Home Blog Page 2597

बड़ा दिलदार निकला ये स्‍टूडेंट, IIT कानपुर को दिए 100 करोड़ रुपये! कौन है ये शख्‍स?

नई दिल्‍ली: एक पूर्व छात्र ने अपने शैक्षणिक संस्‍थान को इतनी बड़ी दान राशि दी है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. यह राशि 100 करोड़ रुपये की है और IIT-कानपुर (IIT-K) को दी गई है. यह संस्‍थान के अब तक के इतिहास में किसी पूर्व छात्र की ओर से दी गई सबसे बड़ी आर्थिक सहायता है. यह पैसा स्‍कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्‍नोलॉजी के विकास में मदद करने के लिए दिए गए हैं.

इंडिगो के को-फाउंडर ने दिए हैं 100 करोड़ रुपये
इंडिगो एयरलाइन के सह-संस्‍थापक (Co-Founder of IndiGo) और अरबपति कारोबारी राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) ने IIT-कानपुर को यह धन राशि दी है. इस पैसे का उपयोग कैंपस में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने में भी होगा.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्‍ट पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जिसमें से 350 करोड़ रुपये अब तक जुटाए जा चुके हैं. आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि राकेश गंगवाल की ओर से की गई आर्थिक मदद और एमओयू से संस्थान में स्थापित किए जा रहे स्‍कूल ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्‍नोलॉजी को और बेहतर बनाने, शोध कार्यों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. बता दें कि सोमवार को मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में आईआईटी-कानपुर और राकेश गंगवाल के बीच एमओयू साइन किया गया.
आईआईटी से की है मैकेनिकल इंजीनियरिंग
राकेश गंगवाल कोलकाता के निवासी हैं और 1975 में उन्‍होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी. 1980 में वे एयरलाइन इंडस्‍ट्री से जुड़े और बाद में इंडिगो के को-फाउंडर बने.

बता दें कि इससे पहले फ्लिपकार्ट के बिन्नी बंसल भी IIT-दिल्ली को 100 करोड़ रुपये की धन राशि दे चुके हैं.

इन 10 छात्रों की आंसर शीट्स देखने के बाद आप ‘टीचर’ की हिम्मत को सलाम करेंगे

Students Funny Viral Answer Sheets: बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं। हाल ही, पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ कर छात्रों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन इन दिनों 10वीं कक्षा के छात्र की आंसर शीट (Answer Sheet) की तस्वीर इंटरनेट पर छा गई है। दरअसल, यह स्टूडेंट हाल ही आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन द्वारा बोले गए डायलॉग- पुष्पा… पुष्पा राज अपून लिखेगा नहीं- से इतना ज्यादा प्रभावित हुआ कि जनाब ने कॉपी में लिख दिया। वैसे यह पहली बार नहीं जब किसी छात्र की विचित्र आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। इससे पहले भी छात्रों की ‘फनी आंसर शीट्स’ (Funny Answer Sheets) की तस्वीरें चर्चा का विषय रही हैं। यहां उनमें से ही कुछेक हैं, जरा एक नजर देख लीजिए।

 

 

आंध्र की पूरी कैबिनेट का इस्तीफा:24 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री जगनमोहन को इस्तीफा सौंपा, नई कैबिनेट का गठन 11 अप्रैल को संभव

अमरावती।आंध्र प्रदेश में 2024 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य की पूरी कैबिनेट ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। 24 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा CM जगन मोहन रेड्डी को सौंपा है। जगन मोहन पूरी कैबिनेट को बदलने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में केवल एक या दो पुराने चेहरों को ही जगह दी जाएगी।

इस बदलाव की पूरी संभावना थी, क्योंकि 2019 के चुनाव में भारी जीत के तुरंत बाद जगन रेड्डी ने ऐलान किया था कि वे अपने कार्यकाल के आधे समय में ही पूरी तरह से नई टीम का चुनाव करेंगे। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल पिछले साल दिसंबर में ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे टालना पड़ा।

9 अप्रैल को नए मंत्रिमंडल की शपथ संभव
मुख्यमंत्री जगन ने कल शाम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। संभावना है कि वे जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और नए मंत्रियों की लिस्ट सौपेंगे। सूत्रों का कहना है कि 11 अप्रैल को नई कैबिनेट का गठन किया जा सकता है।

26 नए जिलों से मंत्रियों का चुनाव
सूत्रों के मुताबिक आज 2 घंटे चली बैठक के बाद मंत्रियों के इस्तीफे हुए हैं। मंत्रियों ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी सौंपते समय ही बता दिया गया था कि मंत्री पद ढाई साल के लिए ही रहेगा। अब 26 नए जिले बनने के बाद हर जिले में से एक मंत्री को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। हर जाति, क्षेत्र, धर्म के महिला-पुरुष को जगह दी जाएगी।

जून 2019 में जगन मोहन ने मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के दौरान ऐसा ही संतुलन कैबिनेट में बनाया था। जगन मोहन ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, कापू और मुस्लिम समुदाय से कुल 5 डिप्टी CM चुने थे। कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल की गई थीं। इनमें गृह मंत्री एम सुचरिता दलित समुदाय से थीं। ऐसा ही समीकरण फिर से बनाया जा सकता है।

पार्टी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे
एक मंत्री ने कहा कि मंत्रियों को हटाए जाने का मतलब खराब प्रदर्शन नहीं है। मंत्रियों को पता है कि उनमें से ज्यादातर को नए कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी। उन्हें पार्टी की भूमिका दिए जाने की संभावना है। मंत्री के तौर पर उन्होंने जो तालमेल विकसित किया है, उसका इस्तेमाल जिलों के बीच कोऑर्डिनेशन के लिए जरूरी होगा।

ऐसा वीडियो पोस्ट कर हसीन जहां फिर विवादों में, लोगों ने सरेआम कहा- ‘बेशर्म’

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां हमेशा से विवादों में रही हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर हसीन कुछ ऐसा पोस्ट कर देती हैं, जिसके लिए उन्हें लोग ट्रोल करते रहते हैं. खासकर इंटस्टाग्राम पर हसीन अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है. हसीन जहां ने रमजान के खास मौके पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है.

ये वीडियो पोस्ट कर विवादों में हसीन जहां
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो में हसीन डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में हसीन जहां एक ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी हुई हैं. लेकिन उनके कुछ फैंस को ये वीडियो एकदम पसंद नहीं आया है. जिसके चलते लोगों ने हसीन के इस वीडियो पर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया है. खासकर इस पोस्ट पर लोग उनकी तारीफ से ज्यादा उन्हें ट्रोल ही करते नजर आ रहे हैं.
हसीन जहां की इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘अब आईपीएल में चीयरलीडर्स की जरूरत नहीं है’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शमी भाई और इंप्रेस नहीं होंगे.’ वहीं एक यूजर लिखता है कि, अब आपकी दाल नहीं गलेगी. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘अबे बेशर्म रमजान आ गया है, इबादत करो, प्यार दो और प्यार लो.’ ये पहला मौका नहीं है जब हसीन जहां को उनके इंस्टा पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है. आए दिन लोग ये काम करते ही रहते हैं.

 

नहीं हुआ दोनों का तलाक
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है. बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है. 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था. हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था, जबकि उनके भाई हासिद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था.

https://www.instagram.com/_u/hasinjahanofficial/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9c7022a2-2c65-465a-882f-af176abbeb49&ig_mid=E2C618B0-C97D-41E2-8859-DF8DE479E613

कर चुकी हैं दो शादी
कहा जाता है कि साल 2002 में हसीन को एक दुकानदार से प्यार हो गया था, जिसका नाम शेख सैफूद्दीन था. उस वक्त हसीन 10वीं क्लॉस में पढ़ती थीं. हसीन जहां ने परिवार के खिलाफ जाकर उसी साल सैफूद्दीन से शादी कर ली, मगर ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चल सकी. हसीन और सैफूद्दीन का साल 2010 में तलाक हो गया. हसीन और सैफूद्दीन के 2 बच्चें भी हैं, जो अपने पिता के पास रहते हैं.

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में घुमाया

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में घुमाया
न्यूज डेस्क।झारखंड के दुमका जिले में प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इस जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. फिर सभी ने मिलकर दोनों की इतनी बुरी तरह पीटा कि प्रेमिका की आंख सूज गई और उसके कपड़े बुरी तरह से फट गए. यह मामला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का है. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं. प्रेमिका के दो और प्रेमी तीन बच्चे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रेमिका का पति जैसी ही घर से बाहर गया तो कुछ देर बाद प्रेमी चुपचाप उसके घर में घुस गया. यह सिलसिला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा था. लेकिन मौका मिलते ही गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की धुनाई कर दी.

दोनों को ढोल नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़ को छुड़वाया और इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा. वहीं गांव वाले इस अब इस मामले को पंचायत और अपने स्तर पर सुलझाने की बात कहे रहे हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाश सख्त एक्शन लिया जाएगा. इस मामले पर DIG का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है.

छॉलीवुड की हीरोइनों ने स्पॉट बॉय को चप्पल से पीटा, छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम दिलाने के बहाने कर रहा था छेड़खानी,वीडियो वायरल

बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म में स्पॉट बॉय का काम करने वाले की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक फिल्म में काम दिलाने के बहाने लड़कियों का नंबर लेकर उन्हें परेशान करता था। उसने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री को फोन करके प्यार की बातें करना शुरू कर दीं। इसके बाद अभिनेत्री ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और अपनी सहेली के साथ मिलकर उसको चप्पल से जमकर पीटा। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

डिप्टी कलेक्टर की बेटी है अभिनेत्री

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म की है की सहेली और अभिनेत्री डिप्टी कलेक्टर की बेटी है। युवक जब फोन कर रहा था, तब उन्हें नहीं पता था कि वह फिल्मों में स्पॉट बॉय का काम करता है। युवक के सामने आने के बाद उन्होंने युवक की पहचान कर ली और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान का युवक छत्तीसगढ़ी फिल्मों में स्पॉट बॉय का काम करता है। बताया जा रहा है कि युवक फिल्म में काम दिलाने के बहाने युवतियों से उनका मोबाइल नंबर मांग लेता है और बाद में उन्हें फोन कर परेशान करता है।

कुछ दिन पहले उसने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री को फोन करना शुरू कर दिया और उससे प्यार का इजहार करने लगा। युवक ने उससे शादी करने की बात तक कह दी। युवती ने जब उसे फोन करने से मना किया, तब भी वह नहीं माना।

परेशान होकर युवती ने अपनी अभिनेत्री ने सहेली को इसकी जानकारी दी। फिर दोनों ने मिलकर युवक को तीन दिन पहले कोनी क्षेत्र के बिलासा ताल के पास मिलने के बहाने बुलाया। युवक उससे मिलने पहुंचा।

दोनों युवतियां वहां पहले से इंतजार कर रही थीं। युवक के आते ही दोनों ने मिलकर उसकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। सरेराह पिटाई के इस नजारे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मेरी पत्नी जींस-टॉप पहनती है’, बच्चे की कस्टडी पर पति ने दिया अजीब तर्क; हाई कोर्ट ने दिया ये जवाब

बिलासपुर।बच्चे की कस्टडी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने ऐतिहासिक फैसला दिया है. अदालत ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें पिता को बच्चे की कस्टडी (Child Custody) दी गई थी. हाई कोर्ट ने कहा कि कोई महिला अगर अपने पति की इच्छा के अनुसार नहीं ढलती तो उसे बच्चे की कस्टडी से वंचित नहीं रखा जा सकता है.

कैरेक्टर सर्टिफिकेट की नहीं जरूरत
‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय एस अग्रवाल की खंडपीठ ने 14 वर्षीय लड़के की कस्टडी से संबंधित मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि समाज के कुछ लोगों को ‘शुतुरमुर्ग मानसिकता’ के साथ महिला को चरित्र प्रमाण पत्र (Woman Character Certificate) देने की अनुमति नहीं होनी चाहिए.

2013 में हुआ था तलाक
बता दें कि दोनों की 2007 में शादी हुई थी और उसी साल दिसंबर में उनके बेटे का जन्म हुआ था. 2013 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया, जिसके बाद बच्चे की कस्टडी महासमुंद जिले (Mahasamund District) की रहने वाली, उसकी मां को दे दी गई. 2014 में रायपुर (Raipur) के रहने वाले पति ने महासमुंद डिस्ट्रिक्ट फैमिली कोर्ट में आवेदन दायर कर बच्चे की कस्टडी की मांग की. याचिका में कहा गया कि महिला एक कंपनी में पुरुषों के साथ काम करती है. वह अन्य पुरुषों के साथ यात्रा करती है. उसका पहनावा और चरित्र भी अच्छा नहीं है. ऐसे मे बच्चे की दिमाग पर गलत असर पड़ेगा.

फैमिली कोर्ट ने पिता को दी थी कस्टडी
इसके बाद फैमिली कोर्ट ने 2016 में बच्चे की कस्टडी पिता को सौंप दी थी. इसके बाद महिला ने फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि पिता की ओर से दिए गए सबूतों से ऐसा लगता है कि गवाहों ने अपनी राय और सोच के मुताबिक बयान दिया है. कोई महिला आजीविका के लिए नौकरी करती है तो उसे यात्रा करनी पड़ेगी. इससे कोई महिला के चरित्र का अंदाजा कैसे लगा सकता है.

रेड लाइन निर्धारित करने की जरूरत
कोर्ट ने कहा कि बयान दिया जाता है कि महिला शराब और धूम्रपान की आदी है. जब महिला के चरित्र की हत्या की जाती है तो एक रेड लाइन निर्धारित करने की जरूरत है. गवाहों के बयान से पता चलता है कि वे महिलाओं की पोशाक से काफी हद तक प्रभावित होते हैं, क्योंकि वह जींस और टी-शर्ट पहनती हैं. इस तरह की चीजों को बढ़ावा दिया गया तो महिलाओं के अधिकार और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक लंबी कठिन लड़ाई होगी.

राहत: 17 दिन बाद आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। Petrol diesel prices today देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जिससे एक अप्रैल के बाद से आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

इससे पहले बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी। इस वृद्धि के बाद पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

बता दें कि देश में पिछले 17 दिन में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में तकरीबन 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। कंपनियों ने 24 मार्च, 01 अप्रैल और आज को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

Stock Market: मुनाफा वसूली से गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा

नई दिल्ली। Stock Market Opened On Red Mark: गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला। बीएसई के सेंसेक्स ने 309 अंक फिसलकर कारोबार की शुरुआत की, तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 79 अंक की गिरावट लेते हुए खुला। बीते कारोबारी दिन भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 309 अंक की गिरावट के साथ 59,301 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 79 अंक फिसलकर 17728 के स्तर पर खुला।

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 566 अंक फिसलकर 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 150 अंक टूटकर 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1565 शेयरों में तेजी आई, 548 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 84 शेयर अपरिवर्तित रहे।

मृत और रिटायर्ड पुलिस अफसर का तबादला! जानें कैसे हुई इतनी बड़ी हेरा फेरी

भोपाल: मध्य प्रदेश अजब है सबसे गजब है, पर्यटन विकास निगम का एक विज्ञापन कुछ साल पहले काफी चर्चित हुआ था. लगता है राज्य की सरकारी मशीनरी का अब यही हाल है. यही कारण है कि पुलिस महकमे में ऐसे दो अफसरों के तबादले (Officer Transferred) कर दिए गए जो मृत और रिटायर्ड हो चुके हैं. यह बात अलग है कि गृह विभाग ने इसे टाइपिंग एरर बताकर पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया है.

मृत अफसर का तबादला

बता दें कि गृह विभाग ने बीते दिनों 167 पुलिस डिप्टी सुपरिटेंडेंट और सब डिवीजनल अधिकारियों के तबादले किए थे. तबादला सूची (Transfer List) में एक बड़ी खामी सामने आई. इससे पता चला कि कार्यवाहक डीएसपी जितेंद्र यादव की करीब 6 महीने पहले कोरोना (Corona) से मौत हो चुकी है. उनका 26वीं वाहिनी विस बल गुना से वाहिनी विस बल ग्वालियर तबादला कर दिया गया.

रिटायर्ड अफसर का भी किया तबादला

इसी तरह एक और गड़बड़ी सामने आई. इसके मुताबिक शशिभूषण सिंह रघुवंशी लगभग डेढ़ साल पहले रिटायर्ड हो चुके हैं और उनका तबादला (Transfer) मुरैना जिले के एसडीओपी कैलारस से शिवपुरी की 18वीं बटालियन में सहायक सेनानी के पद पर किया गया।

बताया गया टाइपिंग एरर

गृह विभाग (Home Department) के संज्ञान में जब यह बात सामने आई तो अवर सचिव अन्नू भलावी ने एक आदेश जारी कर दोनों तबादलों को निरस्त (Cancel) कर दिया. इसे टाइपिंग एरर (Typing Error) बताया गया है.