Home Blog Page 2596

श्मशान में जलती चिताओं के सामने नगरवधुओं का नृत्य, 348 साल पुरानी अनोखी परंपरा

न्यूज डेस्क।एक तरफ जलती चिताओं पर मातम और दूसरी तरफ जश्न का महौल, चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट का नजारा कुछ ऐसा ही रहता है. यहां नर्तिकाएं और नगरवधुएं जलती चिताओं के सामने नृत्य कर काशी विश्वनाथ स्वरूप बाबा मसान नाथ के दरबार में हाजरी लगाती हैं. 378 साल पुरानी इस परंपरा को इस वर्ष भी जीवंत रखा गया.

कोरोना की महामारी के चलते बीते दो वर्षों से आंशिक रूप से होने वाली इस प्राचीन परंपरा का एक बार फिर से भव्य आयोजन किया गया. चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि के दिन यहां ना केवल वाराणसी, बल्कि आस-पास के कई जिलों की नगरवधुएं और नर्तिकाएं बाबा मसान नाथ के तीन दिवसीय वार्षिक श्रृंगार के अंतिम दिन नृत्यांजलि पेश करती हैं.

जलती चिताओं के साथ होने वाला यह अनोखा उत्सव देर रात तक चलता है. यहां एक तरफ अंतिम यात्रा पर शवों के आने का सिलसिला जारी रहता है तो वहीं दूसरी ओर इंस्ट्रुमेंट्स और म्यूजिक सिस्टम पर नर्तिकाओं के कदम थिरकते रहते हैं. बाबा मसान नाथ के दरबार में होने वाली इस बेमेल प्रथा के पीछे नगरवधुओं और नर्तिकाओं की एक खास मान्यता छिपी है.


ऐसा कहा जाता है कि बाबा मसान नाथ के दरबार में जलते शवों के समानांतर नृत्य करने से इस नारकीय जीवन के बाद मिलने वाला जुन्म सुधर जाता है. एक नगरवधु का कहना है कि बाबा के दरबार में नृत्य करके वे कामना करती हैं कि उन्हें इस नारकीय जीवन से छुटकारा मिल जाए और उनका अगला जीवन बेहत हो. एक अन्य नर्तकी का कहना है कि साल में एक दिन अपनी नृत्यांजलि के जरिए वह बाबा मसान के दरबार में अपनी आस्था प्रकट करती हैं और उनसे अगला जन्म संवारने की प्रार्थना करती हैं.

कैसे शुरू हुई प्रथा?
बाबा श्मशान नाथ मंदिर के प्रबंधक गुलशन कपूर बताते हैं कि 17वीं शताब्दी में काशी के राजा मानसिंह ने इस पौराणिक घाट पर श्मशान के स्वामी मसान नाथ के मंदिर का निर्माण किया था. वे यहां एक संगीत कार्यक्रम कराना चाहते थे. लेकिन जलती चिताओं के सामने संगीत और नृत्य की कला आखिर पेश कौन करता. आखिरकार संगीत कार्यक्रम में कोई कलाकार नहीं आया, आई तो सिर्फ तवायफें.

तवायफों ने गंगा किनारे स्थित मसान नाथ के दरबार में जलती चिताओं के साथ अपना नृत्य प्रस्तुत किया. बस तभी से इस प्राचीन परंपरा को हर साल जीवंत रखा जा रहा है. एक तरफ चिताओं के जलने का सिलसिला जारी रहता है तो दूसरी तरफ नगरवधुएं और नर्तिकाएं अपना नृत्य पेश करती हैं.

कार की नंबर प्लेट पर लिखा था Ex Class Monitor, वायरल हुई फोटो , लोग बोले- बस यही देखना बाकी था

न्यूज डेस्क।सोशल मीडिया वो जगह है जहां कुछ भी और कभी भी वायरल हो जाता है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. इंटरनेट की इस दुनिया में मजेदार और हैरान कर देने वाली तस्वीरों और वीडियो की भरमार है. कभी जानवरों के हैरतअंगेज और रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी हंस-हंसकर लोटपोट कर देने वाले दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियो. इतना ही नहीं, कई बार तो ऐसी अद्भुत और अनोखी तस्वीरें भी वायरल होती हैं, जो आपने पहले कभी न देखी हों. ऐसी ही एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और अपनी हंसी को रोक भी नहीं पाएंगे.
वायरल हो रही इस तस्वीर को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग की पुरानी कार नज़र आ रही है. जिसमें आगे नंबर प्लेट भी है. कार काफी पुरानी है और इसकी खास बात जो है वो है इसकी नंबर प्लेट. कार की नंबर प्लेट पर लिखा है, भूतपूर्व कक्षानायक और अग्रेंजी में लिखा है एक्स क्लास मॉनिटर.

अब ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि अबतक लोगों ने कार की नंबर प्लेट पर लिखे हुए बहुत से टाइटल देखें होंगे लेकिन ये टाइटल तो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा. लोग इस वायरल फोटो को देख ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अबतक का सबसे अच्छा टाइटल. दूसरे यूजर ने लिखा- मैं तो क्लास मॉनिटर भी नहीं था, मैं क्या लिखूं ?

खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार में पहुंचे शिवराज सिंह, भूपेश सरकार पर लगाया पैसा लेकर ट्रांसफर करने का आरोप

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ( Rajnandgaon News) के खैरागढ़ (Khairagarh News) में उपचुनाव को लेकर 12 तारीख को मतदान होने हैं ऐसे में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के तमाम बड़े नेता पूरे इलाके में दौरे के साथ ही सभाएं कर रहे हैं. इस चुनावी जंग में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साल्हेवारा पहुंचे वहां पर वे जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को किया संबोधित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साल्हेवारा गांव पहुंचे. उनके साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को सपने में भी रमन सिंह आते हैं. रमन सिंह से बदला लेने के लिए भूपेश बघेल ने पकड़ने के लिए पुलिस भेजने के सपने भी देखा करते हैं. छत्तीसगढ़ में अगर कोई भी भगवा पहनता है तो भूपेश सरकार उसे कुचलने का काम कर रही है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति को मिटाने का काम भूपेश बघेल कर रही हैं. छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

शिवराज सिंह चौहान का आरोप- गरीबों का राशन खा रही भूपेश सरकार
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लबरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार गरीबों का राशन खा रहे है. गरीबों की बद्दुआ भूपेश को जलाकर राख कर देगी. गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 12 लाख मकान भेजे थे. जिसमें से केंद्र सरकार 60% दे रही थी और 40% राज्य सरकार को देने को कहा था. सीएम ने कहा कि भूपेश सरकार गरीबों के मकान के लिए 40 परसेंट नहीं दे पाई और केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों के मकान बनाने के लिए भेजे गए पैसे भी वापस कर दिए. भूपेश सरकार ने गरीबों के मकान के पैसे खाने के पाप किया है. ऐसे पापी को वोट देना चाहिए कि नहीं देना चाहिए यह जनता बताएगी.

पैसा लेकर होता है अफसरों का तबादला- सीएम चौहान

इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा संबोधित करते हुए यह भी आरोप दिया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार कलेक्टर और एसपी के पैसे लेकर ट्रांसफर करती हैं. यहां पर कलेक्टर कलेक्शन का काम करता है. भूपेश सरकार में बिना लेनदेन के कोई भी काम नहीं हो रहा है. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल बाबा रहेंगे तब तक कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत नहीं है. भारत के इतिहास में इस चुनाव में पहली बार हो रहा है कि किसी उपचुनाव में मुख्यमंत्री अपना घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि साढ़े 3 साल में भूपेश सरकार ने यहां जिला क्यों नहीं बनाया. और जब अभी चुनाव है तो जनता को लुभाने के लिए खैरागढ़ को जिला बनाने की बात कह रहे हैं.

अजब चोरी! जेसीबी और ट्रक लेकर आए चोर, कटर से काटकर उठा ले गए 60 फीट लंबा पुल

 बिहार: आपने चोरी की बहुत सारी अजीबोगरीब वारदात के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि चोर पूरा का पूरा पुल ही चुरा ले गए. चोरी का यह अजीबोगरीब मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आया है. यहां चोरों ने जो किया, उसके बारे में जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि चोरों ने 60 फीट लंबा पुल चोरी कर लिया.

बिहार में हुई अजीबोगरीब चोरी

बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर इलाके में एक नहर है. इस नहर पर बना लोहे का पुल रातों-रात गायब हो गया. पुल के गायब होने की खबर सामने आई तो लोगों को हैरानी हुई. जब लोगों ने जाकर देखा तो पता चला कि नहर पर बना 60 फीट लंबा, दस फीट चौड़ा और बारह फीट ऊंचा पुल गायब है. बताया जा रहा है कि चोर उस पुल को जेसीबी से उखाड़कर उसका लोहा ट्रक पर लादकर अपने साथ ले गए.

चोरों ने रातों-रात इतनी बड़ी वारदात कर डाली और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. मजे की बात यह है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी होने का झांसा देकर चोरों ने स्थानीय विभागीय कर्मियों की मदद भी ली और उनकी मौजूदगी में पूरा पुल चुरा लिया. बता दें कि नहर पर स्थित कंक्रीट के पुल के समानांतर 25 फीट की दूरी पर एक लोहे का पुल था, जो कई दशक पुराना था. ग्रामीणों ने बताया कि उस पुल से पहले भी कई बार चोर लोहा निकालकर पिकअप पर लादकर ले जा चुके हैं. हालांकि इस बार चोर 60 फीट लंबा पुल ही चुरा ले गए. फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि चोर पुल से निकाले गए लोहे को कहां लेकर गए हैं.

ट्रक पर लादकर ले गए पुल का लोहा

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को चोर जेसीबी और ट्रक लेकर आए थे और दिनदहाड़े पुल उखाड़ रहे थे. जब उनसे ग्रामीणों ने सवाल पूछा तो चोरों ने बताया कि वह सिंचाई विभाग के कर्मचारी हैं. इसके बाद उन्होंने कटर से पुल के लोहे काटे और ट्रक पर लादकर उठा ले गए. गांव के लोग बताते हैं कि पहले लोग नाव से नहर पार करते थे, लेकिन साल 1966 में यात्रियों से भरी एक नाव नहर में डूब गई थी. इसके बाद साल 1972 से 1975 के बीच लोहे के पुल का निर्माण करवाया गया था. हालांकि, बाद में लोहे का पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था. फिर इसके समानांतर एक कंक्रीट के पुल का निर्माण करा दिया गया. इससे पुराने पुल से आवागमन बिल्कुल ही बंद हो गया और अब इसका उपयोग नहीं होता था. घटना के सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग के जेई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है.

FIR दर्ज होते ही निकली ‘गर्मी’, महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले महंत ने मांगी माफी

नव संवत्सर के मौके पर खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने विवादित बयान दिया था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी. अब महंत बजरंग मुनि ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है. माफी मांगते हुए महंत ने एक वीडियो भी जारी किया है.

माफी मांगते हुए महंत ने कहा है कि अगर मेरी किसी भी बात से उनको ठेस पहुंचा हो तो मैं सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगता हूं. मैं सभी नारी जाति का सम्मान करता हूं.

बता दें कि सीतापुर में खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में बजरंग मुनि एक समुदाय की महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे. वायरल वीडियो 2 अप्रैल का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि उन्होंने ये टिप्पणी नव संवत्सर के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान कही थी. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

हाल ही में बजरंग मुनि दास का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वह भीड़ के सामने एक समुदाय की महिलाओं और बेटियों को घर से उठाकर रेप करने की बात कर रहा था. इस वीडियो को किसी शख्स की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया था. इसके बाद पुलिस के संज्ञान में ये मामला आया. फिलहाल एएसपी सीतापुर को इस केस की जांच सौंप दी गई है.

बता दें कि महंत बजरंग मुनि दास काफी चर्चा में है. वीडियो वायरल होने से पहले बजरंग मुनि दास संगत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भी काफी चर्चा में रहा था. उसके यहां स्थानीय नेताओं का काफी जमावड़ा लगता है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से कहा गया था कि इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया कि थाना खैराबाद पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार समुचित धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

जामिया मस्जिद में फिर गूंजे ‘आजादी’ के नारे, हरकत में आई पुलिस; दर्ज किया मामला

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई. इस दौरान भारी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं इस नमाज में शामिल हुए. ऐसे में वहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने फिर चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही जामिया मस्जिद में नमाज खत्म हुई तो मस्जिद के मुख्य हॉल से ‘हम क्या चाहते- आजादी’ के नारे गूंजने लगे. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें लोग ‘आजादी’ के नारे बुलंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हाल ही में मिली है नमाज की अनुमति
बता दें कि 4 मार्च, 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को इस भव्य मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी. जुमे की नमाज से पहले का उपदेश इमाम हाई सैयद अहमद नक्शबंदी द्वारा दिया गया था क्योंकि मीरवाइज उमर फारूक घर पर नजरबंद हैं. बता दें कि मीरवाइज 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के हटने के पहले से नजरबंद हैं.

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में एक्शन लेते हुए एसएसपी श्रीनगर ने कहा कि वीडियो आने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

प्यार पर लगा पेट्रोल का ‘पहरा’, गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए तरसा प्रेमी, देखें Video

न्यूज डेस्क। देश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम भले ही नहीं बढ़े हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से देश की जनता परेशान है. जहां देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और रिएक्शन देखे जा रहे हैं.

https://www.facebook.com/watch/?ref=external&v=532846498333809

प्रेमिका से मिलने नहीं जा पा रहा युवक!
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. इस वीडियो में पेट्रोल के बढ़े हुए दाम की वजह से एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जा पा रहा है. इसका दर्द वह एक गाने के माध्यम से जताता नजर आ रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करते हुए उससे मिलने की बात करता है, हालांकि वह यह भी कहता है कि पेट्रोल महंगा होने की वजह से उसका मिलना मुश्किल है.

प्रेमी अपनी प्रेमिका से यह भी कहता है कि मिलने के लिए अब आधी दूरी उसको तय करनी होगी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक मगही बोली में पेट्रोल महंगा होने की कहानी बताता है. वीडियो बनाने वाले युवक का नाम विश्वजीत है. विश्वजीत अपने फेसबुक पेज पर ऐसे कई सारे वीडियो बनाकर डालते रहते हैं. इनके कई वीडियो वायरल भी हुए हैं. पेट्रोल पर बनाया इनका वीडियो एक क्रिएटिव वीडियो है. देखें वीडियो-

 

पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर छलका दर्द
वीडियो को फेसबुक पर ‘मगधी बॉयज’ नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरते दिख रहे हैं. वहीं कई लोग युवक के दुख को अपना दुख बता रहे हैं और कह रहे हैं कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से वह भी अपनी प्रेमिका से मिलने जाने के बारे में एक बार को सोचते हैं.

बालको अस्पताल आयोजित शिविर में नागरिकों ने किया रक्तदान 417 नागरिक ने किया ब्लड डोनेट

बालकोनगर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बालको अस्पताल ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। बालको परिवार और बालकोनगर के 417 नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेकर रक्तदान किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने शिविर में रक्तदान करने वाले नागरिकों की हौसला अफजाई की।

श्री पति ने बड़ी संख्या में बालको परिवार की भागीदारी और लोगों के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता में बढ़ोत्तरी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहनों के दबाव और दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों की दृष्टि से रक्तदान का महत्व बढ़ गया है। जरूरतमंदों को आपातकाल में रक्त देकर उनके जीवन की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।

कार्यक्रम में मौजूद इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, कोरबा के ब्लड बैंक प्रभारी जी.एस. जात्रा ने बताया कि रक्तदान को लेकर लोगों के बीच अनेक तरह की भ्रांतियां हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पूर्व खून और रक्तदाता के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। स्वस्थ व्यक्ति से ही रक्त लिया जाता है। श्री जात्रा ने यह भी बताया कि रक्तदान से शरीर से पुराना रक्त निकल जाता है और स्वस्थ रक्त कोशिकाएं शरीर में 24 घंटे में बन जाती हैं। रक्तदान से अनेक बीमारियों के होने की आशंका नहीं रहती। कोरबा के सी.एम.एच.ओ.  बी.बी. बोर्डे ने वृहद रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बालको अस्पताल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

KORBA : कोटवार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए SP ने कहा – कोटवार की नजर अपराधियों पर रहेगी तो कम होंगे अपराध

कोरबा। यदि गांव के कोटवार सजग रहें उनकी नजर अपराध, अपराधियों एवं अपराध में लिप्त व्यक्तियों पर रहेगी तो पुलिस अपराध रोकने में सफल रहेगी। हर कोटवार का दायित्व है कि वह अपराध में संलिप्त व्यक्ति पर पर अपनी पैनी नजर रखे। कोटवार ग्रामीण क्षेत्र में कौन नशे की आदत वाला व्यक्ति है, कौन महिलाओं के साथ अपराध में लिप्त है ऐसे व्यक्ति पर नजर रखें और इनकी सूचना थाने में दें। यह बात कैप्टन कूल भोज राम पटेल ने राजीव गाँधी ऑडिटोरियम टीपी नगर में आयोजित किए गए कोटवार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। पुलिस विभाग अपराध पर कैसे नियंत्रण किया जाए।इसको लेकर गांव-गांव में बालिका उत्पीड़न के प्रति जागरुकता अभियान, नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और नशा मुक्ति अभियान चला रहा है। इन अभियानों में कोटवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस उद्देश्य को लेकर क्षेत्र के सभी कोटवारों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

बता दें कि राजीव गाँधी ऑडिटोरियम टीपी नगर में आज कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रो में कोटवारों की भूमिका और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाले अपराध को रोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के बिछ की धुरी का कार्य करने वाले हमारे कोटवार सजग रहेंगे तो निश्चित ही अपराध के ग्राफ में कमी आएगी। इस अवसर पर सम्मेलन में कोटवारों को प्रशिक्षण देते हुए एसपी ने सभी कोटवारों को अपना निजी नंबर और बीट प्रभारियों के नंबर दिए। उन्होंने कहा कि यदि सभी कोटवार गांव में मजबूती के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो क्षेत्र में अपराध कम हो जाएंगे। पुलिस द्वारा बालिका उत्पीडन, नारी सम्मान के साथ नशे के विरोध में मुहिम चलाई जा रही है। इसमें अब सभी गांव के कोटवारों को जोड़ा गया है। इससे पुलिस को ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले अपराधों की सूचना मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में अपराधों में कमी आएगी।आज के कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिशेक वर्मा , डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय , नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ,कोरबा सीएसपी योगेश साहू , बालको थाना प्रभारी विजय चेलक , दर्री टीआई विवेक शर्मा , नगर कोतवाल राघवेंद्र सिंह , कुसमुंडा टीआई लीलाधर राठौर , उरगा थानेदार राजेश जांगड़े सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


गुम मोबाईल का किया वितरण

कोरबा पुलिस की साइबर सेल ने पिछले दो महीनो के भीतर गुम मोबाइल की शिकायतों में चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर फोन मालिको को लौटा दिया गया है । कोटवार सम्मलेन में आज मोबाइल फोन मालिकों को बुलाकर उनके गुम मोबाइल फोन वापस किया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा फोन मालिकों को साइबर क्राइम से बचने और फोन का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करने तथा मोबाइल गुम होने से बचाने की सलाह दी है । गुम मोबाइल मिलते ही फोन मालिकों के चेहरों पर खुशी दिख रही थी।

चल रहा था S@x रैकेट, पुलिस से बचने के लिए लड़की और लड़कों ने किया ये काम लेकिन…

न्यूज डेस्क। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस धंधे में होटल संचालक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एक लड़की और तीन अन्य लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है.पु लिस का कहना है कि सबसे पूछताछ की जा रही है. बांका शहर के ठाकुर कॉम्प्लेक्स नाम के एक होटल में अवैध धंधा चल रहा था.पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में इस तरह का काम होता है. इसके बाद छापेमारी की तैयारी की गई थी. छापेमारी करने गई पुलिस को देखकर लड़की और कुछ लड़के भागने लगे लेकिन उन्हें दौड़कर पकड़ लिया गया. इस पूरे मामले में कुल पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. इसमें एक लड़की, एक होटल संचालक का बेटा और तीन अन्य युवक शामिल हैं. टाउन थाना की पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे होटल में छापेमारी करने गई थी. उनके साथ महिला पुलिस भी थी .

पकड़ी गई लड़की नाबालिग

इधर, इस मामले में सबसे बड़ी बात है कि पकड़ी गई लड़की नाबालिग बताई जा रही है. पकड़े गए युवकों में होटल संचालक के बेटे चंदन कुमार से भी पूछताछ की जा रही है. टाउन थानाध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी. इस छापेमारी अभियान में टाउन थाना की एसआई रीता कुमारी, एसआई सुमन कुमारी सहित पुलिस के अन्य जवान और सशस्त्र बल की पुलिस भी शामिल थी.