Home Blog Page 2578

सीजी ब्रेकिंग: 30 परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना सूची जारी, देखें किसे किस जिले में मिली पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित 30 परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना सूची जारी की गई है।

देखें आदेश, किसे कहां मिली पोस्टिंग

 

सीजी ब्रेकिंग: कलेक्ट्रेट में युवक ने पीया जहर…मचा हडकंप, पढ़े क्या है मामला…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कलेक्ट्रेट में एक युवक ने चूहा मारने का जहर पी लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे।

लेकिन, जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल (21) पुत्र बंकिम चंद मंडल का उसके चाचा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।

गौतम ने इसे लेकर थाने में भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह कलेक्ट्रेट पहुंचा था और वहां उसने जहर पी लिया।

Breaking: 4 साल के मासूम की हत्या… बाघा की मदद से आरोपी विधि संगत बालक गिरफ्तार…

कोरबा। मानिकपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले कुंआ भट्टा के समीप एक चार साल के बच्चे की 11 साल के बालक ने हत्या कर दी है। घटना की सूचना के बाद आरोपी को पकड़ने डॉग स्कॉयड बाघा की मदद ली गई। बाघा ने महज कुछ घंटे में ही हत्या के विधि संगत बालक को गिरफ़्तार कर लिया है।


बता दें कि मानिकपुर चौकी के कुआं भट्ठा के समीप आपसी विवाद में एक चार साल के बच्चे की 11 साल के बालक ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कम उम्र में ही आपराधिक गतिविधियों में कदम रख चुका है और क्षेत्र में लगातार मारपीट करते रहता है । यही वजह है कि छोटी सी बात को लेकर चार साल के मासूम के सर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया है। बहरहाल घटना की सूचना के बाद शहर के बीच हुए घटना को कुछ ही घंटे में डॉग स्कॉयड बाघा ने सुलझा लिया है।

सीजी ट्रांसफर ब्रेकिंग: विवादित बालको रेंजर लक्ष्मण पात्रे का मुंगेली तबादला, डेढ़ सौ से अधिक अधिकारी इधर से उधर, देखें सूची

रायपुर। वन विभाग ने गुरुवार को डेढ़ सौ से अधिक अधिकारी के तबादला आदेश जारी किए हैंं।

सूची में सहायक वन संरक्षक के साथ बड़े पैमाने पर रेंजरों का तबादला किया है।

देखें सूची…

 

सीजी ब्रेकिंग: लोक निर्माण विभाग में  उप अभियंताओं को मिला प्रमोशन, देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है। 11 उप अभियंता को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही 5 कार्यालय अभियंता को सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं 3 अनुविभागीय अधिकारीयों को कार्यपालन अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है।

देखें आदेश –

 

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: रायपुर में धूलभरी आंधी, बिलासपुर में बारिश

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम (Weather changed in Chhattisgarh) में तेजी से बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर में (dusty storm in Raipur) धूलभरी तेज हवाएं चलने से लोग परेशान हुए वहीं बिलासपुर व दुर्ग संभाग में कई क्षेत्रों पर बारिश हुई है। हालांकि मौसम बदलने से गुरुवार को तापमान में थोड़ी कमी रही। गुरुवार को सबसे अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान सारंगढ़ में दर्ज किया गया।

इन जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। साथ ही, छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक एक द्रोणिका 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके कारण दुर्ग संभाग के उत्तरी जिलों में और बिलासपुर संभाग के जिलों में गुरुवार को बारिश हुई है। प्रदेश के उत्तर में उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी स्थिति बन सकती है।

शादी के कार्ड पर दूल्हे ने लिखवाई ऐसी बात, देखकर दंग रह गए आने वाले मेहमान

न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक दूल्हे ने न सिर्फ शादी करने की अपनी मजबूरी बतलाई; बल्कि अपने दिल की बात भी बयां की. इंटरनेट पर एक शादी का कार्ड इस वजह से वायरल हो गया, क्योंकि उसमें दूल्हे ने बताया कि आखिर वह किस वजह से शादी करने के लिए राजी हुआ है. उसने बेहद ही शानदार स्टाइल में कैप्शन दिया. जब इस कोटेशन को शादी में आने वाले मेहमानों पढ़ा तो वह दंग रह गए.

शादी के कार्ड पर दूल्हे ने छपवाई ऐसी चीज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे कार्ड में देखा जा सकता है कि कर्नाटक राज्य के बेलगावी जिले स्थित कित्तूर में एक शादी तय हुई, जिसमें दूल्हे पक्ष की ओर से कार्ड छपवाए गए. इस कार्ड में गौर करने वाली बात यह कि दूल्हे ने अपनी दिल की बात बेहद ही रोचक अंदाज में लिखी. ‘डियर फ्रेंड्स, वन मोमेंट, टू हार्ट्स, थ्री नॉट्स, सेवेन स्टेप्स, एक दर्जन प्रॉमिस, और पूरी जिंदगी भर का साथ… चंद्रशेखर संग श्वेता’. इसके बाद कार्ड में शादी का कार्यक्रम व वेन्यू लिखवाया गया.

दूल्हे ने कार्ड के जरिए कही दिल की बात
सबसे चौंकाने वाली बात तो तब हुई जब आखिर में दूल्हे ने अनोखी चीज छपवाई. दूल्हे ने शादी के कार्ड के आखिर में लिखवाया, ‘मैरिज, मैरिज, मैरिज.. मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं, मैं दूर रहना चाहता हूं; लेकिन मेरे रिश्तेदारों को शादी पसंद है, इसलिए मैं इसे अवाइड नहीं कर सकता.’

सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड हुआ वायरल
शादी का यह कार्ड अब सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर naughtyworld_ नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कार्ड प्रिंट की दुकान है खुद की’.

 

 

 

https://www.instagram.com/p/Ccj1AyTBpgT/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a5e8f31e-c0d5-4da1-996d-80bff8de782e&ig_mid=D13B7F5D-15D7-4219-B486-366C48FF3301

छत्तीसगढ़ ज्वेलरी शॉप लूट मामला : दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भागने के फिराक था, यहां से हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में दीपक ज्वेलर्स लूट के असफल प्रयास मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शालीमार एक्सप्रेस से भागने के फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से उसे धर दबोचा। वहीं अब मामले के तीसरे आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

बिलासपुर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अपराधी दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है।  ताजा मामला ज्वेलरी शॉप में गोलीबारी का हैं। यहां करीब दोपहर 3 बजे एक ज्वेलरी संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी।

इस वारदात में दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस को  तीसरे आरोपी की तलाश है।

KORBA:  डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनाशासकीय अस्पताल और 14 निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा

 

0.सभी शासकीय अस्पतालों, पंजीकृत निजी अस्पतालों एवं च्वाइस सेन्टरों में बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड

कोरबा। राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने एवं ईलाज में होने वाले व्यय व क्षति से बचाने के लिए राज्य शासन द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के पात्र परिवारों को चिन्हांकित बीमारियों के ईलाज के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पताल और 14 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

योजनांतर्गत राज्य के एवं राज्य के बाहर अन्य राज्यों के पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में भर्ती, सर्जरी, जांच एवं थैरपी से संबंधित समस्त खर्च शामिल है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत स्वास्थ्य कार्डधारी हितग्राही को भर्ती होने की आवश्यकता होने पर निःशुल्क चिकित्सा लाभ प्रदान करने जिले के सभी शासकीय एवं 14 निजी चिकित्सालयों को पंजीकृत किया गया है।

0.इन केंद्रों में नि:शुल्क उपचार की सुविधा

इसमें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सबद्व चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा शामिल है। इसी प्रकार योजनांतर्गत निःशुल्क ईलाज के लिए जिले के 14 निजी चिकित्सालयों में अन्नपूर्णा नर्सिंग होम, कृष्णा हॉस्पिटल, न्यु कोरबा हॉस्पिटल, सर्वमंगला नर्सिंग होम, सिंग नर्सिंग होम, सिद्वि विनायक हॉस्पिटल, थवाईत नर्सिंग होम, सृष्टि इंस्टीट्यूट मेडिकल रिसर्च सेंटर, विनायक हॉस्पिटल पाली, आयुष्मान नर्सिंग होम, बालको हॉस्पिटल, गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, प्रसाद नेत्रालय एवं दानी आई हॉस्पिटल शामिल हैं।

0.जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर करें फोन

योजनांर्गत शामिल जिले के बाहर के अस्पतालों की सूची डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की वेबसाईट में जाकर अवलोकन किया जा सकता है। इन सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारी हितग्राहियों को उपलब्ध पैकेजो के अंतर्गत निःशुल्क ईलाज का लाभ दिया जाता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर फोन करके या कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से संपर्क कर सकते है।

0.शासकीय अस्पतालों एवं च्वाईस सेंटरों मे बनाए जा रहे हैं आयुष्मान भारत कार्ड

निःशुल्क ईलाज के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकृत निजी एवं शासकीय अस्पतालों एवं च्वाईस सेंटरों में निःशुल्क बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लेकर च्वाईस सेंटरो में जाना होता हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से योजनांतर्गत निःशुल्क ईलाज प्रदान किया जाता है।

0.इन बीमारियों के उपचार में मिलेगा मदद

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी. बोडे ने बताया कि योजनांतर्गत हृदय, फेफडे, यकृत, अग्नाशय, किडनी, न्यूरोसर्जरी, बच्चों की जन्मजात बीमारियों, नवजात, जलने संबंधी, कैंसर का ईलाज सर्जरी, किमो थेरपी, रेडियो थैरेपी, पॉलीट्रामा (एम.वी. एक्ट में शामिल प्रकरणों सहित) एवं अन्य जटिल प्रक्रियाएं शामिल की गई है। योजनांतर्गत उपरोक्त बीमारियों केे ईलाज का लाभ मरीजों को प्राप्त होगा।

0.5 लाख तक ​की मेडिकल सहायता का प्रावधान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी. बोडे ने बताया कि योजनांतर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना अंतर्गत निर्धारित वंचित श्रेणी के परिवार तथा अन्त्योदय व प्राथमिकता के क्रियाशाील राशन कार्डधारी परिवारों को पंजीकृत चिकित्सालयों में योजना के निर्धारित चिकित्सा पैकेजों के माध्यम से भर्ती होने की स्थिति में, प्रतिवर्ष (फैमिली फ्लोटर आधार पर) प्रति परिवार पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क ईलाज प्रदान किया जाता है। उपरोक्त श्रेणियों के अतिरिक्त राज्य के क्रियाशील शेष अन्य सभी प्रकार के राशन कार्डधारी परिवारों को योजनांतर्गत पंजीकृत चिकित्सालयों में योजना के निर्धारित चिकित्सा पैकेजों के माध्यम से भर्ती होने की स्थिति में, प्रतिवर्ष (फैमिली फ्लोटर आधार पर) प्रति परिवार 50 हजार रूपये तक के निःशुल्क ईलाज प्रदाय किया जाता है।

सीजी ब्रेकिंग: बच्चों के बाद अब गुरुजी के लिए भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा के बाद अब शिक्षकों के लिए भी छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

देखें संशोधित आदेश