Home Blog Page 2588

ब्रेकिंग: कुख्यात टॉप नक्सली कमांडर विजय आर्य गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों की पुलिस को सालों से थी तलाश

सासाराम। पुलिसकर्मियों की हत्या, बम विस्फोट व अन्य घटनाओं में जिस कुख्यात नक्सली को दस राज्यों की पुलिस लंबे अरसे से तलाश कर रही थी उस विजय आर्य को पटना से आई आईबी की टीम ने रोहतास के पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके सहयोगी सुदामा पासवान व एक महिला नक्सली की भी गिरफ्तारी हुई है।

नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का टॉप लीडर माने जाने वाले विजय आर्य की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में एसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि विजय आर्य मूल रूप से गया जिले के करमा गांव का निवासी है जो तीस वर्षों से नक्सली संगठन में शामिल था।

हाल के दिनों में रोहतास में नक्सली गतिविधि सुस्त पड़ने के कारण सेंट्रल कमेटी ने विजय आर्य को रोहतास और कैमूर में माओवादी संगठन के विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी थी। चार दिनों से वह रोहतास-कैमूर के पहाड़ी क्षेत्रों में संगठन के विस्तार में जुटा था।

Electricity Crisis: तीन राज्यों में गहरा सकता है बिजली संकट, ऊर्जा मंत्री ने की बैठक

न्यूज डेस्क।एक बार फिर देश में बिजली संकट की आशंका गहराने लगी है. कोयले का महंगा आयात तीन राज्यों को अंधेरे में ढकेल सकता है. माना जा रहा है कि आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान में बिजली संकट गहरा सकता है. इसे लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एक हाई लेवल बैठक भी की है. बिजली की बढ़ती मांग और मौजूदा कोयले की कमी की स्थिति को लेकर ऊर्जा मंत्री ने कहा, ‘घबराने की जरूरत नहीं है, हम बिजली की मांग पूरी करेंगे.’ संघीय दिशानिर्देश अनुशंसा करते हैं कि बिजली संयंत्रों में औसतन कम से कम 24 दिनों का स्टॉक हो.

केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश
बैठक में सरकार ने राज्यों को खदानों के करीब थर्मल पावर प्लांटों को टोलिंग का उपयोग करने की अनुमति दी है. इसमें कहा गया है कि बिजली पैदा करने के लिए कोयला लिंकेज का उपयोग करते हुए कोयला परिवहन को कम किया जाए.

ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने की बैठक
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आयातित कोयला आधारित संयंत्रों और कोयले के स्टॉक की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की. इसमें कुछ राज्यों के संबंध में लंबी दूरी के कोयला परिवहन से बचने के लिए लिंकेज कोयले के 25 प्रतिशत तक टोलिंग सुविधा की अनुमति दी गई है. आरके सिंह ने कहा कि इससे राज्य अपने लिंकेज कोयले का उपयोग खदानों के नजदीक संयंत्रों में बेहतर तरीके से कर सकेंगे. क्योंकि कोयले के परिवहन के बजाय दूर के राज्यों में बिजली पहुंचाना आसान होगा.

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में राज्यों के प्रधान सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, स्वतंत्र बिजली उत्पादक और आयातित कोयला आधारित संयंत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. बिजली की बढ़ती मांग को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में केंद्रीय बिजली सचिव आलोक कुमार, अतिरिक्त सचिव विवेक कुमार देवांगन और पावर सीपीएसई के सीएमडी भी मौजूद थे.

बारिश में प्रभावित होती है कोयले की आपूर्ति
बयान में कहा गया है कि बिजली की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए यह अनुशंसा की गई थी कि सभी जेनको को 10 प्रतिशत तक सम्मिश्रण के लिए कोयले का आयात करने का प्रयास करना चाहिए. राज्य-वार और जेनको-वार लक्ष्य निर्धारित किए गए थे और मानसून की शुरुआत से पहले सम्मिश्रण उद्देश्यों के लिए कोयले की डिलीवरी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया था. क्योंकि बारिश के मौसम में घरेलू कोयले की आपूर्ति प्रभावित होती है.

KORBA: सिविल जज का स्थांतरण सूची जारी…प्रतिक्षा अग्रवाल दुर्ग से कोरबा, रूपनारायण पठारे का दुर्ग स्थांतरण…

कोरबा। सिविल जज का स्थांतरण आदेश जारी किया गया है। जारी सूची के मुताबिक कोरबा के सिविल जज रूपनारायण पठारे दुर्ग के जज बने हैं। वही दुर्ग से प्रतिक्षा अग्रवाल का स्थांतरण कोरबा के लिए हुआ है।

बिलासपुर हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट में पदस्थ कई सिविल जजों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर, कोंडागांव, सुकमा सहित कई जिलों के जज के नाम शामिल है।

देखें लिस्ट

 

 

बाबा साहेब अंबेडकर को माल्यार्पण कर बोलीं डी पुरंदेश्वरी.भाजपा अंबेडकर के सिद्धांतों को मानने वाली पार्टी, सबका साथ सबका विकास हमारा नारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने गुरुवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डी पुरंदेश्वरी ने कहा- आज के दिन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देवें। बाबा साहब ने जीवन भर जाती पाती के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। आज उन्हीं के विचार अनुसार भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास अर्थात जात पात के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास ।

बाबा साहेब को याद करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे।

छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी, अटल जी ने उसे साकार किया: रमन

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी उपस्थित थे। इनके अलावा, नवीन मार्कंडेय, श्रीचंद सुंदरानी, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव,छगन मूंदड़ा,ओमकार बैस, मीनल चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, बीएस जागृत, विजय खोबरागडे, व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

गाड़ी चेकिंग पर भड़के हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, सिपाही को मारा थप्पड़, फाड़ी वर्दी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा हुआ. पुलिस के रोकने पर जिलाध्यक्ष की पुलिसकर्मी से नोक-झोंक हो गई, जिसके बाद जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और एक सिपाही को थप्पड़ तक मार दिया.

इसके साथ ही ऋतिक त्यागी ने सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. हापुड़ नगर कोतवाली के पक्काबाग पर पुलिस बुधवार देर शाम चेकिंग कर रही थीं. तभी हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी की बुलेट बाइक को पुलिस ने रोक लिया और गाड़ी के कागज दिखाने को कहा गया.

इसके बाद जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी ने बीच सड़क पर बाइक छोड़ कर पुलिस से नोक-झोंक करने लगे, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि ऋतिक ने वहां चेकिंग कर रहे सिपाही सोनवीर के साथ मारपीट करना शुरू दिया और सिपाही को थप्पड़ तक मार दिया. कथित रूप से वर्दी भी फाड़ दी. मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज इन्द्रकांत यादव के साथ भी धक्कामुक्की हुई.

 

इसके बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए. गिरफ्तारी की सूचना मिलती ही बीजेपी के अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता थाना में जमा होने लगे. पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ऋतिक त्यागी पर हापुड़ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

सामने आई बाबा अमरनाथ की पहली तस्वीर, 30 जून से शुरू होगी यात्रा,10 लाख से अधिक श्रद्धालु हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। बाबा बर्फानी अमरनाथ जी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें करीब आठ फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के दर्शन हो गए हैं। इस साल यात्रा 30 जून से शुरू होगी। यात्रा के लिए 11 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। ये यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। एक अनुमान के मुताबिक, इस बार की अमरनाथ यात्रा में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

नए नियम में 13 साल से कम और 75 वर्ष से अधिक और 6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिला को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल दोनों यात्रा मार्गों पर प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं की संख्या तय करने पर सहमति दी है, इनमें हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वालों की संख्या शामिल नहीं होगी।
इस बार फ्री बैट्री व्हीकल सुविधा का विस्तार बालटाल से डोमेल के 2 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर करने का फैसला किया गया है।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की 250 कंपनियों के करीब 1 लाख जवानों को तैनात करने की योजना है। इसमें CRPF के जवान प्रमुख होंगे।

बुजुर्ग दंपत्ति के बीच हुई लड़ाई को यूपी पुलिस ने थाने में यूं कराया खत्म, वायरल वीडियो पर लोग दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

न्यूज डेस्क।यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (Photo Source – Social Media)
सोशल मीडिया पर अक्सर ये कुछ ऐसे ही वीडियो वायरल होते हैं जिनको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखकर हर कोई तारीफ करने लगता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बुजुर्ग दंपत्ति के बीच कुछ ऐसा समझौता कराया कि लोग इस वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए।

वायरल वीडियो में क्या है? : यूपी के गोण्डा जिले से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपति के बीच हुई लड़ाई में मध्यस्थता करते हुए दोनों को समझा-बुझाकर समझौता करा रही है। गोण्डा पुलिस की बात मानकर बुजुर्ग दंपत्ति एक दूसरे को लड्डू खिलाने लगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है जब बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी को लड्डू खिलाते हैं तो मुस्कुराते हुए यह भी कहते हैं कि कहीं हमारा हाथ ना काट लेना। बुजुर्ग व्यक्ति इस बात पर पुलिस वाले भी तेजी से ठहाका लगाने लगते हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं : पुलिसकर्मी सचिन कौशिक द्वारा शेयर किए गए वीडियो के साथ लिखा गया कि दादा दादी का झगड़ा हुआ और थाने पहुंच गया, अब समझौता देखिए। खूबसूरत वीडियो। इसके साथ बताया गया कि 75 वर्ष के दादा दादी का यह वीडियो थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा का है। सूरज त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह वीडियो दिखाता है कि दोनों में कितना ही प्रेम है।’

भैया दिल्ली तक लिफ्ट दे दोगे क्या- पायलट से बात करते हुए दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया तो लोगों ने यूं ली चुटकी

न्यूज  डेस्क।केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री पायलट से बात करते नजर आ रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट करते हुए फोटो को शेयर कर रहे हैं। यह तस्वीर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं अपने टि्वटर हैंडल से साझा की थी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट हवाई अड्डे पर पहला डोर्नियर – 228 लॉन्च किया। इसी की जानकारी देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ एक तस्वीर शेयर की और साथ ही पायलट से बात करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसके बाद उनकी दूसरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
लोग यूं ले रहे हैं चुटकी : अमित रघुवंशी नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पायलट से पूछ रहे होंगे कि यह एयरक्राफ्ट कैसा है? पायलट ने जवाब दिया होगा कि अरे सर यह तो भारत में बना है। कुलदीप नागर नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं, ‘ ज्योतिरादित्य सिंधिया पायलट को समझा रहे होंगे कि किनारे किनारे जाना।’

ऋषि बागरे नाम के एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कमेंट किया ग्वालियर जाएगी क्या? प्रीति नाम की एक यूज़र कमेंट करती हैं – सिंधिया कह रहे होंगे कि कहीं भी जाना लेकिन ग्वालियर वह कर जाना। अमृत पुरोहित ने कमेंट किया – पायलट ने कहा होगा कि डेड सो रुपए लगेंगे क्योंकि वापस भाड़ा नहीं मिलता। सनी नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट, ‘ भैया बटुआ घर रह गया है.. आगे चौराहे तक छोड़ दो प्लीज।’ अनुभव लिखते हैं कि भैया दिल्ली के लिए लिफ्ट दे दोगे क्या?

सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने सीएम भूपेश बघेल 2 मई से निकलेंगे दौरे पर… अधिकारियों की बढ़ी टेंशन…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मई से प्रदेश के सभी विधानसभाओं का मैराथन दौरा करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं होगी, जिला प्रशासन को 1 दिन पहले ही दौरे की जानकारी दी जाएगी, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई पता चल सके।

इन योजनाओं पर रहेंगी खास नजर

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों की समीक्षा करेंगे।

नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति, गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल

नई दिल्ली। पाटीदार नेता और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपनी ही पार्टी पर जमकर निशाना साधा। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर उन्हें ‘अनदेखा’ करने का आरोप लगाया।

हार्दिक ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया: “पार्टी में मेरी स्थिति उस नवविवाहित दूल्हे के जैसी है, जिसे नसबंदी से गुजरना पड़ा हो।” उन्होंने खोडालधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और ताकतवर पाटीदार नेता नरेश पटेल को लेकर फैसला करने में कांग्रेस की “देरी” पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह पूरे समुदाय का अपमान था। बता दें कि नरेश पटेल को राज्य में लगभग हर पार्टी अपने पाले में लाने के लिए प्रयासरत है।

हार्दिक ने कहा, “मुझे पीसीसी की किसी भी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जाता है, कोई भी निर्णय लेने से पहले वे मुझसे सलाह नहीं लेते हैं, तो इस पद का क्या मतलब है? हाल ही में उन्होंने 75 नए महासचिवों और 25 नए उपाध्यक्षों की घोषणा की, क्या उन्होंने मुझसे सलाह भी ली, कि हार्दिक भाई, क्या आपको लगता है कि सूची से कोई मजबूत नेता गायब है?”