Tuesday, May 19, 2026
Home Breaking KORBA: बंद पड़े राखड़ डेम में फिर शुरू डंपिंग, ग्रामीणों में बढ़ी...

KORBA: बंद पड़े राखड़ डेम में फिर शुरू डंपिंग, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

38

The Duniyadari: कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम लोतलोता में एक बार फिर राखड़ (फ्लाई ऐश) डंप किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व सरपंच केशर प्रसाद भारिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (कोरबा-पश्चिम) पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, लोतलोता स्थित राखड़ डेम को करीब चार-पांच साल पहले उसकी क्षमता पूरी हो जाने के कारण बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद अब झाबू क्षेत्र के डेम से राखड़ लाकर दोबारा उसी स्थान और आसपास की खाली जमीनों में डंप किया जा रहा है।

इस स्थिति से गांव में कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि उड़ती राखड़ की वजह से सामाजिक कार्यक्रमों, खासकर शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी परेशानी हो रही है और भोजन तक प्रभावित हो रहा है। साथ ही आने वाले मानसून में राखड़ बहकर खेतों तक पहुंचने का खतरा भी जताया जा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने।