Home Blog Page 2590

चीन में कोरोना के मामलों ने तोड़ा रिकार्ड, भारत ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

शंघाई। चीन में सख्त प्रतिबंधों के बावजूद (Coronavirus Cases in China) कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सरकार ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के  हल्के लक्षण 25,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लक्षण वाले 1189 मामले मिले हैं।

भारतीय दूतावास ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

शंघाई में सख्त लाकडाउन के कारण हालात बुरे हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि शंघाई में लाकडाउन के कारण भारत के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दूतावास ने कहा कि महावाणिज्य दूतावास शंघाई में व्यक्तिगत रूप से कांसुलर सेवाएं प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। दूतावास ने भारतीयों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की हैं।

अमेरिका ने वापस बुलाए अपने कर्मचारी

इससे पहले अमेरिका ने शंघाई में अपने गैर आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को शहर छोड़ने का आदेश दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर निर्देश दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान अमेरिकी अधिकारी वाणिज्य दूतावास में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

थोड़ी ही देर में दिल्ली रवाना होंगे सीएम भूपेश बघेल, नक्सली समस्या पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संग करेंगे बैठक

रायपुर। नक्सली समस्या, प्रभावित क्षेत्रों के विकास आदि मुद्दों से जुड़े नीतिगत मसलों पर बातचीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी शामिल होने वाले हैं।

बताया जा रहा है, अमित शाह के साथ बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों और नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात होनी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा भी इस बैठक का प्रमुख विषय संभावित है।

बता दें कि इससे पहले जनवरी 2020 में रायपुर में हुए मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री की विस्तृत चर्चा हुई थी। नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर अमित शाह से मुलाकात की थी।

50 से अधिक लड़कियों से संबंध, रेप के बाद बेरहमी से मर्डर… हैरान कर देगी ‘साइको’ की कहानी

जयपुर। करधनी थाना इलाके में 2 महीने पहले हुई एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. युवती की हत्या उसके प्रेमी मिंटू उर्फ विक्रम ने की थी. मिंटू इससे पहले भी ग्वालियर में अपनी प्रेमिका को मारकर रेल की पटरियों पर फेंक चुका है. इसके अलावा अलवर में भी उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया है. यह सेक्स एडिक्ट है, जो 50 से ज्यादा लड़कियों से अब तक संबंध बना चुका है.

आरोपी मिंटू भिवाड़ी में अपनी पहचान बदल कर रह रहा था. एक वारदात के करने के बाद यह दूसरे शहर में चला जाता था. कहीं इनकम टैक्स अफसर तो कहीं आर्मी ऑफिसर और तो कहीं पुलिसवाला बनकर रहता था. ग्वालियर वाली लड़की भी अपनी बहन के यहां आई थी, जिसे ये भगा कर ले गया था. आरोपी मिंटू ने शादी की जिद करने पर ग्वालियर और जयपुर वाली लड़की को मार डाला. यह अपने परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखता था.

पुलिस को शक है कि यह और भी लड़कियों के साथ वारदात को अंजाम दिया होगा. जिसकी वजह से इसकी पूरी जांच की जा रही है. आरोपी मिंटू मानसिक रूप से साइको लग रहा, जिसकी वजह से मामले में साइक्लोजिस्ट की भी मदद ली जा रही है. भिवाड़ी में भी यह नाम बदल कर पुलिस वाला बनकर रह रहा था.

बताया गया है कि जयपुर में मिंटू और रौशनी लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. उसकी मुलाकात मिंटू से एक होटल में हुई थी. होटल की यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई और उसके बाद दोनों में प्यार हो गया. दोनों कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश हरदोई चले गए. लेकिन उसके बाद मिंटू और रौशनी वापस राजस्थान आ गए और करधनी के आर्मी नगर में रहने लगे. मिंटू रौशनी को वेश्यावृत्ति का काम नहीं करने और रात में नौकरी नहीं करने के लिए मना करता था. रौशनी ने वेश्यावृत्ति का काम नहीं छोड़ा तो मिंटू ने तकिए से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद यहां से फरार हो गया.

हालांकि, आरोपी ने पड़ोसी को फोन कर रौशनी से बात करने का बहाना भी बनाया. पुलिस आरोपी की 2 महीने से तलाश कर रही थी. मुखबीर से पुलिस को आरोपी के अलवर के भिवाड़ी में होने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को आर्मी ऑफिसर और इनकम टैक्स अधिकारी भी बताता था. आरोपी ने इनकम टैक्स अधिकारी और आर्मी की ड्रेस में फोटो भी खींच रखे हैं. इसके चलते वह लोगों पर अपना रुतबा जमा करा था.

आरोपी मिंटू अलवर के एक गैंगरेप के मामले में पिछले 3 साल से भी फरार चल रहा था. आरोपी ने ग्वालियर में भी अपने एक साथी के साथ मिलकर एक लड़की की हत्या कर उसकी डेड बॉडी फेंक दी थी. जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी अबतक 50 से ज्यादा युवतियों को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा कर उनको अपना शिकार बना चुका है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बता दें कि आर्मी नगर में 23 फरवरी को मिंटू में रौशनी की हत्या कर दी थी.

पुलिस के मुंह पर चोर ने कहा, ‘जेल से आऊंगा तो फिर चोरी करूंगा, बड़ा मज़ा आता है’

‘अभी तो तुमने मुझे पकड़ लिया, लेकिन जब जेल से वापस आऊंगा, तो फिर चोरियां करूंगा. मुझे चोरी करने में मजा आता है. मुझे अब जेल में रहना भी अच्छा लगता है.’

ये चैलेंज एक चोर ने पुलिस को दिया है. इस चोर का नाम है रवि जाटव उर्फ डेढ़ फुटिया. पुलिस कई महीनों से इससे परेशान थी. पुलिस ने मुखबिर लगाकर ‘डेढ़ फुटिया’ को धर दबोचा. अब जब डेढ़ फुटिया पकड़ा गया तो उसने पुलिस को तगड़ा चैलेंज दे दिया. आइये आपको बताते हैं डेढ़ फुटिया और उसके खौफ के बारे में.

डेढ़ फुटिया का ग्वालियर में जबरदस्त खौफ!
आजतक के सर्वेश पुरोहित के मुताबिक डेढ़ फुटिया ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके का रहने वाला है. स्मैक का लती है. उसके खिलाफ 32 केस दर्ज हैं. दिसंबर 2021 में वह जेल से छूटकर आया था. पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में चोरी की वारदातों में तेजी से इजाफा हुआ. इसके बाद चोरों को पकड़ने के लिए एसपी अमित सांघी ने सख्त निर्देश दिए. इस बीच, 3 अप्रैल को चोरी किए गए एक मोबाइल की लोकेशन मिली. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा. उसकी पहचान पुरानी छावनी के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि उर्फ डेढ़ फुटिया (29) पुत्र राजाराम जाटव के रूप में हुई. पूछताछ में उसने ग्वालियर के माधोगंज, मुरार, गोला का मंदिर इलाके समेत 10 वारदात कबूलीं. उसकी निशानदेही पर कई स्कूटर, एलईडी टीवी, मोबाइल व सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं. जिनकी कीमत तकरीबन साढ़े सात लाख है.

‘चोरी करने में मजा आता है’
आजतक के सर्वेश पुरोहित के मुताबिक पकड़े जाने के बाद ग्वालियर पुलिस ने उससे पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब डेढ़ फुटिया से पूछा कि जेल जाने के बाद भी क्यों नहीं सुधरा तो उसने जो जवाब दिया उसे सुनकर अफसर सन्न रह गए. डेढ़ फुटिया ने कहा,

‘साहब, मुझे जेल में मजा आता है. रही बात चोरी की, जब जेल से छूटकर आऊंगा तो फिर चोरी करूंगा. आप मुझे पकड़कर फिर जेल भेज देना.’

क्यों आता है चोरी करने में मजा पुलिस ने बताया?
ग्वालियर के एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा,

‘ये चोर डेढ़ फुटिया के नाम से कुख्यात है, ये थाना पुरानी छावनी का हिस्ट्रीशीटर है. इसने दिसंबर 2021 में जेल छूटने के बाद लगातार चोरियां कीं. बीते चार महीनों में इसने 10 चोरियों की बात कबूली हैं, चुराया हुआ माल भी डेढ़ फुटिया के पास से बरामद हुआ है. इनमे 7 चोरियां घरों में घुसकर की हैं, जबकि 3 बाइक चोरी के मामले हैं. करीब 10 तोला सोना भी उसके पास मिला है. अन्य चोरियों में भी उससे पूछताछ की जा रही है.’

एएसपी ने चोर द्वारा पुलिस को चैलेंज दिए जाने की बात बताते हुए आगे कहा,

‘दरअसल, ये डेढ़ फुटिया नशे का आदी है. जब इसके पास पैसा नहीं होता और इसे नशा करना होता है तो ये किसी भी घर में घुस जाता है चोरी करने के लिए. बाइक उठा लेगा, किसी गाड़ी के टायर खोलकर बेच देगा. उसका कहना है कि वह जेल से छूटकर फिर चोरी करेगा.’

एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक भले ही डेढ़ फुटिया ने फिर चोरी का चैलेंज दिया है, लेकिन पुलिस उस पर नजर बनाकर रखेगी और उसे आगे कोई अपराध नहीं करने देगी.

यहां पवित्र जल का एक घड़ा इतने लाख रुपये में बिका, वजह जानने पर डॉक्टर भी हुए हैरान

Viral News: कुछ लोग इसे अंधविश्वास कह सकते हैं, कुछ इसे एक व्यावसायिक अवसर के रूप में देख सकते हैं, लेकिन भगवान लिंगराज के वार्षिक रुकुन रथ उत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित एक नीलामी में मुक्तेश्वर मंदिर में स्थित प्रसिद्ध मारीचि कुंड से निकाले गए पवित्र जल का पहला घड़ा 1.30 लाख रुपये में बिका. मारीचि कुंड के पास पवित्र जल की नीलामी बीते शुक्रवार को हुई. श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि पवित्र जल में स्नान करने से प्रजनन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है.

पवित्र जल का पहला घड़ा 1.30 लाख रुपये में बिका

नीलामी भगवान लिंगराज मंदिर के सेवकों के एक समूह बोडु निजोग द्वारा आयोजित की गई. भुवनेश्वर के बारामुंडा क्षेत्र निवासी एक युगल ने सबसे ज्यादा कीमत लगाई और उन्हें 1.30 लाख रुपये में जल का पहला घड़ा मिला, जबकि आधार मूल्य सिर्फ 25,000 रुपये था. इसी तरह, जल के दूसरे घड़े को 16,000 रुपये के आधार मूल्य के मुकाबले 47,000 रुपये में नीलाम किया गया, जबकि तीसरे घड़े को 13,000 रुपये में खरीदा गया.

घड़े को खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपये तक देने को तैयार

पहले तीन युगलों को पवित्र जल प्राप्त होने के बाद, बदू निजोग ने बिना किसी मांग के गरीब युगलों के बीच अन्य घड़े वितरित किए. एक सेवक ने कहा कि जल की नीलामी प्रक्रिया, जो लंबे समय से चल रही है, पिछले दो वर्षों से कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित नहीं की जा सकी. पहले घड़े के खरीदारों ने कहा कि उनका परिवार मारीचि कुंड का पवित्र जल खरीदने के लिए 2.5 लाख रुपये तक देने को तैयार है.

इस मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने दिया ये बयान

वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष मिश्रा ने कहा, ‘इस जल को लेकर इस तरह के विश्वास के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है. हम नहीं मानते कि पानी के घड़े से नहाने से मनुष्य की प्रजनन क्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही, मैं इस बात से भी इनकार नहीं करता कि पानी में कुछ (अन्य) औषधीय गुण हो सकते हैं क्योंकि मारीचि कुंड कई अशोक के पेड़ों से घिरा हुआ है, जिनकी जड़ें तालाब में समाप्त होती हैं.’

जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर हादसा,खाई में गिरी स्कार्पियो, 3 की मौत

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कुल 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से गीदम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां सभी का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियोंवाहन में सवार सभी जिओ कंपनी के लिए काम करते थे काम करते थे। कोई केबल बिछाने का काम तो कोई टावर मेंटेनेंस का काम करता था। ये सभी इसी काम से गीदम से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सुरोखी के पुलिस कैंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सीधे खाई में जा गिरी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 4 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। बताया जा रहा है कि जिन 2 युवकों की मौके पर मौत हुई है वे करीब डेढ़ घंटे तक दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे रहे। एक की अस्पताल में मौत हुई।

जुआ-सट्टा ने थानेदार के साख पर लगाया बट्टा…SP ने मारा छापा, टीआई लाइन अटैच…

मध्यप्रदेश ।बुरहानपुर जिले में कार्य में लापरवाही बरतने वाले नेपानगर टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है. नेपानगर थाना इलाके में बड़ी मात्रा में जुआ स्टटे का कारोबार चल रहा था. एसपी की टीम ने दबिश देकर जुएं का भंड़ाफोड किया था. फड से बड़ी रकम भी पकड़ा था.

इस क्षेत्र से जुआ सट्टा संचालन की लगातार शिकायतें आ रही थी. जिसके बाद कार्रवाई की गई. अब एसपी राहुल कुमार ने टीआई अनिल यादव को लाइन अटैच कर दिया है. बता दें कि आईपीएल क्रिकेट शुरू होते ही करोड़ों का कारोबार चल रहा है.

बड़ी खबर: सड़क हादसे में पूर्व विधायक रामदयाल उइके समेत 6 घायल, बंजारी बस्ती के पास तेज रफ्तार कार आपस में भिड़ी

कोटा। केंदा चौकी अंतर्गत ग्राम बंजारी बस्ती के पास तेज रफ्तार 2 कारों की आपस में भिड़ंत ही गयी। इस हादसे में तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक सहित 6 लोगों को आई  चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केंदा में प्राथमिक इलाज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की बतलाई जा रही है जब तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक राम दयाल उईके अपनी नेक्सन कार क्रमांक CG 10 AX 2382 से पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे कि जब वह बंजारी बस्ती के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही कार के साथ भिड़ंत हो गई।

जिससे कार में बैठे पूर्व विधायक के सीने में मामूली चोटें आई हैं व उनके ड्राइवर को भी मामूली चोट आई है। वहीं दूसरे कार में सवार सवार 5 लोगों को भी मामूली चोटें आई है। यह सभी इनोवा कार क्रमांक CG 10 AR 5469 में सवार होकर चकरभाठा से रीवा जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही केंदा चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी और पूर्व विधायक सहित सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केंदा लेकर आये जहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया।

खैरागढ़ में शाम 5 बजे तक 78% मतदान, बूथ पर मौजूद हैं मतदाता, देर रात जारी होगा अंतिम आंकड़ा

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया है। इस दौरान करीब 78% मतदान हुआ है।

पोलिंग बूथों पर अभी भी मतदाता लाइन में लगे हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद देर रात तक निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।

सुबह धीमी रही मतदान की रफ्तार

जानकारी के अनुसार उप चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक 65.68 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें 65.04 प्रतिशत पुरूष और 66.33 फीसदी महिलाएं मतदान किया। इससे पहले दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 52.74 था। वहीं सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।

इससे पहले सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

KORBA: निगम क्षेत्र में भांग-घोटा की खुलेंगी दुकान… फुटकर दुकान के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक आमंत्रित…

कोरबा ।नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत एक भांग-घोटा की फुटकर दुकान खुलेंगी। इसके लिए आवेदन 20 अप्रैल 2022 तक मंगाये गये है। भांग-घोटा की फुटकर दुकान के लिए लाइसेंस आवेदन प्रणाली अंतर्गत वर्ष 2022-23 अर्थात 01 मई 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक व्यक्ति 20 अप्रैल तक कार्यालयीन समय तक निर्धारित प्रपत्र के साथ आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आबकारी में जमा कर सकते है। भांग की फुटकर दुकानों की अनुज्ञप्ति के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा 21 अप्रैल 2022 को दोपहर 03ः00 बजे मैनुअल लॉटरी के माध्यम से अनुज्ञप्तिधारियों का चयन किया जावेगा। आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी विभाग कोरबा से संपर्क कर सकते है।