Home Blog Page 2573

ब्रेकिंग: BJP नेता के खिलाफ अपराध दर्ज… जाने क्या है मामला…

कोरबा।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ उरगा थाना में अपराध दर्ज हुआ है। उरगा थाना से मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी अधिकारी पर चोट पहुंचाने के मामले में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज हुआ है।

बता दें कि भाजपा नेता गोपाल मोदी का उरगा में नारायण पार्वती के नाम से राइसमिल संचालित है। राइसमिल में लगे धर्मकांटा की सत्यापन न होने की शिकायत पर 25 अप्रैल को नापतौल विभाग के निरीक्षक पीएस डहरिया टीम के साथ जांच के लिए गया था। इस दौरान राइसमिल में उपस्थित आकाश अग्रवाल के समक्ष धर्मकांटा की जांच कर मॉनीटर को जब्त करने की कार्यवाही करते हुए जब्ती पत्रक बनाया गया। जब्ती पत्रक में हस्ताक्षर करने से मना करने के बाद टीप लिखते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान राइसमिल के संचालक वंहा पहुंचे और निरीक्षक पीएस डहरिया से धक्कामुक्की करने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। संचालक और निरीक्षक के बीच धक्का मुक्की के दौरान निरीक्षक का सिर दरवाजे से टकरा गया जिससे उसके सिर में चोटे आई है। घटना की प्रार्थी ने उरगा थाना पहुंचकर राइसमिल संचालक गोपाल मोदी और उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

वर्सन

 

नापतौल विभाग के निरीक्षक पीएस डहरिया की शिकायत पर नारायण पार्वती राइसमिल के संचालक गोपाल मोदी और उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,332 व 186 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

राजेश जांगड़े, थाना प्रभारी उरगा

 

 

देंखे क्या कहा निरीक्षक ने…

 

 

पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी, बारात में जमकर लगाए ठुमके, जानिए पूरा माजरा

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई. बताया जा रहा है कि शादी के चार साल बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं हुई थी. पति की संतान की इच्छा को देखते हुए महिला ने अपने पति को दूसरी शादी के लिए सहमति दे दी. महिला पति की बारात में नाचती गाती गई और खुशी-खुशी सौतन को विदा करा घर ले आई. यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल शादी के चार साल बाद भी दंपति के संतान नहीं थी. पति की संतान की इच्छा को देखते हुए पत्नी ने पति की दूसरी शादी की सहमति दे दी. पत्नी के मायके वालों ने शादी पर एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दी है लेकिन यहां पत्नी ने आगे आ कर पति के बचाव में खड़ी हो गई. पुलिस ने भी महिला की सहमति को देखते हुए पति के ऊपर कार्रवाही करने से इंकार कर दिया. प्यार, त्याग और आपसी सामंजस्य का यह किस्सा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
शादी के चार बाद नहीं हुई कोई संतान
बता दें कि बरेली में फरीदपुर के एक मोहल्ले में एक परिवार ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के एक युवक से की थी. पति -पत्नी दोनों बड़े प्यार से रहते थे लेकिन इसके बावजूद चार साल तक महिला की संतान नहीं हुई. पति परेशान रहने लगा. पति ने संतान प्राप्ति के लिये दूसरी शादी करने की इच्छा व्यक्त की. जब पति ने पत्नी के सामने दूसरी शादी की बात कही तो पत्नी ने शादी के समय दिए गए वचनों को ध्यान में रखते हुए पति की ख़ुशी के लिए दूसरी शादी करने की बात को सहमति दे दी. फिर क्या था इसके बात पति का रिश्ता तय हो गया और पत्नी अपनी सौतन को लाने को खुशी- खुशी तैयार हो गई.
पत्नी की सहमति से पति ने की दूसरी शादी
फिर रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दी. बीते गुरुवार युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया. साथ ही उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बनकर गई. पीलीभीत में बारात पहुंची तो पत्नी को साथ देखकर शादी में आए सभी लोग हैरान रहे गए. फरीदपुर के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई थी. जांच में पता चला कि अपनी पत्नी की सहमति से पति दूसरी शादी कर रहा है. महिला ने पुलिस को कहा कि उससे इस शादी से कोई समस्या नहीं है और वो खुद खुशी से इस शादी में शामिल हुई है. पत्नी की सहमति के चलते कोई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई.

मई 2022 में 5 राशि वालों पर धन के देवता कुबेर रहेंगे मेहरबान, नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग

वृषभ राशि: नौकरी के लिहाज से ये महीना काफी शुभ साबित होने वाला है। आपको आपकी मेहनत का उचिक फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्र जातकों के लिए भी ये महीना अनुकूल साबित होगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। छात्र जातकों के लिए ये समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी।

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये महीना शुभ दिखाई दे रहा है। प्रेम जीवन और करियर लाइफ में सफलता प्राप्त होगी। कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम भी मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि: नौकरी करने वाले जातकों को इस महीने तमाम लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी लाभ की प्राप्ति होगी। कड़ी मेहनत का अनुकूल फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को आर्थिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का उचित फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने कोई कर्ज लिया है तो इस अवधि में आपको उससे मुक्ति मिल सकती है।

कोरोना ब्रेकिंग: बज गई खतरे की घंटी, राजधानी में होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या छह गुना बढ़ी,छत्तीसगढ़ में मॉस्क लगाना अनिवार्य

नई दिल्ली/रायपुर। (Delhi home isolation case increase Six-fold) दिल्‍ली में कोरोना दोबारा तेजी से फैल रहा है। आंकड़े बताते हैं कि 11 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच होम आइसोलेशन (Home Isolation) में कोरोना के मरीजों (Delhi Corona Patients) की संख्‍या 6 गुना से ज्‍यादा बढ़ी है। 11 अप्रैल को यह संख्‍या 447 थी जो 24 अप्रैल को बढ़कर 2,812 हो गई।

इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ। यह 17 से बढ़कर 80 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हालांकि, दिल्ली सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है।

महानगर में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी गई है। सक्रिय केसों की संख्या 11 अप्रैल को 601 थी जो 24 अप्रैल को बढ़कर 3,975 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने की दर (हॉस्पिटलाइजेशन रेट) अब तक कम रही है। यह कुल सक्रिय मामलों के तीन फीसदी से भी नीचे है।

छत्तीसगढ़ में मास्क लगाना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना फिर से अनिवार्य कर दिया है। इस आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों, एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में हर व्यक्ति को मास्क या फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश में दुकानों एवं व्यवसायिक संस्थानों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की भी बात कही गई है।

SP-IG Transfer Breaking : कई जिलों के एसपी सहित आईजी बदले… देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। रायपुर आईजी सहित 6 जिलों के एसपी बदले हैं।

Traffic management के लिए ASI मनोज होंगे सम्मानित… पुलिस महानिरीक्षक ने जारी किया सूची…

कोरबा। यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को ट्रैफिक मैनेजमेंट के सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर में अलग अलग क्षेत्रो में बेस्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मान दिया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा गुप्तवार्ता ने सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची जारी की है।

बता दें कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमो का छात्र छात्राओं को पाठ पढ़ाने वाले सहायक उप निरीक्षक मनोज राठोर को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अवार्ड से नवाजा जाएगा। आपको यह बताना लाजमी होगा कि श्री राठौर यातायात विभाग में पदस्थ रहते कई सराहनीय कार्य किये है। उनके बेहतर मैनेजमेंट की वजह से उन्हें ट्रैफिक थाना में शुरू से ही महत्वपूर्ण जवाबदेही मिलता रहा है। उनके कार्यशैली से प्रभावित होकर विभाग उनका सम्मान कर रही है।

 

देंखे विडियो…

 

IAS Transfer Breaking : कलेक्टर सहित कई IAS अफसरों के हुए तबादले, ओएसडी की भी हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने कई कलेक्टर सहित आईएएस अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। दो कलेक्टर के ट्रांसफर सहित नये जिले के ओएसडी की नियुक्ति की गयी है। 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ मुख्यमंत्री द्वारा घोषित पांच नए जिलों में OSD की नियुक्ति कर दी गई है।

Breaking : दीपांशु काबरा ADG प्रमोट, 16 आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन…आदेश जारी

रायपुर।राज्य सरकार ने IPS अफसरों को प्रमोशन आर्डर जारी किये है। 1997 बैच के IPS दीपांशु काबरा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नत हो गये हैं।

राज्य में अलग-अलग जगहों पर जिम्मेदारी संभाल रहे 16 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन के साथ-साथ डेपुटेशन पर तैनात 4 आईपीएस को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है।

 

Commmunitiy पुलिसिंग के तहत सर्वमंगला चौकी में खुला प्याऊ… राहगीरों को जवानों ने पिलाया पानी…

कोरबा। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल के निर्देश पर ऊर्जानगरी में सामुदायिक पुलिसिंग का असर दिखने लगा है। कप्तान के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना चौकियों में प्याऊ खोला जा रहा है। जिससे राहगीरों को तप्ती गर्मी से राहत मिल सकें। इस कड़ी में रविवार को सर्वमंगला चौकी के समीप प्याऊ का शुभारंभ कर चौकी प्रभारी ने राहगीरों को पानी पिलाया।


बता दें कि अप्रेल का महीना, दोपहर दो बजे का समय. आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है, धरती तप रही है. सूनी सड़क पे चल रहे राहगीर का गला सूखा है. ऐसे में उसको ठंडा पानी मिल जाए तो यह उसके लिए अमृत से कम नहीं है। इस नेक काम की शुरुआत एसपी भोज राम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में शुरू हुआ है। उन्होंने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कहा था कि गर्मी का दिन है तो थाना चौकियों में सार्वजनिक प्याऊ होना चाहिए। जिससे फरियादियों को भी पानी मिल सकें। उन्होंने कहा कि पहले भी लोग पुण्य के लिए पानी पिलाने कुंआ और तालाब बनवाते थे। जिसका जीता जगाता उदाहरण आज भी गाँवो में देखने को मिल जायेगा। तप्ती गर्मी और लोगो के सूखते कंठ को राहत देना किसी संजीवनी से कम नही होता। कप्तान के निर्देश पर अमल करते हुए सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने प्याऊ घर खोलकर राहगीरों को पानी पिलाया। इस दौरान सर्वमंगला चौकी के स्टॉप उपस्थित रहे।

बिग ब्रेकिंग: लॉकडाउन फिर लगेगा ! कोरोना पर आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक (Corona lockdown will be imposed again in India) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi will hold meeting with Chief Ministers) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को स्थिति की समीक्षा करेंगे।

 

बैठक के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रालयों से अधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण महामारी की स्थिति को लेकर प्रजेंटेशन देंगे। वह वैक्सिनेशन की स्थिति और बूस्टर डोज की भी जानकारी देंगे। बता दें कि पिछले दो सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं औऱ इसलिए चौथी लहर का डर सताने लगा है।