायक संचालक उद्यान जिला कोरबा के नाम से देय हो जमा कर आम फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। नीलामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए शासकीय उद्यान रोपणी नगोई के उद्यान अधीक्षक के.आर. भगत मो.नं. 6260946006, पण्डरीपानी के अधीक्षक अर्जुन सिंह मरावी मो.नं. 9631902927 एवं उद्यान रोपणी पोडलाफा की अधीक्षक कु. रत्ना सूर्यवंशी मो.नं. 8305438139 से संपर्क कर सकते है।

KORBA:11 साल के बच्चे ने 4 साल के बच्चे की कर दी हत्या, ईंट से सिर कुचल मार डाला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 11 साल के एक बच्चे ने ईंट से सिर कुचल कर 4 साल के बच्चे की सिर्फ इस लिए हत्या कर दी कि उसे उससे खुन्नस थी। बता दें कि बच्चे का शव देर रात झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी आदतन बाल अपचारी है और चोरी सहित अन्य मामलों में बाल सुधार गृह जा चुका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर के मुड़ापार निवासी अंशू दास (4) पुत्र श्याम दास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो उसने आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने बुधवारी रिकांडो बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद किया।

पुलिस के खोजी डॉग ने बाघा पहुंचाया सुराग तक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिले और शव के पास ही खून से सनी ईंट भी बरामद हुई थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने साथ लाए डॉग बाघा को बच्चे के कपड़े सुंघाए और उसे लेकर आगे बढ़े तो वह बस्ती की ओर भागा है और एक घर में दाखिल हो गया। इस दौरान घर में मौजूद 11 साल के बच्चे को देखकर भौंकने लगा, जैसे ही पुलिस ने ढील छोड़ा, बाघा ने नाबालिक पर झपट्टा मार दिया।

बोला. मुझे पत्थर फेंककर मारा था इसलिए ले ली जान

इस पर पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अंशू की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि दो-तीन महीना पहले उसका अंशू से झगड़ा हुआ था। इस पर अंशू ने उसे पत्थर फेंककर मारा था। इसी बात को लेकर उसे अंशू से खुन्नस थी। उसने बहाने से बच्चे को अपने पास झाड़ियों में बुलाया और वहां ईंट से वार कर उसे मार दिया। आरोपी बच्चे ने बताया कि यह सब उसने बदला लेने के लिए किया।