कोरबा। केंद्रीय मंत्री की बैठक में दीपका क्षेत्र के जनसेवक अरुणीश तिवारी ने प्रदुषण का मुद्दा उठाते हुए कहा की प्रदेश को मिनिरल फंड के माध्यम से सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला कोयलांचल क्षेत्र कोयले की कालिख से परेशान है। सड़को की हालत और स्वास्थ्य सेवाएं भी महज नाम के है। प्रदुषण की वजह से हर साल लाखो लोगो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। उन्होंने प्रदुषण की समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे आज जनप्रतिनिधियों से संवाद कर योजनाओ के बारे जानकारी ली। जिला पंचायत सभागार कोरबा में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिले के जनप्रतिनिधियों की जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अश्विनी कुमार चौबे राज्यमंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई इस बैठक में भाग लेते हुए नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य अरुणीश तिवारी ने कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका सहित जिले में प्रदूषण एवं धूल डस्ट की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां कोयला एलुमिनियम बिजली का उत्पादन भरपूर मात्रा में होता है जिसके कारण संपूर्ण देश को यहां से उर्जा मिलती है, लेकिन यंहा की जनता बढ़ते हुए प्रदूषण की चपेट में है जिससे यहां के रहवासी अनेक गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। आए दिन कोयलांचल क्षेत्र गेवरा दीपका के नागरिक धूल डस्ट की भीषण समस्या से जूझते रहते हैं। समय-समय पर जिसका विरोध भी उनके द्वारा किया जाता है किंतु पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जिले में कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है साथ ही श्री तिवारी ने एसईसीएल गेवरा दीपका जैसी बड़ी कोयला खदानों में हो रही भारी भरकम चोरी की ओर भी मंत्री महोदय एवं जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया। उन्होंने कहा की खदान क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कोयला एवं डीजल की चोरियां हो रही है। जिस पर मंत्री ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को इंगित करते हुए कहा कि प्रदूषण की गंभीर समस्या को नियंत्रित करना अति आवश्यक है विकास वास्तविक मायने में तभी सफल है ,जब विनाश को रोका जाए पर्यावरण संतुलन अगर स्थापित नहीं किया गया तो यह विकास विनाशकारी होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही चोरियों पर भी अंकुश लगना चाहिए इस आशय का एक ज्ञापन भी पार्षद अरुणीश तिवारी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को सौंपते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की मांग की है।
KORBA : केंद्रीय मंत्री की बैठक में पार्षद ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा… कहा कोयलांचल क्षेत्र प्रदूषण की चपेट में..
केंद्रीय राज्य मंत्री ने BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित… कहा सबका साथ सबका विकास ही हमारी सरकार का लक्ष्य…
कोरबा। केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे आज सरकार की योजनाओ का जायजा लेने उर्जाधानी पहुंचे थे। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का भी जायजा लिया। इसके बाद टीपी नगर भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओ में जोश भरा और कहा हमर सरकार मूल उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। हर स्तर लोगो को सरकार योजनाओ का लाभ मिलाना चाहिए।

बता दें कि आज केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार कुमार चौबे कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचे माननीय मंत्री ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों मा.सांसद,विधायक, पार्षद,महापौर, जिला पंचायत/ जिला के अध्यक्ष,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों साथ समीक्षा बैठक किया।
इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के कार्यालय में उनका आगमन हुआ, उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमर अग्रवाल मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने शॉल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के समस्त पदाधिकारियों ने महामाला से मा. मंत्री जी का स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने जिले का वृत्त रखा। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में मा मंत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही हमारी सरकार का मुख्य मकसद है।विचारधाराएं भले ही अलग हो सकती है लेकिन विकास की विचारधारा एक ही है। जब कोरबा हर इंडेक्स पर आगे बढ़ेगा तो भारत भी आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन,रामपुर विधायक मा ननकीराम कंवर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा,अशोक चावलानी,पूर्व महापौर सुश्री श्यामा कंवर,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल,पवन गर्ग,जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, संतोष देवांगन मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम में जिला संवाद प्रमुख मनोज मिश्रा,मंत्री संदीप सहगल राजेंद्र राजपूत,सतीश झा,विकास झा, पंकज सोनी,सुमन सोनी,आईटी सेल जिला संयोजक नवदीप नंदा सोशल मीडिया जिला संयोजक अजय चंद्रा सहित भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पदाधिकारी एवं अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्नी को WhatsApp मैसेज भेज शख्स ने की आत्महत्या, कहा- मैं जा रहा हूं, किसी और से कर लेना शादी; जानिए क्या थी वजह
मध्य प्रदेश। हरदा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले कुछ ऐसा संदेश भेजा, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मृतक ने खुदकुशी से पहले अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि “मैं जा रहा हूं, तुम अच्छे से रहो और किसी ऐसे आदमी से शादी करो जिसके पास नौकरी हो।”
स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सतीश बिझाडे के रूप में हुई है, जो कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाला था और इस समय वह हरदा में रह रहे थे। सतीश बिझाडे की शादी जून, साल 2020 में समोता तिलवारी से हुई थी। समोता तिलवारी वन अधिकारी के रूप में काम करती हैं। वहीं, सतीश बिझाडे बी.टेक स्नातक थे और कुछ समय से बेरोजगार थे। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है।
पारिवारिक कलह और नौकरी न मिलने के चलते सतीश बिझाडे काफी दिनों से तनाव में था। शुरुआत में जब दोनों पति-पत्नी के बीच कलह मची तो परिवार के लोगों ने आपस में बैठकर मामले को सुलझा दिया था। हालांकि, जब यह सिलसिला काई बार जारी रहा तो सतीश खिन्न रहने लगा। इसी के चलते उन्होंने बीते 15 अप्रैल को ही तलाक की अर्जी दी थी। मृतक ने इसी के एक दिन बाद यानी 16 अप्रैल को खुद को फांसी पर लटका कर जान दे दी।
जानिए कौन है IPL मैच के दौरान वायरल हुई यह हसीना, लगातार बढ़ते जा रहे हैं फॉलोअर्स
न्यूज डेस्क। क्रिकेट मैच के दौरान कई बार ऐसा हुआ है, जब कैमरामैन का कैमरा किसी एक चेहरे पर अटक जाता है और वह कुछ सेकेंड में ही लाइमलाइट में आ जाती है. हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद हर कोई मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानना चाहते हैं.
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मैच चल रहा था. मैच के दौरान ग्लैमर का तड़का तो आम बात हो गई है. मैच के बीच कैमरा का फोकस एक मिस्ट्री गर्ल पर गया, जिसके बाद से उस लड़की का एक्सप्रेशन लोगों को इतना पसंद आया कि हर कोई उसकी तलाश करने लगे. बता दें कि वायरल गर्ल का नाम आरती बेदी है.

आरती पेशे से एक एक्ट्रेस हैं
आरती पेशे से एक एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्हें अभी तक एक्टिंग से कुछ खास पहचान नहीं मिली है. वह जब मैच देखने गई थी, उस समय इंस्टाग्राम पर उनके करीब 30 हजार फॉलोअर्स थे लेकिन मैच के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 171K हो गया.

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
लगातार आरती को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते देखे जा रहे हैं. इतना ही नहीं कई मीम्स भी बन चुके हैं. मैच के बाद से आरती के फॉलोअर्स में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है.
कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं
आरती कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें ICICI बैंक, किंगफिशर समेत अन्य कई बड़े ब्रांड का नाम शामिल है.
सीजी ब्रेकिंग: आरक्षक से मारपीट करने वाले बेटे को लेकर थाने पहुंचे, छत्तीसगढ़ के ये विधायक, 5 ने किया सरेंडर
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ट्रक ड्राइवर और थाने में घुस कर आरक्षक से मारपीट के मामले में आखिरकार विधायक प्रकाश नायक अपने आरोपी पुत्र और उसके 5 साथियों को लेकर थाने पहुंचे।
मंगलवार की सुबह विधायक ने अपने आरोपी पुत्र समेत उसके अन्य 4 साथियों को सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सभी आरोपियों को मुलाहिजा के बाद पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि 15 अप्रैल की रात विधायक प्रकाश नायक के पुत्र रितिक नायक ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई की। उसके बाद थाने में आरक्षक की पिटाई कर दी। लिस ने आरक्षक व ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया था, लेकिन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मामले में फरार आरोपी रितिक नायक, सुयश राय, उपेन्द्र डडसेना, तरुण पटेल, राज पटेल व समीर पटेल ने मंगलवार को कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विधायक प्रकाश नायक खुद अपने बेटे रितिक नायक को सरेंडर कराने थाने लेकर पहुंचे। विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि मैंने जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का फर्ज निभाया है। अपने बेटे को सरेंडर कराया है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। कानून से ऊपर कोई नहीं है।
शादी समारोह में सीढ़ियों पर फिसले CM शिवराज सिंह चौहान, लड़खड़ाकर गिरे,
न्यूूूज डेस्क।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक शादी समारोह में फिसलकर गिर पड़े. इस दौरान साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हो गए. उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल में यह पूरा घटनाक्रम हुआ.
जिले के काशीपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी का प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा गया था. इसमें शरीक होने देश के कई राज्यों से बीजेपी के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे. इन्हीं मेहमानों में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे.
इस दौरान देखा गया कि सीएम शिवराज जैसे ही प्रीतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले, वैसे ही अचानक सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और आगे को रवाना हुए.
कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी के दिग्गज नेता
बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने शिकरत की.
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के पास मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की संगठन इकाई का प्रभार है.
फाइट देखने आई लड़की पहुंच गई रिंग में, फिर पहलवानों को धो डाला
Girl Fight Video: सोशल मीडिया पर रेसलिंग से जुड़े काफी वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं. रेसलिंग का वीडियो अपलोड करने के बाद ही लोग इन्हें मजे ले-लेकर देखते हैं. युवाओं को रेसलिंग के वीडियो जमकर पसंद आते हैं. WWE से लेकर लोकल लेवल की रेसलिंग भी इंटरनेट यूजर्स को पसंद आती है. इन दिनों सोशल मीडिया रेसलिंग का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जो होता है वह काफी चौंकाने वाला है.
अचानक रिंग में पहुंच जाती है लड़की
इस वीडियो में दो महिला पहलवान रिंग में जोर आजमाइश करती नजर आ रही हैं. रिंग के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ नजर आ रही है. इसी बीच दर्शकों के बीच से निकलकर एक लड़की रिंग में पहुंच जाती है. यह देखकर बाकी दर्शकों के साथ-साथ रेफरी भी हैरान रह जाते हैं. तभी लड़की रिंग में पहुंचकर कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है. आप देख सकते हैं कि लड़की रिंग में पहुंचकर तबाही मचाने लगती है.
वीडियो को ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर दलीप सिंग राणा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. बता दें के द ग्रेट खली अपने रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं. अपनी एकेडमी से वह आए दिन कई वीडियो शेयर करते हैं. इन वीडियो में पहलवान आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने महिला रेसलर्स का यह वीडियो शेयर किया है. देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/p/CccGIftjDYB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2f47f386-9847-4df4-93ca-8b3c3682b7c5&ig_mid=453A20DF-EA14-4A08-B1E8-02E70D66618B
महिला पहलवानों को धूल चटा देती है लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शकों के बीच से पहुंचकर लड़की महिला पहलवानों को धूल चटा देती है. लड़की के इस वीडियो के सामने आने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग कितना ढोंग करते हैं.’ 23 सेकेंड का यह वीडियो काफी ज्यादा देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
IPL में सट्टा लगा रहे 9 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से ओडिशा आकर कर रहे थे सट्टेबाजी
न्यूज डेस्क। राउरकेला में पुलिस ने इंडियल प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमुनानाकी इलाके पर छापेमारी करके 9 युवकों को सट्टेबाजी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा. सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. इनके पास से भारी मात्रा में कैश, 18 मोबाइल फोन और टैबलेट बरामद किए गए हैं. पुलिस ने जब एक घर पर छापा मारा तो उस समय ये लोग आईपीएल मैच के लिए सट्टेबाजी कर रहे थे. आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मलकीत सिंह, 18 वर्षीय विशाल राय, 25 वर्षीय हिमांशू देबंगन, 22 वर्षीय पंकज देबंगन, 23 वर्षीय बिकाश ठाकुर, 21 वर्षीय मीनू सिंह, 28 वर्षीय दिनोश कुमार साहू, 19 वर्षीय विक्रमजीत सिंह और 22 वर्षीय जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है.
सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 294 (ए)/420/120 (बी)/34 और प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम एक्ट, 1978 की धारा 4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा रहा है.
ब्रेकिंग: जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी सोनू शेख उर्फ चिकना गिरफ्तार, बड़े खुलासे की उम्मीद
नई दिल्ली। Jahangirpuri Violence हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर हमला करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोनू शेख उर्फ सोनू चिकना को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिस पर गोली चलाने का आरोप है। वीडियो पर सोनू शेख ही नीले रंग का कुर्ता पहनकर गोली चलाते दिखाई दे रहा है।
माना जा रहा है कि सोनू शेख से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस सोनू शेख की गिरफ्तारी को सबसे अहम मान रही है। इस बीच, केंद्र सरकार की भी जांच पर नजर है। वहीं मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। खासतौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार में लगी टाइल्स बच्चों पर गिरी, 4 घायल
दुर्ग। बालोद जिला में भैसबोड गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दीवार पर लगी टाइल्स गिरने से 4 बच्चे घायल हो गई। सभी घायल बच्चों को बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार में लगी टाइल्स एकाएक बच्चों पर गिर पड़ी। टाइल्स गिरने से बच्चों के सिर पर गंभीर चोट आई है।
घटना की जानकारी लगते ही बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज देने के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टर को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री भेंड़िया ने घायल बच्चों का पूरा इलाज और देखभाल का निर्देश भी कलेक्टर को दिया है. उन्होंने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई
भैंसबोड गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, पढ़ाई के दौरान दीवार में लगी टाइल्स बच्चों के ऊपर गिर गई। हादसे में घायल हुए बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्थिति अभी ठीक है। कलेक्टर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
.जन्मेजय महोबे, कलेक्टर बालोद।






