Home Blog Page 2581

CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, सोनिया गांधी से आज हो सकती है मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात हो सकती है। सोनिया गांधी से मुलाकात के विषय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2024 के आम चुनाव के लिए तैयारी हो रही है साथ ही राज्य सरकार के कामकाज,जनहित योजनाओं समेत राजनीतिक विषयों पर चर्चा संभव है।

सीएम ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कई और नेताओं से होगी मुलाकात। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कल जाना था, कल की बैठक कैंसिल हुई तो आज जा रहा हूं..वेणु गोपाल जी से मुलाकात होगी..10 जनपद में बैठक होगी, जाने के बाद पता चलेगा कि विषय क्या है?

अवैध निर्माण हटाने चलेगा MCD का बुलडोजर, एक्शन से पहले फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुर हिंसा के बाद MCD ने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया है। MCD के मुताबिक, इलाके में अवैध निर्माण गिराने के लिए 20 और 21 अप्रैल को बुलडोजर अभियान चलाया जाएगा।

400 से ज्यादा जवानों की तैनाती मांग

बुलडोजर अभियान के लिए MCD के तरफ से डिप्टी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है, जिसमें इलाके में 400 से ज्यादा जवानों की तैनाती मांग की है।

जहांगीरपुरी में भारी तादाद में पुलिसबल तैनात किया गया है। यहां फ्लैग मार्च भी निकाला गया है ताकि पथराव जैसी घटना न दोहराई जा सके। लोगों ने अपना सामान भी हटाना शुरू कर दिया है।

5 आरोपियों पर लगा रासुका

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान एक आरोपी को पिस्टल देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसकी पहचान गुल्ली के रूप में हुई है।

इससे पहले हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए 5 आरोपियों पर रासुका लगाया गया है। इनमें अंसार, सलीम, सोनू, दिलशाद, आहिर शामिल हैं। अब दंगे में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के शामिल होने की भी जांच होगी।

अब तक 24 गिरफ्तार

​​​जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे।

बता दें कि 16 अप्रैल को जनुमान जयंती के जुलूस में जामा मस्जिद के पास हुई मामूली बहस ने हिंसा का रूप ले लिया था। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया और शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की जलकर मौत, बिहार के रहने वाले थे

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार के 7 सदस्यों की जलकर मौत हो गई। परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था।

इनकी पहचान सुरेश साहनी (55), उनकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटियां राखी (15), मनीषा (10), गीता (8) और चंदा (5) व 2 साल के बेटे सन्नी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास बनी एक झुग्गी में आग लग जाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।

पूर्वी लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह ने बताया कि  घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मौके पर पुहंचीं।

झोपड़ी से 7 शव बरामद हुए। हादसे में जान गंवाने वाला परिवार प्रवासी मजदूर थे और टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

IAS टीना डाबी और प्रदीप आज बंधेंगे शादी के बंधन में, ऐसी रही टीना की लव स्टोरी

जयपुर। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया की सुर्खियों में रही IAS Tina Dabi आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे बुधवार को विवाह बंधन में बंधेंगे। हालांकि इस शादी वर वधु के पक्ष के सदस्य और खास दोस्तों के बीच होगी। इसके बाद 22 अप्रैल को कपल रिसेप्शन भी रखा गया है। जयपुर के पांच सितारा होटल में दोनों की शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

करोना काल में परवान चढ़ी दोनों की लव स्टोरी

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात करोना काल के दौरान हुई थी। दोनों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग चल रही थी। इस दौरान लगातार दोनों की मुलाकात और बातचीत के बीच पहले दोस्ती हुई। उसके बाद प्रदीप गवांडे ने टीना डाबी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। प्रदीप गवांडे की सादगी से टीना डाबी प्रभावित थी उन्होंने उनके इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया, हालांकि इस बीच दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को वक्त दिया और समझा इसके बाद इस शादी का निर्णय किया है।

खास मेहमानों को ही आमंत्रण

इस कपल ग्रैंड रिसेप्शन मेहमानों की एक बड़ी सूची रखी गई है। जिसमे ब्यूरोकेट्स , पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कुछ राजनीतिक जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत को भी आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे व्यक्तिगत रूप से शादी के लिए आमंत्रित किया है।

ब्यूरोक्रेसी के गलियारों में सुर्खियों में शादी

बता दें कि राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में दोनों की शादी चर्चा का विषय बन गई। आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी शादी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों पर बनी हुई है हालांकि पिछले 1 सप्ताह से टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दोनों के अकाउंट बंद आ रहे हैं। दोनों की सोशल मीडिया तस्वीरें काफी सुर्खियों में रही थी।

पहले पति से ले लिया था तलाक

बता दें कि टीना डाबी की ये दूसरी शादी है।  इससे पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर बैच के अतहर खान से शादी की थी। दोनों ने साल 2015 में ही UPSC परीक्षा दी थी। उसमें एक तरफ टीना डाबी की पहली रैंक आई थी तो दूसरी तरफ अतहर को दूसरी रैंक मिली थी।

फिर ट्रेनिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर 2018 में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन कुछ कारणों से वो शादी नहीं चली और फिर तलाक हो गया। अब टीना डाबी अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रही है। वे अपने से 13 साल बड़े प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं।

एंट्री के वक्त दूल्हे ने की ऐसी हरकत तो गुस्सा गई दुल्हन, देखिए क्या हुआ फिर

न्यूज डेस्क।शादी वाले दिन दुल्हन को अपने सबसे कीमती पल का इंतजार होता है. जी हां, दुल्हन (Bride Dance) के लिए उसकी एंट्री बेहद ही खास होती है. दूल्हे को सरप्राइज करने के लिए दुल्हन पहले से ही अपना डांस परफॉर्मेंस तैयार करके रखती है और फिर मेहमानों के सामने डांस करते हुए स्टेज तक आती है. हालांकि, इस दौरान सबकी निगाहें सिर्फ दुल्हन पर ही होती है. कई बार तो लोग दुल्हन को इतना घेर लेते हैं कि दूल्हा तक नहीं देख पाता. चलिए हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखलाते हैं, जब दूल्हे ने दुल्हन की एंट्री को ही इग्नोर कर दिया.

दुल्हन की एंट्री को दूल्हे ने किया इग्नोर
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर आने के लिए दुल्हन जब तैयार होती है तो वह चाहती है कि दूल्हे की निगाहें उसी पर हो, लेकिन ऐसा नहीं होता. वह अपने दोस्तों से बात करने में बिजी होता है. इस पर दुल्हन को काफी गुस्सा आ जाता है और एंट्री प्वाइंट पर ही दुल्हे को चिल्लाकर बुलाने लगती है. कई बार बुलाने के बाद जब दूल्हा नहीं सुनता तो दुल्हन का गजब रिएक्शन देखने को मिलता है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा, ‘जब दूल्हा अपने दोस्तों के साथ बिजी हो और दुल्हन की एंट्री को इग्नोर कर दे.’

https://www.instagram.com/reel/CcafX-oDDiL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fc3150ff-8d36-4c57-bdaa-104af30c13b0&ig_mid=2A4199F8-D0EC-4D1A-9F8C-FC8F32F79915

गाना बजते ही दुल्हन ने किया ऐसा काम
दुल्हन इशारा करते हुए किसी और से कहती है, ‘दूल्हे को बोलो इधर देखने के लिए.’ सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर wedabout नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब दुल्हन अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान सबकी निगाहें उस पर चाहती है, और हम इस बात पर उसके साथ हैं!’ इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

5 लोगों को कुचल कर मारने वाले हाथी की मौत, गरियाबंद के सिकासार जलाशय के पास मिली लाश

गरियांबद। धमतरी जिले में 5 लोगों की जान लेने वाले हाथी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि धमतरी में आतंक मचाने के बाद हाथी ग​रियाबंद जिले की सीमा में पहुंचा था।

हाथी नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-गरियाबंद को पार कर सिकासार जलाशय के आसपास विचरण कर रहा था। हाथी की मौत की सूचना मंगलवार की शाम वन प्रबंधन को मिली, जिसके बाद अफसर मौके पर पहुंचे। बुधवार को पीएम के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले से हाथी गरियाबंद जिले की तरफ बढ़ा था। सोमवार को देर शाम हाथी ने उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र के ओड़ आमामोरा की तरफ रूख किया था। मंगलवार की सुबह यह मादा हाथी सिकासार जलाशय में पहुंचा था। दोपहर में अचानक उसकी मौत हो गई।

हाथी की मौत से उठने लगे सवाल

गरियाबंद जंगल क्षेत्र में अब तक कुल 4 हाथियों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ साल पहले नेशनल हाईवे के किनारे धवलपुर पारागांव के पास भी एक हाथी की करंट से मौत हो गई थी।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के पहाड़ी इलाका आमामोरा ओड़ में भी दो वर्ष पहले हाथी के शावक की मौत हो चुकी है। आज फिर एक मादा हाथी की मौत हुई है। अब तक क्षेत्र में 4 हाथियों के मौत की जानकारी विभागीय सूत्रों से मिली है।

@ 44 degree Celsius, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में लू के हालात, सबसे ज्यादा गर्म रहा रायगढ़

रायपुर। (CG weather update)अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में लू के हालात बन गए हैं। मंगलवार को रायगढ़ में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.9 और रायपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह पिछले के मुकाबले तीन से चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं आया है। सोमवार की तुलना में यह अधिक गर्म हुआ है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री, दुर्ग में 42.2 डिग्री और पेण्ड्रा रोड में 42 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

मौसम विभाग की अनुमान है कि 20 अप्रैल को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग और दुर्ग संभाग के उत्तरी हिस्से यानी राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम और बेमेतरा में लू चल सकती है। 20 अप्रैल को इन चार संभागों में बड़ा परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बस्तर संभाग में अंधड़ के साथ बूंदाबादी

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात दर्ज हुई है। बस्तानार में 4 और गीदम में एक मिलीमीटर बरसात मापी गई है। कुछ अन्य स्थानों पर भी बरसात दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार रात 9.30 बजे तक कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर और उससे लगे जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

मंगलवार को जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से केवल एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि हवा ठंडी होने की वजह से इसका प्रभाव कम दिखा। बीजापुर में 40.6, दंतेवाड़ा में 41, नारायणपुर में 39.7 और कांकेर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ब्रेकिंग: काबुल में 2 स्कूलों में आतंकी हमला, 25 से अधिक मासूम बच्चों के उड़ गए चीथड़े, 6 की मौत

काबुल (Kabul blast)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो स्कूलों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। यहां दो स्कूलों पर हुए फिदायीन हमलों में कई बच्चों के मारे जाने की सूचना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में बच्चे घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस्लामिक स्टेट पर हमले का शक जताया गया है।

अफगानिस्तान के सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी काबुल के एक हाई स्कूल में मंगलवार को हुए तीन विस्फोटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए।

PM की नीति से प्रभावित होकर केदार हुए भाजपा में शामिल… केंद्रीय राज्य मंत्री ने पहनाया गमछा…

कोरबा। प्रधानमंत्री के कार्यो और नीति से प्रभावित होकर टीवीएस एजेंसी के संचालक केदारनाथ अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने पार्टी कार्यालय में गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया है।

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े और बड़े निर्णय से प्रभावित होकर टीवीएस तुलसी एजेंसी के संचालक और समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री की अगवाई में भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार हर मोर्चे पर देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रही है। सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों का जीवन स्तर सुधारने और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। उनके कार्यो से प्रभावित होकर आज वे केंद्रीय राज्य मंत्री श्विनी चौबे व छत्तीसगढ़ के पूर्व नगरी निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। इस अवसर पर कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन जी पूर्व महापौर कोरबा जोगेश लांबा जी तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री श्यामा कंवर व भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिनंद दुबे भाजपा के कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये दिग्गज नेता भी हुए भाजपा के

कटघोरा विधानसभा के लिए ताल ठोक चुके गोविंद सिंह राजपुत भी आज भाजपा में शामिल हो गए है।भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने समाज सेवी केदारनाथ अग्रवाल, कटघोरा विधानसभा के प्रत्यासी रह चुके गोविंद सिंह राजपूत ,डॉ शत्रुघन देवांगन, गोविंद नामदेव, अजय राठौर ,रामायण जायसवाल को भाजपा का गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश दिलाया।

सीजी ब्रेकिंग: आरक्षक से मारपीट करने वाले MLA पुत्र को कोर्ट ने नहीं दी जमानत, सुबह ही थाने में किया था सरेंडर, 6 आरोपियों को भेजा जेल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोतरा रोड थाने में शुक्रवार रात घुसकर मारपीट करने के मामले में मंगलवार को थाने में सरेंडर करने वाले कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक की जमानत याचिका प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दी है। आरोपियों को 30 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दो अलग-अलग FIR दर्ज

कोतवाली थाने में इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज कराई गई है। इसमें एक FIR ट्रेलर चालक मुलायम सिंह ने और दूसरी कोतरा रोड थाने के सिपाही बलजीत राठिया ने लिखवाई है। आरोप है कि रितिक ने साथियों के साथ पहले ट्रेलर रोककर ड्राइवर की पीटा फिर गाड़ी में तोड़फोड़ की। जब ड्राइवर शिकायत करने थाने पहुंचा तो विधायक पुत्र वहां भी पहुंच गया और वहां पुलिसकर्मियों के सामने मारपीट शुरू कर दी।