Home Blog Page 2589

 दोस्ती निभाने में माहिर माने जाते हैं इन राशियों के लोग, कभी नहीं छोड़ते साथ

नई दिल्ली।दोस्ती का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है और कुछ लोग दोस्ती निभाने में बेहद माहिर माने जाते हैं। आज हम यहां कुछ ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें जुड़े लोग बहुत अच्छे दोस्त साबित होते हैं। ये अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से और मन से निभाते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। जानिए ये किन राशियों के लोग होते हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोग साहसी और निडर होते हैं। इन्हें अपने रिश्तों की काफी कदर होती है। ये दोस्ती दिल से करते हैं और कभी अपने दोस्तों को धोखा नहीं देते। हर सुख दुख में वो उनके साथ खड़े रहते हैं। ये अपने दोस्तों को कभी धोखा नहीं देते। इन्हें जो भी कहना होता है ये मुंह पर कह देते हैं। ये दोस्ती निभाने में नंबर 1 पर माने जाते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग मित्र बनाने में सबसे आगे रहते हैं। साथ ही अपने दोस्तों के लिए काफी ईमानदार होते हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न आ जाए ये अपने दोस्त का साथ कभी नहीं छोड़ते। हर मुश्किल घड़ी में ये अपने दोस्त के साथ डटकर खड़े रहते हैं। इनके दोस्तों को इनकी संगति काफी अच्छी लगती है।

मकर राशि: इस राशि के लोग कम ही दोस्त बनाते हैं। लेकिन जो भी इनके दोस्त होते हैं वो सच्चे दोस्त होते हैं। ये हर सुख-दुख में अपने दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं। उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मुश्किल से मुश्किल घड़ी में ये अपने दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं।

कैमरामैन ने बना दिया इस लड़की का करियर’, वायरल हुआ RCB गर्ल का रिएक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला हुआ. सीएसके ने एक धमाकेदार खेल दिखाते हुए इस मैच में जबरदस्त जीत हासिल की. इस मैच में कई ऐसे पल आए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसी बीच दो लड़कियों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी उस वक्त उनके लगातार विकेट गिर रहे थे. लेकिन ऐन में आकर विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने रनों की रफ्तार बढ़ा दी. दिनेश कार्तिक के ही एक शॉट पर ये रिएक्शन सामने आया था.

रेड और व्हाइट टॉप में स्टैंड्स में मौजूद इन दोनों लड़कियों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छा गया. खास बात ये रही कि शुरुआत में जब दिनेश कार्तिक रन बरसा रहे थे, तब दोनों खुशी से झूम रही थीं. इसके तुरंत बाद ही दोनों का सैड रिएक्शन भी टीवी स्क्रीन पर दिखाया गया.

दोनों के रिएक्शन पर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन भी वायरल हुए. एक ट्वीट में लिखा गया कि कैमरामैन इस आरसीबी गर्ल का करियर बनाने में लगा हुआ है. पहले से ही इस लड़की को बधाई हो, जिसके इतने फैन बनने वाले हैं और उसे विज्ञापन भी मिलने वाले हैं.

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार आईपीएल में मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हाल ही में एक मैच में एक एक्ट्रेस की तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थीं.

56 साल की उम्र में शादी करने जा रही है IAS अफसर, 2 बेटियों ने पिता के लिए ढूंढी दुल्हन

The Duniyadari.Com: New Delhi: एक तरफ सोशल मीडिया और खबरों में लगातार IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी को लेकर चर्चे जोरों पर है. ऐसे में अब एक और IAS की शादी सुर्खियों में आ गई है. उस IAS ऑफिसर का नाम शैलबाला मार्टिन (Shailbala Martin)है. जो मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं. पत्रकार राकेश पाठक से शैलबाला शादी करने जा रही हैं. राकेश पाठक ने अपने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि हम दोनों करीब दो सालों से एक दूसरे को जानते हैं और हमें लगता है कि हमारे ख्याल एक दुसरे से मेल खाते हैं इसलिए अब हम दोनों शादी करने जा रहे हैं.

दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार हैं
आपको बता दें कि 2015 में पत्रकार राकेश पाठक की पत्नी का ब्लड कैंसर की वजह से निधन हो गया था. वह दो बेटियों के पिता हैं और उनकी बेटियां ही दुबारा उनकी शादी कर रही है. राकेश ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों बेटियों सौम्या और शची ने शैलबाला का परिवार से परिचय करवाया जिसके बाद शैलबाला के परिवार वालों ने भी हमें आशीर्वाद दिया. राकेश आगे लिखते हैं- ‘अब आगे की यात्रा शैल के साथ तय होगी. आपकी शुभकामनाएं हमारा मार्ग प्रशस्त करेंगीं.’

शैलबाला मार्टिन कौन हैं?
56 साल की IAS शैलबाला मार्टिन इंदौर में रहती हैं और मध्य प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं. शैलबाला अपने कार्यकाल में सरकार में अनेक अहम पदों पर रह चुकी हैं. फिलहाल वो भोपाल में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं.

KORBA: 17% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के हिसाब से गृह भाड़ा भत्ता की मांग को सम​र्थन,सफल रहा धरना आंदोेलन

कोरबा। लंबित 17% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के हिसाब से गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने के लिए तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल में प्रदेश के महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर कोरबा जिला के लगभग 20 हजार अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय बंद कर एवं काम धाम ठप कर धरना प्रदर्शन में अपना उपस्थिति दर्ज कराई।

समस्त अधिकारी कर्मचारी आईटीआई चौक से कलेक्टर परिसर तक हजारों की संख्या में रैली निकालकर एवं अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें प्रमुख रूप से जगदीश खरे प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं संयोजक शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कोरबा, एवं जेपी कोसले जी प्रदेश सचिव शिक्षक कांग्रेश कोरबा, एम एल यादव अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, प्रदीप गुप्ता संरक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ, राजेंद्र मिश्रा सचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष लिपिक संघ, एसके द्विवेदी अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, तरुण राठौर अध्यक्ष शिक्षक संघ, विपिन यादव प्रदेश महासचिव सर्व शिक्षक संघ, विनय शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ, नरेंद्र चंद्रा कार्यकारी अध्यक्ष टीचर एसोसिएशन संघ, जेबी कर पे,
टीआर कुर्रे उपाध्यक्ष तृतीय कर्मचारी संघ, आरके शर्मा अध्यक्ष पेंशनर संघ, मंजू शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजस्व विभाग, तुम्हें स्वर राठौर संगठन सचिव लिपिक संघ, दीपेश यादव मीडिया प्रभारी लिपिक संघ, सनत राठौर उपाध्यक्ष लिपिक संघ, दिनेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष लिपिक संघ, आरएन प्रसाद प्रांतीय संयुक्त सचिव लिपिक संघ, सुरेश चौहान प्रचार सचिव लिपिक संघ, दिनेश जोशी ग्रामीण अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेश, श्रीमती शोभा मैडम शिक्षक कांग्रेश, श्रीमती रक्षा आराध्या लिपिक संघ, पुरुषोत्तम तिवारी, लोक नारायण जसवाल, अजय पांडे, अलका तिर्की, कौशल्या कंवर, ज्योति कवर, , सुनीता टंडन, कल्पना भारद्वाज, मधुकरराव नायडू, किशन सिदार, साहू जी लेखापाल बीईओ कार्यालय, प्रशांत दत्ता, समर भट्टाचार्य, दीनदयाल भारद्वाज, सागर बर्मन, श्रीमती परवीन खान, महिलांगे, लहरें,कश्यप, छेदी, तहसील कार्यालय कोरबा एवं समस्त जिला व तहसील ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी साथी गण धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

पटरी पर लेटकर मोबाइल पर बात कर रही थी लड़की, ऊपर से गुजर गई ट्रेन पर रुकी नहीं बातचीत, आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया Video वायरल

न्यूज डेस्क। आजकल मोबाइल जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना लोग एक मिनट भी नहीं रह पाते। कभी-कभी यही स्मार्टफोन मुसीबत का कारण बन जाता है। लोग इसमें इतना बिजी हो जाते हैं। उनके आस-पास क्या हो रहा है। उन्हें कुछ समझ नहीं आता। कई बार गाड़ी चलाते हुए फोन पर बात करने से हादसे हो जाते हैं। वह रास्ता भी भटक जाते हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसके देखने के बाद आपके रोगंटे खड़े हो जाएंगे।

लड़की रेलवे ट्रैक पर लेट जाती है

हमने कई घटनाओं के बारे में सुनना है, जब फोन के चक्कर में लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है। जहां एक लड़की रेलवे ट्रैक पर लेटी होती है। वह अचानक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।

ऊपर से गुजर गई ट्रेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रेलवे ट्रैक पर लेटी होती है। उसके ऊपर से ट्रेन गुजरती है। कुछ सेकेंड बाद जब ट्रेन चली जाती है। वह लड़की ट्रैक पर लेटकर बड़े मजे से फोन पर बात कर रही होती है। वह उठकर बैठती है और मोबाइल पर बात करती रहती है। उसने अपने चेहरे को दुपट्टा से कवर कर रखा है। कुछ सेंकड का वीडियो हैरान कर देने वाला है।

https://twitter.com/ipskabra/status/1513858274034348035

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि फोन पर गॉसिप ज्यादा जरूरी है। इस वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। वह यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि हे प्रभु अवतार ले लो। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इसको कोई मेडल दो। मालगाड़ी ऊपर से गुजर गई पर रिएक्शन जैसे रोज का काम है।’

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 10 से 15 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई बिजली…घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की खपत पर 10 रुपए अधिक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली 2.31% महंगी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को नया टैरिफ जारी कर दिया। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 10 पैसा प्रति यूनिट की दर से बढ़ाई गई है। अन्य सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर 15 पैसा प्रति यूनिट की दर से बढ़ी हैं।​​​​​

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया, राज्य सरकार के स्वामित्व वाली तीनों बिजली कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने के लिए याचिका लगाई थी। कंपनियों ने 2022-23 के लिए 1004 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे की पूर्ति का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने अपने परीक्षण के बाद केवल 386 करोड़ रुपए का घाटा स्वीकार किया है।

बता दें कि विद्युत वितरण कंपनी ने 19 हजार 336 करोड़ 76 लाख की राजस्व आवश्यकता बताई थी। उसको घटाकर केवल 17 हजार 115 करोड़ 85 लाख रुपया मान्य किया गया। आयोग ने 2022-23 के लिए बिजली की औसत लागत 6.22 रुपया निर्धारित की है। 2021-22 की प्रचलित दर से औसत बिल 6.08 रुपया आता है। यह औसत विद्युत लागत से 14 पैसा कम है।

आयोग ने बताया कि बिजली कंपनियों की ओर से प्रस्तावित कुल 1004 करोड़ रुपए के घाटे की भरपाई की जाती तो टेरिफ में औसतन 5.39% की वृद्धि करनी पड़ती। इसे घटाकर 386 करोड़ रुपए ही मान्य किया गया, ऐसे में बिजली की दरों में औसतन 2.31% की वृद्धि की गई है। बिजली की नई दरें एक अप्रैल 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं। यानी अप्रैल महीने का बिजली बिल नये टेरिफ के हिसाब से आएगा।

नये टेरिफ की कुछ खास बातें

सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 10 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।
अन्य सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 15 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है।
220 केवी और 132 केवी के उच्च दाब स्टील उद्योगों के लिए बिजली दरों में पांच पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है।
HV-5 श्रेणी के तहत आने वाले पोहा, मुरमुरा मिल को अभी ऊर्जा प्रभार में 5% की छूट मिल रही है। इसी प्रावधान को LV-5 श्रेणी के पोहा-मुरमुरा मिल पर लागू करते हुए उन्हें भी 5% की छूट दी गई है।
HV-3 श्रेणी में आने वाले टेक्सटाइल उद्योग के साथ पॉवरलूम, हैंण्डलूम, जूट इंडस्ट्री और एथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभार में 25% की छूट रहेगी।

छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम:कोरबा, बिलासपुर,जशपुर,सरगुजा जिलों में रात 8 बजे तक आंधी-पानी की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भाग में मौसम बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने बताया है, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मौसम बहुत ज्यादा खराब रहने की संभावना है। रात आठ बजे तक यहां गरज-चमक के साथ अंधड़ उठने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम को एक त्वरित अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक शाम 4 बजे से अगले चार घंटों में पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अंधड़ उठ सकता है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बन रही है।

पूर्व CM का बड़ा आरोप, बोले- ‘IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में IAS और IPS की होती है नीलामी…कोरबा की सबसे ज्यादा बोली..

रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Raman Singh) मंगलवार को सरगुजा (Sarguja) संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर (Ambikapur) के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इसके बाद डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उससे आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) की पोस्टिंग और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. सिंह ने आईएएस और आईपीएस की तुलना आईपीएल से कर दी।
सरकार माफियाओं के गिरोह में है- रमन सिंह
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में आर्थिक लूट का राज चल रहा है. कोयले में 25 रूपए टन टैक्स लेने की परंपरा किसी राज्य में नहीं होगी. पर टन 25 रूपए लिए बिना छत्तीसगढ़ का एक किलो कोयला भी बाहर नहीं जा सकता है. गांव-गांव में, पान ठेले में, होटल में इस बात की चर्चा है. छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा ये जानता है. उन्होंने आगे कहा कि रेत में भी वही हाल है. प्रदेश में शराब माफिया काम कर रहे हैं. ये सरकार पूरी तरह से माफियाओं के गिरोह में हैं .

आईएएस और आईपीएस की आईपीएल की तरह लगती है बोली- रमन सिंह
इसके बाद डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कलेक्टर-एसपी के लिए वैसे ही ऑक्शन होता है जैसे कि आईपीएल मैच में बोली लगती है. उन्होंने इसी संदर्भ में आगे कहा कि कोरबा कलेक्टर की सबसे ज्यादा बोली लगेगी क्योंकि वहां डीएमएफ है. नंबर टू में रायगढ़ के कलेक्टर है जिसका रेट 10 करोड़ होता है लेकिन 7 करोड में मामला सेट हो जाता है. और कलेक्टरों की ये बोली परर्फार्मेंस देखकर आईपीएल कि तरह घटती बढ़ती भी रहती है.

उन्होंने कहा प्रदेश की ये हालत है कि 10 करोड में कलेक्ट्रेट बिक रहा है. एसपी का पोस्ट जुआ, सट्टा और अपराध कर रहा है. ये पूरा का पूरा ऑक्शन में जा रहा है कि कौन सबसे ज्यादा अपराध कर सकता है.

KORBA: 10 करोड़ की लागत से अशोक वाटिका का हो रहा उन्नयन… कलेक्टर की सख्त हिदायत गुणवत्तायुक्त हो कार्य…

कोरबा । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि अशोक वाटिका के उन्नयन, जीर्णोद्धार व नवनिर्माण का कार्य एक बेहतर प्लानिंग के साथ करें, कार्य की उच्च क्वालिटी सुनिश्चित कराएं, वाटिका उन्नयन हेतु जोनवार रिव्यू-प्लानिंग तैयार कर 01 सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें। उन्होने कार्य की प्लानिंग पर मार्गदर्शन देते हुए वाटिका उन्नयन के विविध कार्यो व व्यवस्थाओं को थीम आधारित, आकर्षक व उच्च गुणवत्तायुक्त बनाए जाने के निर्देश दिए।

बता दें कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू अधिकारियों की टीम के साथ अशोक वाटिका पहुंची। उन्होने निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ अशोक वाटिका उन्नयन व नवनिर्माण कार्य की प्लानिंग का अवलोकन कर इस पर विस्तार से चर्चा की तथा कार्य की जोनवार रिव्यू-प्लानिंग तत्काल तैयार कर 01 सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शभूपेश बघेल के द्वारा अशोक वाटिका उन्नयन कार्य की घोषणा की गई थी, जिसके परिपालन में जिला खनिज न्यास मद से 10 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत करते हुए कार्य की निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, उन्होने कहा कि मेरा प्रयास है कि अशोक वाटिका में बुजुर्ग युवा, बच्चों, महिलाओं आदि सभी आयु वर्ग के लिए पर्यटन, मनोरंजन, स्वास्थ्य, योगा प्राणायाम व खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाए ताकि दिनभर के कार्य की थकान के बाद लोग यहॉं पर सुकून के साथ अपना समय व्यतीत करते हुए खुद को तरोताजा महसूस करें।

थीम आधारित हाई क्वालिटी पर फोकस

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने अशोक वाटिका उन्नयन कार्य के विभिन्न अवयवों को थीम आधारित बनाए जाने एवं कार्य की उच्च क्वालिटी पर विशेष फोकस रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता कतई न करें, सभी सामग्रियॉं व उपकरण उच्च क्वालिटी की हों, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लैण्ड स्केपिंग, वाटरफाल व रॉक गार्डन, लाईटिंग, प्लांटेशन, पाथवे व वाकिंग एरिया, वर्टिकल गार्डन सहित अन्य कार्य थीम आधारित कराए जाएं। उन्होने वेंडर जोन व चौपाटी के लिए स्थल चिन्हाकित कर उसे भी प्लानिंग में शामिल करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। साथ ही पृथक-पृथक रंगों में डिजाईनयुक्त फ्लावर जोन, पाथवे में कलरफुल फोकस लाईट, चिल्ड्रन प्ले एरिया में व अन्य स्थलों में आधुनिक उपकरण, प्रवेशद्वार को भव्यतम स्वरूप देने, पाथवे के दोनों ओर प्लांटेशन सहित अन्य विविध कार्यो व व्यवस्थाओं को रिव्यू-प्लानिंग में शामिल करने के निर्देश अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को दिए।

सुविधाओं से लैस होगा अशोक वाटिका

अशोक वाटिका उन्नयन, जीर्णोद्धार व नवनिर्माण कार्य में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए पर्यटन, मनोरंजन व खेलकूद सुविधाएं शामिल की गई हैं। इसके तहत ओपन थियेटर, सिटिंग जोन, रेल ट्रेक, ओपनजिम एरिया, बोटिंग जोन, रिडिंग जोन, वाटरफाल व रॉक गार्डन, हर्बल गार्डन, कैफेटेरिया, चिल्ड्रन प्ले एरिया, कलरफुल फाउण्टेन, बटरफ्लाई जोन, वाटरबाडी, स्टेप्ड गार्डन, म्यूजिकल फाउण्टेन, रिलेक्सीन एरिया, स्पोर्ट्स जोन साईकिलिंग टेªक, फ्लावर जोन, वर्टिकल गार्डन, योगा जोन, फूड जोन, वेंडर जोन व चौपाटी, स्टोन फाउण्टेन, पार्किंग एरिया, लैण्ड स्केपिंग, लॉन एरिया, प्लांटेशन, उद्यानिकी, पाम कलस्टर, महिला-पुरूषा के लिए पृथक-पृथक टायलेट सुविधा, टिकट काउंटर, बाउण्ड्रीवाल व भव्य प्रवेशद्वार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

अब 5-स्टार होटल में नहीं रुकेंगे मंत्री, फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए CM का आदेश

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात राज्य के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं. इसी के साथ एक बड़ा कदम है फिजूलखर्ची पर रोक लगाना. इसको लेकर सीएम का फरमान जारी हुआ है. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के जिलों में दौरे पर जाने वाले मंत्रियों को अब बड़े-बड़े होटलों में ठहरने की अनुमति नहीं है.

100 करोड़ रुपये की बचत करने के लिए किए गए ये काम
दरअसल, अब मंत्री 5 सितारा होटलों में नहीं, बल्कि सरकारी गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे. बता दें, इससे पहले भी सीएम योगी ने मंत्रियों और अफसरों के घरों और ऑफिस में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगा दी थी. इसी के साथ नई गाड़ियों की खरीद पर भी रोक लगाई गई थी. सीएम ने बताया था कि ऐसा करने पर सरकार को हर साल लगभग 100 करोड़ के आसपास की बचत होगी.

मंत्री हो या अफसर…
ऐसे में सीएम ने साफ कर दिया है कि अब जो लोग भी जिले के दौरों पर जाएंगे, वो चाहे मंत्री हों या बड़े अफसर, सभी को सरकारी गेस्ट हाउस में ही रुकना होगा. ऐसे में साफ है कि एक के बाद एक सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए कई बड़े और अहम निर्देश जारी किए हैं.