Home Blog Page 2585

भुलक्कड़ लड़की ने स्कूटी के साथ किया कुछ ऐसा, लोग बोले- ‘वाह दीदी वाह’

न्यूज डेस्क।आपने सोशल मीडिया पर कई सारे फनी वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की अपनी भूलने वाली आदत में कुछ ऐसा काम कर जाती है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी. अपने भूलने की आदत की वजह से लड़की अपनी स्कूटी के साथ जो करती है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे लेते हुए कह दिया, ‘वाह दीदी वाह.’

भुलक्कड़ लड़की का हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो मात्र कुछ सेकेंड का है. इस वीडियो में लड़की के कारनामे देखकर आप भी कह उठेंगे कि ये कितनी भुलक्कड़ लड़की है. वीडियो देखकर आप अपना पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे. वीडियो देखकर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में आप लड़की को रोड के किनारे अपनी स्कूटी को पार्क करते देख सकते हैं. आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी चलाकर आती है और किसी शोरूम के बाहर रुककर अपनी स्कूटी पार्क करने लगती है.

वीडियो में देख सकते हैं कि स्कूटी पार्क करने के दौरान लड़की स्टैंड लगाती तो है लेकिन उसे सही से लगा नहीं पाती है. आप देख सकते हैं कि बस स्टैंड पर लात मारकर वह स्कूटी खड़ी करने लगती है. ऐसा करके जैसे ही वह आगे बढ़ती है, उसकी स्कूटी नीचे गिर जाती है. हालांकि लड़की काफी फुर्ती दिखाते हुए स्कूटी उठा लेती है. वीडियो में सबसे फनी चीज यहीं होती है. लड़की स्कूटी जैसे ही उठाती है, आपको पता चल जाता है कि वह स्कूटी की चाभी निकालना भूल गई थी.

https://www.instagram.com/p/CcUg6aZKOB5/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होगी कि लड़की चाभी निकालना तो भूल ही गई थी, बल्कि स्कूटी अभी भी स्टार्ट थी. जैसे ही लड़की स्कूटी उठाकर खुद को संभालने की कोशिश करती है, वैसे ही स्कूटी पास खड़ी बाइक में जाकर टकराती है. भुलक्कड़ लड़की की ऐसी हरकत देखकर हर किसी की हंसी छूट जाएगी. वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है.

शोभा यात्रा के दौरान गोली चलाने वाला गिरफ्तार… हथियार भी बरामद, यूपी के कई शहरों में अलर्ट…

नई दिल्ली। Jahangirpuri Violence: हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली ही नहीं, हरिद्वार और यूपी के बरेली में भी सद्भाव बिगाड़ने वाली हरकतें सामने आई हैं। दिल्ली में शोभा यात्रा के दौरान जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गोली चलाने वाला शख्स भी शामिल है।

आरोपी से हथियार भी बरामद कर लिया गया है। वहीं एफआईआर में अंसार नामक शख्स का नाम आ रहा है। कहा जा रहा है कि अंसार और उसके 4-5 साथियों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस की और यहीं से हिंसा की शुरुआत हुई।

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग डंडे और तलवारें लेकर दिखाई दे रहे हैं। एक पुलिसकर्मी के अलावा एक नागरिक भी घायल हुआ है। इस बीच, दिल्ली में हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है।

खासकर एनसीआर में चप्पे-चप्पे पर पूरी मुस्तैदी बरतने के कड़े निर्देश हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को विभिन्न आयोजनों के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील इलाका, बांग्लादेशी भी रहते हैं

उत्तर पश्चिमी जिले का जहांगीरपुरी इलाका बेहद सघन और मिश्रित आबादी वाला है। यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं, जो निम्न व निम्न मध्य वर्ग से आते हैं। बीच-बीच में झुग्गी बस्तियां भी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा के दौरान सी-ब्लॉक में जहां बलवा हुआ, वहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं।

इलाका पहले से ही संवदेनशील है। उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र और बादली विधान सभा का जहांगीरपुरी इलाका डीडीए ने विकसित किया है। इलाके को ब्लॉक के हिसाब से बांटा गया है। इसका विस्तार जहांगीरपुरी ए ब्लॉक से जे ब्लॉक तक है।

येलो लाइन के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से जगजीवनराम हॉस्पिटल की तरफ जाने वाली सड़क यहां पहुंचने का मुख्य मार्ग है। बीच-बीच में ब्लॉक को जोड़ने वाली उप-सड़कें हैं। यह एक से जे ब्लॉक को अलग-अलग हिस्सों बांटती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सी-ब्लॉक और एच-टू झुग्गी में बांग्लादेशी आबादी सबसे अधिक है।

छत्तीसगढ़ में AAP का मिशन 2023:सांसद बनने के बाद पहली बार आएंगे डॉ.संदीप पाठक; बिलासपुर में रोड शो और सभा के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन

बिलासपुर। अविभाजित बिलासपुर जिले में जन्मे और पले-बढ़े आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने डॉ.संदीप पाठक के चेहरे पर छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। यही वजह है कि पार्टी के पदाधिकारी बिलासपुर ही नहीं बल्कि, छत्तीसगढ़ में ‘आप’ का अपना नेता के रूप में सामने ला रहे हैं। 18 अप्रैल को उनके आगमन पर रोड शो और बाइक रैली के साथ ही सभा का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी है। इसमें सात हजार लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला, जिला अध्यक्ष सलीम काजी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने बताया कि पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने के बाद अविभाजित बिलासपुर जिले के लोरमी( अब मुंगेली जिले के अंतर्गत) के रहने वाले संदीप पाठक पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी रहेंगे।

संदीप पाठक ने पंजाब में आप को जिताने में परदे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में उन्हें छत्तीसगढ़ और बिलासपुर में आप के बड़े नेता के रूप में सामने लाने की रणनीति बनाई गई है।

पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि आप के प्रदेश प्रभारी 10 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पंजाब कोटे से आप के राज्यसभा सांसद संदीप भी यहां पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। उन्हें संदीप पाठक की मौजूदगी में पार्टी में प्रवेश कराया जाएगा।

कांग्रेस और भाजपा के नेता कर रहे हैं संपर्क

पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया है कि AAP में शामिल होने के लिए कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ही सामाजिक रूप से जुड़े लोग संपर्क में है। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों ने किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। दावा किया गया कि मीडिया समूह के जनरल मैनेजर भी संपर्क में है। समय आने पर उनके नाम का खुलासा किया जाएगा।

बिलासपुर में पदाधिकारियों का प्रशिक्षण भी होगा

19 अप्रैल को बिलासपुर में ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होना है। इसमें संगठन के विस्तार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा मुख्य रूप से शामिल होंगे।

इस ट्रेनिंग के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, संगठन मंत्री के साथ ही लगभग 60 केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण शनिचरी बाजार स्थित देवकी नंदन सभा भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली और पंजाब के बाद छत्तीसगढ़

दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का अगला टारगेट छत्तीसगढ़ में पार्टी का विस्तार और विधानसभा चुनाव की तैयारी पर है। यही वजह है कि अब छत्तीसगढ़ में पार्टी की नींव मजबूत करने आप नेताओं का दौरा कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए नया नारा दिया है और कहा कि दिल्ली बदलिस, पंजाब बदलिस अब बदलबो छत्तीसगढ़।

कवासी लखमा ने CMको लेकर दिया बड़ा बयान…कही यह बड़ी बात…

न्यूज डेस्क।छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में हुए उपचुनाव में मिली कांग्रेस को जीत के बाद पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है. बस्तर प्रवास पर पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी जगदलपुर कांग्रेस भवन में जश्न मनाया और सभी कांग्रेसियों को बधाई दी. इस जीत पर लखमा ने कहा कि हनुमान जयंती है और हनुमान जी भूपेश बघेल के सिर में बैठे हैं. इस वजह से आज चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ खैरागढ़ की जनता ने भी कांग्रेस का साथ दिया है इसी का नतीजा है कि भारी मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी की इस उपचुनाव में जीत हुई है.

भाजपा सरकार को किसने रोका था
इसके अलावा आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया, और कहा है कि प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार थी रमन सिंह मुख्यमंत्री थे उन्हें जिला बनाने के लिए किसने रोका था, मुख्यमंत्री के बेटे वहां के सांसद रहे तो खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए क्यों नही विचार किया गया, जिला बनाने के लिए क्या उनके पिता ने मना किया था, या भूपेश बघेल ने , उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी घोषणा करते हैं और हमने भी किया और अब तक हमारी सरकार ने जितने भी घोषणा की है उसे पूरा किया जा रहा है, खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग वहाँ की जनता ने की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगाया, और अब कांग्रेस की जीत के बाद खैरागढ़ को जिला बनाने का काम शुरू किया जाएगा..
इस बयान पर किया पलटवार
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि 3 साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार को अपने ऊपर भरोसा नही है इसलिए खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा भूपेश सरकार ने की है, उन्होंने कहा कि क्या आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में पूरे 90 विधानसभा को जिला बनाने की भी घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे.

 

IPL 2022 के चक्कर में खूबसूरत प्यार का हुआ The End, शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ा

Boyfriend Left His Girlfriend for IPL: आईपीएल 2022 का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस बीच IPL के मैदान से एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. जहां एक तरफ सभी टीमों के बीच अब धीरे-धीरे प्लेऑफ में जाने का कॉम्पटीशन बढ़ रहा है, वहीं IPL फैन्स भी हर मैच में क्रिएटिव पोस्टर्स के साथ मैदान में पहुंच रहे हैं. एक ऐसे ही फैन का पोस्टर इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

IPL के लिए छोड़ दी गर्लफ्रेंड!

पिछले दिनों कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में एक अनोखा पोस्टर देखने को मिला. इस मैच के लिए अच्छी खासी संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे. इन्हीं में से एक ऐसा फैन था, जिसने कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ खींचा. यह शख्स एक पोस्टर लेकर आया था. जब यह फैन कैमरे में कैद हुआ तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगीं. इस फैन के द्वारा लाए गए पोस्टर में बहुत ही अनोखी बात लिखी थी.

दरअसल, यह फैन जो पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचा था, उसमें लिखा था, ‘मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे IPL या उसमें से एक को चुनने के लिए कहा, और मैंने आईपीएल को चुना और वही देखने आ गया.’ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स शख्स के क्रिकेट प्रेम की सराहना कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि क्रिकेट के चक्कर में एक खूबसूरत प्यार का अंत हो गया. कुछ लोगों ने कहा कि उनके घर में भी क्रिकेट को लेकर लड़ाई चलती रहती है, जब वह टीवी पर IPL देखने बैठते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता था मुकाबला

बता दें कि कोलकाता के खिलाफ उस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट से जीता था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस लक्ष्य को 17.5 ओवर्स में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच राहुल त्रिपाठी ने महज 37 बॉल पर 71 रनों की पारी खेलकर हैदराबाद को जीत दिलाई थी.

अमेरिका के कोलंबियाना सेंटर मॉल में गोलीबारी में 12 घायल, तीन गिरफ्तार

कोलंबिया। अमेरिका में कोलंबिया के दक्षिण कैरोलिना मॉल में एक शूटिंग के बाद बारह लोग घायल हो गए और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलंबिया के पुलिस प्रमुख विलियम होलब्रुक ने कहा कि यह घटना कोलंबियाना सेंटर मॉल के परिसर में हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तीन हथियारबंद लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

आगे उन्होंने कहा यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में कितने लोगों ने हथियार चलाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि गोलीबारी कोई आकस्मिक हमला नहीं था।

आगे उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हथियारबंद लोग एक-दूसरे को जानते थे और कुछ प्रकार के संघर्ष हुए, जिसके परिणामस्वरूप गोलियां चलीं।

IAS कॉन्क्लेव में मची करमा नृत्य की धूम…”हाय रे सरगुजा नाचे” की धुन पर जमकर थिरके कमिश्नर और कलेक्टर…

न्यूज डेस्क।छत्तीसगढ़ वासियों की नजरें इस वक्त रायपुर में आयोजित आईएएस कॉन्क्लेव पर है. प्रदेश के तमाम आईएएस इस कॉन्क्लेव में मौजूद हैं. जिसका हिस्सा बनने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचें. सभी आईएएस अफसरों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. इस दौरान सरकारी कामकाजों में व्यस्त रहने वाले आईएएस एक अनोखे रूप में ही नजर आए.

दरअसल, सरगुजा संभाग के कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा, अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार, सूरजपुर सीईओ राहुल देव और सहायक कलेक्टर कु. श्वेता सुमन ने सरगुजा का मशहूर करमा गीत “हाय रे सरगुजा नाचे” में नृत्य प्रस्तुत किया. उनका नृत्य देखकर ऐसा लगा मानो कोई पारंगत कलाकारों की टोली मंच पर प्रस्तुति दे रही हो.


पारंपरिक वेशभूषा में मांदर के साथ नजर आए अधिकारी

सरगुजा संभाग के आईएएस अफसरों के नृत्य को देखकर कॉन्क्लेव में उपस्थित सभी आईएएस झूम उठे. इतना ही नहीं प्रदेश के तमाम आईएएस उनकी प्रस्तुति देखकर अपने आप को रोक ना पाए और इस करमा गीत और नृत्य का भरपूर आनंद लिया. बता दें कि सरगुजा संभाग के आईएएस अफसरों का दल पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करने जब स्टेज पर उतरा, तब वे सभी पारंपरिक वेशभूषा में मांदर के साथ नजर आए और उस मांदर की थाप कुछ ऐसी थी कि पूरा रायपुर उस थाप पर थिरक उठा.
सबने की इस नृत्य की तारीफ

इधर जैसे ही आईएएस अफसरों का नृत्य वीडियो सरगुजा के लोगों तक पहुंचा. तो सरगुजा वासियों के चेहरे पर भी अपने पसंदीदा आईएएस अफसरों को इस गाने पर अपना पारंपरिक नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा के साथ करते देख खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अब सोशल मीडिया पर अफसरों के नृत्य का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और तारीफ़ भी हो रही है.

लगातार 4 उपचुनाव जीतकर भूपेश बघेल ने बनाया रिकार्ड…सीएम के मास्टर स्ट्रोक से बीजपी चारों खाने चित…

रायपुर/खैरागढ़। खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा की 20 हजार से ज्यादा मतों से मिली जीत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक जीत का एक और रिकार्ड दर्ज हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 70 से बढ़कर 71 हो गई है।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 67 का बहुमत लाकर रिकॉर्ड दर्ज किया था, वहीं बीजेपी को 15 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा जेसीसीजे और बसपा गठबंधन के पाले में 7 सीटें आई थी। अब वर्तमान में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हो गई है।

जिले की घोषणा साबित हुआ मास्टर स्ट्रोक

राजनीतिक पंडितों के मुताबिक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सीएम भूपेश द्वारा खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा मास्टर स्ट्रोक साबित हुई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 16 अप्रैल को परिणाम आएगा और 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। इसके अलावा उन्होंने साल्हेवारा को तहसील बनाने की घोषणा की थी।

अब तक के हुए उप चुनाव के नतीजे

भूपेश सरकार के कार्यकाल में पहला उपचुनाव चित्रकोट में हुआ. जिसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की और राजमन बेंजाम नए विधायक चुने गए।

दूसरा उपचुनाव दंतेवाड़ा में हुआ. यहां पर भी कांग्रेस की दिग्गज विधायक देवती कर्मा ने बाजी मारी। यहां तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी का नक्सल हमले में निधन के बाद उपचुनाव हुआ जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की।

तीसरा उपचुनाव मरवाही विधानसभा सीट के लिए हुआ. यहां भी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी और जेसीसीजे सुप्रीमो अजित जोगी के निधन से सीट खाली हुई थी, जिसमें कांग्रेस के केके ध्रुव ने शानदार जीत दर्ज की थी।

अब खैरागढ़ उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 20 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। यानी लागातार चारों उपचुनाव कांग्रेस ने अपने पाले में कर लिया है।

योजनाओं ने जनता का ध्यान खींचा

जानकारों के मुताबिक सरकार की हाल ही में कर्ज माफी से लेकर पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा तक तमाम फैसले लोगों से जुड़े हुए रहे हैं। यहीं नहीं भूपेश सरकार जनता की जमीनी समस्याों पर भी फोकस करते हुए उन्हें हल किया है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मत प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है।

फिलहाल खैरागढ़ उपचुनाव का परिणाम आने के बाद अब ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने सेमीफाइनल राउंड पार कर लिया है। चूंकि 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके मद्देनजर खैरागढ़ में कांग्रेस को मिली जीत पार्टी और कार्यकार्ताओं में नई ऊर्जा का काम करेगी।

मॉडल संग रोमांस कर रहा था कुख्यात अपराधी, फेसबुक पोस्ट देख पुलिस ने दबोचा

न्यूज डेस्क।एक कुख्यात ड्रग्स माफिया जिसकी तलाश 200 देशों को थी. मॉडल के साथ रोमांस करते वक्त सुरक्षाबलों ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने दावा किया उसे छोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की घूस का ऑफर मिल चुका है.

39 साल के इस कुख्यात का नाम ब्रायन डोनासियानो ओल्गुइन बर्डुगो है. वह ‘Pitt (पिट)’ के नाम से भी जाना जाता है. ब्रायन मैक्सिको का रहनेवाला है. उसे कोलंबिया के कैली शहर के एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार कर लिया गया है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राउन फरवरी में साउथ अमेरिकी देश पहुंचा था. वह यहां सिनालोआ कार्टेल के लिए Revolutionary Armed Forces of Colombia-People’s Army (FARC) से कोकीन की डील करने पहुंचा था. लेकिन डील करने के बाद वह कैली चला गया और वहां एक मॉडल से लगातार मिलता रहा. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्राउन ने उसके साथ एक लग्जरी एपार्टमेंट में कई रातें बिताई.

लोकल मीडिया के मुताबिक जब ब्राउन मॉडल के साथ था तब उसने अपनी सुरक्षा में लगे सभी लोगों को हटा दिया था. बाद में मॉडल ने उसे अपने साथ एक बिजी टूरिस्ट स्पॉट Cerro de los Cristales जाने के लिए मना लिया. यहां दोनों का फोटो क्लिक हुआ. जिसे बाद में मॉडल ने फेसबुक पर अपलोड कर दिया.

इसके बाद DEA एजेंट ने ब्राउन के लोकेशन की जानकारी कोलंबियाई एंटी-नारकोटिक्स पुलिस को दे दी. रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबियाई खुफिया अधिकारियों ने ब्राउन क पीछा करना शुरू कर दिया. दो हफ्तों की निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

 

मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता जनरल जॉर्ज वर्गास वैलेंसिया ने कहा- हम मानते हैं कि यह गिरफ्तारी बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि हमने एक ऐसे मैक्सिकन कार्टेल डेलिगेट को पकड़ा है जो काउका में FARC के साथ ड्रग ट्रैफिकिंग के अपराध को अंजाम देता है.

खैरागढ़ उपचुनाव में जीत पर CM ने जताया मतदाताओं का आभार…कहा – सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को मिला भरोसा…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा के उप निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से मिली जीत पर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि खैरागढ़ के लोगों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर से अपना विश्वास जताया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा का नामांकन दाखिल कराया था, और लगातार 6 दिन क्षेत्र का धुआंधार दौरा कर 27 आम सभाओं को सम्बोधित किया था। वर्ष 2018 के चुनाव में जहां कांग्रेस के प्रत्याशी को 30 हजार कम वोट मिले थे, वहीं इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ने 30 हजार वोटों के अंतर को पाटने के साथ 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इस तरह इस बार कांग्रेस को करीब 50 हजार ज्यादा मत मिले हैं, इसके साथ 10 में से 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है।

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की न्याय योजनाओं- राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी और वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 4 हजार रुपए करने जैसी योजनाओं से लोगों को सीधा फायदा मिला है।

केवल जिला बनाने भर से जीत नहीं मिलती

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी और किसानों को धान का 2500 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के वायदे पर भी खरी उतरी है। भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि, पिछली सरकार ने 9 जिले बनाए थे, लेकिन उन्हें वर्ष 2018 के आम चुनाव में केवल मुंगेली को छोड़कर 8 जिलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था, केवल जिला बनाने भर से जीत नहीं मिलती है।