Home Blog Page 2579

Breaking: तहसीलदार का कुर्सी बना एक्सपेरिमेंट सेंटर… पहले साहू फिर यादव और सलामे के बाद अब…

कोरबा। तहसील कार्यालय कोरबा के तहसीलदार का पद एक्सपेरिमेंट सेंटर बनकर रह गया हैं। पिछले एक साल की बात करें तो 5 तहसीलदार कुर्सी की शोभा बढ़ा चुके हैं। अब इस बात की चर्चा आम हो रही है कि आखिर क्यों तहसीलदार टिक नहीं पा रहे हैं ?

तहसीलदार सुरेश साहू के बाद हरिशंकर यादव फिर पंचराम सलामे ने कुछ दिनों तक बेटिंग की कमान संभाल रखी थी । इसके बाद श्रीमती तारा सिदार को तहसीलदार बनाया गया और आखिरकार वे भी लंबी पारी नहीं खेल सकी लेकिन वे भी मात्र सप्ताह भर में ही आउट होकर भैसमा चली गई।उनके स्थान पर अब राहुल पांडे की पोस्टिंग की गई है।

 

बता दें कि एक तरफ सूबे के मुखिया किसानों के जमीन संबंधी कार्यो का निराकरण को प्राथमिकता से करने बार बार निर्देश दे रहे है और दूसरी तरफ जिले के सबसे बड़े तहसील में तहसीलदार का कुर्सी एक्सपेरिमेंट सेंटर बनकर रह गया है।  इससे किसानों के कार्यो पर असर पड़ रहा है। आपको बता दें कि पिछले एक साल में 5 तहसीलदार पदस्थ रह चुके है। सुरेश साहू के बाद अब तक कोई भी तहसीलदार पद पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया है। तहसीलदारों के लगातार हो रहे तबादले को लेकर प्रशासन के काम काज पर भी सवाल उठने लगे है। पंचराम सलामे का कार्यकाल ठीक चल ही रहा था कि कुआँ भट्टा पेट्रोल पंप के समीप की जमीन में दिया गया फैसला उन पर भारी पड़ गया और उनकी कुर्सी चली गई। उनके स्थान पर करतला के नायाब तहसीलदार श्रीमती तारा सिदार को कोरबा तहसीलदार बनाया गया, पर वे भी ज्यादा दिन तक कार्य नहीं कर सकीं और मात्र एक सप्ताह में ही उन्हें कोरबा से भैसमा भेज दिया गया। फिलहाल अभी रायगढ़ से स्थानांतरित होकर कोरबा आये राहुल पांडे को कोरबा तहदीलदार बनाकर कप्तानी पारी खेलने मैदान उतारा गया है । अब देखना होगा कि आखिरकार राहुल पांडे कितने दिनों तक तहसीलदार की कुर्सी पर बैटिंग कर पाते है।

बिग ब्रेकिंग: धनबाद में अवैध खनन के चलते धंसी बंद पड़ी कोयला खदान, 60 फीट नीचे दबे 50 से ज्यादा मजदूर

धनबाद। झारखंड के धनबाद में गुरुवार को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ में BCCL की बंद खदान में अवैध खनन के कारण लगभग 60 फीट कच्ची सड़क धंस गई है। 50 से ज्यादा लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है। सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। खदानों की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क धंसी है। प्रशासन और BCCL की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

6 साल से बंद है खदान

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक 60 फीट सड़क धंस गई। लोगों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, माइन में करीब 125 से अधिक लोग मौजूद थे। इसमें से कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों के मुताबिक, एक दिन में करीब 2 ट्रक अवैध कोयले का खनन किया जाता है। यह माइंस पिछले छह साल से बंद है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की खबर पाकर चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया, ‘हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पहले हुए अवैध खनन के चलते तो यह घटना नहीं घटी है।’ पिछले वर्ष भी इसी तरह सड़क के धंसने की खबर आई थी।

बिलासपुर ब्रेकिंग: कस्टमर बनकर पहुंचे 3 बदमाशों ने ज्वैलर को मारी गोली, एक गिरफ्तार,मौके पर दो कट्टा बरामद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार दोपहर एक ज्वैलर को गोली मार दिया। कस्टमर बनकर बदमाश दुकान में पहुंचे थे। गोली ज्वैलर की कमर में लगी है।  घायल को अपोलो अस्पताल रिफर किया गया है। इस दौरान भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर IG, SP सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गोड़पारा स्थित लकड़ी टाल के सामने शनिचरी के पुराना मुन्नू स्कूल के पास दीपक सोनी की दीपक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह दीपक गुरुवार को भी अपनी दुकान में था। इसी दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश आए और दुकान में घुसकर ज्वैलरी दिखाने के लिए कहा। दीपक उन्हें गहने निकाल कर दिखा रहा था, तभी एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर तान दिया।

बताया जा रहा है कि दीपक ने बीच बचाव किया। इसी झूमाझटकी में एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली दीपक की कमर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इस पर बदमाश सारी ज्वैलरी समेटकर भागने लगे, लेकिन तभी आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने भाग रहे एक बदमाश को कट्‌टे सहित पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बदमाश की पिटाई कर उसे बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके से पुलिस ने बदमाशों की बाइक और दो कट्‌टे बरामद किए हैं। वहीं पकड़े गए बदमाश से भी पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल गोली चलाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों का भी पता लगा रहे हैं।

कोरोना काल में बंद थे सैलून तो नहीं कटवाई दाढ़ी, अब बियर्ड लुक में 62 साल के अधीर कर रहे मॉडलिंग

रायपुर। उम्र महज एक नंबर है. आप कितने साल को हो ये मायने नहीं रखता है, आप कितने साल के महसूस करते हो ये मायने रखता है. 62 वर्ष के मॉडल अधीर भगवनानी ने भी इसी फलसफे को अपनाया है और आज वे रिटायरमेंट की उम्र में मॉडलिंग करियर शुरू कर रहे है. दरअसल उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. अब उनके बियर्ड लुक से बड़ी -बड़ी कंपनियां प्रभावित हो रही है और उन्हें अपनी ऐड फिल्म में मौका दे रहे है.

कोरोना काल में सैलून बंद थे तो बढ़ गई दाढ़ी और बाल

दरअसल कोरोना काल में सभी लोगों ने महामारी का भयानक प्रकोप देखा है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था. चारों तरफ एंबुलेंस की आवाजे सुनाई देती थी. उस दौरान तमाम प्रतिबंध लगाए गए थे. सैलून भी बंद थे तो अधीर भगवनानी ने अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई. यही उनका फैशन बन गया. लंबी दाढ़ी और लंबे बाल उन पर खूब जंच रहे हैं. हाल ही में अधीर ने एक क्लॉथिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है. इसके अलावा विदेशो की बड़ी कंपनियों में ऐड फिल्म के लिए बातचीत चल रही है.उन्होने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के कारण सैलून बंद थे. इसके कारण बाल बढ़ गए थे. शुरुआत से ही मैं दाढ़ी रखता था. लेकिन लॉकडाउन में दाढ़ी नहीं कटवाने के कारण वह काफी लंबी हो गई और आज मेरी लंबी दाढ़ी लोगों को पसंद आ रही है.

बाजार में मिला पहला ऑफर

मॉडलिंग करियर को लेकर अधीर भगवनानी ने बताया कि. “मैंने मॉडलिंग के लिए कोई कोशिश नहीं की है. जुलाई 2021 में एक दिन मेरी पत्नी बाजार गई हुई थी और मैं उन्हें पिक करने गया था. पत्नी को आने में देरी हो रही थी. इसीलिए कार में बैठकर इंतजार कर रहा था. थोड़ी देर बाद मेरे कार की खिड़की को किसी ने नॉक किया और मुझसे कहा की आप मॉडल बनेंगे.इसके बाद से ही मॉडलिंग का सफर शुरू हो गया.

 

ऐड में रायपुर के अधीर भगवनानी

अधीर भगवनानी ने आगे बताया कि सितंबर 2021 में शूटिंग हुई और अक्टूबर में ऐड शूट किया गया. उसके बाद मेरे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ते गए. इस बीच एक पार्टी में मेरे दोस्त का बेटा और बेटी से मुलाकात हुई वो दोनो दिल्ली में फैशन इंडस्ट्री में है. बातचित के बीच दूसरा ऑफर भी मिल गया .दिल्ली में रेमंड के लिए शूटिंग की जिसकी वीडियो रेमंड ने अपने ऑफिशियल पेज पर भी अपलोड की है.इसके साथ दिल्ली में एक मैगजीन के लिए भी शूटिंग हुई है. जो इसी महीने पब्लिश होने वाली है.

बाइक राइडर है अधीर भगवनानी

अधीर एक राइडर है, अक्सर अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाकर बाइक राइडिंग करते है. उन्होंने बताया कि हमारी आने वाले दिनों उत्तर भारत से दक्षिण भारत के सफर के तैयारी है. इसमें कन्याकुमारी से लद्दाख तक मोटरसाइकिल की यात्रा जून महीने में शुरू करने वाली है. उन्होंने कहा कि वे पूरा नॉर्थ ईस्ट बाइक से घूम चुके है.नॉर्थ ईस्ट के आगे बॉर्डर क्रॉस करते हुए म्यांमार भी वे बाइक से गए थे.

 

विदेशी कम्पनियों से चल रही बातचित

अधीर भगवनानी अब फिल्मों के ऑफर का भी इंतजार कर रहे है. उनका कहना है कि कोई अच्छी फिल्म मिलेगी तो जरूर करेंगे. उन्होंने बताया कि विदेशी कंपनियों में मॉडलिंग के लिए बातचीत चल रही है. बात पक्की होगी तो जल्द विदेश की कंपनियों के लिए मॉडलिंग कर सकता हूं.

अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का फैसला,’ शासकीय सेवा कर रहे ससुर को नहीं मान सकते परिवार का सदस्य, बहू को दी जाए नौकरी’

Chhattisgarh High Court’s decision on compassionate appointment

बिलासपुर। अनुकंपा नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने
महत्वपूर्ण आदेश दिया है। साथ ही यह टिप्पणी भी की है कि ससुर को परिवार का सदस्य नहीं माना जा सकता। ऐसे में ससुर के शासकीय सेवा में होने को आधार मानकर उसे अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।

इस आदेश के साथ ही जस्टिस पी सैम कोशी की सिंगल बेंच ने शासन के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया है, जिसमें अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पत्र को खारिज कर दिया गया था।

बेमेतरा जिले की रहने वाली राजकुमारी सिवारे ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि उनके पति डोगेंद्र कुमार सिवारे सहायक शिक्षक (एलबी) के पद पर कार्यरत थे। सेवा में रहते हुए उनकी 18 नवंबर 2021 को मृत्यु हो गई।

पति की मौत के बाद उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए विभाग में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। उनके इस आवेदन पत्र को यह कह कर खारिज कर दिया गया कि दिवंगत शिक्षक के पिता शासकीय सेवा में है। शासन के नियम के अनुसार परिवार के किसी सदस्य शासकीय सेवा में है, तो उसे अनुकंपा नियुक्ति के पात्र नहीं माना जा सकता।

अनुकंपा नियुक्ति निरस्त करने के आदेश को दी चुनौती

याचिकाकर्ता ने अपने अनुकंपा नियुक्ति के आवेदनपत्र को निरस्त करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में तर्क दिया गया है कि कोई भी परिवार में माता-पिता और बेटा-बेटी शामिल रहता है।

कोर्ट ने माना, यह सही है कि दिवंगत शिक्षक के पिता शासकीय सेवा में है। उनके शासकीय सेवा को आधार पर मान दिवंगत शिक्षक की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। क्योंकि, याचिकाकर्ता उनकी पत्नी है। उस पर अपने परिवार यानी कि अपने बेटे-बेटियों के भरण-पोषण का दायित्व है।

गुजरात कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोदी के खिलाफ की थी​ टिप्पणी

गुवाहाटी/नई दिल्ली। गुजरात कांग्रेस नेता और वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से देर रात  गिरफ्तार किया। मेवाणी को असम ले जाया जा रहा है। उन्हें एक ट्वीट के लिए हिरासत में लिया गया है। जिग्नेश मेवाणी के समर्थकों का आरोप है कि असम पुलिस की ओर से उनको एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई जो कथित रूप से उनके खिलाफ दर्ज है।

खबर है कि वडगाम विधायक व दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को पीएम मोदी के खिलाफ किए गए उनके ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर कुछ ट्वीट्स किए थे और “गोडसे” का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजरात में सांप्रदायिक झड़पों के खिलाफ शांति और सद्भाव की अपील करने को कहा था।

बता दें कि जिग्नेश मेवाणी गुजरात कांग्रेस के दलित चेहरा हैं और उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस नेताओं के समर्थक आज 21 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ उनकी गिरफ्तारी का विरोध करेंगे।

पिछले साल सितंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे मेवाणी

मेवाणी पिछले साल सितंबर में कुमार के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। बतौर एक दलित नेता मेवाणी पहली बार हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर के साथ 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान गुजरात में भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती देने वाले युवा चेहरे के रूप में उभरे थे।

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 2 करोड़ का गांजा,46 बोरियों में भरकर ओडिशा से राजस्थान ले जाते 2 तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। धमतरी पुलिस से 2 करोड़ रुपए का गांजा के साथ ओडिशा से लेकर राजस्थान के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बोराई थाना के पास बैरियर लगाकर पुलिस की टीम आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को भी जांच करने के लिए रोका था। बताया गया कि ट्रक रोकने के बाद उसके अंदर बैठे दो शख्स पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। इसी पर पुलिस को उन पर शक हुआ था।

अलग-अलग बोरियों में भरा था माल

पूछताछ के बाद ट्रक सवार दोनों को नीचे उतारा गया। फिर ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें पुलिस को पीछे डाला से 46 बोरियों में 10 क्विंटल 55 किलो गांजा मिला। इस गांजे को आरोपियों ने डाला में पन्नी के नीचे छिपा रखा था। इसके नीचे पेंट के ड़िब्बों को रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है।

वहीं आरोपियों से और पूछताछ की गई। तब उन्होंने बताया कि वह दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस ने गोपाल गुर्जर(22) और प्रभु लाल गुर्जर(22) को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों से गांजा, ट्रक मोबाइल समेत 2 करोड़ 31 लाख रुपए का माल जब्त किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

Breaking: हाईकोर्ट ने किया डिस्ट्रिक्ट जजो का स्थांतरण… डाक्टर लाल कटकवार बने कोरबा डिस्ट्रिक्ट व सेशन कोर्ट के जज…

कोरबा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने डिस्ट्रिक्ट जजो का स्थांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक कांकेर के डिस्ट्रिक जज को कोरबा का सेसन और डिस्ट्रिक्ट जज बनाया है।

 

बता दें कि आज बिलासपुर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय जायसवाल ने जजो का स्थांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 11 जज का ट्रांसफर किया है। जिसमें कांकेर के जज डॉक्टरलाल कटकवार को कोरबा का डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट का जज बनाया गया है।

 

Breaking: विवेक और श्याम बनेंगे उप पुलिस अधीक्षक… पुलिस मुख्यालय ने 94 निरीक्षकों के सम्बंध में मंगाया जानकारी…

कोरबा। प्रदेश के 94 निरीक्षकों का उप पुलिस अधीक्षक में पद्दोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय ने जानकारी मंगाया है। मुख्यालय से जारी सूची के आधार पर कोरबा के दो निरीक्षक जिसमें विवेक शर्मा और श्याम सिदार पदोन्नत होंगे।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रदेश भर के सभी जिलों से पद्दोन्नति के लिए 94 निरीक्षकों के सम्बंध में विभागीय जानकारी मांगा गया है। जिससे की पद्दोन्नति की जा सकें। पुलिस मुख्यलय से एक पत्र जारी किया है जिसमें पदोन्नत सूची में शामिल निरीक्षकों की गोपनीय जानकारी मांगा गया है।

 

देंखे लिस्ट…

 

BEO पोड़ी उपरोड़ा जिला कार्यालय अटैच…कलेक्टर ने जारी किए आदेश…

कोरबा ।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोडी उपरोड़ा श्री एल एस जोगी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटैच किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बीईओ पोड़ी उपरोड़ा श्री जोगी के खिलाफ लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्हें जिला कार्यालय संलग्न किया है।

बता दें कि बीईओ के विरूद्ध लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुये प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उन्हें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में संलग्न किया गया है। अशोक चंद्राकर प्राचार्य शा.उ.मा.वि छिंदपुर जिला कोरबा  को आगामी आदेश पर्यन्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार दिया गया है।