Home Blog Page 2572

शादी वाले दिन दूल्हे को चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, दुल्हन के सामने करने लगा ऐसी हरकत

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ जब से देश में रिलीज हुई है, तब से उसके गाने, डांस और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया में तहलका मचाया हुआ है. आज लगभग हर किसी की जुबान पर ‘पुष्पा’ का डायलॉग चढ़ा हुआ है. पुष्पा की खुमारी भी हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रही है. अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स पर तो इंस्टाग्राम में रील्स की बाढ़ आ चुकी है.

दूल्हे ने श्रीवल्ली गाने पर किया जोरदार डांस
इसी बीच स्टेज पर जयमाला के वक्त एक दूल्हे पर ‘पुष्पा’ (Pushpa) फिल्म का बुखार देखने को मिला. दरअसल, जब दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डालने जा रही थी तो दूल्हे ने अपने दोस्तों को स्टेज पर बुलाया. इसके बाद वह सभी मिलकर ‘श्रीवल्ली’ (Srivalli) सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं. जैसे-जैसे दूल्हा अपनी दुल्हनिया के करीब जा रहा था, पीछे उनके दोस्त भी कुछ वैसा ही डांस कर रहे थे. दूल्हे का शानदार अंदाज हर किसी को भा गया. आखिर में, दुल्हन के सामने दूल्हे ने ‘मैं झुकूंगा नहीं’ वाले स्टाइल को भी करके दिखलाया.
दूल्हे का अनोखा अंदाज देखकर दंग रह गए मेहमान
दूल्हे का यह अनोखा अंदाज देखकर दुल्हन के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है. दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग भी जयमाला का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं दुल्हन हंसते हुए दूल्हे की तरफ इशारा करती है. तभी दूल्हा जयमाला के वक्त ‘श्रीवल्ली’ गाने पर डांस करने लगता है. इंस्टाग्राम पर navin_anna__fanpage नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

 

https://www.instagram.com/_u/navin_anna__fanpage/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0d29c0bd-29e1-4a47-aa1f-e0808231ff71&ig_mid=A3D405E1-C54A-4946-B8A5-76927C674B12

 इन राशियों की लड़कियों को इंप्रेस करना नहीं होता आसान, स्वभाव से होती हैं बड़ी नखरेबाज

नई दिल्ली।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों के जातकों के स्वभाव और गुण-दोष भी भिन्न-भिन्न होते हैं। क्योंकि हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होने के कारण उनके ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर पड़ता है। ऐसे में राशियों के आधार पर व्यक्ति की पसंद-नापसंद, व्यवहार, गुण-दोष आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्रभावित करना बहुत मुश्किल होता है और इनकी नखरे भी खूब होते हैं। वहीं ये लड़कियां कब किस बात से चिढ़ जाएं कोई नहीं जान सकता। तो आइए जानिए हैं कौन सी हैं वे राशियां…
मेष राशि
मेष राशि की लड़कियां स्वाभिमानी होने के साथ ही इनका गुस्सा इनकी नाक पर ही बैठा रहता है। इन्हें किसी भी छोटी बात का बड़ी जल्दी बुरा लग जाता है और फिर इन्हें मनाना भी बड़ा मुश्किल होता है। मेष राशि की लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए सामने वाले को बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं ध्यान रखें कि गुस्से में ये अपना आपा खो बैठती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि यह गुस्सैल होने के साथ ही अड़ियल भी होती हैं। इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इसका भी अंदाजा लगाना मुश्किल है। इनके जीवनसाथी को भी इनके खूब नखरे उठाने पड़ते हैं। हालांकि जो लोग मिथुन राशि की लड़कियों को अच्छे से समझते हैं उनके साथ इन लड़कियों का रिश्ता बढ़िया चलता है।
मकर राशि
वैसे तो मकर राशि के सभी जातक बड़े नखरीले होते हैं, विशेषतौर पर इस राशि की लड़कियां। लेकिन इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि मकर राशि की लड़कियां अपना हर रिश्ता बहुत ही सच्चाई से निभाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि की लड़कियों के साथ वही लोग बेहतर निभा पाते हैं जो इनके नखरे झेल पाएं। वैसे मकर राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी के साथ बड़े प्रेम से रहती हैं और अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने का भी खूब प्रयास करती हैं।

मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि की लड़कियां वैसे तो बहुत प्रसन्नचित्त होती हैं। लेकिन इन्हें गुस्सा भी बड़ी जल्दी आता है और फिर ये आसानी से शांत भी नहीं होती। ये लड़कियां जिस इंसान से नाराज होती हैं उससे कई दिनों तक बात नहीं करतीं। मीन राशि की लड़कियां अपनी गलती भी आसानी से नहीं मानती क्योंकि इनका स्वभाव इन्हें दूसरों के सामने झुकने नहीं देता।

BEST Comumunitiy पुलिसिंग के लिए दबंग दरोगा को मिला अवार्ड… गृहमंत्री ने विजय को किया सम्मानित…

कोरबा। बालको टीआई विजय चेलक को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मानित किया है। प्रदेश भर के अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अफसरों यह अवार्ड मिला है।

बता दें कि दबंग दरोगा विजय चेलक सामुदायिक पुलिसिंग के अभिनव अभियान खाकी के रंग संगी संगिनी के संग का के लिए राज्य स्तर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों सम्मानित हुए है। उन्होंने उरगा थाना में पदस्थ रहते सरगबुंदिया में सामुदायिक पुलिसिंग के अभियान की शुरुवात की थी । इसके बाद विजय चेलक ने इस अभियान को एक कदम आगे बढ़ाते हुए कथरीमाल में खाकी के रंग संगी संगीनी के संग कार्यक्रम का वृहत आयोजन कर पुलिस के कार्यो को आम जन तक पहुंचाने और उन्हें अपराध व ठगी से अलर्ट रहने का काम किया था। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के आईजी उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की थी।उरगा पुलिस के इस सामाजिक पहल पर प्रशंसा करते हुए आईजी बिलासपुर रतन लाल डांगी ने कहा कि था कि कोरबा पुलिस के सामुदायिक पुलिस का रंग अब पब्लिक पर दिखने लगा है। उन्होंने कर्यक्रम की सराहना करते हुए कहा था कि उरगा पुलिस के इस तरह के आयोजन से निश्चित ही खाकी की एक अलग छवि बनी है।

ASI मनोज हुए गृहमंत्री के हाथों सम्मानित… ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए मिला अवार्ड…

कोरबा। यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गृह मंत्री ने सम्मानित किया है।  प्रदेश भर में अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है।

बता दें कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमो का छात्र छात्राओं को पाठ पढ़ाने वाले सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अवार्ड से नवाजा गया है । आपको यह बताना लाजमी होगा कि श्री राठौर यातायात विभाग में पदस्थ रहते कई सराहनीय कार्य किये है। उनके बेहतर मैनेजमेंट की वजह से उन्हें ट्रैफिक थाना में शुरू से ही महत्वपूर्ण जवाबदेही मिलता रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ने अपने बेहतर काम से बेस्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट का पुरस्कार अवॉर्ड जीता है। पिछले दिनों यहां सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है।

 

देंखे वीडियो..

 

डांस करते-करते लड़की ने अचानक से युवक की कनपटी पर सटा दी पिस्टल, और फिर…

बिहार । बक्सर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक लड़की पिस्टल के साथ दिख रही है. लड़का उसके साथ सेल्फी ले रहा है. यह पूरा मामला बक्सर के गढ़नी गांव का है. एक शादी समोराह के दौरान यह वीडियो बनाया गया और फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया. जिसके वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है.

दरअसल, बक्सर के गढ़नी गांव में एक शादी कार्यक्रम का आयोजन था. जिसमें लड़के-लड़कियों ने जमकर डांस किया. डांस के दौरान एक लड़की ने डांस करते-करते एक युवक की कनपटी पर पिस्टल सटा दी. तभी लड़के ने उस लड़की के साथ सेल्फी लेते हुए वीडियो बना लिया. इस दौरान दोनों लड़का-लड़की हंसते हुए नजर आए.

यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया. जिस पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. पिस्टल के साथ लड़की का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. इस वीडियो से बक्सर में कानून व्यवस्था पर कानून व्यवस्था पर सवालों के घेरे में आ गई.

ऐसे में जब बक्सर पुलिस कप्तान से वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि यह वीडियो कहां का है, कब इसे बनाया गया और वीडियो में दिख रहे लड़का-लड़की कौन हैं. इसकी जांच की जा रही है. उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

KORBA: अब सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर भी लगेंगे…राहगीरों व आमलोगों को मिलेगा शुद्ध व ठंडा पेयजल…

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज रोटरी क्लब कोरबा को 04 नग वाटर कूलर प्रदान किया, रोटरी क्लब कोरबा द्वारा इन वाटर कूलर्स को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित कर उनका संचालन, संधारण किया जाएगा, इससे राहगीरों, आमलोगों को शुद्ध व ठंडा पेयजल सुगमता से मिलेगा।
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय की उपस्थिति में 04 नग वाटर कूलर्स रोटरी क्लब कोरबा के पदाधिकारियों को प्रदान किया, साथ ही आवश्यकतानुसार और वाटर कूलर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, इन वाटर कूलर्स को रोटरी क्लब कोरबा द्वारा सार्वजनिक स्थानों व ज्यादा आवाजाही वाले स्थलों पर स्थापित किया जाएगा, रोटरी क्लब इन वाटर कूलर्स के संचालन व संधारण का कार्य करेगा, इससे राहगीरों, आमनागरिकों व जरूरतमंदों को शुद्ध व ठंडा पेयजल सुगमता के साथ मिल सकेगा। इस अवसर पर आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.बी.बोडे, निगम के कार्यपालन अभियंता आर.के.माहेश्वरी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पदाधिकारी व सदस्यगण सतनाम सिंह, प्रशांत मुरारका, रीता खेत्रपाल, साहिल खेत्रपाल, नितिन चतुर्वेदी, निगम के सहायक अभियंता राकेश मसीह एवं राहुल मिश्रा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

10 साल के बेटे का शव लेकर पिता ने चलाई 90 किमी तक बाइक! खबर पढ़कर निकलेंगे आंसू

न्यूज डेस्क।आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने तिरुपति के एक सरकारी अस्पताल में एम्बुलेंस के चालक द्वारा ज्यादा पैसे मांगने के बाद अपने 10 वर्षीय बेटे के शव को 90 किमी की दूरी तक मोटरसाइकिल पर ले जाने के लिए मजबूर हुआ. मोटी रकम चुकाने में असमर्थ, उसके पिता बाइक पर ही बेटे का शव लेकर चल पड़े. बाइक चलाकर उसके पिता तिरुपति से लगभग 90 किलोमीटर दूर अन्नामय्या जिले के चितवेल ले गये.

खेतिहर मजदूर था बच्चे का पिता
सोमवार रात आरयूआईए के सरकारी सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान खेतिहर मजदूर के बेटे जेसवा की तबीयत खराब होने से मौत हो गई. अस्पताल में एम्बुलेंस चालक ने शव को ले जाने के लिए 10,000 रुपये मांगे. पैसे की मांग ज्यादा होने के कारण लड़के के पिता राशि का भुगतान करने में असमर्थ थे, उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने शव को घर लाने के लिए दूसरी एम्बुलेंस की व्यवस्था की.

एंबुलेंस ड्राइवर का अमानवीय रवैया
आरोप है कि अस्पताल में पहले एम्बुलेंस ड्राइवर ने दूसरी एम्बुलेंस को शव ले जाने से मना कर दिया और जोर देकर कहा कि शव उसके ही एम्बुलेंस में जाएगा. एंबुलेंस ड्राइवर के अमानवीय रवैये से नाराज युवक ने बच्चे के शव को मोटरसाइकिल पर रख लिया.

लोगों में फैला आक्रोश
इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने दावा किया कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं और अस्पताल एम्बुलेंस के ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी एम्बुलेंस का संचालन बंद कर दिया है और लोगों को लूटने वाले निजी एम्बुलेंस ऑपरेटरों के साथ मिलीभगत की है.

भाजपा नेताओं ने दिया धरना
विपक्षी तेदेपा और भाजपा के नेताओं ने अस्पताल में धरना दिया. उन्होंने घटना की जांच के लिए अस्पताल आए राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) को रोकने की कोशिश की. इस बीच, तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना की निंदा की.

ट्वीट में क्या बोले नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरा दिल निर्दोष छोटे जेसवा के लिए दुखी है, जिसकी तिरुपति के आरयूआईए अस्पताल में मृत्यु हो गई. उसके पिता ने अधिकारियों से एक एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की गुहार लगाई, जो नहीं मिली. मोर्चरी वैन पूरी तरह से उपेक्षित पड़े रहने के कारण निजी एम्बुलेंस प्रोवाइडरों ने बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने के लिए कहा.’ नायडू ने आगे कहा, ‘गरीबी से पीड़ित पिता के पास अपने बच्चे को 90 किलोमीटर तक बाइक पर ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. यह दिल दहला देने वाली त्रासदी आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे की स्थिति को दर्शाती है, जो वाई एस जगन मोहन रेड्डी प्रशासन के तहत चरमरा रही है.’

 रिश्वत लेते धरे गए पुलिस इंस्पेक्टर और कांस्टेबल, CBI ने किया अरेस्ट

दिल्ली।सेंट्रल इन्विटिगेशन ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर की पहचान सज्जन सिंह यादव जबकि कांस्टेबल की पहचान अमित लुच्चा के रूप में हुई है.

CBI के अधिकारियों के मुताबिक, शिकायकर्ता ने बताया कि जालसाजी के एक मुकदमे में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी थी जिसमें पीड़ित का नाम गवाह के तौर पर दर्ज था.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उस केस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव ने पीड़ित से सम्पर्क किया और कहा कि अगर वो साढ़े चार लाख रुपए नहीं देगा तो सप्लीमेट्री चार्जशीट में उसे आरोपी बना दिया जाएगा.

पीड़ित से कहा गया कि 24 अप्रैल को भुवनेश्वर एयरपोर्ट आ जाए, जहां पर कांस्टेबल अमित उससे सम्पर्क करेगा. इस बात की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दे दी. शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए मामले की जानकारी सीबीआई को दे दी. उधर, सूचना मिलने के बाद CBI ने ट्रेप कर एयरपोर्ट से कांस्टेबल को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

कांस्टेबल की गिरफ्तारी के बाद CBI दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सज्जन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. CBI के मुताबिक सज्जन यादव EOW में तैनात था. लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि सज्जन कुमार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट में तैनात था. सीबीआई के अफसरों के मुताबिक, आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में जांच पड़ताल की जाएगी कि क्या आरोपियों ने पहले भी किसी से रिश्वत लिया है?

सेक्स रैकेट चलाने में 6 गिरफ्तार, लड़कियों को दी जाती थी नशीली दवा और इंजेक्शन

दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (UP Mathura) में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की. इसके बाद सूचना पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग लड़की को बचा लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामला 24 अप्रैल को तब सामने आया, जब पुलिस को यहां आईपी एस्टेट थाने में एक 14 वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय जुबिद, 27 वर्षीय रवि, 29 वर्षीय राम खिलावन गुप्ता, 33 वर्षीय सनी, 27 वर्षीय पूजा और 30 वर्षीय बिमलेश के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने भाई को एक मोबाइल नंबर से फोन कर उसे बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली. तकनीकी जानकारी के आधार पर मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को बचा लिया गया. वहीं मौके से जुबिद और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया, ये दोनों लीज पर होटल चला रहे थे.

पुलिस ने बताया कि जुबिद मथुरा का रहने वाला है और रवि हरियाणा के पलवल का निवासी है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने खुलासा किया कि लाजपत नगर निवासी आरोपी पीड़िता को दिल्ली से बहला फुसलाकर यहां लाया था. आरोपी सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने में शामिल था. पता चला कि कल्याणपुरी निवासी सनी और उसकी बहन पूजा भी उस गिरोह का हिस्सा है. इन दोनों ने पैसे लेकर पीड़िता को बेच दिया था.

आरोपी राम खिलावन गुप्ता का मथुरा में होटलों के साथ कुछ नेटवर्क था. गुप्ता 21 अप्रैल को पीड़िता को लेकर आया था. जुबिद उसे होटल ले गया, जहां उसे एक कमरे में रखा गया और उसका यौन शोषण किया गया. पुलिस ने कहा कि जुबिद की पत्नी बिमलेश ने उसे गोलियां और इंजेक्शन भी दिए. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और उसकी काउंसलिंग की गई. सभी आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

खूबसूरत मॉडल ने ठुकराया 6 करोड़ का ऑफर, अरबपति ने रखी थी ये शर्त

ओनलीफैंस (OnlyFans) मॉडल एलिस इरविंग ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. मॉडल ने बताया कि एक मशहूर अरबपति ने उसके साथ कैमरे पर संबंध बनाने के लिए 790,000 डॉलर यानी 6 करोड़ रुपये की पेशकश की थी. जिसे उसने ठुकरा दिया है. कनाडा की 24 वर्षीय मॉडल ने बताया कि उन्हें एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया. इसके तहत उन्हें कानूनी तौर पर अपनी पहचान का खुलासा नहीं करना था.

24 साल की मॉडल को मिला अजीबोगरीब ऑफर
‘द सन’ की खबर के अनुसार, जिस शख्स ने मॉडल को ऐसा करने का ऑफर दिया है, वह एक मशहूर व्यक्ति है. मॉडल ने दावा किया कि ‘वह शख्स उससे मिलने के लिए उतावला था और अकेले में मिलने की कोशिश की थी. वह शख्स उसके साथ संबंध बनाना चाहता था और इसे कैमरे में रिकॉर्ड करना चाहता था. हालांकि, मैंने इस ऑफर को ठुकरा दिया, क्योंकि मुझे ऐसा नहीं करना था.’ मॉडल ने इतने बड़े ऑफर को ठुकराने का कारण भी बताया.

मॉडल ने बताया कि वह पैसे के लिए यह सब नहीं कर सकती. भले ही शख्स ने इतना बड़ा ऑफर दिया था. मॉडल ने बताया कि ऑफर मिलने के बाद उसने सोचा कि इस तरह की सेवाओं पर कीमत लगाने से कलाकार के रूप में उसका मूल्य कम हो जाएगा और भविष्य में उसे काम मिलने में समस्या होगी. इसी डर से उसने इतना बड़ा ऑफर ठुकरा दिया. एलिस इरविंग ने कहा कि सिर्फ पैसे के लिए वह यह काम नहीं कर सकती थी.

ऑफर ठुकराने की बताई वजह
मॉडल ने कहा कि भले ही इस ऑफर में पैसा बहुत था, लेकिन मैंने लंबे समय के बारे में सोचा. मैं अपनी क्षमता जानती हूं और मुझे पता है कि मेरी क्षमता अनंत है, इसलिए मेरे लिए इतना पैसा कुछ भी नहीं है. मॉडल ने यह भी दावा किया कि उसके पास आध्यात्मिक शक्ति मौजूद है. वह जिन चीजों की भविष्यवाणी करती है, वह सच होती हैं. 12 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी.