Home Blog Page 2587

ब्रेकिंग: यूक्रेन युद्ध के बीच, रूस ने भारत को दूसरी एस-400 मिसाइल प्रणाली की डिलीवरी शुरू की, इस महीने के अंत तक पहुंचेगी भारत

मास्को/नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध और प्रतिबंधों के बीच रूस ने भारत को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 का दूसरा स्क्वाड्रन तय समय से पहले पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस महीने के अंत तक क्रिटिकल सिस्टम की डिलीवरी पूरी हो जाएगी और उसके बाद इसे तैनात कर दिया जाएगा।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत का दौरा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करते हुए यूक्रेन में चल रहे संकट के बारे में उन्हें अवगत कराया था।

लावरोव और जयशंकर ने रूस के कच्चे तेल की पेशकश, रुपया-रूबल भुगतान, चल रहे हथियारों के सौदे, यूक्रेन संकट और अफगानिस्तान और ईरान की स्थिति पर चर्चा की।

एस-400 प्रणाली का पहला स्क्वाड्रन दिसंबर 2021 में भारत आया था और उसे पाकिस्तान और चीन दोनों में से किसी भी देश के हवाई हमले को विफल करने के लिए पंजाब सीमा पर तैनात किया गया है।

बता दें कि एस-400 प्रणाली चीनी या पाकिस्तानी लड़ाकों के खतरे को ट्रैक करने, उलझाने और उसका सामना करने में सक्षम है। यह प्रणाली कई स्तरों पर कई लक्ष्यों को ट्रैक कर सकती है और उन्हें एक साथ बेअसर कर सकती है।

भारत ने जुलाई 2020 में चीन के साथ अपने टकराव के बाद सैन्य बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने का फैसला किया था। चीन और पाकिस्तान की तरफ से युद्ध के खतरे की वजह से भारत को बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने के सौदे के लिए प्रेरित किया और रूस अभी भी भारत के सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।

पहले यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध के बाद महत्वपूर्ण हथियार प्रणाली की डिलीवरी में देरी की आशंका थी। हालांकि, एस-400 प्रणाली के दूसरे स्क्वाड्रन की डिलीवरी के साथ, भारत को अन्य सैन्य क्षमताएं मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस से नाराज हार्दिक पटेल को मिला ‘आप’ में शामिल होने का न्योता

नई दिल्ली। गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ने की अटकलों बीच अब गुजरात चुनाव में पूरे दमखम से चुनावी मैदान में उतरने का दावा कर रही आम आदमी पार्टी ने हार्दिक पटेल को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। बता दें कि गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि उनकी स्थिति पार्टी में उस नए दूल्हे जैसी है, जिसकी नसबंदी करा दी गई हो।

हालांकि इसके बाद हार्दिक पटेल ने इस पर स्पष्टीकरण भी दे दिया है। इस बीच आप के केन्द्रीय नेतृत्व से उन्हें पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, जिसके बाद आप के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा कि अगर हार्दिक पटेल को कांग्रेस पसंद नहीं है, तो उन्हें आप जैसी समान विचारधारा वाली पार्टी में शामिल होना चाहिए।

इटालिया ने कहा कांग्रेस से शिकायत करने और अपना समय बर्बाद करने की बजाए उन्होंने यहां (आप) में अपना योगदान देना चाहिए। कांग्रेस जैसी पार्टी में उनके जैसे समर्पित लोगों की जगह नहीं है।

गौरतलब है कि पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों में भी पैर पसारने लगी है। इसी साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर आप संयोजक केजरीवाल लगातार अन्य दलों के बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल करा रहे हैं।

दुनिया को फिर डराने लगा कोरोना, चीन से लेकर कोरिया तक में हाहाकार

नई दिल्ली। कोरोना महामारी फिर एकबार दुनिया को डराने लगी है। दक्षिण कोरिया में इसके सबसे अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 1.48 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं, चीन की स्थिति भी पहले से काफी बिगड़ी है। कल यहां संक्रमण के 26 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे। हालांकि, भारत में फिलहाल स्थिति सामन्य है। यहां अभी सिर्फ 11 हजार के करीब ही एक्टिव मामले हैं। रोजाना पॉजिटिव मामले भी एक हाजर के आसपास ही टिके हैं।

दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 148,443 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 15,979,061 हो गई है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में बुधवार को दर्ज हुए 195,419 मामलों के मुकाबले गुरुवार को सामने आए संक्रमितों की संख्या कम है, जबकि एक हफ्ते पहले यह संख्या 224,788 थी।

कोरिया में क्यों बढ़ रहे कोविड मामले

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मामलों की संख्या में दोबारा हुई वृद्धि के बाद अब इनमें धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। यह वृद्धि ओमक्रिॉन और इसके सबवेरिएंट बीए.2 की वजह से हुई थी क्योंकि ये बेहद संक्रामक हैं।

मार्च के महीने के बीचोबीच इसका प्रकोप काफी ज्यादा था। नये मामलों में से 24,976 सोल के रहने वाले हैं, जबकि 37,994 गियॉन्गी और 7,631 इंचियोन से हैं। वायरस का प्रसार गैर-महानगरीय क्षेत्रों में भी हुआ है। गैर-महानगरीय इलाकों में नये संक्रमितों की संख्या 77,807 है, जो कुल स्थानीय संचरण का 52.4 प्रतिशत है। इसी के साथ नये मामलों में से 35 बाहर से आये हुये लोगों में दर्ज हुये हैं, जिससे इस तरह के मामलों की संख्या अब 31,524 तक पहुंच गई है।

चीन में भी स्थिति काफी खराब

चीन में भी कोरोना की स्थिति काफी खराब बै। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में 26 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिले थे। भारत को शंघाई स्थित अपनी काउंसलर सेवाओं को बंद करनी पड़ी। लोगों को बीजिंग स्थित एंबेसी में संपर्क करने के लिए कहा गया।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शंघाई में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,189 नए मामले सामने आए हैं और 25,141 ऐसे संक्रमितों की भी पहचान की गई है, जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। इसी के साथ शहर में संक्रमण के मामले एक बार फिर 26,000 के पार चले गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ गया है।

BALCO: अवतार सिंग, GO BACK के लगे नारे…प्रबंधन के खिलाफ वर्करो का फूटा गुस्सा, देंखे विडियो…

कोरबा। अंग्रेज भारत छोड़ो की तर्ज़ पर आज बालको प्रबंधन के सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ अवतार सिंह गोबैक के नारे लगाए हैं।

 

बता दें कि बालको कर्मचारी सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारियों का बालको प्रबंधन के खिलाफ़ जमकर आक्रोश फूटा है। आंदोलनकारियों ने बालको प्रबंधन के सुरक्षा अधिकारी अवतार सिंह पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ” अवतार सिंह गो बैक… अवतार सिंह चोर… के नारे लगाए है।

देंखे वीडियो…

ब्रेकिंग: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदने वाली लड़की की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन से गुरुवार सुबह छलांग लगाने वाली लड़की ने दम तोड़ दिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बता दें कि स्टेशन के मौजूद अन्य CISF के स्टाफ और लोगों ने मेट्रो स्टेशन के नीचे लड़की को बचाने के लिए कंबल फैला कर खड़े हो गए थे। प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगो की तमाम कोशिश उस वक्त खत्म हो गई जब युवती को जिस कदम से रोक रहे थे वो उसने उठा लिया और ऊपर से नीचे कूद गई।

केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले में अब नहीं चलेगा सांसद कोटा

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले में अब कोई कोटा नहीं चलेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने फिलहाल सांसदों सहित केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले से जुड़ी सभी 17 श्रेणियों के विशेष कोटे पर रोक लगा दी है। यह रोक अभी अस्थायी रूप से लगाई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अब इसका बहाल होना मुश्किल है।

बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्री ने भी पिछले साल केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के अपने कोटे पर खत्म कर दिया था। इससे पहले तक शिक्षा मंत्री अपने कोटे से हजारों छात्रों को केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला दिलवाते थे। यह दाखिला केंद्रीय विद्यालयों में निर्धारित सीटों के अतिरिक्त होता था।

एक सांसद दस बच्चों का करा सकते थे दाखिला

मौजूदा समय में प्रत्येक सांसद किन्हीं भी दस बच्चों का किसी भी कक्षा में अपने विशेष कोटे से दाखिला दिला सकते थे। इनमें लोकसभा सदस्य को अपने लोकसभा क्षेत्र के बच्चों को जबकि राज्यसभा सदस्य जिस प्रदेश से चुनकर आते हैं उस प्रदेश के किन्हीं भी दस बच्चों को प्रदेश के किसी भी जिले के केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिला सकते हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के विशेष कोटे को खत्म करने की मांग संसद में भी उठी थी। कई सांसदों का कहना था कि कभी कभी यह उनके हारने का भी कारण बन जाता है। क्योंकि अभी उनके पास दस सीटों का ही कोटा है, लेकिन उनके पास दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। जिनका काम नहीं हो पाता वे लोग नाराज हो जाते हैं।

KORBA; क्षेत्र के सघन दौर पर कार्यकर्ताओ और समाज प्रमुख से मिले पाली तानाखार विधायक…विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

कोरबा/तानाखार। पाली तानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष मोहितराम उप चुनाव खैरागढ़ से लौटने के बाद क्षेत्र का सघन दौरा किया। इसी क्रम में सबसे पहले मदनपुर में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात किया। पश्चात ग्राम पंचायत चोटिया में नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने चोटिया बस स्टैंड में यात्रियों के लिए नव निर्मित सुलभ शौचालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। वे चोटिया चर्च में मसीह समाज द्वारा आयोजित प्रभु का आराधना कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य उर्मिला मरकाम,जनपद अध्यक्ष संतोषी पेन्द्रो, जनपद सदस्य कोमल सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बचन साय कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल, प्रिंस अग्रवाल, बाबा खान तथा ग्राम पंचायत चोटिया के सरपंच एवं पंच तथा क्षेत्र के कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग: बीजापुर में नक्‍सली मुठभेड़, फायरिंग में सामान छोड़कर भागे माओवादी

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत एंड्रीपाल के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना की पुष्टि एएसपी पंकज शुक्ला ने की है। घटनास्थल से काफी मात्रा में पिठ्ठू, लेपटाप, दैनिक उपयोग के सामान, दवाइयां, सोलर प्लेट तथा कपड़े बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान सामान छोड़कर नक्सली जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले। भैरमगढ़ के एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती की उपस्थिति की सूचना पर मिरतुर से डीआरजी जवानों ने घेराबंदी कर कार्रवाई की है।

डीआरजी के जवानों ने मौके से टिफिन बम, डेटोनेटर, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। क्षेत्र में शासन-प्रशासन के विरुद्ध विकास विरोधी रैलियों के लिए ग्रामीणों को बरगलाने में मोहन कड़ती की अहम भूमिका है।

अच्छी खबर: 2022 में सामान्य रहेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

नई दिल्ली। इस बार मॉनसून को लेकर किसानों के लिए अच्छी खबर आई है, मौसम विभाग की ओर से भारतीय मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून में जून से सिंतबर तक भारत में औसत बारिश का पूर्वानुमान जारी किया।

मौसम विभाग द्वारा इस साल मानसून में सामान्य बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। आज इस जानकारी को साझा करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया जून से सितंबर के दौरान औसत बारिश 870 mm होने का अनुमान है।

इस आधार पर लगाया जाएगा अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया इस साल से मौसम विभाग ने सामान्य बारिश को मापने की पद्धति में कुछ बदलाव किए है। इससे पहले साल 1961 से 2010 तक यानि कि 50 सालों में हुई बारिश के औसत के आधार पर सामान्य बारिश का अनुमान जारी किया जाता था। लेकिन, इस साल 1971 से 2020 तक के आधार पर सामान्य बारिश का अनुमान लगाया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, जून से सितंबर के दौरान औसत बारिश अब 868.6 मिमी मानी जाएगी, पहले इसका औसत 880.6 मिमी था. इस बार नए औसत की तुलना में 99% बारिश के आसार है (+/- 5%)। इस साल मौसम विभाग दो चरणों में मानसून का डेटा जारी करेंगे, पहला चरण मिड अप्रैल में और दूसरा जून के शुरुआत या मई के अंत तक जारी होगा।

स्काईमेट ने कहा.मॉनसून ‘सामान्य’ रहेगा

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने साल 2022 के लिए प्रारंभिक मॉनसून पूर्वानुमान मार्गदर्शन (Preliminary Monsoon Forecast Guidance) जारी किया है. इसमें स्काईमेट का अनुमान है कि आगामी मॉनसून ‘सामान्य’ रहेगा। एजेंसी के वाइस प्रेजिडेंट और मुख्‍य मौसम विज्ञानी डॉ. पालावत ने जानकारी हुए बताया कि अभी तक के अनुमान के मुताबिक आने वाला मॉनसून सामान्‍य लग रहा है। जलवायु पैटर्न ला नीना नीनो धीरे-धीरे कम हो रहा है और न्‍यूट्रल कंडीशन में जा रहा है।

इसका असर मॉनसून पर नेगेटिव नहीं पड़ेगा। पिछले दो मॉनसून अच्‍छे रहे हैं। वह कहते हैं कि मॉनसून की शुरुआत में हमें अच्‍छी बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि अगस्‍त और सितंबर मध्‍य में कम बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन कुछ मिलाकर मॉनसून सामान्‍य रहने की संभावना है।

KORBA: हॉस्पिटल : अप्रशिक्षित स्टॉफ.. और कितने मरीजों की जान से खिलवाड़…?..

कोरबा। शहर के एक निजी हॉस्पिटल का  कारनामा हमेशा शहर में चर्चा का कारण बनता है। हॉस्पिटल प्रबंधन अब कारपेंटरो की भर्ती निकालकर सुर्खियों में है, लोग तो यह कहने भी लगे है साहब अब सफेद सूट में लूट के लिए टेलर भी रखने वाले है।

बता दें कि  शहर के एक निजी हॉस्पिटल के संचालक कभी इलाज के नाम पर लूट की तो कभी शहर में जमीन खरीदी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उनका प्रबंधन अपने विज्ञापनों के कारण सुर्खिया बटोर रहा है। चर्चा भी जायज है क्योंकि हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से जारी विज्ञापन में कारपेंटर और टेलर की  भी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है।

इसके साथ ही और भी कई पोस्ट के लिए ऑफर दिया गया है लेकिन यह चर्चा का विषय है कि लगभग हर महीने दो महीने में इस प्रकार कर्मचारियों की भर्ती क्योंकर होती है ? क्या कारण है कि लोग टिक नहीं पा रहे ? क्या नए कर्मचारियों की हर बार बदलाव होने से उनके अप्रशिक्षित होने से मरीजों की जान खतरे में नही पड़ेगी ? किसी मरीज की अगर अप्रशिक्षित स्टाफ के कारण जान चली जाती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी ?

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि इनके द्वारा जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उसमें किसी भी post के लिए शैक्षणिक योग्यता का स्तर क्या होगा, इसका कोई उल्लेख नहीं है।

पूर्व में कोरबा न्यायालय के द्वारा अप्रशिक्षित स्टाफ की चूक से एक अकाल मृत्यु के संबंध में FIR दर्ज करने का आदेश पुलिस प्रशासन को दिये जाने के कारण हॉस्पिटल वैसे भी सुर्खियों में टॉप ट्रेंडिंग कर रहा है।