Home Blog Page 2574

’17 साल जॉब के बावजूद 6 डिजिट में सैलरी नहीं’, समझ‍िए एक IPS ऑफिसर को कितना पैसा मिलता है

नई दिल्‍ली। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्‍योंकि एक अधिकारी ने ट्विटर पर अपने वेतन को लेकर दावा किया है। छत्‍तीसगढ़ गर्वनर के एडीसी, सूरज सिंह परिहार (IPS) का कहना है कि 17 साल लगातार जॉब के बाद भी उनकी तनख्‍वाह अभी छह अंकों में नहीं पहुंची है। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा कि ‘2005 से लगातार जॉब में हैं, अभी तनख्वाह की फिगर 6 डिजिट में पहुंचना बाकी है।’ मजाकिया लहजे में आईपीएस ऑफिसर ने कहा कि सैलरी भले ही छह डिजिट्स में न पहुंची हो मगर ट्विटर फॉलोअर्स की संख्‍या जरूर एक लाख के पार हो गई है। इस ट्वीट पर काफी लोगों ने हैरानी जताई कि इतने अनुभवी अधिकारी का वेतन कैसे 1 लाख से कम है, वह भी तब जब सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशें 2016 से लागू है। क्‍या IPS अधिकारियों को वाकई इतना कम वेतन मिलता है या कोई और वजह है? आइए समझते हैं।

 

IPS ऑफिसर्स का सैलरी-स्‍लैब देखिए
रैंक बेसिक पे (रुपये में)
DSP 56,100
ASP 67,700
SP 78,800
SSP 118,500
DIG 131,100
IG 144,200
ADGP 182,200
DGP 205,400-225,000
IPS को क्‍या भत्‍ते, सुविधाएं मिलती हैं?
एक आईपीएस की सैलरी में कई पर्क्‍स होते हैं। नए-नए आईपीएस को भी कई सुविधाएं और भत्‍ते मिलते हैं जो इस प्रकार हैं
महंगाई भत्‍ता (DA)
यात्रा भत्‍ता (TA)
घर किराया भत्‍ता (HRA)
ड्राइवर
चपरासी
घरेलू नौकर
निजी सहायक
आधिकारिक वाहन
रेजिडेंशल क्‍वार्टर्स (टाइप IV से लेकर टाइप VIII) या फिर HRA
CGHS मेडिकल सुविधा
ग्रैच्‍युटी
प्रॉविडेंट फंड (जहां IDA लागू हो)
लीव इनकैशमेंट
लीव ट्रेवल अलाउंस/टुअर अलाउंस
सूरज की सैलरी एक लाख से कम कैसे?
एक बात ध्‍यान रहे कि सूरज सिंह परिहार 2005 से जॉब कर रहे हैं मगर आईपीएस अधिकारी 2015 में बने। वह अभी एसपी रैंक में होंगे जिसके चलते उनका मूल वेतन एक लाख से ज्‍यादा नहीं होगा। हालांकि इसमें भत्‍ते व अन्‍य सुविधाएं जोड़ेंगे तो जरूरत रकम उससे ज्‍यादा हो जाएगी।

कॉल सेंटर में काम करते थे सूरज
सूरज सिंह परिहार का जन्म उत्तर प्रदेश में जौनपुर के एक छोटे से गांव में हुआ। पढ़ाई कानपुर में हुई। 2000 में उन्‍हें राष्‍ट्रपति के हाथों राष्‍ट्रीय बाल श्री पुरस्‍कार मिला। अगले साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में परिहार ने कॉलेज टॉप किया। वह घर खर्च चलाने के लिए दूसरों को अंग्रेजी बोलना सिखाने लगे। फिर नोएडा आकर अंग्रेजी कॉल सेंटर में नौकरी करने लगे। वह पैसे जुटा कर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते थे। बैंकों के एग्‍जाम निकाले और यहां तक एक जगह मैनेजर की पोस्‍ट पर जॉइन भी कर लिया मगर फिर लक्ष्‍य के लिए नौकरी छोड़ दी।

 

सूरज ने 2011 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर 2012 में उन्होंने दोबारा प्रयास किया, इस बार भी वो मेन्स परीक्षा से आगे नहीं बढ़ सके। तीसरे प्रयास में उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी बनने में सफलता मिली, लेकिन सूरज का लक्ष्य आईआरएस नहीं, आईपीएस बनना ही था। सूरज ने 2015 में एक बार फिर यानी चौथी बार यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार वो अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे।

बैलगाड़ी की फोटो पर एलन मस्क को किया टैग, आनंद महिंद्रा ने कही ये मजेदार बात

 

न्यूज डेस्क। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर काफी मशहूर हैं और लगातार वो एक से एक दिलचस्त बातें ट्वीट करते रहते हैं. हाल में आनंद महिंद्रा ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को टैग करते हुए एक मजेदार ट्वीट किया है जिसमें एक बैलगाड़ी पर लेटे दो किसान नजर आ रहे हैं. बैलगाड़ी को खींचते बैलों की एक तस्वीर लगाते हुए आनंद महिंद्रा ने बात भी बहुत मजेदार लिखी है. रविवार को महिंद्रा ने ये ट्वीट किया है जिसे अबतक 1.3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. इस ट्वीट पर कुछ लोगों को आनंद महिंद्रा का आइडिया पसंद आया है, वहीं कुछ लोग इसे जानवरों में बर्बरता करार दे रहे हैं.
https://twitter.com/anandmahindra/status/1518105908332867584/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1518105908332867584%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fauto-news%2Fanand-mahindra-tags-tesla-ceo-elon-musk-in-his-tweet-getting-netizens-attention%2F1163922

आनंद महिंद्रा ने लिखा ‘असली टेस्ला वाहन’
बैक टू दी फ्यूचर टैक्स्ट के साथ आनंद महिंद्रा ने लिखा, “असली टेस्ला वाहन, किसी गूगल मैप की जरूरत नहीं, किसी ईंधन की जरूरत नहीं, कोई प्रदूषण नहीं और ना किसी एफएसडी मोड (फुली सेल्फ ड्राइव) की जरूरत. घर से काम तक और काम से घर आने तक, रिलैक्स करें, सो जाएं और अपनी मंजिल तक पहुंचें.” अगर आप कभी बैलगाड़ी पर बैठे हैं तो ये जरूर जानते होंगे कि किसान अनाज या अन्य सामान बेचकर घर लौटते वक्त अक्सर बैलगाड़ी के पिछले हिस्से पर सो जाते हैं और बैल उन्हें अपने घर तक पहुंचा देते हैं.

एलन मस्क को ट्वीट में टैग किया
एलन मस्क की टेस्ला कारें भी कुछ ऐसी ही होती हैं जिनमें कंपनी की मशहूर सेमी-ऑटोनोमस ड्राइविंग तकनीक मिलती है जिसे ऑटोपायलेट नाम से जाना जाता है. इसके अलावा टेस्ला कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक होती हैं और इन्हें चलाने में बूंद भर पेट्रोल-डीजल खर्च नहीं होता है. टेस्ला अब पूरी तरह सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक पर काम कर रही है जिसका नाम एफएसडी रखा गया है. आनंद महिंद्रा ने इलोन मस्क को ट्वीट में टैग करके इसी बात की ओर इशारा किया है.

IPL की तर्ज पर डीएमएफ में दूसरे जिले के खिलाड़ी,माननीयों के रिपोर्ट कार्ड और शोले वाला हरिराम नाई…ऐसा पहली बार हुआ… जब…एक बेचारा फंस गया यारा… गेस्ट हाउस एडमिन को बेलनी पड़ी रोटी…

IPL की तर्ज पर डीएमएफ में दूसरे जिले के खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर खनिज न्यास मद में भी दूसरे जिले के खिलाड़ी को शामिल किया गया है। पता नहीं आक्शन में कितनी बोली लगी है पर इससे मनमाफिक रन तो बनाया ही जा सकता है। उधर आईपीएल में लगातार मैच हार रहे मुंबई इंडियन की टीम में सचिन के पुत्र को खिलाने की मांग उठ रही है तो इधर डिस्ट्रिक मिनिरल फंड के कार्यों में सर्वाधिक रन बटोरने के खुद सचिन को कप्तानी सौपा गया है। हालांकि ये वो सचिन की तर्ज पर पीच पर उतरकर खुलेआम रन नहीं बनाते बल्कि ये सचिन ट्राइबल के एक अधिकारी के लिए गोपनीय तरीके से रन बना रहे हैं।

यही वजह है डीएमएफ के कार्यों में मैच फिक्सिंग के आरोप भी लग रहे हैं। खबरीलाल की माने तो सचिन को बाकायदा इसलिए दूसरे जिले से अपॉइंट किया गया है ताकि काम में गोपनीयता बरकार रहे और लोगों को डीएमएफ के कार्यों की स्वीकृति का भनक भी न लगे। कहा तो यह भी जा रहा कि सचिन को मैच जिताने के लिए बाक़ायद सीएसईबी ग्राउंड में उतारा गया है। जिस तरीके से दूसरे जिले के कर्मचारी को अटैच कर डीएमएफ का कार्य कराया जा रहा है, उससे जिले के कर्मचारियों की काबिलियत पर भी सवाल उठ रहा है।

माननीयों के रिपोर्ट कार्ड और शोले वाला हरिराम नाई…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री उन विधायकों को चेताया है जो अब तक जीत के मुगालते में साढ़े तीन साल तक सत्ता की मलाई खा खाकर छक के मौज कर रहे थे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी अपना काम कर दिया। कांग्रेस के करीब 40 प्रतिशत विधायकों के रिपोर्ट कार्ड संगठन तक पहुंच गए हैं।

ऐसे मुख्यमंत्री का ये कहना कि अभी भी समय से सुधर जाएं, अपना परफार्मेंस सुधार लें नहीं तो अगले चुनाव में उनका पत्ता साफ हो सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में वैसे भी गर्मी बढ़ चुकी है, उस पर भूपेश बघेल के तेवर ने माननीयों के चेहरों को पसीने से तरबतर कर दिया है। यानि बाहर भी गर्मी और पार्टी में गर्मी, ऐसे में 40 प्रतिशत कमजोर परफार्मेंस वाले विधायकों की परेशानी बढ़ गई है। ये भी जान लें विधायक का मतलब सिर्फ विधायक नहीं होता मंत्री भी विधायक ही होते हैं।

सीएम के इस बयान के बाद ये विधायक अब उसे चेहरे की खोज में लग गए हैं जिसने उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार कर आलाकमान तक पहुंचाया है। यानि…..शोले वाले हरिराम नाई की तलाश!

ऐसा पहली बार हुआ… जब…

2000 में आई फ़िल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ का गाना ” ऐसा पहली बार हुआ है … पुलिस विभाग पर फिट बैठ रहा है। क्योंकि ये पहली बार ही हुआ है जब हड़ताल में पुलिस प्रबंधन के साथ खड़ी न होकर श्रमिकों के साथ खड़ी दिखी। अमूमन यह देखने को मिलता है कि पुलिस की ओर ही दिखती है। लेकिन शनिवार हुए आंदोलन में पुलिस अलग चेहरा देखने को मिला और पुलिस के प्रयास की प्रशंसा में ये कहना पड़ा कि ऐसा पहली बार हुआ है … जब खाकी मजदूरों के साथ दिखी।

चर्चा यह भी जा रहा है कि प्रबंधन ने वर्दीवालों के लिए कई तरह के पकवान मंगा रखे थे। जिससे माहौल को पक्ष में किया जा सके, पर वर्दीधारियो ने दिखा दिया कि पुलिस कमजोर लोगो के साथ खड़ी है। मामला प्रदेश के एक बड़े उद्योग घराने का है जहां प्रबंधन के खिलाफ चल रहे श्रमिक आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरे दिन भर अलर्ट रही। हालांकि प्रबंधन ने श्रमिकों के विरोध को देखते हुए प्रोटेक्सन की मांग की थी। पुलिस विभाग के एएसपी से लेकर सभी अधिकारी धरना स्थल पर डटे रहे और श्रमिक और प्रबंधन के बीच सुलह कराने का प्रयास करते रहे। आखिरकार पुलिस का प्रयास रंग लाया और प्रबंधन ने श्रमिकों की मांग मान ली।

एक बेचारा फंस गया यारा… गेस्ट हाउस एडमिन को बेलनी पड़ी रोटी…

देश के एक नामी एल्युमिनियम कंपनी के गेस्ट हाउस एडमिन को उस समय वर्करों की याद सताने लगी जब हड़ताल की वजह से स्वयं को रोटी बेलनी पड़ी। अब एक बेचारा फंस गया यारा… करें तो करें क्या? सिवाय गाना गुनगुनाने के… अलावा कोई चारा भी नहीं बचा। आखिरकार मजदूरों पर हुक्म चलाने वाले साहब ने खाना बनाने का स्वयं जिम्मा लिया और रोटी बेलना शुरू कर दिया। अब साहब का रोटी बेलते बेलते फ़ोटो भी वायरल हो गया करें तो करें क्या? फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग भी मजा लेने लगे…इसी को कहते है। जब समय खराब हो तो ऊंट में चढ़े व्यक्ति को भी कुत्ता काट लेता हैं। जिन मजदूरों के दम पर देश मे राज करने वाले मालिक को आखिर मजदूरों की ताकत का एहसास हो ही गया। वैसे एक बात और मजदूरों के बिना कोई भी कार्य की परिकल्पना करना दिन में सपने देखने जैसा ही है। अंदरखाने की खबर की माने तो श्रमिकों की हड़ताल से प्लांट की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई । हालांकि श्रमिको के साथ सुलह के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा पर प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

डिजिटल सदस्यता या फर्जीवाड़ा 

प्रदेश के सत्ताधारी दल में डिजिटल सदस्यता अभियान में इनाम पाने की होड़ में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत देश भर में कर दी गई है। इसके लिए एप तैयार कर पार्टी की रीति-नीति से जोन, वार्ड व बूथ के पदाधिकारी लोगों को अवगत कराकर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

जानकारों की माने पार्टी कार्यालय से स्पष्ट निर्देश था की जो सदस्य बनना चाहते है, उन्ही को पार्टी में शामिल किया जाये। इसके लिए सुविधा देने के लिए कार्यालय से कुछ लोगो को एंड्रॉयड मोबाईल भी उपलब्ध कराया गया और सबसे अधिक सदस्य पार्टी में जोड़ने वाले कार्यकर्त्ता को एक निश्चित उपहार देने की घोषणा भी की गई। पुरस्कारों की बौछारों से भीगने के लिए कुछ कार्यकर्त्ता ज्यादा ही उत्साहित हो गए और सर्वे की दुहाई देकर अपने वार्ड के लोगो का फोटो खींचकर डिजिटल सदस्य बना रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि पार्टी के नए सदस्यों का जो आंकड़ा बताया जा रहा है उसमें से बहुत तो विपक्षी दल के सदस्य है। ऐसे में पार्टी की डिजिटलीक सदस्यता के आधार पर चुनाव लड़ना पार्टी को भारी पड़ सकता है।

              🖋️अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा

IPL 2022: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया, लगातार 8वीं हार, आखिरी ओवर में गंवाए तीन विकेट

मुंबई। IPL 2022 में रविवार को मुंबई इंडियंस लगातार आठवां मैच हार गई है। मुंबई के सामने 169 का टारगेट था। जिसके जवाब में टीम 132/8 रन बना सकी और मैच हार गई। कप्तान रोहित शर्मा (39) टॉप स्कोरर रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 38 रन की पारी खेली। LSG की ओर से क्रुणाल पंड्या के खाते में 3 विकेट आए।

नहीं चले मुंबई के बल्लेबाज

रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन 39 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में सूर्यकुमार यादव से भी बहुत उम्मीद थी, लेकिन उनके बल्ले से भी केवल 7 रन निकले। उनको आयुष बडोनी ने आउट किया। बडोनी का IPL में ये पहला विकेट था।

वहीं, 15 करोड़ में मुंबई की टीम का हिस्सा बने ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह 20 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाकर अपना विकेट रवि बिश्नोई को दे बैठे। ईशान के आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 3 रन बनाकर आउट हो गए।

लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने IPL का चौथा शतक जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले।

इस बंदे का यूनिक डांस देख IPS ने कहा- ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान

न्यूज डेस्क।शादी-ब्याह में बारात का अपना जलवा होता है। क्योंकि भैया, इसमें बैंड-बाजा की धुन पर नाचने वाले ऐसे डांसर होते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ बारातों में ही देखने को मिलते हैं। एक ऐसा ही डांसर वीडियो आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (@ipskabra) ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान। अबतक इस क्लिप को 71 हजार से अधिक व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने बंदे का डांस देख गजब के कमेंट्स कर रहे हैं।
इस डांस को मैं क्या नाम दूं?

इस 29 सेकंड के वायरल क्लिप में गजब का डांस करता दिख रहा है। मामला किसी बारात का लग रहा है, जिसमें एक व्यक्ति भीड़ से दूर एक अलग कोने में सबसे हटकर डांस कर रहा है। वह कभी पीटी करता है, तो कभी सैल्यूट मारता है। आस-पास मौजूद लोग उसके अलहदा डांस स्टेप्स देखकर हंसने भी लगते हैं। यकीनन ये डांस देखकर आप भी कहेंगे- हमने तो बहुत डांसर देखे हैं, लेकिन ऐसे स्टेप्स करने वाला नहीं देखा!

स्टेप्स देख दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

https://twitter.com/ipskabra/status/1516968302936936448?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1516968302936936448%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-33822096801909553169.ampproject.net%2F2203281422000%2Fframe.html

इसलिए CO साहब शादी में जाने की छुट्टी नहीं देते!

इस क्लिप को देख दूसरे आईपीएस अधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा कि कई बार सर ऐसा भी होता है कि आदमी को डांस करना नहीं आता और जबरन दबाव बना के नचाया जाता है, ऐसे में ये परफॉर्मेंस निकल कर आती है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा- और वहां @ipskabra को देख करने लगा परेड। जबकि कुछ ने लिखा कि इसी वजह से CO साहब शादी में जाने की छुट्टी नहीं देते। वैसे आपका कहना है इन भाई साहब के डांस पर?

कांग्रेस के अंदर विस्फोटक स्थिति, सीएम के बयान के बाद नेताप्रतिपक्ष का तंज

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों के सर्वे रिपोर्ट पर अब राजनीति गरमाने लगी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसा है. धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के अंदर विस्फोटक स्थिति बनी हुई है. जिस प्रकार से सर्वे की रिपोर्ट और रिपोर्ट को सीएम ने खुद स्वीकार किया है कि विधायकों की बहुत खराब स्थिति है.

नेताप्रतिपक्ष ने कसा तंज
नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद स्वीकार चुके हैं कि इस बात की समीक्षा करने की आवश्यकता है. सीएम के प्रदेशस्तरीय दौरा कार्यक्रम से यह बात साबित हो रही है कि कांग्रेस में विस्फोटक स्थिति बनी हुई है. सीएम के दौरे से भी कोई सुधार होने वाला नहीं है.
सीएम बघेल ने क्या कहा
बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जिसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस के सर्वे पर सर्वे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ”सर्वे हुआ है, बहुत सारी जानकारी आई है. उसपे काम किया जाएगा. लगातार समीक्षा और आत्म अवलोकन करने की जरूरत है. अभी समय भी है, अपने व्यवहार से और कार्य से उसे ठीक कर सकते हैं.”

पहले भी सीएम ने दिये थे निर्देश
इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए थे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सर्वे में कई विधायकों के क्षेत्र से एंटी इनकंबेंसी की खबरें सामने आई थी. ऐसे में कांग्रेस के सभी विधायकों को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में हुए भर्ती

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के श्री महंत नृत्यगोपालदास का स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। अयोध्या से रविवार सुबह डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। उनकी किडनी में संक्रमण की बात सामने आ रही है।

बता दें कि पिछले करीब ढाई सालों से महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। 2020 के अगस्त माह में कोरोना काल में वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

हालांकि धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता रहा। इस बीच अयोध्या स्थित उनके आश्रम में ही उनके लिए आईसीयू रूम बनाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। जो समय-समय पर ट्रस्ट अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जांच व निगरानी करती है।

KORBA: सेकेंड गोल्डन कप ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के समापन समारोह में शामिल हुए निगमायुक्त… कहा बच्चों को ऐसी स्पर्धाओं जरूर ले जाएं, खेलों में बढ़ेगा रुझान

कोरबा. सेकेंड गोल्डन कप ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2022 का रविवार को समापन हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है. पालकों को अपने बच्चों को ऐसे वातावरण व खेल आयोजनों में लेकर जाना चाहिए. इससे उनकी रूची खेलों में बढ़ती है और वे प्रतिस्पर्धी बनते हैं और इस क्षेत्र में आगे बढ़कर कॅरियर को बेहतर आयाम पर ले जा सकते हैं.

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दो दिवसीय चैंम्पियनशिप के समापन सत्र के मुख्य अतिथि रहे आयुक्त श्री पांडेय ने आगे कहा कि बच्चों को एक नहीं, बल्कि सभी प्रकार के खेलों से जुड़कर अपनी सेहत को बेहतर करना चाहिए. कम से कम अपनी पसंद के किसी एक खेल में नियमित अभ्यास करें और सेहतमंद जीवन के लिए निश्चिंत हो जाएं. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और प्रतिस्पर्धा में हार-जीत की चिंता छोड़कर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने जुटे रहने को प्रेरित किया. उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और मंच देने पर जोर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी ने कहा कि जिले के बच्चों ने ताइक्वांडो में प्रदेश व देश के साथ अंतर्राष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मान बढ़ाया है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अपने लिए बेहतर राह बनाने मदद मिलेगी. इस अवसर पर मंच पर मौजूद रहे अतिथियों में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, एससी अग्रवाल, अध्यक्ष अंजली अग्रवाल, स्कूल की प्राचार्य डॉ स्मिता शुक्ला समेत अन्य ने भी बच्चों को संबोधित व प्रोत्साहित किया.


26 आयु वर्ग में बच्चों ने किया फाइट प्रदर्शन
सेकेंड गोल्डन जिला ताइक्वांडो चैंम्पियनशिप-2022 में सभी प्रतिभागियों को भार अनुसार 26 वर्गों में बांटा गया था. इन्होंने अपने आयु एवं भार वर्ग में ताइक्वांडो की फाइट का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुस्कार जीते. दो दिवसीय आयोजन में जिले के चार क्षेत्र से विभिन्न आयु वर्ग के करीब 200 खिलाड़ी बच्चे भाग लिया, जिनमें बाल्को, एनटीपीसी, एचटीपीपी पश्चिम व कोरबा क्षेत्र शामिल हैं.


सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीत कोरबा क्षेत्र अव्वल
इस प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे चार क्षेत्रों में कोरबा क्लब ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतकर चैंपिशनशिप का तमगा अपने नाम कर लिया. कोरबा क्लब के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 8 स्वर्ण पदक जीते. इसके अलावा कोरबा क्लब के खिलाड़ियों ने सात सिल्वर व तीन कांस्य पदक जीते. इसी तरह सात गोल्ड, आठ सिल्वर व तीन कांस्य पदक जीतकर एचटीपीसी क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया.चार गोल्ड, चार सिल्वर व तीन कांस्य लेकर एनटीपीसी तृतीय एवं तीन गोल्ड, चार सिल्वर व तीन कांस्य के साथ बाल्को क्लब ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

ब्रेकिंग: नक्सलियों का धर्माराम पुलिस कैंप पर हमला, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर से दागे गोले, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के धर्माराम पुलिस कैंप पर रविवार को माओवादियों ने हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने कैंप पर कई BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी भी हुई है। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मामला जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके धर्माराम में स्थित पुलिस कैंप में रविवार की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच माओवादियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी रुक गई है। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग खड़े हुए हैं। फिलहाल इस मामले की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

KORBA: महुआ बीनने जंगल गई थी महिला को भालुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा, हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में  जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला को भालुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा है। सामने से आए भालुओं ने महिला पर हमला कर उसके शरीर से मांस नोच लिया है। मामला बालको वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बालको वन परिक्षेत्र में रहने वाली भुवन कुंवर(40) महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। यहां वह महुआ बिन रही थी। इसी वक्त सामने से दो भालू अचानक आ गए और महिला पर हमला कर दिया। दोनों भालू महिला के शरीर के निचले हिस्से का मांस नोचकर ले गए हैं।

घटना के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर भालू भाग निकले थे। वहीं आस-पास के लोग महिला की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे थे। जिसके बाद पहले महिला को घर लाया गया। बाद में महिला को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना वन विभाग को भी गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला को आर्थिक मदद के रूप में 500 रुपए दिए गए हैं।