Home Blog Page 2591

KORBA: सामाजिक बहिष्कार की शिकायत… कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, कहा SDM की अध्यक्षता में जांच टीम करें गठित..

कोरबा। सामाजिक बहिष्कार की शिकायत को कलेक्टरने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कहा है कि एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 

बता दें कि तहसील बरपाली के अंतर्गत ग्राम रोगदा के निवासी हेमलाल पटेल ने ग्राम रोगदा के निवासियों द्वारा उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की शिकायत की। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा राशन पानी लेने मे भी सहयोग नही किये जाने की शिकायत की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल एस.डी.एम. कोरबा हरिशंकर पैकरा को पुलिस, राजस्व और जनपद पंचायत के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर गांव में जाकर मामले की पूरी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

भरी सभा में CM के करीब जाकर फोड़ा ‘पटाखा बम’, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नालंदा में हुई संवाद यात्रा में बड़ा हादसा हुआ है. कार्यक्रम में अचानक से हुए एक विस्फोट ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. जिस जगह पर ये धमाका हुआ है, वो सीएम नीतीश कुमार से महज 15 फीट की दूरी पर था. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नीतीश कुमार के कार्यक्रम में धमाका

चश्मदीदों ने जानकारी दी है कि आरोपी ने किसी विस्फोटक पदार्थ में माचिस फेंक इस धमाके को अंजाम दिया था. शुरुआती जानकारी के आधार पर इस विस्फोटक पदार्थ को एक पटाखा बताया गया है. पुलिस को आरोपी युवक के पास से पटाखा और माचिस की तीली भी बरामद हुई है. अभी पुलिस के आरोपी से सवाल-जवाब जारी हैं.

इस घटना के बारे में एक शख्स ने बताया है कि मुख्यमंत्री शुरुआत में जनता का आवेदन ले रहे थे. तभी एक बच्चे ने जिसकी उम्र 18 साल के करीब है, उसने कोई पटाखा दबाकर रखा था जो उसने सीएम के आते ही फेंक दिया. बस जैसे ही वो पटाखा फटा, सभी सकते में रह गए और जमीन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. ये सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक है.

पहले भी सीएम की सुरक्षा में हुई चूक

वैसे इस घटना को लेकर प्रशासन की चिंता ज्यादा इसलिए बढ़ गई है क्योंकि कुछ दिन पहले पटना में भी सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी. तब पटना के बख्तियारपुर में एक युवक ने सीएम नीतीश पर हमले का प्रयास किया था. बाद में ये बात सामने आई थी कि वो युवक मानसिक रूप से बीमार था. अब इस नालंदा वाली घटना के दौरान भी सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी. स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों तक की मौके पर तैनाती थी, लेकिन उस पुख्ता इंतजाम के बीच एक युवक ने ये धमाका कर दिया और सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी हो गई.

जनसंपर्क यात्रा पर निकले हैं नीतीश

अब जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई दिनों से सीएम नीतीश कुमार जनसंपर्क यात्रा निकाल रहे हैं. वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं और जमीन पर जाकर लोगों की समस्या भी सुन रहे हैं. कुछ दिन पहले ही वे इस्लामपुर और एकंगरसराय पहुंचे थे.

वहां भी उन्होंने जमीन पर जाकर लोगों की समस्या सुनी और हर मुद्दे पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी पूरे राज्य में यात्रा निकाली जा चुकी है

WhatsApp भेजेगा जेल! कहीं आपने भी तो नहीं भेजा ये मैसेज, मुश्किल में फंसना तय समझो

नई दिल्ली। WhatsApp दुनिया का सबसे पॉपुलर ऐप है और दुनिया का तकरीबन हर शख्स जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है वो WhatsApp भी चला रहा है। लोकप्रियता के मामले में इस ऐप का कोई भी जवाब नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपने अगर इसपर मैसेज भेजने के दौरान लापरवाही बरती तो आप जेल की सलाखों के पीछे पहुंच सकते है।

WhatsApp बन सकता है खतरनाक

अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आखिर WhatsApp कैसे जेल पहुंचा सकता है तो आपको पता होना चाहिए कि ये एक चैटिंग प्लैटफॉर्म है जहां पर आप आसानी से अपने कॉन्टैक्ट्स से कनेक्ट कर सकते हैं। कई बार आप ऐसे ग्रुप्स के साथ जुड़ जाते हैं जहां पर शायद ही कुछ लोग आपको जानते होंगे और उनमें से ज्यादातर लोग आपसे अनजान रहते हैं। ऐसे में कुछ भी कहने और मैसेज करने या फिर कोई मीडिया फ़ाइल भेजने से पहले आपको काफी ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पुलिस और कचेहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

पेट्रोल सस्‍ता, LPG स‍िलेंडर होगा महंगा! ये है सरकार का नया प्‍लान

नई द‍िल्‍ली : Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से अब आम आदमी को राहत म‍िलने वाली है. ब‍िजनेस टुडे में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) पर एक्‍साइज ड्यूटी (Excise Duty) में कटौती करने का व‍िचार क‍िया जा रहा है. ऐसा होने पर इसका सीधा असर घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर होगा.

लगातार छठें द‍िन कोई बदलाव नहीं
ब‍िजनेस टुडे में प्रकाश‍ित खबर में सूत्रों के हवाले से दावा क‍िया गया क‍ि पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्रालय (MoPNG) और फाइनेंस म‍िन‍िस्‍ट्री (Finance Ministry) एक्‍साइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाने पर व‍िचार कर रहे हैं. तेल कंपन‍ियों ने मंगलवार को लगातार छठें द‍िन तेल की कीमत में बदलाव नहीं क‍िया है. 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल और डीजल में 10 रुपये प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. इससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ रहा है.

फ‍िर महंगा होगा एलपीजी स‍िलेंडर!
खबर यह भी है क‍ि एलपीजी स‍िलेंडर (LPG Cylinder) की कीमत एक बार फ‍िर बढ़ सकती हैं. सरकार की कोश‍िश है क‍ि घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी तरह का इजाफा न हो. हालांक‍ि कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर महंगा हो सकता है. फ‍िलहाल द‍िल्‍ली में घरेलू एलपीजी स‍िलेंडर का भाव 949.50 रुपये है.

पेट्रोल-डीजल पर क‍ितनी एक्‍साइज ड्यूटी
व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से 2021 में लोकसभा में बताया गया था क‍ि सरकार पेट्रोल पर 27.90 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल पर 21.80 रुपये प्रत‍ि लीटर एक्‍साइज ड्यूटी से कमाती है. केंद्र ने नवंबर 2021 में पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती करते हुए क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कमी की थी. अब सरकार की तरफ से फ‍िर से कटौती की जाती है तो पेट्रोल-डीजल के रेट एक बार फ‍िर नीचे आ सकते हैं.

22 मार्च से 10 रुपये महंगा हुआ तेल
पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजे घोष‍ित होने के बाद तेल कंपन‍ियों ने 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा क‍िया था. तब से अब तक तेल 10 रुपये प्रत‍ि लीटर तक महंगा हो गया है. हालांक‍ि 7 अप्रैल से कंपन‍ियों ने तेल के भाव में क‍िसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है.

हिंदू वाहिनी के नेता की होटल में मौत, कांग्रेस ने मंत्री पर लगाया आरोप

बेंगलुरुः हिंदू वाहिनी (Hindu Vahini) के नेशनल सेक्रेटरी और सरकारी ठेकेदार संतोष पाटिल को उडुपी (Udupi) के सांभवी होटल के एक कमरे में मृत पाया गया. मृतक के 2 मित्र उसके बगल के कमरे में ठहरे थे. मृतक के कमरे से किसी तरह को कोई डेथ नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री केएस ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार की मांग की है.

बेलागावी के रहने वाले थे संतोष
संतोष मूल रूप से बेलागावी के रहने वाले थे और घटना के एक दिन पहले अपने 2 दोस्तों के साथ उडुपी आए थे. संतोष पाटिल पिछले दिनों उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को शिकायत की थी कि कर्नाटक (Karnataka) के RDPR मंत्री केएस ईश्वरप्पा उनके 4 पूरे किए गए कार्य का भुगतान नहीं कर रहे हैं.

कमीशन मांगने का लगाया था आरोप
उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री के सहयोगी पेमेंट की एवज में उससे कमीशन की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस (Congress) ने संतोष पाटिल के पत्र को आधार बना कर ही कर्नाटक सरकार को 40% कमीशन की सरकार होने का आरोप लगाया था. मंत्री पर आरोप लगाए जाने के बाद ईश्वरपा ने संतोष पाटिल पर मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था.
व्हाट्सऐप से भेजे मैसेज
सूत्रों के मुताबिक, संतोष पाटिल ने सोमवार रात अपने व्हाट्सऐप (Whatsapp) से कुछ लोगो को मैसेज भी भेजे, जिसमें उसने अपनी मौत के लिये ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है, पर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

ईश्वरप्पा को ठहराया जिम्मेदार
मैसेज में उन्होंने लिखा था कि ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) मेरी मौत के जिम्मेदार हैं, जो कि RDPI मंत्री हैं. उन्हें सजा मिलनी चाहिए. मैंने अपनी सभी उम्मीदों और इच्छाओं से ऊपर उठकर ये निर्णय लिया है. मैं हाथ जोड़ कर विनती करता हूं कि मेरी पत्नी और बच्चों की मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और हमारे नेता येदयुरप्पा (Yeddyurappa) मदद करेंगे. मैं मीडिया को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं. मेरे साथ दोस्त संतोष और प्रशांत आए थे, उनका मेरी मौत से कुछ भी लेना देना नहीं है.

सीएम कार्रवाई करने में विफल
वहीं, इस मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) का कहना है कि सीएम के रूप में बोम्मई (bommai) अपने मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में विफल रहे हैं, जिन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए. पाटिल की मौत के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं. उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं.

ऑफिस से घर आई महिला रह गई दंग, बेडरूम में बॉयफ्रेंड संग थी कोई और लड़की!

एक महिला 16 घंटे की शिफ्ट कर ऑफिस से घर लौटी. वो इतनी थकी हुई थी कि सीधे बेड पर जाकर सोना चाहती थी. लेकिन जैसे ही वो बेडरूम में दाखिल हुई, उसने देखा कि उसका एक्स-बॉयफ्रेंड एक दूसरी महिला के साथ कमरे में है. ये देखने के बाद उसने जो रिएक्शन दिया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरअसल, इस घटना का जिक्र करते हुए टेलर डनहम (Taylor Dunham) नाम की महिला ने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो कहती हैं कि 16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद जब वो ऑफिस से लौटी तो देखा कि बेडरूम में ‘बिन बुलाया मेहमान’ मौजूद है. डनहम ने बताया कि बेडरूम में उसका एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ एक महिला मौजूद थी.

अपने बेडरूम में एक्स-बॉयफ्रेंड को दूसरी महिला संग देख टेलर डनहम उस वक्त बिल्कुल भी नहीं भड़कीं. बल्कि डनहम चुपचाप सो गईं.

उन्होंने अपने तब बॉयफ्रेंड रहे शख्स और उसकी महिला दोस्त से कहा कि वो कहीं और जाए, क्योंकि वह बहुत थक गई है. डनहम कहती हैं कि 16 घंटे की शिफ्ट करने के बाद मैं बहुत थक गई थी और झगड़े के मूड में नहीं थी.

टिकटॉक पर डनहम के इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये क्लिप वायरल हो गई है. यूजर्स ने भी उनके इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट किया है.

बहुत से यूजर्स डनहम के एक्स-बॉयफ्रेंड और उसकी महिला दोस्त की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक थे, तो कई लोगों ने पूछा कि क्या डनहम ने बाद में लड़ाई की? कुछ कमेंट्स का जवाब देते हुए डनहम टेलर कहती हैं- ‘मैंने उन्हें अपना बैग उठाने के लिए कहा था और फिर वो चले गए. मैं उस रात बहुत आराम से सोई.’ बता दें कि इसी घटना के साथ डनहम टेलर और उनके बॉयफ्रेंड का ब्रेकअप भी हो गया.

हाथ मलता रह गया दूल्हा: एक लाख खर्च कर की शादी, दुल्हन को ले गई बंगाल पुलिस

यूपी । हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव में एक लाख रुपये खर्च करके दिल्ली से शादी करके लाई नाबालिग दुल्हन को सोमवार को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई। शादी के नाम पर ठगी का शिकार होकर युवक हाथ मलता रह गया।

42 वर्ष का होने की वजह से किसान कल्लू की शादी नहीं हो रही थी। कुछ दिनों पूर्व गांव के एक युवक ने उसकी शादी कराने की बात कही। कल्लू के मुताबिक युवक ने उसे शादी कराने वाले दिल्ली के एक एजेंट से फोन पर बात कराई।
सोमवार को स्थानीय पुलिस के साथ बंगाल पुलिस उसके घर पहुंची और नाबालिग के अगवा करने की जानकारी दी। बताया कि किशोरी के परिजनों ने बंगाल में अपहरण का मुकदमा लिखाया है। एजेंट के जरिये किशोरी की शादी करके यहां लाने की सूचना उन्हें मिली थी।

पूछताछ के बाद पुलिस नाबालिग दुल्हन को अपने साथ लेकर बंगाल चली गई। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि किशोरी के अपहरण की शिकायत पर बंगाल पुलिस आई थी। किशोरी को बरामद कर पुलिस उसे साथ ले गई है। किशोरी के बयान पर पुलिस ने कल्लू पर कोई कार्रवाई नहीं की।

देश में कौन खरीद रहा है सबसे ज्यादा सोना, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मुंबई: एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि देश में कौन सबसे ज्यादा सोना खरीदता (Gold Buying In India) है. सोमवार को जारी इंडिया गोल्ड पॉलिसी सेंटर (IGPC) की सोना एवं स्वर्ण बाजार-2022 की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रति व्यक्ति सोने की खपत अमीरों में सबसे ज्यादा है, लेकिन इसकी कुल मात्रा अभी भी मध्यम आय वर्ग के लोगों के पास है.

इस आय-वर्ग वालों में ज्यादा खपत
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उच्च आय वर्ग के लोग डिजिटल या ‘पेपर फॉर्मेट’ में सोना रखने में रुचि रखते हैं. सोने की अधिकांश खपत 2-10 लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा वाले परिवारों में है, जो औसत मात्रा का लगभग 56 प्रतिशत है. वे सुरक्षित निवेश पसंद करते हैं. जैसे कि सोने और स्वर्ण उत्पाद या बैंक सावधि जमा, भविष्य निधि, जीवन बीमा, डाकघर बचत आदि. क्योंकि यहां दूसरों के मुकाबले जोखिम कम है.

अमीरों के ये हैं पसंदीदा विकल्प
वहीं, 10 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले उच्च-मध्यम और समृद्ध वर्ग के लिए, बचत का अर्थ है उनकी अतिरिक्त कमाई, बेकार पड़े अतिरिक्त धन और पूंजीगत लाभ पर कमाई. इसलिए वे स्टॉक या शेयरों, डेरिवेटिव और रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करते हैं. भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था पर पीपल रिसर्च (प्राइस) के सहयोग से आईजीपीसी द्वारा किए गए सर्वेक्षण के माध्यम से घरेलू सोने की खपत पर रिपोर्ट तैयार की गई है. यह सर्वेक्षण 40,000 घरों के बीच किया गया था.

नोटबंदी से नहीं पड़ा कोई असर
रिपोर्ट में बताया गया है कि नोटबंदी या जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के क्रियान्वयन से सोने की खपत प्रभावित नहीं हुई है. पिछले पांच वर्षों में कम से कम 74 प्रतिशत उच्च आय वाले परिवारों ने सोना खरीदने की पुष्टि की है. रिपोर्ट के मुताबिक, शादियों और त्योहारों में आभूषणों की खरीद का 65-70 प्रतिशत योगदान होता है, जबकि 30-35 प्रतिशत विवेकाधीन खर्च होता है. इसमें कहा गया है कि लगभग 43 प्रतिशत भारतीय परिवार शादियों के लिए सोना खरीदते हैं, जबकि 31 प्रतिशत बिना किसी विशेष अवसर के ऐसा करते हैं.

‘महामारी ने बढ़ाई खपत’
आईजीपीसी के अध्यक्ष अरविंद सहाय ने कहा कि एक आम धारणा है कि सोना अमीरों के लिए है, लेकिन सर्वेक्षण के नतीजे इसके विपरीत हैं. सर्वेक्षम में हमने पाया कि मध्यम आय वाले परिवार मूल्य के साथ-साथ मात्रा में भी सबसे अधिक सोना खरीदते हैं. हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि संपत्ति के रूप में सोने की खपत बढ़ाने में महामारी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

पीएम नरेंद्र मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड,इन शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई। सुर कोकिला और भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में उनके परिवार ने लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने का ऐलान किया है। ये अवॉर्ड हर वर्ष 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देश की किसी ऐसी शख्सियत को दिया जाएगा जिन्होंने पूरा जीवन देश और समाज की निस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया हो। खास बात यह है कि इस साल पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा।

इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी का चयन

मंगेशकर परिवार की ओर से दिए गए बयान में कहा गया, ‘हम यह घोषणा करते हुए प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस पुरस्कार के पहले विजेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।’ वह हमारे सबसे माननीय नेता हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय राजनेता हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक नेतृत्व के रास्ते पर खड़ा किया है।

उन्होंने कहा-‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में हमारे महान राष्ट्र के हजारों वर्षों के गौरवशाली इतिहास में देखे गए महानतम नेताओं में से एक हैं और हमारा परिवार और ट्रस्ट इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।’

इन क्षेत्रों में किया जाएगा सम्मानित

स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वें स्मृति दिवस पर मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इसमें संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा पेशेवरों और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र के दिग्गज प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

24 अप्रैल को होगा कार्यक्रम

षण्मुखानंद हॉल, सायन, मुंबई में रविवार 24 अप्रैल को ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उषा मंगेशकर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी और पुरस्कार विजेताओं को उनके हाथों से ही सम्मानित किया जाएगा।

इन शख्सियतों को किया जाएगा सम्मानित

– लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (संगीत): राहुल देशपांडे
– मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष): आशा पारेख
– मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष): जैकी श्रॉफ
– मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी): मुंबई डब्बावाला (नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स चैरिटी ट्रस्ट)

श्रीवल्ली’ के बाद मुंबई पुलिस बैंड ने बजाई एक और धुन, सुनते ही लोगों ने की जमकर वाहवाही

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है. सिर्फ मजाकिया पोस्ट ही नहीं, मुंबई पुलिस अपने म्यूजिकल साइड के लिए भी जानी जाती है क्योंकि इनका बैंड अक्सर ट्रेंडिंग गानों के कवर को बजाता है. मुंबई पुलिस बैंड (Mumbai Police Band) ‘खाकी स्टूडियो’ ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल खाकी स्टूडियो पर मिस्र का फेमस सॉन्ग ‘या मुस्तफा’ (Ya Mustafa) का एक नया मेलोडियस इंस्ट्रूमेंटल कवर रिलीज किया है.

मुंबई पुलिस बैंड ने एक और धुन से लोगों को किया मंत्रमुग्ध
मुंबई पुलिस की खाकी स्टूडियो के सदस्यों को शहनाई, सैक्सोफोन, तुरही और बांसुरी बजाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, ‘या मुस्तफा मिस्र का एक प्रसिद्ध बहुभाषी गीत है, जिसे मिस्र के प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद फावजी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है. इसे मिस्र की एक फिल्म में दिखाया गया है. इसे कई अलग-अलग भाषाओं में रिकॉर्ड किया गया है. धुन पैरोडी सहित कई अलग-अलग वर्जन रिकॉर्ड किए गए हैं. यह गीत पहली बार यूरोप में गायक बॉब आजम की मदद से लोकप्रिय हुआ, जिन्होंने इसे 1960 में फ्रांस में रिलीज़ किया था.’

देखें वीडियो-

यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद जमकर की तारीफ
वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, और लोगों ने मधुर गायन को पसंद किया है. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘बहुत बढ़िया! विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ उनके संगीत कौशल के लिए मुंबई पुलिस को एक स्टैंडिंग ओवेशन.’ एक अन्य ने लिखा, ‘शानदार परफॉर्मेंस, दिल खुश हो गया इतना अच्छा संगीत सुनकर’. इससे पहले, मुंबई पुलिस बैंड ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पॉपुलर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ से श्रीवल्ली (Srivalli) सॉन्ग पर धुन दी थी, जिसे लोगों से काफी सराहना मिली थी.