Home Blog Page 2592

खैरागढ़ में मतदान शुरू, 2 घंटे में 17% वोटिंग, महिलाओं में ज्यादा उत्साह

रायपुर/ खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही बूथों पर पुरूष मतदाता की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा लंबी लाइन लगी है।सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।

कांग्रेस की जीत तय: यशोदा वर्मा

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने ग्राम देवारीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंच कर मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है लोगों का विश्वास उन्हें मिलेगा अगर कांग्रेस जीती है तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाएंगे। पिछली बार खैरागढ़ विधानसभा में केवल 36% वोट ही पड़े थे। इस बार वोट का प्रतिशत बढ़ेगा।

जनता का आशीर्वाद है, जीत होगी :कोमल जंघेल

दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने परिवार सहित अपने गांव घिरघोली में बने बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद कोमल जंघेल ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है, जीत होगी। उन्होंने कहा कि सीधा मुकाबला कांग्रेस से है, जनता कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। दावा किया कि कांग्रेस के घोषणा-पत्र का कोई प्रभाव जनता में नहीं पड़ा है।

291 मतदान केंद्रों में 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता करेंगे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रशासन ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन बूथों पर 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और JCCJ के अलावा ज्यादातर निर्दलीय हैं।

यह 10 उम्मीदवार मैदान में

यशोदा वर्मा – कांग्रेस
कोमल जंघेल – भाजपा
नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़
मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी
अरुणा बनाफर – निर्दलीय
साधुराम धुर्वे – निर्दलीय
नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय
विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी
ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
संतोषी प्रधान – गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

इन नाम के जातकों की अचानक से निकल पड़ती है लॉटरी, पैसों से तिजोरी हो जाती है फुल, जानें

न्यूूूज डेस्क।नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र की तरह नाम ज्योतिष भी व्यक्ति की राशि और नाम के आधार पर उसके भविष्य की गणना करता है. व्यक्ति के जन्म तिथि के आधार पर उसका नाम रखा जाता है और व्यक्ति का नाम उसके जीवन को प्रभावित करता है. आज हम उन नाम के जातकों के बारे में जानेंगे जो किस्मत के काफी धनी होते हैं. अचानक से ही इन लोगों के जीवन में खूब सारा पैसा आ जाता है. आइए जानें.

नाम ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों का नाम इन तीन अक्षरों से शुरू होता है, पैसों के मामले में इन्हें खूब लकी माना जाता है. इन्हें जीवन में अचानक से कभी खूब सारा पैसा मिलता है और जीवन में अपार सफलताएं पाते हैं.

A नाम के अक्षर के जातक: नाम ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वो बहुत ही ईमानदार और मेहनती माने जाते हैं. इन्हें भले ही सफलता देरी से मिलती है, लेकिन मिल जाती है. कई बार तो व्यक्ति उम्मीद भी खो चुका होता है, तब अचानक से किस्मत पलट जाती है. और पैसों की बरसात हो जाती है.

R नाम के अक्षर के जातक: इस नाम से अक्षर से शुरू होने वाले जातक बेहद मेहनती और बुद्धिमान माने जाते हैं. इन्हें भरपूर आत्मविश्वास होता है. इनकी यही खासियत उन्हें खूब आगे तक ले जाती है. ये खूब तरक्की करते हैं और बेशुमार धन कमाते हैं. इनका भाग्य अचानक से चमक जाता है.

S नाम के अक्षर के जातक: S अक्षर से शुरू होने वाले जातकों को जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. लेकिन हर चुनौती को बखूबी पार करते हैं और ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इन लोगों को अपनी मेहनत का फल भले ही देर से मिलता है, लेकिन जब मिलता है तो ये लोग सबको पीछे छोड़ देते हैं.

ACB में अटैच पुलिसकर्मियों की वापसी… भेजे गए मूल जगह पर…

कोरबा। राज्य सरकार ने एसीबी में अटैच अधिकारियों को वपास भेज दिया है। अब वे मूल स्थान पर फिर से अपना सेवाएं देंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशसान विभाग के अवर सचिव राम प्रसाद चौहान ने एक आदेश जारी करते एन्टी करप्शन ब्यूरो से अटैचमेंट समाप्त करते हुए गृह विभाग को वपास कर दिया है। जारी सूची के अनुसार कोरबा जिला से उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू और निरीक्षक नितिन उपाध्याय को जिला पुलिस बल को वापस किया गया है। इसी तरह अन्य जिले के 11 पुलिस अधिकारियों को मूल पदस्थाना पर भेजा गया है।

बड़ी खबर: संक्रमित पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर सीधा अटैक कर रहा कोरोना, वीर्य में प्रोटीन स्तर की जांच में हुई पुष्टि

नई दिल्ली। (COVID-19 Affects Fertility of Infected Males) कोविड-19 के हल्के लक्षण ने भी पुरुषों की प्रजनन क्षमता हो प्रभावित किया है। ताजा शोध में इसके मेडिकल प्रमाण भी सामने आएं हैं। बता दें कि वैश्विक स्तर पर दो साल से अधिक समय से जारी कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य को गंभीर तौर से प्रभावित किया है। डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण के दौरान जहां लोगों को फेफड़ों-हृदय से संबंधित जटिलताओं का सामना करना पड़ा।

वहीं ओमिक्रॉन और हाल ही में सामने आए एक्सई वैरिएंट को अध्ययनों में काफी संक्रामक बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कई दीर्घकालिक दुष्प्रभावों के बारे में भी पता चलता है जिसका असर लोगों में एक साल तक भी बना रह सकता है। इस बीच एक हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना का संक्रमण, पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर रहा है।

0.कोरोना के हल्का-मध्यम लक्षण भी डाल रहे असर

कोविड-19 के प्रजनन क्षमता पर असर को लेकर पहले हुए अध्ययनों में वैज्ञानिकों के अलग-अलग मत सामने आए थे। वहीं इस शोध में वैज्ञानिकों का कहना कि पुरुषों में कोविड-19 का अगर हल्का-मध्यम स्तरीय संक्रमण भी रहा है, तो इससे कुछ लोगों को प्रजनन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एसीएस ओमेगा जर्नल में प्रकाशित इस शोध में वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है।

0.पुरुषों के वीर्य में प्रोटीन के स्तर की जांच में हुई पुष्टि

कोविड-19 से प्रभावित हो रही है प्रजनन क्षमता
शोध के लिए वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से ठीक हो चुके पुरुषों के वीर्य में प्रोटीन के स्तर का विश्लेषण करके यह दावा किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में पाया गया है कि हल्के या मध्यम स्तर की भी कोविड-19 बीमारी, पुरुषों में प्रजनन कार्य से संबंधित प्रोटीन के स्तर में बदलाव का कारण बन सकती है, जिसका सीधा असर प्रजनन क्षमता में कमी के रूप में देखा जा रहा है। इस संबंध में लोगों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

अध्ययन में क्या पता चला

इस अध्ययन के लिए आईआईटी बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने 10 स्वस्थ और 17 कोविड-19 से ठीक हो चुके पुरुषों के वीर्य के सैंपल का विश्लेषण किया। प्रतिभागियों की औसत आयु  20 से 45 के बीच की थी और इनमें से किसी को भी पहले प्रजनन संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत नहीं थी। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि स्वस्थ प्रतिभागियों की तुलना में कोविड-19 से ठीक हुए पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और इनकी गतिशीलता में कमी आ गई थी।

0.प्रजनन संबंधी प्रोटीन के स्तर में कमी

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने लिक्विड क्रोमैटोग्राफी-टेंडेम मास स्पेक्ट्रोमेट्री का उपयोग करके वीर्य में प्रोटीन का विश्लेषण किया। इस परीक्षण में कोविड-19 से ठीक हुए प्रतिभागियों में प्रोटीन का उच्च स्तर 27 और न्यूनतम स्तर 21 पाया गया। ये प्रोटीन्स प्रजनन कार्यों में विशेष भूमिका निभाते हैं। कोविड-19 से ठीक हुए लोगों में प्रजनन संबंधी दो प्रोटीन- सेमेनोगेलिन-1 और प्रोसापोसिन, अपने सामान्य स्तर से आधे से भी कम पाए गए।

करेले का जूस पीने पति राजी नहीं, सेहत के लिए फिक्रमंद पत्नी पहुंची थाने

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी पुलिस के पास इसलिए पहुंच गई कि उसका पति करेले का जूस नहीं पीता है। महिला का कहना था कि पति को डायबिटीज की बीमारी है, लेकिन वह उनका बनाया करेले और लौकी का जूस नहीं पीता। उसकी सेहत की चिंता करने पर रोज झगड़ा करता है।

परिवार परामर्श केंद्र पर पुलिस ने कराई सुलह

करेले का जूस पीने से मना करने और आए दिन तकरार से बात इतनी बढ़ गई कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। महिला ने पति पर घरवालों की अधिक बात मनाने का आरोप भी लगाया।

परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी की फाइनल काउंसिलिंग की गई। इस दौरान पति ने गलती मानी। उसने कहा कि अब वह करेले का जूस बिना झगड़ा किए पी लिया करेगा। इस पर दोनों में सुलह हो गई। इसके बाद पति-पत्नी साथ-साथ घर चले गए।

समाधान शिविर: तेंदूपत्ता संग्राहक की विधवा परमेश्वरी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान…सरकार से मिली दो लाख की आर्थिक मदद…

कोरबा। सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामपुर में आयोजित समाधान शिविर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए भी सौगात लेकर आई। शासन द्वारा लागू शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों में 50 वर्षीय परमेश्वरी राठिया भी शामिल रहीं। पति बलदेव राठिया के निधन उपरांत रामपुर में आयोजित समाधान शिविर में 2 लाख रुपए की सहायता राशि चेक मिलने से परमेश्वरी की खुशियों का ठिकाना न रहा।

इससे परमेश्वरी को सहायता राशि के रूप में शासन से मिले दो लाख रूपये पुराने कर्जे चुकाने और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अब सहूलियत होगी। इन पैसों से अपने देवर को पुत्र की तरह बिलासपुर में पढ़ा रहीं परमेश्वरी उनके हाथ पीले करेंगी ,साथ ही 50 हजार का कर्ज उतार तनावमुक्त जीवन व्यतीत करेंगी।

0.जानें क्या है तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की गई है । तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवारों के लिए लागू की गई इस योजना में सामान्य निधन पर 18 से 50 वर्ष की आयु के संग्राहक के नामांकित व्यक्ति (उत्तराधिकारी) को 2 लाख रूपए एवं 50 वर्ष से 59 वर्ष के संग्राहक के नॉमिनी को 3 लाख रुपए की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है।

KORBA: आईकॉनिक वीक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष का चयन…प्रदेश के 6 जनप्रतिनिधि ले रहे है हिस्सा…

कोरबा। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत आइकोनिक वीक कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम में देश भर के जनप्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है। जिस्मे छत्तीसगढ़ से 6 उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को चुना गया है। ट्राइबल जिले से एक आदिवसी महिला का चयन कोरबा के लिए गौरव की बात है।

 


बता दें कि भारत सरकार पंचायतीराज मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत आइकोनिक वीक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। जिसमे छत्तीसगढ़ से त्रिस्तरीय पंचायती राज के छः जनप्रतिनिधियों का चयन शासन के द्वारा चयनित किया गया है। छत्तीसगढ़ से तीन जिला पंचायत अध्यक्ष, दो जनपद अध्यक्ष और एक सरपंच को चुना गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में 11अप्रैल से 14अप्रैल तक रखा गया है। जिसका उद्घाटन महामहिम उपराष्ट्रपति और समापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ कोरबा से जिला पंचायत अध्यक्ष में श्रीमती शिवकला कंवर को शामिल किया गया है । कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत नौ विषय पर महामहिम राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति जी उद्बोधन देंगे जिसमे गरीबी मुक्त और उन्नत आजिविका वाला ग्राम पंचायत,स्वस्थ ग्राम पंचायत ,बाल हितैषी ग्राम पंचायत,पर्याप्त जल आपूर्ति ग्राम पंचायत,स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत,आत्मनिर्भर संसाधन ग्राम पंचायत,सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत, शुशासन ग्राम पंचायत और ग्राम विकास आधारित विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रदेश नोडल अधिकारी दिनेश अग्रवाल, सुश्री जुली तिर्की डीडीपी कोरबा , अध्यक्ष की सहयोगी , जनपद अध्यक्ष नगरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर कोरबा, कांकेर ,कोंडागांव एवं सरपंच आरंग रायपुर से आज दिल्ली पहुंचे है।

ब्रेकिंग: आय से अधिक संपत्ति मामले में रमन सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका मंजूर, 6 सप्ताह में देना होगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक मामले में दायर याचिका को बिलासपुर हाई कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने CBI, ED और रमन सिंह को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

बता दें कि साल 2018 में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने एडवोकेट हर्षवर्धन परघनिया के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट क्रिमिनल याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया था कि डॉ. रमन सिंह ने साल 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाई है। उन्होंने शपथ-पत्र में गलत जानकारी दी है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से पूर्व मुख्यमंत्री की संपत्ति की जांच कराने की मांग की थी। इसके साथ ही हाईकोर्ट में केंद्रीय जांच एजेंसी को पक्षकार बनाने की मांग की थी।

बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा था हाईकोर्ट ने

बीते शुक्रवार को इस याचिका पर बहस हुई। याचिकाकर्ता के एडवोकेट के साथ ही राज्य शासन व रमन सिंह की दलीलों को भी सुना गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर आर्डर सुरक्षित रखा था, जिसमें आज कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है।

हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

महिला सिपाही संग रंगरलियां मनाना CO को पड़ा महंगा, CM योगी के आदेश पर डिमोट करके बने इंस्पेक्टर

न्यूज डेस्क।कुछ दिन पहले ही उन्नाव के पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब वहां तैनात एक सीओ साहब को महिला सिपाही के साथ रंगे हाथों रंगरलियां मनाते पकड़े गए थे। जिसके बाद ये मामला डीजीपी तक पहुंच गया था। अब सीएम योगी के आदेश पर सीओ साहब को डिमोट करके वापस इंस्पेक्टर बना दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीओ पर आचरणहीनता का आरोप लगा है। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है। बता दें उस वक्त सीओ के साथ महिला सिपाही का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिस वजह से महकमे की काफी किरकिरी भी हुई थी।

चल रही थी विभागीय जांच
जानकारी के मुताबिक, जुलाई, 2021 में उन्नाव में सीओ बीघापुर के पद पर तैनात कृपा शंकर कानपुर के एक होटल में परिचित महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। वह एक दिन की छुट्टी लेकर निकले थे और महिला सिपाही को लेकर कानपुर पहुंच गये थे। सीओ के घर न पहुंचने पर पत्नी ने उनकी तलाश शुरू की थी और पुलिस को भी सूचना दी थी। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई थी और वह होटल के कमरे में महिला सिपाही के साथ मिले थे। उन्हें निलंबित कर दिया गया था और आचरण नियमावली के तहत उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई थी। जिसके बाद अब सीएम के निर्देशन में उन्हें डिमोट करने का फैसला किया गया है।

ये था मामला
गौरतलब है कि सीओ उन्नाव के एक ग्रामीण सर्किल में तैनात थे। वो मूल रूप से गोरखपुर मंडल के एक जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल घर जाने के लिए एसपी से अवकाश लिया था। करीब चार बजे वह एक महिला सिपाही के साथ माल रोड स्थित होटल पहुंचे और वहां किराए का कमरा लेकर ठहर गए। हालांकि सीओ ने अपना प्राइवेट व सरकारी मोबाइल नंबर दोनों बंद कर दिए। इधर पत्नी ने रात फोन मिलाया तो सभी नंबर बंद मिले। पता चला कि वह तो अवकाश लेकर घर के लिए निकले हैं। इससे पत्नी और परेशान हो उठीं। रात उन्होंने एसपी उन्नाव को फोन करके पति की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मदद मांगी।

अनहोनी की आंशका होते ही एसपी उन्नाव ने आनन फानन सर्विलांस टीम को सक्रिय किया तो उन्नाव पुलिस ने सीओ के मोबाइल नम्बर से उनकी लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन कानपुर के मॉल रोड स्थित एक होटल की मिली। इसके बाद वहां से सिविल ड्रेस में दो दरोगा रात 12 बजे होटल पहुंचे। यहां से मदद को फीलखाना से एक दरोगा और दो सिपाही पहुंच गए थे। जिसके बाद सीओ और महिला सिपाही को रंगेहाथ पकड़ा गया। इस पूरे मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

KORBA: महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के हिसाब से पुनरीक्षित गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर अधिकारी ,कर्मचारी उतरे मैदान पर… सरकारी काम काज ठप्प…

कोरबा।महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के हिसाब से पुनरीक्षित गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर अधिकारी ,कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर रहे। सरकारी दफ्तरों के अधिकारी और कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से सरकारी कामकाज ठप्प रहा।


बता दे कि महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर प्रदेश के 3 लाख 50 हजार एवं लगभग सवा लाख पेंशनर अधिकारी कर्मचारियों का 17% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के के हिसाब से पुनरीक्षित गृह भाड़ा भत्ता छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगभग 28 माह से लंबित है।जिसके तहत प्रदेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने लंबित मांगों को लेकर 11.4 .2022 से 13.4.2022 तक तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान किया है। आंदोलन के पहले दिन आज जिला के हजारों अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय बंद एवं कामकाज ठप कर तानसेन आईटीआई चौक प्रदर्शन किया।जिसमें प्रमुख रूप से जगदीश खरे प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ एवं संयोजक शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन कोरबा एवं एम एल यादव अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेश, सुरेश द्विवेदी अध्यक्ष तृतीय संघ, तरुण राठौर अध्यक्ष शिक्षक संघ, प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष लिपिक संघ, राजेंद्र मिश्रा सचिव लिपिक संघ, यू आर महिलांगे अध्यक्ष जिला ट्रिडेंट काउंसिल, टी आर कुर्रे उपाध्यक्ष तृतीय संघ, आर के शर्मा अध्यक्ष पेंशनर संघ, विपिन यादव प्रदेश महासचिव सर्व शिक्षक संघ, विनय शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ, तूमेंस्वर राठौर संगठन सचिव लिपिक संघ, दीपेश यादव मीडिया प्रभारी लिपिक संघ, आरएन प्रसाद प्रांतीय संयुक्त सचिव लिपिक संघ, श्रीमती आराध्या संगठन सचिव लिपिक संघ, श्रीमती मंजू शर्मा जी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजस्व कर्मचारी संघ, अलका तिर्की, कौशल्या कंवर, कल्पना भारद्वाज, ज्योति कवर, श्रीमती प्रवीण खान, अजय पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी , लोक नारायण जसवाल, दीनदयाल भारद्वाज, रामजी कवर ,अशोक बैगा, सनत राठौर, आलोक पांडे, दू रेस चौहान, रामकुमार बंजारे, ईश्वर डा हीरे, समर भट्टाचार्य नागेश गौराहा, आरके वर्मा, एवं तहसील ब्लाक के पदाधिकारी गण एवं कोरबा जिला के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहेl