Home Blog Page 2586

पहले थानेदार हैं हनुमान, TI भी salute कर घुसते हैं थाने में

विदिशा. पहले थाने नहीं थे, पुलिस नहीं थी, लेकिन पुलिस अधिकारी यानी थानेदार का क्या काम होता है, कैसे किया जाता है, कैसे बल और बुद्धि का प्रयोग कहां किया जाना है, यह सब सिखाया हनुमान जी ने ही। यही कारण है कि अधिकांश थानों में हनुमान जी का मंदिर होता जरूर है। टीआइ सहित तमाम पुलिसकर्मी थाने में अपनी उपिस्थत दर्ज कराने से पहले गाड़ी से उतरते ही पहले हनुमान जी की शरण में पहुंचते हैं, वहां सैल्यूट करते हैं और फिर बल-बुद्धि और विवेक से काम करने की प्रार्थना करके ही काम शुरू करते हैं। कोतवाली टीआइ आशुुतोष सिंह कहते हैं कि हनुमान शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं और पुलिस का काम उनकी शक्ति के बिना संभव नहीं। इसलिए सबसे पहले उनसे ही प्रार्थना करके काम शुरू करते हैं। यही कारण है कि अधिकांश थानों में हनुमान जी का मंदिर मिलता है।

पुलिसिंग क्या है ये हनुमान जी ने ही सिखाया: पाटिल
रिटायर्ड डीएसपी अजीत पाटिल कहते हैं कि हनुमान जी के बिना पुलिसिंग हो ही नहीं सकती। वे शक्ति ही नहीं, बल और बुद्धि के प्रतीक भी हैं। पुलिस को इन सबकी बहुत जरूरत होती है। केवल शक्ति से ही नहीं बल्कि अपराधी को पकड़ने के लिए बुद्धि और विवेक की भी आवश्यकता होती है। पाटिल कहते हैं कि रामायण में हनुमान जी द्वारा सीता की खोज, सुरसा को झांसा देकर उसके मुंह से निकल आने, लंका में प्रवेश के लिए सूक्ष्म रूप धारण करने, विभीषण से मिलते समय भी वेष बदलने, राक्षसों को सजा देने और अपने कर्त्तव्य के प्रति सजग रहने का हर उदाहरण है। यह पुलिस को हर िस्थति से निपटने की सीख ही देता है। इसलिए थाने में हनुमान जी की प्रतिमा, मंदिर अधिकांश स्थानों पर होता है। पुलिस भी वही काम करती है जो हनुमान जी ने रामायण में किया है। अच्छे पुलिस अधिकारी भी हनुमान जी की कार्यशैली से ही पुलिसिंग सीखते हैं।

‘आप’ सरकार ने दी ‘खुशखबरी’, 1 जुलाई से हर घर में 300 यूनिट बिजली फ्री

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आने के एक साल पूरे होने पर अपने बिजली के वादे को लेकर बड़ी घोषणा की है. पंजाब सरकार की ओर से शनिवार को घोषणा आई है कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. ये नया नियम यहां 1 जुलाई, 2022 से लागू होगा.
बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले पहले ही आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने मीडिया के सामने कहा था कि पंजाब में लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो गया है. वहीं, पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को जल्द ही एक ‘खुशखबरी’ देने वाली है. उन्होंने एक ट्वीट कर बताया था कि इस विषय में उनकी पार्टी के नेता और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से चर्चा हुई थी.

हालांकि, ये चर्चा का विषय है कि फ्री बिजली की सप्लाई जुलाई से शुरू होगी, जबकि मई-जून में मुख्यतया धान रोपने का वक्त होता है. इस वक्त में किसानों को बिजली की नियमति सप्लाई की जरूरत होती है. पंजाब में पावरप्लांट्स में कोयले की कमी और रोपाई के सीज़न के बाद लागू हो रहे इस नियम से देखना होगा कि क्या असर होता है. ऐसा माना जा रहा था कि सरकार अपनी घोषणा की टाइमिंग पर फिर से विचार कर सकती है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी की केजरीवाल-नीत दिल्ली की सरकार भी दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री देती है. केजरीवाल ने पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान बिजली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था.

खैरागढ़ उपचुनाव: 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकलीं यशोदा वर्मा, कांग्रेस में जीत का जश्न, चल गया जिले का दांव

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकल गई हैं। इससे पहले 10वें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद साथ ही कांग्रेस में जीत का जश्न शुरू हो गया है। खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी ढोल बजाकर डांस कर रहे हैं।

वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने 10वें राउंड में 12 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली थी। दूसरी ओर JCCJ उम्मीदवार नरेंद्र सोनी, निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू से भी पीछे चल रहे हैं। नरेंद्र सोनी के साथ ही अन्य कई निर्दलीय उम्मीदवारों का अपनी जमानत तक बचाना मुश्किल होगा।

हर चरण में इस तरह बढ़ता गया कांग्रेस का वोट

प्रत्याशी का नाम कोमल जंघेल(BJP) नरेंद्र सोनी( JCCJ) यशोदा वर्मा(कांग्रेस) चरण साहू(निर्दलीय)
पहला राउंड 2595 48 3898 77
दूसरा राउंड 2932 49 4204 102
तीसरा राउंड 3194 43 4436 84
चौथा राउंड 2955 57 3998 90
पांचवां राउंड 2755 86 4622 131
छठवां राउंड 2537 36 4696 104
सातवां राउंड 3191 43 4196 253
आठवां राउंड 3307 49 3450 58
नौवां राउंड 4304 61 4310 96

CG Weather: आज फिर बदलेगा मौसम,रायगढ़, जांजगीर और गरियाबंद में बारिश का अनुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को रायगढ़, जांजगीर और गरियाबंद से लगे इलाकों में बारिश का अनुमान बताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग के कुछ जिलों के आसपास बारिश हो सकती है। शनिवार को बादलों का एक ऐसा सिस्टम तैयार हो रहा है। जिसकी वजह से इन हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्र ने बताया कि एक द्रोणिका कर्नाटक के पश्चिमी हिस्से में फैल रही है। इसकी वजह से प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देश के साउथ के राज्यों से हवा का एरिया बना हुआ है। इस वजह से 16 अप्रैल को कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं।

इससे प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य इलाके में रायगढ़ जांजगीर गरियाबंद जैसे इलाके पड़ते हैं, इन जिलों के आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में 17 से 19 तक बारिश के आसार

मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक 17 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश के सबसे ज्यादा आसार गरियाबंद इलाके में है।

41.0 डिग्री के आसपास बना रहेगा राजधानी में तापमान

प्रदेश की राजधानी रायपुर को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर में आसमान साफ रहेगा और यहां अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह भर में रायपुर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सीजी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गढ़चिरौली में मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। माओवादियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या की है।

जिन दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या की है, उसमें एक आत्मसमर्पित नक्सली भी था। शवों के पास पुलिस ने नक्सल पर्चा भी बरामद किया है। गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली के एटापल्ली डिवीजन के हेडरी के गट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को हत्या की है। मृत युवकों की पहचान अशोक नरोटे (28 वर्ष) मंगेश हिचामी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों के पास पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों ने जिन्हें मारा है, उनमें एक सरेंडर नक्सली भी था।

दो ​दिन पहले किया था अपहरण

माओवादियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार-गुरुवार की रात गट्टा गांव से अपहरण किया गया था। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या की है। घटना से राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत है।

मुठभेड़ में मारे गए थे 26 नक्सली

बता दें कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बार्डर पर 13 नवंबर 2021 को सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली के मर्दीनटोला में ऑपरेशन चलाकार 26 नक्सलियों को ढेर किया था।

इस मुठभेड़ में नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व के लीडरों की मौत हुई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के आठ इनामी नक्सली भी शामिल थे। इस मुठभेड़ के 5 महीने बाद नक्सलियों ने 2 ग्रामीण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

महुआ बीनने गईं नानी व नाती की मधुमक्खियों के हमले से मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के पिथौरा के ग्राम गिरना जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग महिला व उसके नाती की मधुमक्खी के  हमले से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जंगल के अंदर एक पेड़ में बड़ा से मधुमक्खी का छाता था, जिस समय छत्ता के नीचे दोनों महुआ बीन रहे थे। वहीं अन्य लोेग भी जंगल में थे। उसी समय एक बाज ने मधुमक्खी के छत्ते पर चोंच मार दी। इससे मधुमक्खियां छाता छोड़कर दोनों के ऊपर टूट पड़ीं।

मिली जानकारी के अनुसार मूलत: ओडिशा के ग्राम अमोदी निवासी जहुरमती बाई पति सुधीर सिंह (70)बुंदेली के समीप ग्राम छिंदौली निवासी अपने नाती साहिल पिता समेलाल (5) के साथ गिरना के जंगल में सुबह सुबह महुआ बीनने गई थी। एक पेड़ में मधुमक्खी का बड़ा छत्ता था जिसे एक बाज ने चोंच मार दिया, जिसके बाद मधुमक्खियां भडक उठी और महिला और उसकी नाती पर हमला कर दिया। जहुरमती को गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहांं इलाज से पहले ही उसकी भी मौत हो गई।

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शरीर के अनेक हिस्सों में माधुमक्खी के जहरीले कांटे घुसे थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतका जहुरमती विगत छह माह से वह अपने पुत्र समेलाल के यहां गिरना में रह रही थी। साहिल भी मूलत: छिंदोली का निवासी है। वह जहुरमती की बेटी का पुत्र था। वह विगत माह भर से गिरना में अपनी नानी के साथ रहता था।

सीजी ब्रेकिंग: खैरागढ़ उपचुनाव की मतगणना जारी, तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार BJP से 3704 वोटों से आगे

रायपुर/राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 3704 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल हैं।

21 चरणों में होगी मतगणना

मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे पहले दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं।

पहले पोस्टल बैलेट की गिनती

राजनांदगांव शहर स्थित बीज एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है, इसके बाद EVM से पड़े वोटों को गिना जा रहा है। यहीं पर वोटों की गिनती के बाद निर्वाचन आयोग नए विधायक के नाम की घोषणा करेगा।

मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है। बताया जा रहा है, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब 200 जवानों को तैनात किया जा रहा है। बता दें कि खैरागढ़ रियासत के देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

इन राशियों के बच्चों में होता है जीतने का जुनून, हमेशा रहते नंबर वन

न्यूज डेस्क।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि के लोगों में कुछ ना कुछ खास होता है. कुछ राशियों के जातक बेहद ईमानदार होते हैं तो कुछ बहुत अधिक बुद्धिमान. कोई गायन-वादन में रूचि रखता है तो कोई खेल में आगे रहता है. वहीं कुछ राशियों से संबंधित बच्चों में ग्रहीय गुणों के कारण जीतने का जुनून होता है. साथ ही ये खेल से लेकर पढ़ाई तक में अव्वल आते हैं. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

मेष (Aries)
इस राशि से संबंधित बच्चे काफी तेज के होते हैं. इस राशि के बच्चे अपनी अलग पहचान बनाने का सपना रखते हैं. इसके लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. साथ ही ये निडर और साहसी भी होते हैं. किसी भी चीज में जीतने के लिए ये जीतोड़ मेहनत करते हैं.

वृषभ (Taurus)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि से संबंधित बच्चों के हौसले बुलंद रहते हैं. ये जिस काम को करने का निश्चय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. ये हर काम में शीर्ष स्थान पर आना पसंद करते हैं. साथ ही इनके अंदर कम्पटीशन की भावना भी जबरदस्त होती है. इसके अलावा ये जल्द किसी से हार नहीं मानते हैं.

तुला (Libra)
तुला राशि से संबंधित बच्चे बेहद तेज दिमाग के होते हैं. साथ ही इनके अंदर समझदारी भी जबरदस्त होती है. ये हर काम में जीतोड़ मेहनत करते हैं. इसके अलावा ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता प्राप्त कर लेते हैं. इतना ही नहीं, इस राशि के बच्चे प्रतिस्पर्धी गुणों से परिपूर्ण होते हैं और सफलता प्राप्ति के लिए दिन-रात एक कर देते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के बच्चे बेहद बुद्धिमान होते हैं. ये तन और मन दोनों से मजबूत होते हैं. इस राशि के बच्चों के लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता है. साथ ही ये जल्द हार नहीं मानते हैं. इसके अलावा ये हार काम में अव्वल आने के लिए कठिन मेहनत करते हैं.

SBI Recruitment 2022: एसबीआई में नौकरी का मौका, एससीओ के पदों पर भर्ती लिए करें ऐसे आवेदन

नई दिल्ली। (SBI Recruitment 2022) देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में विभिन्न विषयों में आठ विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती नियमित और अनुबंध के आधार पर हो रही है। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2022
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2022

भर्ती में आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगी।

भर्ती आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
जनरल/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए : 750/-
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए : कोई शुल्क नहीं

भर्ती पदों का विवरण

पद : वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री)
रिक्ति की संख्या : 02
पद : एडवाइजर (फ्रॉड रिस्क)
रिक्ति की संख्या : 04
पद : मैनेजर (परफोर्मेंस प्लानिंग एंड रिव्यू)
रिक्ति की संख्या : 02

शैक्षणिक योग्यता मानदंड

वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री) के पद के लिए उम्मीदवार के पास Statistics/Mathematical Statistics/Mathematical Economics/ Economics/ Econometrics/ Statistics & Informatics/Applied Statistics & Informatics में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या 60% अंकों के साथ फाइनेंस स्पेशलिटी के साथ एमबीए / पीजीडीएम होना चाहिए। साथ ही तीन साल का कार्य अनुभव।

वहीं, सलाहकार (फ्रॉड रिस्क) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए और एक सेवानिवृत्त आईपीएस या राज्य पुलिस / सीबीआई / खुफिया ब्यूरो / सीईआईबी अधिकारी के तौर पर पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

जबकि मैनेजर (परफोर्मेंस प्लानिंग एंड रिव्यू) पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Com./B.E./B.Tech और PG in Management/MBA की डिग्री के साथ चार साल का अनुभव होना चाहिए।

सीजी बिग ब्रेकिंग: परसा कोल ब्लॉक एक्सटेंशन का विरोध, ग्रामीणों ने कैंप में लगाई आग,बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के परसा कोल ब्लॉक एक्सटेंशन का विरोध कर रहे ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने खदान के निर्माण कार्य को बंद कराते हुए कार्यस्थल पर लगे जनरेटर व अस्थाई पोस्ट को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की घटना के बाद खदान का समर्थन करने वाले भी वहां आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर डिप्टी कलेक्टर‌ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

खदान खोलने की अनुमति देने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

बता दें कि यह कोल ब्लॉक राजस्थान पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को आवंटित है। खदान अडानी इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित किया जा रहा है। राजस्थान में विद्युत संकट को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने खदान के एक्सटेंशन की मंजूरी दी है। परसा कोल ब्लॉक के एक्सटेंशन का विरोध फतेहपुर, हरिहरपुर व घाटबर्रा गांव के ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

आंदोलनकारियों द्वारा 2 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ग्राम हरिहरपुर में शुरू किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा खदान खोलने की अनुमति देने के संबंध में जानकारी मिलने पर ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद ग्रामीणों की भीड़ ग्राम साल्ही स्थित खदान के पास पहुंची। कार्यस्थल में लगे कंपनी के जनरेटर व मजदूरों के अस्थाई टीन शेड से बने निवास को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद

आगजनी से अडानी कंपनी को कितने का नुकसान हुआ है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल ग्राम साल्ही में काफी संख्या में पुलिस बल अभी मौके पर मौजूद है। घटना की सूचना पर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया, उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे सहित पुलिस बल मौके पहुंचे हैं।