Home Blog Page 2575

ब्रेकिंग: पीके संग बिजी थे राहुल गुजरात में आप ने फेर दी झाडू,300 नेताओं संग कांग्रेस नेता कैलाश गढ़वी आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली। गुजरात मैं जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। गुजरात कांग्रेस के नेता कैलाश गढ़वी रविवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह राज्य में ‘अहंकारी’ भाजपा सरकार से लड़ना जारी रखेंगे।

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गढ़वी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के एक दिन बाद कांग्रेस के करीब 300 पदाधिकारियों के साथ आप की सदस्यता ली।

गढ़वी ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा और रोजगार प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार ने अपने 27 साल के शासन के दौरान राज्य को “राजनीति की प्रयोगशाला” बना दिया है।

दिल्ली में आप विधायक और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि यह उत्साहजनक संकेत है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता यहां उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में और भी बड़े चेहरे आप में शामिलि होंगे, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

शादी में मस्त रहें मेहमान! दुल्हन ने खाने में मिलवा दी भांग, कई लोग पहुंच गए अस्पताल

न्यूज डेस्क।शादी-ब्याह के मौके पर लोग जमकर एंजॉय करते हैं. इस दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष की तरफ से जमकर मस्ती होती है. दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही करने के चक्कर में एक दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद उसे लेने के देने पड़ गए. अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली दुल्हन ने अपनी शादी के मौके पर जो किया, वह मेहमानों के लिए भारी पड़ गया.

दुल्हन ने खाने में मिला दी भांग
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा की रहने वाली डान्या नामक लड़की की 19 फरवरी को शादी थी. अपनी शादी में आए मेहमान बोरिंग ना रहें और जमकर मस्ती करते रहे. इसके लिए दुल्हन ने सभी के खाने में भांग मिलवा दी. इसके बाद जो हुआ, वह काफी हैरान करने वाला था. दरअसल, दुल्हन ने अपनी शादी में कैटरिंग कर रही महिला से खाने में भांग मिलवा दिया. इसके बारे में तब पता चला, जब कई मेहमान अस्पताल पहुंच गए.

इसके बाद शादी में पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने दुल्हन समेत कैटरिंग करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बिना लोगों को सूचित किए उनके खाने में भांग मिलाने का चार्ज लगाया. पुलिस के अनुसार, मेहमानों के खाने में भांग मिलाने के बाद बहुत सारे लोग बीमार पड़ गए और कई लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ गए. इसके अलावा कई लोग भांग की वजह से घर लौटते समय अपनी गाड़ी में बेहोश हो गए.

50 मेहमान पहुंच गए अस्पताल
पुलिस ने बताया कि शादी में बहुत सारे गेस्ट्स आए हुए थे. इनमें से 50 से ज्यादा मेहमान खाना खाने के बाद बीमार हो गए. मेहमानों ने खाना खराब होने की शिकायत की. गेस्ट्स ने शिकायत में कहा कि खाना खाने के बाद उनके पेट में दर्द हुआ और उन्हें उल्टियां होने लगीं. मेहमानों को मीटबॉल, सीजर सलाद, ब्रेड ऑलिव ऑइल तथा हर्ब डीप के साथ खाना सर्व किया गया था. एक गेस्ट ने बताया कि खाना खाने के बाद उसे हार्ट अटैक जैसे फीलिंग आई और उसके दिल की धड़कन बढ़ गई थी.

ब्रेकिंग: लखीमपुर हिंसा कांड के आरोपी आशीष मिश्रा का सरेंडर, फिर से जाएंगे जेल

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 128 दिन तक जेल में रहने के बाद 15 फरवरी को आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। तब से वह जेल से बाहर चल रहे थे।

बता दें कि 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करके उन्हें एक सप्ताह के अंदर सरेंडर होने का आदेश दिया था। रविवार की दोपहर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आशीष मिश्र ने मजिस्ट्रेट के सामने खुद को सरेंडर कर दिया।

बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया था, जिसमें आशीष मिश्रा को जमानत दी गई थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की पीठ ने मामले को हाईकोर्ट वापस भेज दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि जमानत अर्जी में हाईकोर्ट ने अप्रासंगिक बातों पर विचार किया और पीड़ितों को सुनवाई का अधिकार नहीं दिया। पीड़ितों की सुनवाई से इनकार करना और हाईकोर्ट द्वारा दिखाई गई जल्दबाजी जमानत आदेश को रद्द करने के योग्य है। इस आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता और इसे रद्द किया जाना चाहिए।

सनराइजर्स हैदराबाद की जबरदस्त जीत से गदगद हुईं काव्या मारन, डांस का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बुरी तरह से रौंद दिया. आरसीबी ने सिर्फ 68 रनों का स्कोर बनाया, जवाब में हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 8 ओवर में इस टारगेट को पार कर लिया.

आरसीबी की जीत से फैन्स खुश दिखे, साथ ही टीम की को-ऑनर काव्या मारन भी काफी खुश नज़र आईं.
सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अक्सर हर मैच में नज़र आती हैं. शनिवार को हुए इस मैच में भी काव्या मारन स्टैंड्स में दिखीं और काफी खुश थीं क्योंकि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही थीं. यहां तक कि स्टैंड्स में काव्या मारन को डांस करते हुए भी देखा गया.


सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेट चटका रही थी, उस वक्त ही काव्या मारन को डांस करते हुए देखा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इसके अलावा भी काव्या मारन जब लगातार सेलिब्रेट कर रही थीं, उस वक्त उन्हें मैदान की बिग स्क्रीन पर दिखाया गया. जिसके बाद वह हंस दीं और उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
काव्या मारन की तस्वीरें और उनके रिएक्शन वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं. वह मैच के अलावा आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी आई थीं और टीम की रणनीति में अहम भूमिका निभाई थी.
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टॉस जीता और बॉलिंग का फैसला किया था. यह फैसला सटीक साबित हुआ और टीम ने लगातार बेंगलुरु के विकेट हासिल किए. हैदराबाद ने बेंगलुरु को 68 पर ऑलआउट किया. आरसीबी का आईपीएल इतिहास में यह दूसरा सबसे कम स्कोर था. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है. हैदराबाद ने इस सीजन में अभी तक पांच जीत हासिल की हैं, साथ ही टीम को दो हार का सामना भी करना पड़ा है.

BEST Communitiy पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित होंगे बालको टीआई…पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया सूची…

कोरबा। बालको टीआई विजय चेलक को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रदेश भर के अलग अलग क्षेत्रो में बेहतर काम करने वाले पुलिस अफसरों को सम्मानित करने पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा गुप्तवार्ता ने सूची जारी किया है।


बता दें कि निरीक्षक विजय चेलक सामुदायिक पुलिसिंग के अभिनव अभियान खाकी के रंग संगी संगिनी के संग का आगाज उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया से हुआ था। इसके बाद विजय चेलक ने इस अभियान को एक कदम आगे बढ़ाते हुए उरगा थाना में पदस्थ रहते कथरीमाल में खाकी के रंग संगी संगीनी के संग कार्यक्रम का वृहत आयोजन कर पुलिस के कार्यो को आम जन तक पहुंचाने और उन्हें अपराध व ठगी से अलर्ट रहने का काम किया था। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के आईजी उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की थी।उरगा पुलिस के इस सामाजिक पहल पर प्रशंसा करते हुए आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी ने कहा कि था कि कोरबा पुलिस के सामुदायिक पुलिस का रंग अब पब्लिक पर दिखने लगा है। उन्होंने कर्यक्रम की सराहना करते हुए कहा था कि उरगा पुलिस के इस तरह के आयोजन से निश्चित ही खाकी की एक अलग छवि बन रही है। उन्होंने पुलिस के कार्यक्रम की सराहना और बधाई दी थी।

टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और इस एक्‍ट्रेस के बीच की चैट हुई VIRAL, यहां देखें पूरी बातचीत

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अच्छा खेल दिखा रही है. केकेआर ने इस सीजन में 3 मुकाबले खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है. एक तरफ टीम अपने खेल से सुर्खियां बटोर रही है तो दूसरी तरफ टीम के घातक ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी अचानक खबरों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर वेंकटेश अय्यर और एक साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस के बीच की चैट वायरल हो रही है.


कोलकाता नाइट राइडर्स के स्‍टार खिलाड़ी और हाल ही में टीम इंडिया में धमाल मचाने वाले वेंकटेश अय्यर और साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस प्रियंका जवालकर की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वेंकटेश वैसे तो सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उन्होंने जैसे ही तेलुगु एक्ट्रेस प्रियंका जवालकर की एक पोस्ट पर कमेंट किया, यह कमेंट वायरल हो गया है.प्रियंका जवालकर साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस हैं, प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की. जिसपर अय्यर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्‍यूट. जिसके बाद से ही दोनों के रिश्‍ते को लेकर कयास तक लगाए जाने लगे हैं. प्रियंका की पोस्ट पर वेंकटेश का कमेंट आया तो तेलुगु एक्ट्रेस ने अय्यर के कमेंट का जवाब दे दिया. अय्यर के कमेंट पर प्रियंका ने जवाब में लिखा,’कौन? तुम?’ फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर इस चैट के मजे ले रहे हैं. वेंकटेश के कमेंट को 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस कमेंट पर करीब 2000 से भी ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं. प्रियंका अब तक चार तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी पिछले सीजन में काफी नाम कमाया था. अय्यर को आईपीएल के 14वें सीजन में खेलने का मौका मिला था और इसके बाद अय्यर ने लगातार शानदार खेल दिखाया था. अय्यर ने पिछले आईपीएल सीजन में 10 मैच खेलते हुए 41.11 की औसत से 370 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे. केकेआर ने इस सीजन के लिए इस युवा ऑलराउंडर को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

Cyber Fraud: पीड़ि‍तों को सिर्फ 10 दिनों में मिल सकता है बैंक फ्रॉड का 90 फीसद पैसा, जानें क्‍या है तरीका

न्यूज डेस्क। डिजिटल का तेजी से विस्‍तार होने के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी इजाफा हुआ है। जालसाज लोगों से पैसे ऐठने के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर किसी तरह के अनजान कॉल, SMS और लालच देने वाले चीजों से बचकर रहना चाहिए। लेकिन अगर आपके साथ फ्रॉड हो जाता है तो आप त्‍वरित कार्रवाई करके धोखाधड़ी में खोया गया पैसा वापस पा सकते हैं।

इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, डॉ पवन दुग्गल ने जानकारी दी है कि आप सिर्फ 10 दिनों में 90% फ्रॉड में गवांया गया पैसा पाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि पैसा पाने के लिए सही कदम उठाना चाहिए, वरना पैसा आपके द्वारा हमेशा के लिए खोया जा सकता है।

वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी ग्राहकों को बताता है कि अगर किसी भी तरह की अनधिकृत (unauthorized) लेनदेन की जाती है तो सही समय पर जानकारी देने से उन्‍हें पैसे वापस मिल सकते हैं। आरबीआई के अनुसार, यदि आप अनधिकृत डिजिटल ट्रांजैक्‍शन के कारण नुकसान का सामना करते हैं, तो आप तुरंत बैंक को जानकारी दे सकते हैं, जिससे आपका ट्रांजैक्‍शन या तो कम या फिर शुन्‍य कर दिया जाएगा।

धोखाधड़ी में खोया पैसा कैसे मिलेगा वापस
कई बैंकों द्वारा अनधिकृत ट्रांजैक्‍शन को लेकर बीमा पॉलिसी पेश किया जाता है। यानी आप अपनी शिकायत समय पर देते हैं तो आपके नुकसान का पैसा वापस मिल सकता है। बैंक ग्राहक साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सीधी बीमा पॉलिसी भी खरीद सकते हैं।

कब तक की जा सकती है शिकायत
आरबीआई द्वारा दिए गए दिशानिर्देश के अनुसार, बैंक को ग्राहक द्वारा तीन दिनों के अंदर अनधिकृत लेनदेन की जानकारी देनी होती है। इस समय के अंतराल में जानकारी देने पर पूरे पैसे वापस मिल जाते हैं। वहीं अगर घटना के 4 से 7 दिनों के बाद शिकायत की जाती है तो ग्राहकों को 25,000 रुपये तक के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तय सीमा के बाद शिकायत करने पर पैसा वापस नहीं हो सकता है। समय से शिकायत के बाद 10 दिनों के अंदर बैंक पैसा वापस कराता है।

‘जो धैर्य की परीक्षा लेगा उसे 20 फीट नीचे गाड़ देंगे’, जानें संजय राउत ने किसे दी खुली चेतावनी

न्यूज डेस्क। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को अमरावती से लोक सभा सदस्य नवनीत राणा को सीट से दोबारा चुनाव जीतने की चुनौती दी और कहा कि जो भी उनकी पार्टी के धैर्य की परीक्षा लेगा उसे ‘जमीन में 20 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा.’ राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वे दोनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के मुंबई स्थित निजी आवास मातोश्री (Matoshri) के सामने शनिवार को हनुमान चालीसा (Hnauman Chalisa) का पाठ करेंगे. उनकी यह घोषणा शिव सैनिकों को रास नहीं आयी और वे खार स्थित निर्दलीय विधायक के आवास पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे.

कानून व्यवस्था का हवाला
हालांकि, सांसद-विधायक दंपती ने दोपहर में अपने दावे को वापस लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार को मुंबई (Mumbai) आ रहे हैं और इस दौरान वे कानून-व्यवस्था (Law and Order) की समस्या खड़ी नहीं करना चाहते हैं. नागपुर में संवाददाता सम्मेलन में संजय राउत ने कहा कि कुछ ‘फर्जी लोग’ राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं और बीजेपी उनका समर्थन कर रही है. राणा दंपती का नाम लिए बगैर राउत ने कहा कि जो आज हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कर रहे हैं उन्होंने हिन्दुत्व और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया था. राउत ने कहा, ‘मैं उनसे शिवसेना और मतोश्री के साथ नहीं खेलने का अनुरोध करता हूं, वरना उन्हें जमीन में 20 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा. शिव सैनिकों के धैर्य की परीक्षा ना लें.’

बीजेपी साथ दे रही झूठ का साथ : राउत
उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी जाति प्रमाणपत्र के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रही राणा का बीजेपी साथ दे रही है. राउत ने दावा किया, ‘अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के लिए उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र का उपयोग किया. यह घोटाला है और केंद्र सरकार उनकी मदद कर रहा है. वो हाई कोर्ट में केस हार गईं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है.’

सीजी बिग ब्रेकिंग: नवा रायपुर में भी पुलिस से उखाड़ा किसानों का तंबू, मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बनाई गई जब्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में एनआरडीए परिसर में पिछले 3 महीने से अधिक समय से नया रायपुर संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे धरना आंदोलन के लिए लगाए गए तंबू को रविवार सुबह मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने खाली करा लिया, साथ की धरना स्थल मेें मौजूद सामानों की जब्ती की गई है।

एनआरडीए के कर्मचारियों ने की थी शिकायत

आदेश में कहा गया है कि एनआरडीए के कर्मचारियों द्वारा भी रोज़ रोज़ सुबह से शाम तक प्रदर्शनकारियों द्वारा बिना अनुमति लाउड्स्पीकर बजाने से परेशान होकर कई बार धरना हटाने का निवेदन किया गया है।

आज सुबह प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा एनआरडीए परिसर जाकर संघर्ष समिति के उपस्थित सदस्यों को अनाधिकृत रूप से परिसर में लगाए गए टेंट एवं लाउडस्पीकर को हटाने कहा गया। स्वयं से टेंट हटाने की समझाईश दी गयी परंतु सदस्यों द्वारा मना किया गया। मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अमले द्वारा अनाधिकृत टेंट को हटाया गया और सामग्री जप्त की गई है।

देखें आदेश

बता दें कि पिछले दिनों आंदोलन के दौरान एक ग्रामीण की मृत्यु हुई थी। दंडाधिकारी जाँच में यह पाया गया कि पदाधिकारियों के द्वारा बिना अनुमति, बिना पर्याप्त व्यवस्था के प्रदर्शन आयोजित करने एवं लापरवाही पूर्ण एवं ग़ैर ज़िम्मेदाराना रवैए के कारण ही किसान की मृत्यु हुई है।


बिना अनुमति के चल रहे धरने को समाप्त कराने की अनुशंसा भी की गई है। 2 दिन पहले भी एनआरडीए परिसर से धरना समाप्त करने हेतु पदाधिकारियों को नोटिस दिया गया है। किसानों द्वारा धरना समाप्त नहीं करने पर रविवार को मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टैंट का जब्त कर लिया गया है।

ब्रेकिंग: 143  चीजों पर GST बढ़ाने की तैयारी, महंगाई की एक और मार के लिए रहे तैयार, देखें लिस्ट में

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की मई में होने वाली बैठक से पहले सरकार ने राज्यों से जीएसटी के तहत आने वाली 143 वस्तुओं पर कर दर बढ़ाने को लेकर को सुझाव मांगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन वस्तुओं में पापड़, गुड़, पॉवर बैंक, घड़ियां, सूटकेस, हैंडबैग्स, इत्र, टीवी( 32 इंच से कम के), चॉकलेट्स, चेविंग गम, अखरोट, कस्टर्ड पाउडर. नॉन- अल्कॉहोलिक ड्रिंक्स, वॉश बेसिन, चश्में, चश्मों के फ्रेम, कपड़े और चमड़े से बने सामान शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिन 143 वस्तुओं के कर दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। उसमें से 92 फीसदी वस्तुओं को 18 फीसदी से 28 फीसदी कर दर में हस्तांतरित करने की बात कही गई है।

0.GST की सबसे कम दर को 5 से बढ़ाकर 8 फीसदी पर विचार

बताया जा रहा है कि अब तक जीएसटी के दायरे से बाहर रहे पापड़ और गुड़ पर कर की दर को 0 से 5 फीसदी किया जा सकता है। जबकि, चमड़े से बने कपडें, हाथ में पहनी जाने वाली घडियां, इत्र, प्री-शेव/आफ्टर शेव, डेंटल फ़्लॉस, चॉकलेट्स, कोको पाउडर, वॉश बेसिन, नॉन अल्कॉहोलिक ड्रिंक्स, हैंडबैग्स, प्लाईवुड आदि पर जीएसटी की दर को बढ़ाकर 18 फीसदी से 28 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है।

अखरोट पर जीएसटी की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी जबकि कस्टर्ड पॉवर पर 5 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी और किचन में लगने वाले लकड़ी के सामान पर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है।

बता दें कि मार्च में जीएसटी कलेक्शन अपने रिकॉर्ड स्तर 1.42 लाख करोड़ पर पहुंच गया था जो मार्च 2021 से 14.7 फीसदी और मार्च 2020 से 45.6 फीसदी अधिक था।