Home Blog Page 2571

IRS पत्नी ने IASपति पर लगया दहेज प्रताड़ना का आरोप…कहा दफ्तर में घुसकर…

मध्य प्रदेश ।राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसर मोहित बुंदस के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और पत्नी से मारपीट का केस दर्ज किया गया है. IAS बुंदस की पत्नी भी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर हैं. इस मामले में बुंदस की मां और बहनों को भी आरोपी बनाया गया है.

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर निधि सक्सेना के अनुसार, 38 साल के मोहित बुंदास के खिलाफ उनकी पत्नी शोभना मीणा ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई थी. दहेज प्रताड़ना और मारपीट के मामले में आईएएस मोहित बुंदास सहित उनकी मां और दो बहनों को भी आरोपी बनाया गया है.

कोई गिरफ्तारी नहीं हुई अभी

महिला थाना पुलिस ने बताया कि महिला अधिकारी की शिकायत के बाद पहले प्रारंभिक जांच की गई और बाद में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

दफ्तर पहुंचकर गाली-गलौज की

भोपाल में ही पदस्थ आईआरएस शोभना मीणा ने अपने शिकायती आवेदन में कहा है कि मंगलवार को जब वह अपने दफ्तर में थीं, तभी दोपहर उनके पति मोहित बुंदस वहां घुस आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे. इस दौरान वह अभद्रता पर उतर आए और मारपीट करने लगे. साल 2012 में दोनों की शादी हुई थी. उनका एक बेटा भी है. शोभना का आरोप है कि शादी के बाद से सास और दो ननद उनको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं.

कलेक्टर भी रह चुके बुंदस

बुंदस 2011 कैडर के मध्य प्रदेश बैच के आईएएस हैं और वन विभाग में उप सचिव हैं. इससे पहले आईएएस बुंदस छतरपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं, जहां उनकी कार्यशैली के चलते कई विवाद पैदा हुए और तमाम राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हटाने की मांग की थी. बुंदास ने भोपाल में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के रूप में भी काम किया है.

पत्नी की विदाई नहीं की तो नाबालिग साली को लेकर फूर्र हुआ जीजा, ससुर से बोला- अब तुम्हारी छोटी बेटी से शादी करूंगा

न्यूज डेस्क।सारण जिले के उत्तर कदना गांव से शादी की नीयत से एक जीजा द्वारा अपनी ही साली का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने गड़खा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें दरियापुर थाने के अकबरपुर गांव निवासी कृष्णा राम को आरोपित किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि उनके दामाद कृष्णा राम ने कुछ दिनों पहले धमकी दी थी कि अगर उसकी पत्नी सुकांति देवी की विदाई नहीं की गई तो वह उनकी बेटी (14 वर्ष) का शादी अपहरण कर लेगा। इस पर लड़की के पिता ने कहा कि आप सुकांति देवी के साथ अक्सर मारपीट करते हैं तो मैं उसे कैसे विदा कर दूं?

इस बीच उनकी नाबालिग पुत्र शौच करने खेत की तरफ गई, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले जा रहा था। प्राथमिकी में शादी की नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अनुशासनहीनता पर सीएम का एक्शन, आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को किया निलंबित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का दूसरे कार्यकाल का एक महीना पूरा हो चुका है। अपने दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। आए दिन माफिया-अपराधियों व अवैध निर्माण पर बुलडोजर सहित कार्रवाई हो रही है तो वहीं लापरवाह अधिकारियों पर भी एक के बाद एक सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है। ताजा मामला आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह (IPS Alankrita Singh Suspended) से जुड़ा है।
पत्र के जरिये आदेश जारी
सीएम योगी ने अनुशासनहीनता के चलते 2008 बैच की आईपीएस अलंकृता सिंह (IPS Alankrita Singh Suspended) को निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि अलंकृता सिंह ने 19-10-2021 की रात्रि को व्हाट्सएप्प कॉल के जरिये अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ को अवगत कराया था कि वह इस समय लंदन में है और 20-10-2021 को कार्यालय में उपस्थित नहीं थीं। तब से लगातार अनुपस्थित चल रही थीं अलंकृता सिंह अवकाश स्वीकृत कराए बगैर अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित चल रही हैं। इनके द्वारा विदेश जाने की शासकीय स्वीकृति प्राप्त किए बिना विदेश यात्रा पर प्रस्थान किया गया।
निलंबन की कार्रवाई
पत्र में बताया गया कि उक्त कृत्य उनके कर्तव्य के प्रति उपेक्षात्मक कार्य करने, राजकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता को परिलक्षित करता है जिसके लिए वह दोषी हैं। बतादें, इसी के चलते उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही यह भी आदेश हुआ कि निलंबन अवधि में आईपीएस अलंकृता सिंह मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगी।

अपमानित महिला से डरना चाहिए’, FB पर पोस्ट लिखकर BJP नेत्री ने किया सुसाइड

यूपी । बांदा में आज रिटायर्ड आईपीएस की बहू और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी कर ली. घटना के पीछे की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद और आपसी मनमुटाव को बताया जा रहा है. घटना के बाद से पति फरार है. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और पुलिस छानबीन में जुट गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौत से 20 घंटे पहले ही भाजपा नेत्री ने फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए इशारों-इशारों में अपने दिमाग में चल रही चीजें बयान कर दी थीं, जिसे पढ़कर अब लोग हैरानी जता रहे हैं.

बता दें कि भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर बांदा के जसपुरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं और पूर्व आईपीएस राजबहादुर सिंह की बहू हैं, जिनके आवास पर दोनों बेटे-बहू रहते थे. अक्सर सोशल मीडिया में खूब सक्रिय रहने वाली श्वेता ने अपनी मौत की भविष्यवाणी पहले ही फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए कर दी थी.

श्वेता सिंह गौर अपने पति दीपक सिंह गौर के साथ अपने ससुर के बनवाए मकान में रहती थीं. दोनों ही पति-पत्नी भाजपा से जुड़े हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों में कई महीनों से मनमुटाव चल रहा था, बीती रात भी आपस में कुछ कहासुनी हुई, जिससे आहत होकर श्वेता सिंह ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या से पहले श्वेता ने कल फेसबुक पर एक पोस्ट में भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘घायल नागिन और शेरनी, अपमानित महिला से डरना चाहिए.’ वहीं घटना के बाद से पति मौके से फरार है. फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही उनके फ़ोन को भी पुलिस ने अपने क़ब्ज़े में ले लिया है.

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि पति-पत्नी के बीच काफी दिन से आपसी विवाद चल रहा था, जिस कारण उन्होंने पंखे से लटककर सुसाइड किया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

VIDEO ‘अंकल जी’ ने ट्रैफिक पुलिस संग लगाए ठुमके, लड़कियों ने रिकॉर्ड किया वीडियो

न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक अंजान शख्‍स ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं. दोनों लोग अमिताभ बच्‍चन और परवीन बॉबी के फेमस बॉलीवुड ट्रैक ‘जानू मेरी जान…’ पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिस पर लोग काफी फनी रिएक्‍शन दे रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है अंजान शख्‍स ‘शान’ फिल्‍म के गाने पर डांस कर रहा है. इसके बाद अंजान शख्‍स के साथ डांस करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी उनका साथ निभाते हैं. इस दौरान सड़क पर मौजूद अन्‍य लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई देते हैं.

 

इस वीडियो के कैप्‍शन में IPS दीपांशु काबरा ने लिखा- ऐसे पल #PublicPoliceFriendship के खूबसूरत उदाहरण हैं! वीडियो को यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अंकल जी ने शानदार ठुमके लगाए हैं. वहीं एक शख्‍स ने लिखा है कि क्‍या गदर डांस है.
कुछ लोगों ने दावा किया है कि ये वीडियो इंदौर का है. इसे रंजीत सिंह नाम के ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. रंजीत सिंह के पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं. जहां वह डांस कर ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए‍ दिखे हैं. उनको डांसिंग कॉप ऑफ इंडिया (Dancing Cop Of india) भी कहा जाता है.

KORBA: अपराध जगत से जुड़े लोगों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने एसपी की पहल…शांति पूर्वक जीवन यापन कर रहे बदमाशो को किया जाएगा माफ…

कोरबा।महात्मा गांधी ने कहा है *”अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं”* भारत देश का न्याय व्यवस्था इसी मूल मंत्र पर आधारित है । भारतीय कानून व न्याय व्यवस्था के अनुसार नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु अपराध जगत से जुड़े हुए अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जाता है, किंतु दूसरा पहलू यह भी है कि जो अपराधी अपराध जगत को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन यापन करना चाहता है उसे एक सामान्य नागरिक की भांति जीवन यापन करने हेतु सुविधा उपलब्ध कराना भी सरकार का दायित्व है ।

एसपी भोजराम पटेल इसी मूलमंत्र को आधार मानकर पुलिसिंग कर रहे हैं । भोजराम पटेल हमेशा नए-नए तरीकों से आम जनता को राहत पहुंचाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु जाने जाते हैं । भोजराम पटेल द्वारा अब जिले के ऐसे गुंडा एवं निगरानी बदमाश जो कि अपराध जगत से नाता तोड़कर समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं,उन बदमाशों के विरुद्ध पुलिसिया कार्यवाही बंद कर उन्हें माफी देकर मुख्यधारा में शामिल होने का एक अवसर देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है ।
छत्तीसगढ़ पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्र 855 में प्रावधान है कि जो अपराधी लगातार अपराधिक गतिविधि में संलिप्त हो ,जिसके अपराधिक गतिविधि में सुधार न हो रहा हो उन अपराधियों को गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाश की श्रेणी में सूचीबद्ध कर उनकी निगरानी की जाएगी । पैरा 857 के अनुसार जब बदमाश के चरित्र में सुधार परिलक्षित हो उसका नाम सूची से पृथक कर दिया जाएगा ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने इस प्रस्ताव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि उन्होंने अपने सेवाकाल में देखा है कि बहुत से बदमाश जो अपने जीवन के शुरुआती दौर में अपराध जगत में सक्रिय थे,उनके अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा उन्हें निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाश की सूची में शामिल किया गया था , किंतु बढ़ती उम्र व कानून द्वारा दंडित किए जाने के पश्चात वर्तमान में समाज में मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन यापन कर रहे हैं , किंतु अभी भी उनका नाम गुंडा एवं निगरानी सूची में शामिल है । अब ऐसे बदमाशों को माफी देने का योजना बनाया गया है ।
इस योजना के अंतर्गत ऐसे बदमाश जिनके विरुद्ध विगत 5 वर्षों में कोई शिकायत नहीं रही है,जो समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर शांति पूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं उन बदमाशों को माफी सूची में लाया जाएगा ।योजना के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है , जो बदमाश विगत 5 वर्षों से समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन बदमाशों को एक निर्धारित प्रोफार्मा में इस कमेटी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा , प्रस्तुत आवेदन का कमेटी द्वारा परीक्षण किया जाएगा, परीक्षण पर मामला माफी योग्य पाए जाने पर उस बदमाश को माफी बदमाश की सूची में शामिल करने हेतु कमेटी द्वारा अनुशंसा सहित प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत किया जाएगा । कमेटी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार पुलिस अधीक्षक माफी योग्य पाए गए बदमाशों का नाम माफी सूची में लाने का आदेश जारी करेंगे ।

KORBA: 38 करोड़ भुगतान लटका… ठेकेदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी…

कोरबा। नगर निगम के ठेकेदारों का लगभग 38 करोड़ का भुगतान लंबित है। निर्माण कार्य होने के बाद भी भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने निगम के अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है।


बता दें कि नगर निगम भले ही शहर की सूरत संवारने में लगा हो पर असली हकीकत कुछ और बयां कर रहा है। निगम में काम कर फंसे ठेकेदारों की स्थिति सांप और छछूंदर के जैसी है।कंट्रेक्टरों का भुगतान न होने से उनकी आर्थिक स्थित दयनीय हो चुकी है। लंबित भुगतान के लिए लगातार मिल रही तारीख पे तारीख से ठेकेदारों में जमकर आक्रोश ब्याप्त है। कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज लंबित भुगतान के लिए निगम अकॉउंट अफसर को घेराव करने पंहुंचे लोगो को जल्द भुगतान का आश्वाशन दिया है।
इस संबंध में कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के असलम खान का कहना है कि अगर नगर निगम में भुगतान की व्यवस्था नही सुधरी तो चर्चा की जगह उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा ।

KORBA: करतला सीईओ का प्रभार खुटेल को… कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

 

कोरबा। करतला जनपद पंचायत के सीईओ एमएस नागेश के चिकित्सा अवकाश जाने के बाद उनके स्थान पर एच एन खुटेल को कलेक्टर ने प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि जनपद पंचायत करतला मुख्यकार्यपालन अधिकारी एमएस नागेश चिकित्सा अवकाश पर है । इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रो के कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा अवकाश तक एच एन खुटले को सीईओ बनाया गया है। जिससे जनपद और ग्राम पंचायतों का सुचारू रूप से चल सके।

कार में हेलमेट नहीं पहनने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा Rs 500 का चालान! जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज डेस्क।एक मारुति ऑल्टो (Maruti Alti) कार मालिक को कथित तौर पर ठीक से हेलमेट (Not Wearing Helmet) नहीं पहनने के लिए केरल ट्रैफिक पुलिस (Kerala Traffic Police) से 500 रुपये का चालान मिला है. यह चौंकाने वाली घटना केरल यातायात पुलिस द्वारा एक स्पष्ट नासमझी है, लेकिन कार मालिक अजीत ए (Ajith A) को अब त्रुटि को ठीक करने के लिए अधिकारियों से संपर्क करना होगा.

ट्रैफिक पुलिस ने काटा 500 रुपए का चालान
अजित को ‘ड्राइविंग या कारण या मोटरसाइकिल को एक सुरक्षात्मक हेडगियर पहनकर चलाने की अनुमति देता है जो पहनने वाले के सिर पर सुरक्षित रूप से नहीं बांधा जाता है’ के लिए चालान प्राप्त हुआ है. 7 दिसंबर, 2021 को जारी किए गए चालान में दो लोगों को बाइक चलाते हुए बताया गया है, जिसके पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है. साथ ही चालान यह भी बताता है कि वाहन वर्ग ‘मोटर कार’ है और पंजीकरण संख्या अजित की कार का है.

इस मामले पुलिस का आया बयान
ऐसा लग रहा है कि इस मामले में मोटरबाइक के रजिस्ट्रेशन में कुछ गड़बड़ी हुई है, जैसा कि चालान के साथ अटैच इमेज में दिखाई दे रहा है. कथित तौर पर मोटरबाइक के आखिरी दो अंकों को छोड़कर बाकी सभी मिलता-जुलता है. आखिरी दो डिजिट 77 के बजाय 11 है. हालांकि, अजित ने मीडिया ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को हल करने के लिए मोटर वाहन विभाग को शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि यह एक लिपिक या टंकण त्रुटि का परिणाम हो सकता है, जब रजिस्ट्रेशन नंबर सिस्टम में दर्ज किया जा रहा था.

पति था गरीब, पत्नी ने सपने पूरे करने के लिए उठाया खूबसूरती का फायदा; किया घिनौना काम

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले में हनी ट्रैप (Honey Trap) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला, एक मार्बल व्यापारी को आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी. वह अब तक व्यापारी से 23 लाख रुपये तक वसूल चुकी थी. मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो महिला समेत 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए.

परिजनों ने व्यापारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज

नागौर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  22 अप्रैल को मकराना के बुल्डको की ढाणी निवासी मार्बल व्यापारी बिना बताए घर से निकल गया. 23 अप्रैल को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. व्यापारी के मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. दरअसल, व्यापारी आत्महत्या करने जा रहा था.

व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो

पीड़ित मार्बल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि गुणावती निवासी रेखा कंवर और शैतान सिंह ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है और उसे वायरल करने की धमकी देकर 23 लाख रुपये हड़प लिए हैं. दरअसल, रेखा पति विक्रम सिंह के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे. उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. रेखा लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी. वहीं, मार्बल कंपनी में पत्थर काटने का काम करने वाला पति उसकी ख्वाहिशें पूरी नहीं कर पा रहा था.

23 लाख रुपये वसूले

इसके बाद रेखा ने खूबसूरती को हथियार बनाकर पैसा कमाने की योजना बनाई. तीन साल पहले वो मार्बल कारोबारी के संपर्क में आई. उसने धीरे-धीरे व्यापारी को खूबसूरती की जाल में फंसा लिया. इस साजिश में रेखा के दोस्त शैतान सिंह ने साथ दिया. रेखा ने मार्बल व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो शूट करा लिया और शैतान सिंह के जरिए ब्लैकमेल करने लगी. कारोबारी ने पहले उसे 23 लाख रुपये दे दिए. इसके बावजूद रेखा का लालच बढ़ता गया. इसके बाद उसने फिर 50 लाख की डिमांड की.

पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

अब व्यापारी परेशान हो गया और उसने सुसाइड करने का रास्ता चुन लिया. इससे पहले उसने अपनी बहन को सारी बात बताई, जिसके बाद दोनों भाई-बहन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए महिला और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी रेखा, उसके दोस्त शैतान सिंह और पति विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.