रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।
देखें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।
देखें आदेश

कोरबा। जिला प्रशासन के सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत 22 अप्रैल को विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत भिलाईबाजार में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में भिलाईबाजार क्लस्टर के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सेवाओं से लाभान्वित होंगे। शिविर के पहले क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले गांव में डोर टू डोर सर्वे करके ग्रामीणजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा चुके हैं। आवेदनों का विभागवार निराकरण कर समाधान शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान से अवगत कराया जाएगा और सेवाएं प्रदान की जाएगी।
0.कलस्टर में 20 ग्राम पंचायतें शामिल
भिलाईबाजार में आयोजित होने वाली समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों में खोडरी, खैरभवना, पाली, जपेली, कनबेरी, बाता, बिरदा, रंगबेल, सलोरा ख, केसला, गंगदेई, मौहाडीह, दर्री छिंदपुर, अखरापाली, कटसीरा, रलिया, नवापारा, मुढाली, मलगांव एवं भिलाईबाजार शामिल है।
0.डोर टू डोर सर्वे करके लिए जा चुके हैं आवेदन
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों से शिविर के पहले घर घर सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों का समाधान कर सेवाएं प्रदान की जाएगी। इन सेवाओं में फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1 वाचन, आय, जाति, निवास के लिए पटवारी प्रतिवेदन प्रदान करना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्रक, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा मातृत्व भत्ता, ई-श्रम कार्ड, नवीन राशन कार्ड वितरण, राशनकार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग, बुजुर्ग का राशन कार्ड वितरण आदि शामिल है। विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना, दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण एवं अन्य सुविधा, पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण आदि सेवाएं समाधान शिविर में प्रदान की जाएगी।
शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति चेक, ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण आदि सेवाएं भी प्रदान की जाएगी।
कोरबा। उरगा थाना के अंतर्गत आने वाले एक नाबालिग को अपहरण कर दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। शिकायत कर बाद थाना प्रभारी ने अपहृत नाबालिग की तलाश शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार करने टीम गठित किया था। आखिरकार अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा महिलाओं एंव बच्चों के उपर हो रही घटनाओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है कि अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े के द्वारा थाना उरगा के अप.क. 227/22 धारा 363 भादवि विवेचना में पीड़िता नाबालिग बालिका का पता तलाश लगातार किये जाने पर मुखबीर से सूचना मिला कि पीड़िता नाबालिग को आरोपी अकाश यादव पिता मनोज यादव उम्र 19 वर्ष सा.-सिलियाडीह थाना-लवन के द्वारा बहला फुसलाकर अपने सकुनत में रखा है । सूचना के बाद थाना प्रभारी उरगा द्वारा टीम गठित कर प्र.आर. 877 अवधेश यादव, आरक्षक 560 रोशन रवाना किया गया था जिनके द्वारा पीड़िता को सकुशल बरामद कर एंव आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक राजेश जांगड़े, प्र.आर. 877 अवधेश यादव एंव आरक्षक 560 रोशन पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही ।
कोरबा। निगम के विवेकानंद उद्यान स्थित वेव्ह पूल के मरम्मत आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शुक्रवार 22 अप्रैल से वेव्ह पूल का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जहॉं पर आमजन पहुंचकर वेव्ह पूल में कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।
सी.एस.ई.बी. चौक के समीप स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के विवेकानंद उद्यान का वेव्ह पूल मोटर में खराबी आ जाने के कारण बंद था। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर वेव्ह पूल का मरम्मत कार्य करा लिया गया है तथा उक्त वेव्ह पूल को शुक्रवार से संचालित कर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी निगम द्वारा कर ली गई है। अब वेव्ह पूल शुक्रवार 22 अपैल से संचालित हो जाएगा, जहॉं पर इस बढ़ती गर्मी के मौसम में लोग ठंडी व कृत्रिम समुद्री लहरों का आनंद उठा सकेंगे।
चेन्नई। अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले साउथ और हिंदी सिनेमा के निर्देशक टी रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। आयु संबंधित बीमारियों के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका बुधवार तड़के निधन हो गया।
कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का किया था निर्देशन
टी रामा राव ने 1966 और 2000 के बीच कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1950 के अंत में अपने चचेरे भाई तातिनेनी प्रकाश राव और कोटय्या प्रत्यागत्मा के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। निर्देशक टी रामा राव और जयाप्रदा अभिनीत 1977 में आई ब्लॉकबस्टर ‘यमगोला’ उनकी सबसे बढ़िया फिल्मों से एक है। उनकी अन्य लोकप्रिय तेलुगू फिल्मों में ‘जीवन तरंगल’, ‘अनुराग देवता’ और ‘पचानी कपूरम’ शामिल हैं।
फिल्म अंधा कानून से रजनीकांत को हिंदी सिनेमा में दिलाया था ब्रेक
रामा राव ने 1979 में हिंदी फिल्मों में प्रवेश किया और अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, संजय दत्त, अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और गोविंदा के साथ किया। उन्होंने ही रजनीकांत को फिल्म अंधा कानून से हिंदी सिनेमा में प्रवेश कराया था। ‘अंधा कानून’, ‘एक ही भूल’, ‘मुझे इंसाफ चाहिए’ और ‘नाचे मयूरी’, ‘हथकड़ी’, ‘दोस्ती दुश्मनी’ उनकी कुछ उल्लेखनीय हिंदी फिल्में हैं। अनुपम खेर ने रामा राव के निधन पर ट्वीट कर अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म निर्माता और प्रिय मित्र टी रामा राव के निधन के बारे जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला था। वह दयालु, आज्ञाकारी और बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति
मुंबई। आईपीएल 2022 पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। आज शाम साढ़े सात बजे से दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच होना है। मुकाबले से तीन घंटे पहले दिल्ली का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आने वाला यह विदेशी खिलाड़ी रैपिड एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित पाया गया। फिलहाल उस खिलाड़ी का आरटी-पीसीआर टेस्ट होना बाकी है। इसके बाद दिल्ली बनाम पंजाब मैच पर सस्पेंस जारी है। अब दिल्ली की टीम में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है।
बता दें कि मंगलवार को ही बीसीसीआई ने मैच को पुणे से मुंबई शिफ्ट किया था। पहले दिल्ली बनाम पंजाब मैच पुणे में होना था, लेकिन यात्रा से उत्पन्न होने वाले खतरे को देखकर बोर्ड ने मैच को मुंबई में ही कराने का फैसला लिया था।
टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट सबसे पहले 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी संक्रमित पाए गए। 18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श समेत तीन और लोग संक्रमित पाए गए। इन तीनों के अलावा टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
16 अप्रैल के बाद से दिल्ली टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की हर रोज जांच की जा रही है। सभी की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की जा रही है। 19 अप्रैल को हुए चौथे राउंड की जांच में बाकी बचे खिलाड़ियों और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आज एक और विदेशी खिलाड़ी के पॉजिटिव आने से आईपीएल पर ही खतरा मंडराने लगा है।
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश में एक लड़की को शादी के लिए माता-पिता का चुना हुआ लड़का पसंद नहीं आया, तो उसने लड़के को सरप्राइज मीट के लिए बुलाकर उसका गला काटने की कोशिश की। इस हमले में लड़के को गले में गहरे घाव हो गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुई। यहां रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है, जबकि रामू नायडू CSIR में साइंटिस्ट हैं। रामू को पुष्पा से शादी के लिए उसके माता-पिता ने पसंद किया था।
आंखों पर दुपट्टा लपेटा और मेरा काट दिया गला
रामू ने बताया- उसने मुझे साईं बाबा के मंदिर में बुलाकर कहा, मैं तुम्हें सरप्राइज दूंगी, आंखें बंद करो। मैंने आंखें बंद कर लीं। उसने अपना दुपट्टा मेरी आंखों पर लपेटा और मेरा गला काट दिया। वह रुकी रही, मैंने तुरंत 108 को बुलाया, जो मुझे अनाकापल्ली हॉस्पिटल ले गई।
रामू ने बताया- उसने मुझे साईं बाबा के मंदिर में बुलाकर कहा, मैं तुम्हें सरप्राइज दूंगी, आंखें बंद करो। मैंने आंखें बंद कर लीं। उसने अपना दुपट्टा मेरी आंखों पर लपेटा और मेरा गला काट दिया। वह रुकी रही, मैंने तुरंत 108 को बुलाया, जो मुझे अनाकापल्ली हॉस्पिटल ले गई।
मंदिर में बुलाकर किया हमला
होने वाली दुल्हन ने रामू को मिलने के लिए पहाड़ी की चोटी पर बने एक मंदिर में बुलाया था। पुलिस ने कहा कि मंदिर में उसने रामू की गर्दन काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि घायल रामू को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है।
लड़की ने बताई झूठी कहानी
इधर मामला सामने आने के बाद लड़की ने रामू के घायल होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई। उसने कहा कि वह बाइक से गिर गया था। हालांकि रामू ने बेहोश होने से पहले पुष्पा की सारी करतूत पुलिस को बता दी। पुष्पा और रामू की सगाई 6 अप्रैल को हुई थी और शादी 29 मई को होने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही पुष्पा ने इस वारदात को अंजाम दे दिया, हालांकि यह खबर अब वायरल हो गई है।
डेट पर बुलाने से पहले खरीदे 3 चाकू
आरोपी युवती ने पुलिस को बताया है कि वह रामू से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कहा कि उसने इस शादी का विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने यह भी बताया कि उसने रामू से मिलने से पहले तीन चाकू खरीदे थे। हालांकि पुष्पा नाम की इस महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
न्यूज डेस्क। हनुमान जयंती के जुलूस पर जहां पथराव हुआ और दंगा हुआ, जहांगीरपुरी के उसी इलाके में 20 अप्रैल को एमसीडी ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया। कार्रवाई से पहले पूरे इलाके में भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए और फिर बुलडोजर चला। सुप्रीम कोर्ट के रोक बाद ये कार्रवाई भी रोक दी गई। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने अमित शाह पर आरोप लगाया तो कपिल मिश्रा ने इस पर जवाब दिया।
अमानतुल्लाह खान ने ट्विटर पर लिखा कि “अमित शाह और भाजपा दिल्ली के शांतिपूर्वक माहौल को खराब करना चाहती है। MCD का इस्तेमाल कर अब जहांगीरपुरी में एंक्रोच्मेंट के नाम पर बुलडोजर चलाने और एक खास समुदाय को प्रताड़ित करने का नया फरमान जारी कर दिया गया है। समय रहते लगाम नहीं लगी तो ये घटिया राजनीति देश को ले डूबेगी।”
इसके जवाब में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने लिखा कि “कल पूरी आम आदमी पार्टी मीडिया में पैसे देकर खबर चलवा रही थी कि ये लोग भाजपा के कार्यकर्ता है। आज बुलडोजर चलने की बात आयी तो केजरीवाल का जिहादी गैंग रोने लगा। चलने दो बुलडोजर। AAP को क्या प्रॉब्लम?” तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा कि “आपको कैसे पता कि एक खास समुदाय ने ही एनकोरचमेंट कर के रखा हैं? पत्र में तो ऐसा कहीं नहीं लिखा है। ये तो अमानतुल्लाह की दाढ़ी में तिनका वाली बात हो गई।”
लोगों की प्रतिक्रियाएं: विपिन नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अमानतुल्लाह खान और आम आदमी पार्टी ने इतने सालों से इन्हें वोटर बना रखा था और इनको बहुत सी सुविधाएं फ्री में दी जा रही थी, कल तो आरोप लगा रहे थे यह भाजपा के लोग हैं तो बुलडोजर चलने दो ना दिक्कत क्या हो रही है या फिर खुलकर कहो, यह आम आदमी पार्टी के सपोर्टर हैं और दंगों में शामिल थे।’ संजय सिंहा नाम के यूजर ने लिखा कि ‘इस नोटिस में तो कहीं, किसी समुदाय का जिक्र नहीं फिर किस “खास समुदाय” की बात कर रहे हो? मतलब! तुम आश्वस्त हो कि सारे अवैध कब्जे एक खास समुदाय के हैं!’
विशाल टंडन नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अमानतुल्लाह खुद स्वीकार कर रहे हैं कि एनक्रोचमेंट करने वाले समुदाय विशेष से हैं और समुदाय विशेष से होने के कारण वोट बैंक के लिए आम आदमी पार्टी इन लोगों को पालती पोसती रही है।’ नीरू नाम के यूजर ने लिखा कि ‘साथ ही मंगोलपुरी. ओखला रेल पटरियों के बगल व और जहां भी ये अवैध बांग्लादेशी कब्जा करके रह रहे हैं, उन्हें भगाया जाए। उनके समर्थन करने वाले नेताओं को भी दंडित किया जाए।’
न्यूज डेस्क।एक महिला का टिकटॉक पर वीडियो वायरल हुआ है, जहां उसने अपने अंतिम संस्कार के सम्बंध में अजीबोगरीब नियम बनाए हैं. इस महिला ने कुल 9 नियम तय किए हैं.
हद तो ये है कि महिला ने रोने की भी सीमा तय कर दी है, जो भी शख्स आएगा वह नियमानुसार केवल 20 मिनट ही रो पाएगा. अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को इन सारे नियमों का पालन करना होगा.
वैसे कम ही लोग दुनिया में ऐसे होंगे जो अपने अंतिम संस्कार को लेकर प्लानिंग करते होंगे. लेकिन टिकटॉक पर @iamjist नाम की यूजर ने जो अंतिम संस्कार की प्लानिंग को लेकर वीडियो शेयर किया, उसको 41 लाख से अधिक लोगों ने देखा है.
महिला ने अंतिम संस्कार के लिए 9 नियम बनाए हैं, जो सुनने में किसी को भी अजीब लग सकता है. मिरर की रिपोर्ट में ये महिला की इस ख्वाहिश के बारे में बताया गया है.
ये हैं अंतिम संस्कार में शामिल होने के नियम
अब आपको बता देते हैं, आखिर इस महिला ने अंतिम संस्कार को लेकर क्या नियम बनाए हैं. महिला ने हर नियम को लेकर विस्तार से वीडियो में बताया है.
नियम 1 : महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले शख्स को उनके साथ का कोई फोटो दिखाना होगा. महिला के मुताबिक ये कोई पुराना, वर्तमान फोटो हो सकता है.
नियम 2: महिला के मुताबिक, जब उनका अंतिम संस्कार होगा, तब वह ताबूत में होंगी. लेकिन उन्होंने फाउंडेशन, लिप ग्लॉस, मस्कारा जैसे ब्यूटी प्रोडक्टस की डिमांड की है.
नियम 3 : महिला ने तीसरा नियम बनाया है कि उनके ताबूत के पास कोई भी मंडराएगा नहीं.
नियम 4: नियमों की फेहरिश्त में च्यूंगम लेकर आना होगा. महिला ने वीडियो में कहा, ‘माना मैं उस समय सूंघ नहीं सकती, लेकिन दुख की घड़ी में सांस लेते हुए आपको मेरा आदर करना होगा.’
नियम 5: जो भी शख्स महिला के अंतिम संस्कार में मौजूद होगा, उसे 5 मिनट के अंदर अपनी स्पीच खत्म करनी होगी.
नियम 6: कोई भी शख्स काले रंग के लिबास में नहीं आएगा. महिला ने डिमांड की कुछ कलरफुल पहनकर आएं.
नियम 7: केवल सोल फूड (Soul Food) ही परोसा जाएगा, हाथ से खाया जाने वाला भोजन (Finger Food) नहीं परोसा जाएगा. महिला के मुताबिक, ‘ मैं चिकन, मैक्रॉनी चीज और अन्य दूसरी चीजों की बात कर रही हूं, और हां एक प्लेट मेरे ताबूत में भी रखी जाए.’ सोल फूड अफ्रीकी अमेरिकन लोगों का पारंपरिक भोजन है.
नियम 8: बार की जरूरत होगी, कम से कम शराब के दो ड्रिंक्स लेने होंगे. अगर कोई इससे कम ड्रिंक्स लेता है तो उसे घर चले जाना चाहिए.
नियम 9: महिला ने कुल मिलाकर सारे ही नियम अजीबोगरीब बनाए हैं, लेकिन नौवां नियम सबसे ज्यादा फनी है. महिला के मुताबिक, जो भी अंतिम संस्कार में शामिल होगा, वह केवल 20 मिनट ही रो सकता है.
वैसे महिला के इस वीडियो साढ़े 8 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं 9300 से अधिक लोगों ने कमेंट्स किए हैं.
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में दंगे के आरोपियों के अतिक्रमण को बुलडोजर से गिराने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने कहा उत्तरी दिल्ली नगर निगम को फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि फिलहाल अतिक्रमण को गिराने की कार्रवाई को रोक देना चाहिए।
नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे, कपिल सिब्बल, पीवी सुरेंद्रनाथ और प्रशांत भूषण ने अदालत में पक्ष रखा। दुष्यंत दवे ने निगम की कार्रवाई को अवैध बताते हुए कहा कि अतिक्रमण को ढहाने के लिए बुलडोजर भेजने से पहले लोगों को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है और किसी को भी नोटिस जारी नहीं किया गया। इस पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की बेंच ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि दूसरे मामले के साथ ही कल इस पर सुनवाई की जाएगी। अदालत की ओर से कल सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश जारी किया जाएगा।
बता दें कि जहांगीरपुरी में बुधवार को सुबह ही 9 बुलडोजर पहुंच गए थे और दंगे के आरोपियों के अतिक्रमण को गिराने की तैयारी थी। इस कार्रवाई से पहले बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर वापस लौट रहे हैं।