Home Blog Page 2598

बिग ब्रेकिंग: बुजुर्ग ने कोविड वैक्सीन की 90 डोज लगवा ली, पूछताछ हुई तो बोला- लोगों की कर रहा था मदद

नई दिल्ली। भारत (India) सहित दुनिया के देशों में कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। ले​किन जर्मनी (Germany) में एक शख्स ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की एक या दो नहीं, बल्कि 90 डोज लगवा ली हैं। हालांकि जांच के बाद जो हकीकत सामने आई, वो भी कम चौंकाने वाली नहीं है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में एक शख्स को कोविड वैक्सीन की लाइन में लगे देखा। हेल्थ डिपार्टमेंट के एम्पाइज पहचान गए कि उस शख्स को पहले भी कोविड वैक्सीन लगा चुके हैं। इस पर उस शख्स को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। उसका डेटा चेक किया तो पता चला कि वो शख्स अभी तक कोरोना वैक्सीन की 90 डोज लगा चुका है।

लोगों को सर्टिफिकेट बेचकर कमाए रुपए

एडीनबर्ग के 60 साल के इस शख्स ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो स्वयं वैक्सीन लगवा लेता था ताकि अन्य लोगों को सर्टिफिकेट बेच सके। उसने बताया कि कई लोग कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते, जिसकी वजह से कई पाबंदियां हैं। वो लोगों की मदद करना चाहता था। इसकी वजह से वो कोविड वैक्सीन लगवा लेता और प्रमाणपत्र पाने के बाद अन्य लोगों को वितरित कर देते थे। रिपोर्ट में अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि 90 डोज लगने के बाद उसकी सेहत पर क्या असर पड़ा है।

ब्रेकिंग: घर आए थे रिश्तेदार, महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर की वाइन, खाते से उड़ गए पांच लाख

नई दिल्ली/मुंबई। जालसाज आजकल नई तरकीब के सहारे लोगों को चपत लगाने के काम कर रहे हैं। पहले वह गूगल पर विभिन्न संस्थानों के नाम पर अपना नंबर रजिस्टर कर देते हैं और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक मामलें में महिला को ऑनलाइन वाइन ऑर्डर करना पड़ा महंगा। आर्डर देते ही खाते से 4.80 लाख रुपए उड़ गए।

मुंबई की एक महिला ने तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए गूगल पर अपने आसपास पड़ने वाली शराब की दुकान का नंबर सर्च किया। फिर दिए गए नंबर पर उसने बात की और कुछ ही घंटों में उसे लाखों की चपत लग गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय शराब की दुकान से शराब मंगवाने की कोशिश करने वाली 32 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 4.80 लाख रुपए की ठगी की गई है। हालांकि, महिला की शिकायत पर पवई पुलिस ने इस मामले में 5 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी।

रिश्तेदारों के लिए किए थे आर्डर

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। 4 अप्रैल को उनके कुछ रिश्तेदार आए थे और तभी उन्होंने शराब मंगवाने का फैसला किया था। रात लगभग 8.30 बजे उन्होंने गूगल पर “वाइन शॉप्स नियर मी” सर्च किया। इस सर्च रिजल्ट में उन्हें पवई में एक ओम साई बीयर की दुकान का नंबर आया।

उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया और एक कथित जालसाज ने उससे कहा कि वे कैश ऑन डिलीवरी स्वीकार नहीं करते हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, महिला ने गूगल पे के जरिए भुगतान कर नंबर पर 650 रुपए भेजे थे। आगे की खबर तो आप जानते हैं।

ब्रेकिंग: घर आए थे रिश्तेदार, महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर की वाइन, खाते से उड़ गए पांच लाख

नई दिल्ली/मुंबई। जालसाज आजकल नई तरकीब के सहारे लोगों को चपत लगाने के काम कर रहे हैं। पहले वह गूगल पर विभिन्न संस्थानों के नाम पर अपना नंबर रजिस्टर कर देते हैं और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक मामलें में महिला को ऑनलाइन वाइन ऑर्डर करना पड़ा महंगा। आर्डर देते ही खाते से 4.80 लाख रुपए उड़ गए।

मुंबई की एक महिला ने तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए गूगल पर अपने आसपास पड़ने वाली शराब की दुकान का नंबर सर्च किया। फिर दिए गए नंबर पर उसने बात की और कुछ ही घंटों में उसे लाखों की चपत लग गई।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय शराब की दुकान से शराब मंगवाने की कोशिश करने वाली 32 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 4.80 लाख रुपए की ठगी की गई है। हालांकि, महिला की शिकायत पर पवई पुलिस ने इस मामले में 5 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की थी।

रिश्तेदारों के लिए किए थे आर्डर

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती है। 4 अप्रैल को उनके कुछ रिश्तेदार आए थे और तभी उन्होंने शराब मंगवाने का फैसला किया था। रात लगभग 8.30 बजे उन्होंने गूगल पर “वाइन शॉप्स नियर मी” सर्च किया। इस सर्च रिजल्ट में उन्हें पवई में एक ओम साई बीयर की दुकान का नंबर आया।

उसने दिए गए नंबर पर कॉल किया और एक कथित जालसाज ने उससे कहा कि वे कैश ऑन डिलीवरी स्वीकार नहीं करते हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, महिला ने गूगल पे के जरिए भुगतान कर नंबर पर 650 रुपए भेजे थे। आगे की खबर तो आप जानते हैं।

IPS पति के पास रहना था, जज पत्नी ने नौकरी छोड़ी, नई भाषा सीखी, दोबारा क्रैक किया एग्जाम

न्यूज डेस्क।इच्छाशक्ति और लगन से कुछ भी किया जा सकता है. इस कहावत को सही साबित कर दिखाया है हरदोई में सिविल जज निकिता सेंगर ने, जिन्होंने अपनी पोस्टिंग की तैनाती के लिए न्यायिक सेवा छोड़कर तेलुगु भाषा सीखी और आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा में चौथा स्थान पाकर पति के साथ नौकरी करने की राह आसान कर दी.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2018 बैच की सिविल जज निकिता सिंगर हरदोई में तैनात हैं. उनकी शादी 2021 में तुहिन सिन्हा से हुई थी. तुहिन सिन्हा आंध्र प्रदेश में आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि उनकी पत्नी निकिता हरदोई में सिविल जज. दोनों की लव मैरिज थी और दोनों ने ही लॉ कॉलेज पुणे से पढ़ाई की थी. हालांकि, शादी के बाद भी दोनों अलग-अलग पोस्टिंग के चलते साथ नहीं रह पा रहे थे.

पत्नी हरदोई में तैनाती के चलते आंध्र प्रदेश में तैनात पति के पास नहीं जा पा रही थी. पति के तुहिन कैडर बदलने की संभावना बिल्कुल भी नहीं थी. ऐसे में निकिता ने पहले तेलुगु भाषा सीखी और फिर आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा के लिए आवेदन कर दिया.

अपने पहले ही प्रयास में चौथा स्थान हासिल कर लिया और अब वह आंध्र प्रदेश में न्यायिक अधिकारी बन गई हैं. कानपुर देहात के छोटे से गांव में जन्‍मी निक‍िता ने 2019 में पीसीएस-जे की परीक्षा पास की थी. निक‍िता अब उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर आंध्र प्रदेश में जज के रूप में सेवाएं देंगी. ऐसे में उन्होंने प्यार के साथ पढ़ाई के प्रति लगन और जज्बे की मिसाल भी पेश की.

ब्रेकिंग: सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में सबसे ऊपर

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सड़क हादसों में मारे गए लोगों की संख्या में भारत पहले नंबर पर है और घायलों की संख्या में तीसरे नंबर पर है।

सड़क मंत्रालय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को एक योजना के तहत अधिक मुआवजा देने के लिए एक स्थाई समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन ‘हिट एंड रन’ मोटर दुर्घटना योजना 2022 के तहत किया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने सदन में बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को 12,500 रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी है। इसके साथ ही मौत के मामले में राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी है।

चैतमा आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचीं कलेक्टर रानू साहू, पांच बच्चों का करवाया अन्नप्रासन

कोरबा। चैतमा प्रवास के दौरान कलेक्टर रानू साहू ने चैतमा के आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर बच्चों और उनकी माताओं से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने पांच बच्चों का अन्नप्रासन भी करवाया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही बच्चों को सुपोषित करने की कार्य योजना के बारे में भी पूछा।

बता दें कि कोरबा कलेक्टर रानू साहू ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा कर सरकार के योजनाओं का जायजा ले रही हैं। इस दौरान वे लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं। उनके संवेदनशीलता को देख लोग उनके कार्यों की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

चाकलेट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

आज वे चैतमा क्षेत्र के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में आये बच्चों को चाकलेट का वितरण भी किया। चाकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में बाउंड्री करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

पौष्टिक आहार की भी ली जानकारी

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में आई महिलाओं को अपने बच्चों को पौष्टिक आहार देने तथा आयरन की कमी दूर करने के लिए दाल के साथ पालक, मुनगा भाजी खिलाने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं को सुपोषित रहने के लिए गुड़ और चना खाने की भी सलाह दी।

सीजी ब्रेकिंग: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेक फेल,मकान में जा घुसी कार,2 की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार का अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित कार मकान में जा घुसी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए।

दरअसल ब्रेक फेल होने से चालक ने कार को रॉन्ग साइड में घुसा दिया और पैदल चल रहे युवक को रौंद दिया। कार के सामने सीट पर बैठे युवक की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा कोनी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार नाली से टकराने के बाद मकान में घुस गई थी। इसके चलते कार को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकलवाया और उसे जब्त कर थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृहस्पति बाजार के पास रहने वाले प्रेम ध्रुव पिता रामकृष्ण ध्रुव के घर में शादी होने वाली है। जिसके लिए वह अपने दोस्त तुषार यादव पिता रामकृष्ण यादव को लेकर कोनी क्षेत्र के ग्राम घुटकू में डीजे बजाने वाले युवक राहुल यादव के पास दोनों कार में सवार होकर बुकिंग कराने गए थे। सौदा तय होने के बाद वे राहुल यादव को साथ लेकर बिलासपुर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया

बाइक सवार को बचाने के चलते हादसा

कोनी TI सुनील तिर्की ने बताया कि कार सवार तीनों युवक बिलासपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार ग्राम निरतू के पास पहुंची थी। तभी सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक प्रेम ध्रुव ने कार को रॉन्ग साइड में घुसा दिया। कार की रफ्तार तेज थी। पहले उसने पैदल चल रहे जीतू यादव (22 साल) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।

फिर अनियंत्रित कार मकान में जा घुसी। इस घटना में कार के सामने सीट पर बैठे तुषार यादव पिता रामकृष्ण यादव की भी मौत हो गई। वहीं, चालक प्रेम ध्रुव और पीछे बैठे राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पहले ऋषि-नीतू के रिसेप्शन का कार्ड वायरल, कार्ड में छिपी यह खास बात

मुंबई। बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर चल रही है। कहा जा रहा है कि कपल 17 अप्रैल को चेंबूर के RK हाउस में सात फेरे लेंगे।

रणबीर-आलिया की शादी में आने वाले मेहमान, शादी की रस्में और वेडिंग वेन्यू लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की शादी के रिसेप्शन का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है।

0.सुर्खियों में आया रिसेप्शन कार्ड

सोशल मीडिया पर फैंस कपल की शादी को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ऋषि कपूर और नीतू कपूर के वेडिंग रिसेप्शन कार्ड के सामने आने के बाद एक खास बात समझ आई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को चेंबूर के RK हाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे। यही पर ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से शादी रचाई थी। रिसेप्शन कार्ड में लोगो दिख रहा है, जिसमें RK लिखा हुआ है। शायद यही वजह है कि रणबीर कपूर ने यही पर शादी करने का फैसला किया है।

0.शादी की चल रही तैयारियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कपल की शादी में आने वाली मेहमानों की लिस्ट भी आ चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, शादी में शाहरुख खान, वरुण धवन, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।

0.इस दिन से शुरू होंगी रस्में

रणबीर-आलिया की शादी के फंक्शन्स 13 से 17 अप्रैल में होंगे। इन दिनों में संगीत, मेहंदी और शादी होगी। शादी में आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। फिलहाल, फैंस कपल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है।

KORBA: कलेक्टर की संवेदनशीलता से इस तरह संवरी दिव्यांग छत्रपाल की जिंदगी…

कोरबा। पाली अनुविभाग के ग्राम चैतमा के दिव्यांग छत्रपाल की समस्या का समाधान कलेक्टर से एक मुलाकात में सफल हो गई।दरअसल आज कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पाली अनुभाग प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत चैतमा में पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र और पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण के दौरान ग्राम चैतमा के दिव्यांग  छत्रपाल पाटले ने कलेक्टर से ट्राइसिकल की मांग की। ट्राइसिकल मिलने पर श्री पाटले ने खुशी जताते हुए कलेक्टर श्रीमती साहू का आभार जताया। उन्होंने बताया कि ट्राइसिकल मिल जाने से आने-जाने में आसानी होगी।

बता दें कि आज कलेक्टर श्रीमती साहू ने चैतमा में प्राथमिक  स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के इलाज के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल स्टॉफ और उपलब्ध संसाधनों के  बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के ईलाज के लिए उपयोग में लाये जाने वाले दवाईयों के स्टोर रूम का भी अवलोकन किया। साथ ही स्टोर रूम में जरूरी दवाईयों और इन्जेक्शन आदि की उपलब्धता के बारे में भी अस्पताल प्रभारी से जानकारी ली।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती ग्राम चैतमा की निवासी श्रीमती मीना से बात की। मीना ने सामान्य प्रसव से पुत्र को जन्म दिया है। कलेक्टर ने मीना और उनके पुत्र के तबियत के बारे में हाल-चाल पूछा और दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, जिला पंचायत सभापति  गणराज सिंह कंवर, एसडीएम पाली श्रीमती ममता यादव, जनपद पंचायत पाली के सीईओ  व्ही.के.राठौर, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ‘XE’ की एंट्री! मुंबई में सामने आया मरीज, ओमिक्रॉन से ज्यादा घातक

मुंबई। भारत में कोरोना को लेकर एक बेहद ही डराने वाली बड़ी खबर सामने आई है। देश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को एक बार फिर से झटका लग सकता है क्योंकि, दुनिया के बाहरी देशों में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दी है। बुधवार को मुंबई में कोरोना के दो नए वैरिएंट के मरीज सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई में एक मरीज कोरोना के एक्सई और दूसरा मरीज कप्पा वैरिएंट का सामने आया है।

मुंबई में अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

XE Corona New Variant in India: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट एक्सई का मुंबई में पहला केस सामने आने की जानकारी मुंबई महानगरपालिका ने दी है। XE वेरिएंट से संक्रमित मरीज एक 50 वर्षीय महिला है, जो वैक्सीनेटेड है। महिला 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लौटी थी। इसके अलावा उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। नए वैरिएंट से ग्रस्त मरीजों पर कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

बता दें कि, देश में कोरोना से राहत के बाद हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई से भी कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियों को समाप्त किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से नए वैरिएंट की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बीएमसी ने लोगों से पूरी तरह सावधानी बरतने को कहा है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के सुझाव दिए हैं।

मुंबई में ऐसे चला नए वैरिएंट का पता

बीएमसी की ओर से कहा गया है कि, कोरोना से पीड़ित कुल 376 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 230 सैंपल के नतीजे सामने आ गए हैं। इन मामलों में 228 केस ओमिक्राॅन वैरिएंट के निकले। लेकिन, एक केस एक्सई वैरियंट और एक कप्पा वैरियंट का सामने आया है। इन सभी मरीजों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी सामने आया है कि, इनमें से 12 मरीज ऐसे भी हैं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली।