Home Blog Page 2595

कका’ के आगे ‘ममा’ कहां टिकेगा, मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह पर मुख्यमंत्री भूपेश का तंज- यह तो शकुनि मामा है…

न्यूज डेस्क। राजनांदगांव जिले का खैरागढ़ उपचुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बदलापुर की राजनीति करने व छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन साल में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। इधर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आमसभा में शिवराज सिंह पर पलटवार किया। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो कंस मामा है… शकुनि मामा है।
सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कका के आगे ममा कहां टिकेगा। भूपेश ने प्रदेश सरकार के काम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री बताएं हम किसानों को धान की जो कीमत दे रहे हैं, वो दे सकते हैं क्या? हम यहां किसानों का गोबर खरीद रहे हैं, वे खरीद सकते हैं क्या? हम यहां मजदूरों को 7 हजार दे रहे हैं वो दे सकते हैं क्या? किसानों को इनपुट सब्सिडी दे रहे हैं, वह क्यों नहीं देते? भूपेश ने कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कभी बोनस का पैसा नहीं दिया और न ही 21 सौ रुपये में धान खरीदा।

सीएम भूपेश ने कहा- कका अभी जिंदा है…
सीएम ने कहा कि खैरागढ़ की जनता को जल्द ही नए जिले की सौगात मिलेगी। हम लगातार प्रदेश में जनता की तकलीफों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। 15 साल सरकार चलाने वाले जो नहीं कर पाए हमने तीन साल में वह सब किया है। 17 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस विधायक बनना तय है, क्योंकि कका अभी जिंदा है…। सीएम भूपेश बघेल शनिवार को कानीमेरा में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं खैरागढ़ व छुईखदान शहर में रोड शो करेंगे। बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है और 16 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। मैदान में कुल 10 प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस ने ढूंढा सिद्धू का रिप्लेसमेंट, इस नेता को सौंपी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: पंजाब चुनावों में करारी हार के बाद नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से यह पद खाली था. पार्टी ने अब इस पद के लिए नया नाम नियुक्त कर दिया है. कांग्रेस ने पार्टी नेता अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को पंजाब कांग्रेस प्रमुख (पीसीसी) और प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया है.

15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन के मामले में मांगी थी रिश्वत

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की तहसील में एक कानूनगो को जमीन की 143 करने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 15 हजार रुपए घूस के भी बरामद किए हैं, विजिलेंस की टीम शुक्रवार की देर रात आरोपी कानूनगो को अपने साथ देहरादून ले गई। दरअसल यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी कुलदीप ने एक कंपनी शुरू करने के लिए मुंडलाना निवासी प्रदीप से किराए पर जमीन ली थी। इस जमीन को 143 कराने के लिए 21 सितंबर 2021 को उप जिला अधिकारी को आवेदन पत्र दिया गया था। जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने इस आवेदन पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए अधिकारियों को भेज दिया था।

वहीं इस मामले में 143 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर कानूनगो राजकुमार सैनी ने कुलदीप से रिश्वत की मांग की। इसके चलते 6 अप्रैल 2022 को कुलदीप ने इसकी शिकायत देहरादून विजिलेंस टीम से की। वही विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपए के नोट को चिन्हित कर कुलदीप को दिए थे।

टीम ने मौके से रंग हाथ पकड़ा
कानूनगो राजकुमार सैनी ने रुपए लेकर कुलदीप को तहसील कार्यालय में बुलाया था। कुलदीप ने कानूनगो को जैसे ही रुपए दिए तो वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद देर रात आरोपी को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हो गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि राजकुमार नामक कानूनगो 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई …कहा भगवान राम के आदर्श को करें आत्मसात…

कोरबा।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी एवं नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम का आदर्श हमारे जीवन में सदाचार सहनशीलता तथा मैत्री का भाव जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रामनवमी के इस पावन पर्व पर हम सबको श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होनें मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एवं मॉ दुर्गा का अनुशरण करते हुए कहा कि रामनवमीं एवं दुर्गा नवमी का यह पर्व प्रदेश में खुशहाली लाए, हम सबके जीवन में उजाला एवं सुख-समृद्धि लाए।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष रामनवमीं पर्व को और भी अधिक उत्साह से मनाया जा रहा है जिस प्रकार पिछले दो वर्ष पूर्व 2020 में रामनवमीं के पर्व के दिन लॉक डाउन लगा हुआ था तथा वर्ष 2021 में इस पर्व के समय पूरा देश कोरोना काल का दूसरी लहर की मार झेल रहा था। इस वर्ष कोरोना से थोड़ी राहत मिली है। राजस्व मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा काली मंदिर में परिसर 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है तथा टी पी नगर स्थित उनके कार्यालय के सामने शीतल शरबत का शुभारंभ भी 10 अप्रैल को होगा।

सरकारी आदमी काम ना करने की तनख्वाह लेता है और काम करने के लिए रिश्वत, वीडियो पर लोगों ने लगा दी क्लास…

नई दिल्ली : बॉलिवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म दसवी के एक डायलॉग को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिषेक बच्चन अपनी हाल में रिलीज हुई मूवी में सरकारी कर्मचारियों के वर्क कल्चर को लेकर विवादित बयान दिया है। अभिषेक फिल्म में कहते दिख रहे हैं ‘अपना इकलौता ऐसा देश है जहां सरकार आदमी काम ना करने के लिए तनख्वाह लेता है।’ अभिषेक बच्चन के इस डायलॉग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अभिषेक बच्चन पर सरकारी कर्मचारियों का अपमान करने और उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप लगाए हैं।

कभी सरकारी कर्मचारी बनकर देखो
एक यूजर ने लिखा कभी सरकारी कर्मचारी बनके देखो, तब हकीकत पता चलेगी। काम करते 12-12 घण्टे एक साधारण सी कुर्सी पर बैठे निकल जाते हैं। न खाना खाने का ध्यान रहता, न पानी पीने का और न सूसू जाने का। सरकारी कर्मचारी की बेज्जती करना बहुत आसान है, मान्यवर! भगवान आपको भी सरकारी कर्मचारी बनाये, जयहिंद! एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ऐसा दुष्प्रचार फ़िल्मों के द्वारा क्यों कर रहे हो? इसकी निंदा की जानी चाहिए। कोरोना काल में आपकी सेवा करने वाले और जान की बाज़ी लगाने वाले सभी सरकारी कर्मचारी ही थे। प्राइवेट वालों ने तो दरवाज़े बंद कर लिए थे। यह निंदनीय है।

https://twitter.com/ravithakranbrt/status/1512403751927050243?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1512403751927050243%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-5195425663078993.ampproject.net%2F2203172113000%2Fframe.html

सरकारी नौकरी के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, पता है?
एक यूजर ने लिखा बकवास बंद करो, आपको क्या पता सरकार जॉब के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी है। जॉब लगने के बाद भी काम करके प्रमोशन के लिए पढाई करो। वेज रिवीजन भी टाइम पे नहीं मिलता। ऊपर से आप जैसे लोग सरदर्द करते वो अलग। एक यूजर @SKAYPILLAI ने लिखा भाई…जहां आपको सारी सुविधाएं मिलती हैं…वही नौकरी क्यों नहीं कर लेते। इतनी मेहनत करके सरकारी ही क्यों?
कुमार विश्वास की भी लगाई क्लास
अभिषेक ने जो डायलॉग बोला है उसे कुमार विश्वास ने लिखा है। इस पर लोगों ने कुमार विश्वास को भी नहीं छोड़ा। एक यूजर ने लिखा यह गलत है। ऐसा नहीं होता किसी भी डिपार्टमेंट में। यह एक धारणा है और पूरी तरह से गलत है। भारत एक कल्याणकारी राज्य है और सभी नीतियां सरकारी कर्मचारियों के जरिये लागू कराई जाती है। कुमार विश्वास ने इसके लिए बहुत कम रिसर्च किया है। एक अन्य यूजर ने कुमार विश्वास पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए लिखा कि यहां कवि अपने नौकरी वाले दिनों को याद करके आह्लादित हो रहा है।

KORBA: विवेचना पर कोर्ट की गंभीर टिप्पणी… कहा हत्या के प्रकरण में तत्कालीन थानेदार ने विवेचना में की लापरवाही…

कोरबा। हत्या के एक मामले में पाली थाना के तत्कालीन थानेदार पर कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है।

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने टीआई विजय ठाकुर के विवेचना पर गंभीर टिप्पणियां की है। स्पष्ट रूप से उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान असली मुजरिम को बचाने जाल बुना गया और मनगढ़ंत कहानी रचकर निर्दोष व्यक्ति को हत्या का आरोपी बनाया गया।

प्रकरण में तर्क किया गया है कि प्रकरण में डीएनए परीक्षण हेतु अज्ञात शव का फीमर बोन संरक्षित किया गया था परंतु विवेचक द्वारा जानबूझकर DNA टेस्ट नहीं कराया गया था, क्योंकि इन्द्रकुंवर के माता पिता का सेंपल लेकर फीमर बोन का DNA टेस्ट कराने से यह स्पष्ट हो जाता कि अज्ञात शव इन्द्रकुंवर का नहीं है।

 

विवेचना पर न्यायालय ने की गंभीर टिप्पणियां

बता दें कि कटघोरा के अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार लाल ने फैसला देते हुए हत्या के आरोपी को रिहा कर दिया है लेकिन न्यायाधीश ने पाली थाना के तत्कालीन थानेदार विजय ठाकुर के विवेचना पर सवाल खड़ा कर दिया है।

47 पन्नों के जजमेंट में उन्होंने कमेंट्स करते हुए कहा है कि जिस किशोरी की हत्या के जुर्म में आरोपी सजा काट रहा है उसे पुलिस द्वारा बुना गया है। पुलिस ने जिस महिला का शव को कु. इन्द्रकुमारी मानकर आरोपी को फंसाया गया वो असल मे दूसरी महिला का शव है क्योंकि फॉरेंसिंक टीम एक्सपर्ट ने जिस अधजली लाश का रिपोर्ट बनाया है, उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष बताया गया है जबकि कु. इन्द्रकुमारी का उम्र  परिजनों ने 16 वर्ष बताया था।

इसके बाद भी पुलिस ने अधजली लाश को मृतिका का दर्शाते हुए उसके बॉयफ्रेंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यही नही पुलिस ने मेमोरेंडम में मृतिका कु. इन्द्रकुमारी का बाल में लगाने वाला बक्कल कुर्ती और अंगूठी को मृतिका के घर मयार से जब्ती  बताया गया है उसे मृतिका के परिजनों ने पुलिस द्वारा घर से मांग कर ले जाना बताया है। कुल मिलाकर जॉली एलएलबी में हुए फर्जी इनकाउंटर की तर्ज पर एक  निर्दोष को फसाने और असली आरोपी को बचाने की साजिश रचा गया था।

 

 

ये है मामला

 

पाली थाना के अंर्तगत आने वाले सराईपाली मेन रोड के समीप  हत्या कर शव को जलाने की सूचना पर पंचनामा कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पांच महीने बाद पुलिस मृतिका की पहचान पाली थाना के अंतर्गत आने वाले दमिया सराईपाली निवासी किशोरी के में कई और पूछताछ में उसके बॉयफ्रेंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

मृतिका की पहचान महिला के रूप में

हत्या के बाद बिलासपुर की फॉरेंसिंक टीम ने मौके वारदात पर पहुंचकर तस्दीक की थी। राज्य न्यायालयीक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा0 पी0एस0 भगत के शव परीक्षण प्रतिवेदन में अज्ञात शव की उम्र 30 वर्ष होना लिखा है। जांच के आधार पर मृतिका की उम्र 30 से 35 साल की थी। जबकि दमिया निवासी कु. इन्द्रकुमारी की उम्र महज 16 साल । इसके बाद भी मनगढ़त कहानी रचते हुए पुलिस ने एक निर्दोष को गिरफ्तार कर लिया।

 

आदेश में जप्त किये गए साक्ष्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने की बात

न्यायालय ने प्रकरण में प्राप्त साक्ष्य के तथ्यों को सुरक्षित रखने का निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सामानों को अपील अवधि पश्चात संबंधित पुलिस थाना को वापस इस उददेश्य से दिया जाये कि वह किसी अन्य प्रकरण में आवश्यकता होने पर साक्ष्य हेतु उपयोग कर सकें तथा जप्त फीमर बोन को भी थाने में इस आशय से सुरक्षित रखा जावे कि किसी अन्य प्रकरण में साक्ष्य हेतु आवश्यकता होने पर उसका उपयोग किया जा सके।

 

KORBA: नन्हे मुन्नों के लिए कलेक्टर का कूल आदेश…एक पाली में लगने वाले स्कूल सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक होंगी संचालित…

कोरबा ।वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संचालन समय में संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार दो पालियों में संचालित शालाओं में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी कक्षाएं सुबह 11.30 बजे शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। उपरोक्त समय संशोधन 11 अप्रेल 2022 से 15 मई 2022 तक लागू रहेगा।

बाइक सवार महिला को ट्रक चालक ने रौंदा., मौत … पति गंभीर रूप से घायल, घंटो रहा यातायात बाधित…

कोरबा । राताखार मार्ग पर आज बाइक सवार एक दंपत्ति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई है। जबकि उसके पति को गम्भीर चोटें आई है जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गेवरा से बाइक सवार दंपत्ति आज सुबह कोरबा कलेक्टर ऑफिस में अपना आधार कार्ड सम्बन्धी कार्य कराने गए थे, जिसे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद नागरिकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंची।पुलिस जांच और अन्य कार्रवाई कर रही है।

उप चुनाव खैरागढ़: विकास ने नुक्कड़ नाटक में अभिनय कर किया चकित

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीत दिलाने के लिए प्रतिदिन प्रचार के नए-नए जुगत भीड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खैरागढ़ उपचुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही आज खैरागढ़ शहर में नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार किया गया, जिसमें विकास उपाध्याय ने खुद इस नुक्कड़ सभा में अभिनय कर सब को चकित कर दिया।

प्रधानमंत्री से लेकर कैबिनेट तक किया टारगेट
राजधानी रायपुर के टीम के द्वारा नुक्कड़ सभा के माध्यम से संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लगातार बढ़ाये जा रहे महँगाई की ओर आमजनता का ध्यान आकर्षित किया। विकास उपाध्याय ने बताया कि जिस महंगाई को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार डायन कहती थी अभी उन्ही की पार्टी की सरकार होने के बावजूद देश के प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल तक सभी ने चुप्पी साधी हुई हैं।

जिस प्रकार से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन वृद्धि की जा रही हैं उससे आम जनता का जीवन दूभर हो चुका हैं, दैनिक जीवन में उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, आमजनता महँगाई की मार झेल रही हैं।

अलग-अलग तरीकों से किया प्रचार
विकास उपाध्याय इसके पूर्व लगातार अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं (Khairagarh by-Election) का ध्यान कांग्रेस पार्टी की ओर खींचने विभिन्न कार्यक्रम कर प्रचार कर चुके हैं। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील की है। विकास उपाध्याय भूपेश सरकार के पिछले तीन वर्ष में किए गए विकास एवं जनहित के कार्यों पर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। इसको लेकर वे खुद घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। आज के इस नुक्कड़ सभा में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित रहे।

बिजली, शिक्षा, पुलिस, भारतीय सेना सहित विभिन्न विभागों में निकली हैं भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली।दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार Western Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार Western Railway Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से गुड्स ट्रेन मैनेजर के कुल 147 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 84 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 21 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी।