नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार देर शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए। हिंसक झड़प के बाद दोनों ही गुटों के मेंबर्स ने थाने पर रातभर प्रदर्शन किया। इस मामले पर अब एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।
ABVP सदस्यों ने लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि आज रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे।
0.रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी
JNU के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए।
खाने को लेकर दोनों गुटों में बातचीत अचानक मारपीट में तब्दील हो गई। इधर, जेएनयू मेस विवाद पर वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि किसी के साथ मारपीट की बात सामने नहीं आई है।
मेष राशि: इस राशि के लोग काफी साहसी, आत्मविश्वासी, ईमानदार, मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये लाइफ में आने वाली हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए पहले ही तैयार रहते हैं। ये जो भी काम अपने हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता।
वृषभ राशि: इस राशि के लोग भी काफी बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये कोई भी काम पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। जिस वजह से इन्हें लगभग हर काम में सफलता प्राप्त होती है। इनके काम की हर जगह प्रशंसा होती है।
कर्क राशि: इस राशि के लोग दिल के साफ और दिमाग के तेज होते हैं। ये अपनी बौद्धक क्षमता और मेहनत के दम पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ये भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
कन्या राशि: इस राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून होता है। ये जो भी काम करते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इन्हें हरा पाना लगभग असंभव होता है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त फेडरेशन के आह्वान पर डीए व गृह भाडा भत्ता की मांग का समर्थन पर एक राय बनी है।
बता दें कि कटघोरा के बी आर सी भवन मे छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ कोरबा की बैठक का आयोजन किया गया बैठक मे अध्यक्ष गीतेश सिंह सचिव विजय जगत कोषाध्यक्ष दयाशंकर पैकरा तथा पांचो विकासखंड के आदिम जाति विभाग के नियमित अधीक्षक की उपस्थिति मे पिछले वर्ष के आय व्यय का विवरण दिया गया आगामी 15 अप्रैल को प्रांतीय समिति की बैठक मे भाग लेने वाले प्रतिनिधि पर सहमति बनाई गई तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई संयुक्त फेडरेशन के आह्वान पर 11-13 को डीए व गृह भाडा भत्ता की मांग का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे प्रांतीय सचिव हरीश कुमार राठौर विशेष उपस्थिति रही।
कोरबा।जिले के सरहदी इलाके में जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए ताश प्रेमियों से 2 कार , 4 बाइक और 61 हजार230 रुपये जब्त किया हैं।
बता दें कि कोरबा बॉर्डर पर ग्राम मोरगा के जंगलों में जुआ खेल रहे जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआरियों से नगदी रकम 61 हजार 230 रुपए, ताश के पत्ते सहित 01 स्कार्पियो वाहन 01 कार एवं 04 मोटरसाइकिल जप्त किया गया है । आरोपीगण बॉर्डर पर स्थित ग्राम मोरगा के जंगलों में बैटरी से लाइट जलाकर जुआ खेल रहे थे पुलिस की रेड पड़ने पर अधिकांश जुआरी अंधेरे एवं जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए । पकड़े गए जुआरियों में जिला सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरबा जिले के जुआरी शामिल है । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि जिला सूरजपुर-सरगुजा एवं कोरबा के बॉर्डर के ग्राम के आसपास कुछ जुआरी लगातार जगह बदल बदल कर जुआ खेल रहे हैं । बॉर्डर एवं जंगली क्षेत्र होने से सूचनाएं नहीं मिल पा रही थी । श्री भोजराम पटेल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । शनिवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम मोरगा के जंगल में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं उक्त सूचना पर उप निरी कृष्णा साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा लगभग 11:30 बजे रात्रि में ग्राम मोरगा के घने जंगलों में छापा मारा जहां पर जुआरियान बैटरी से रोशनी कर झुंड लगाकर जुआ खेल रहे थे , पुलिस का छापा पड़ते ही जुआरी भागने लगे , किंतु पुलिस द्वारा 10 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया गया । जिनके पास से एवं फड़ से नकदी रकम 61 हजार 230 रुपए , ताश की पत्तियां ,01 स्कॉर्पियो वाहन , 01 कार एवं 04 मोटरसाइकिल बरामद हुआ । पुलिस चौकी मोरगा में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया किया गया है ।
पकड़े गए जुआरियों के नाम
1 – वेंकटरमन प्रताप सिंह पिता बिंदेश्वर सिंह निवासी ग्राम केंदई चौकी मोरगा 2- हीरालाल मझवार पिता मंगल साय निवासी ग्राम केंदई चौकी मोरगा 3 – संजय कुमार सतनामी पिता आशाराम निवासी ग्राम मोरगा चौकी मोरगा 4 – मधुसूदन पिता कोमल दास निवासी मोरगा चौकी मोरगा 5 – पुनीराम बंजारे पिता घासी राम बंजारे निवासी बाकीमोगरा थाना बाकीमोगरा 6 – सेवी अग्रवाल पिता गोविंद अग्रवाल निवासी उदयपुर जिला सरगुजा 7 – राजेश दास पिता कठुलदास निवासी ग्राम सलका का थाना उदयपुर 8- सुरेश जायसवाल पिता रामकरण जायसवाल निवासी ग्राम टिहलीसरई चौकी मोरगा 9 – अर्जुन एक्का पिता अघनस एक्का निवासी ग्राम तारा चौकी तारा जिला सूरजपुर 10 – सुरेंद्र सिंह पिता ज्ञान सिंह निवासी कटघोरा थाना कटघोरा
कोरबा। वर्दी का धौस दिखाना एक थानेदार को महंगा पड़ गया है। ढाबा में रौब दिखा रहे थानेदार से युवकों की लड़ाई हो गई है।
मामला कोयलांचल क्षेत्र के एक उप थाना का है जंहा पदस्थ थानेदार बीती रात ढाबा गए थे इस दौरान ढाबा में बैठे युवकों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गया, फिर क्या था युवकों ने जोश जोश में साहब की खातिरदारी कर दी । बहरहाल मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और गोपनीय तरीके से विवाद करने वाले लड़को की तलाश की जा रही है। जिससे कि अपने अपमान का बदला लिया जा सके।
कोरबा। निहारिका टॉकीज स्थित कांपलेक्स में संचालित सिगड़ी फाइनमें आगजनी की घटना हुई है जिस ने विकराल रूप धारण कर लिया है रेस्टोरेंट्स में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का अंदेशा है। आग लगने की सुचना पर नगर सेना के फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि रविवार की सुबह निहारिका के एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। दमकल की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आग, ज्यादा फैल नहीं पाई और बड़ा हादसा टल गया।निहारिका मार्ग में सिगड़ी फैन डाइनिंग रेस्टोरेंट संचालित है। यहां सुबह करीब11 बजे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते उसमें से आग की लपटें उठने लगी। इधर, आग लगने की खबर रसोइया ने मैनेजर और मालिक को दी। रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस के साथ ही नगर सेना के दमकल शाखा को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में दमकल भी वहां पहुंच गई।
न्यूज डेस्क। सीकर के श्रीमाधोपुर में बाइक सवार पति पत्नी को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर के बाद बोलेरो भी पलट गयी. हादसे के बाद राहगीर एक युवती ने मानवता परियच देते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया इधर बोलेरो ड्राइवर फरार है.
जानकारी के अनुसार प्रीतमपुरी निवासी बाइक सवार प्रताप सिंह जाट और उसकी पत्नी कविता देवी जो कि गांव से बाइक पर सवार होकर श्रीमाधोपुर जालपाली में शोक समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे को श्रीमाधोपुर बाईपास रोड पर विजयपुरा चौराहे से पहले पीछे से आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो 3 पलटी खाकर सड़क से नीचे जा गिरी. गनीमत ये रही कि बोलेरो में सवार किसी भी व्यक्ति के चोट नहीं आई.
सड़क हादसे के बाद मौके पर तमाशबीन कई दिखे लेकिन सिर्फ एक युवती मदद को आगे आई जो सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी. निजी वाहन से युवती ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां से महिला को जयपुर रेफर कर दिया गया. वही बोलेरो ड्राइवर की तलाश जारी है.
न्यूज डेस्क। एशिया का पहला फ्लाइंग जंक्शन द.पु.म रेलवे के बिलासपुर ज़ोन के झलवारा से कटनी–सतना रेल मार्ग पर पटवारा रेलवे स्टेशन पर ही बनाया जा रहा है। ऐसे में कई दिशाओं से आने वाली ट्रेनों को इससे काफी फायदा मिलने वाला है। यहाँ पर कई ग्रेड सेपरेटर भी बनाए गए हैं। वहीं प्रोजेक्ट को पूरी मजबूती के साथ पूरा किया जा रहा है। यहाँ 5 दिशाओं से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इससे यात्रियों को भी काफी बेहतर सुविधा मिलने वाली है। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा भी किया जाएगा।
पाँच दिशाओं से दौड़ेंगी यात्री ट्रेन:
बता दें कि कटनी सतना मार्ग पर बनने वाला ये फ्लाइंग जंक्शन जंक्शन अब कई मायनों में खास होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइंग जंक्शन के बनने के बाद बिलासपुर की ओर से आने वाली मालगाड़ियों को सतना और इलाहाबाद जाने में सुविधा मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक कटंगी से मझगवां के बीच अप और डाउन मिलकर ग्रेड सेपरेटर भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहाँ 3.5 किमी की रिटेनिंग वॉल का भी निर्माण किया जाएगा। खास बात तो ये है कि अब इस फ्लाइंग जंक्शन में 5 दिशाओं से यात्री ट्रेनें दौड़ने वाली हैं। यात्री ट्रेन की पटरियां जमीन पर ही बिछाई जाने वाली हैं। वहीं मालगाड़ियां ऊपर फ्लाईओवर पर चलने वाली हैं। इस रेलवे ब्रिज को भी पूरी मजबूती के साथ बनाया जा रहा है। ब्रिज को न्यू जंक्शन से बाहर निकालते ही बाइपास बनाने की भी तैयारी चल रही है। वहीं काम को बेहतरीन तरीके से करने के लिए कई डिवाइसों का आविष्कार भी किया जा रहा है। ब्रिज के खंबों पर पड़ने वाले प्रेशर को नापने के लिए भी डिवाइस बनाया जा रहा है।
इस फ्लाइंग जंक्शन को उड़ता जंक्शन का नाम भी दिया जा रहा है। सबसे पहले ग्रेड सेपरेटर भी लंदन में ही बनाया गया था। रेलवे के ओवरब्रिज की लंबाई 34.09 किमी बताई जा रही है। इसकी अप लाइन लंबाई 16.08 किमी है तो वहीं डाउन लाइन लंबाई 18.01 किमी है। पहले ग्रेड सेपरेटर की लंबाई भी 21.5 किमी तय की गई थी लेकिन बाद में इसे 24.5 कर दिया गया। देरी स्से बचने के लिए भी ये प्रोजकेट काफी खास होने वाला है। इस प्रोजेक्ट से ट्रेफिक दबाव से भी छुटकारा मिलेगा।
न्यूज डेस्क।मगरमच्छ पानी का सबसे खूंखार जानवर होता है. वैसे तो मगरमच्छ से दूर रहना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इस जानवर को पालते भी हैं. हालांकि इस दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है, वरना यह जानवर मौका पड़ते ही किसी को भी अपना शिकार बना सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आपको भी मगरमच्छ से सावधान होने की जरूरत है.
जबड़े में भर लिया लड़की का हाथ
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मगरमच्छ को खाना खिलाने गई थी. हालांकि खूंखार जानवर ने खाना खाने की बजाय सीधे लड़की पर ही हमला कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने अचानक लड़की का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, वह देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. मगरमच्छ ने सबसे पहले अपने ताकतवर जबड़े से लड़की का हाथ पकड़ा और लड़की को पानी में खींच लिया.
वीडियो देखकर पता चल रहा है कि मगरमच्छ के हमले ने महिला को काफी जख्मी कर दिया होगा. वीडियो में सबसे पहले एक लड़की दिखाई देती है, जो पालतू मगरमच्छ को खाना खिलाने गई थी. इस चक्कर में वह मगरमच्छ के बिल्कुल पास चली जाती है और उसे अपने हाथों से खाना खिलाने की कोशिश करती है. लड़की की यही गलती उस पर भारी पड़ गई. जैसे ही लड़की ने मगरमच्छ की तरफ अपना हाथ बढ़ाया, खूंखार जानवर ने उसका हाथ लपक लिया. इसके बाद लड़की को पानी में खींच लिया. देखें वीडियो-
रोंगटे खड़े करने वाला है वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ के ताकतवर जबड़े से लड़की अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह अपना हाथ छुड़ा नहीं पाई. तभी मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया और पानी में कई बार पटखनी दे दी. ऐसा देख लड़की को बचाने के लिए कई लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद लड़की को मगरमच्छ का शिकार होने से बचाया. वीडियो को Nature Is Metal नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) में पिछलों कई दिनों से सियासी घमासान चल रहा है. पाकिस्तानी संसद में इमरान खिलाफ (Imran Khan) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. इस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान सदन में कई बार तीखी बहस देखने को मिली. स्पीकर ने सदन को कई बार स्थगित भी किया. इमरान सरकार गिरने के बाद वहां के नए पीएम शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) होंगे. आइए बताते हैं पाकिस्तान से जुड़ी 10 बड़ी बातें.
पाकिस्तानी सियासत की 10 बड़ी बातें
1. पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कुर्सी से हटा दिया गया है. पाकिस्तान नेशनल असेंबली में कल (शनिवार को) देर रात इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसके समर्थन में 174 वोट पड़े.
2. इमरान खान आधी रात को प्रधानमंत्री आवास से अपना साजो-सामान बांधकर निकल गए. अब पाकिस्तान में आज (रविवार को) नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा.
3. दोपहर 2 बजे तक पीएम पद के लिए नॉमिनेशन होगा. 3 बजे तक स्क्रूटनी होगी और 11 अप्रैल को पाकिस्तान को नया पीएम मिल जाएगा. जिसका नाम पहले से ही तय हो चुका है. नवाज शरीफ की पार्टी के नेता शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के नए पीएम होंगे.
4. इमरान खान सरकार की विदाई के बाद PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सदन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए नया दिन है. हम बदला लेने नहीं आए.
5. नवाज शरीफ की पार्टी PML-N का दिमाग माने जाने वाले शहबाज शरीफ के लिए पाकिस्तान की ये कुर्सी आसान नहीं होगी. क्योंकि जिस पाकिस्तान का जिम्मा वो संभालने वाले हैं, वो पाकिस्तान कई मुसीबतों से पहले ही जूझ रहा है. शाहबाज के सामने अर्थव्यवस्था, विदेश नीति के साथ सेना की चुनौतियां भी है.
6. पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए आज का दिन दुखद रहा. उन्होंने कहा कि लुटेरों की घर वापसी हो गई है. फवाद चौधरी ने कहा कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रधानमंत्री आवास से विदा किया गया है. वे शालीनता से वहां से चले गए हैं. एक पाकिस्तानी होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं और उनके जैसा नेता पाकर धन्य हूं.
7. इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगाने को लेकर इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में शाह महमूद कुरैशी और फवाद चौधरी का नाम भी शामिल है.
8. सदन में शहबाज शरीफ ने कहा कि हम किसी से बदला नहीं लेंगे. किसी को बेवजह जेल नहीं भेजेंगे. उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि ये नई सुबह की शुरुआत है.
9. बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान की संसद में कहा कि आज हमने इतिहास बनाया है. पुराने पाकिस्तान में आपका स्वागत है. पाकिस्तान के दुखों का दिन खत्म हो गया है. पाकिस्तान जिंदाबाद.
10. इस्लामाबाद हाई कोर्ट इमरान खान को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में शामिल करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करेगा. बता दें कि एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) में इमरान खान, शाह महमूद कुरैशी, फवाद चौधरी और अन्य को शामिल करने की मांग के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी. हाई कोर्ट सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगा.