Home Blog Page 2644

सुहागरात से पहले दुल्हन संग दूल्हे के रिश्तेदार ने की अजीब हरकत, अगले दिन…पढ़ें पूरी खबर

अमरोहा। यूपी के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने जो ख्वाब देखे थे सब धरे के धरे रह गए। नई-नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ, उस बारे में उसने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था। लड़की को मजबूरन सुहागरात से पहले ही सीधे थाने जाना पड़ गया। दरअसल एक लड़की शादी के बाद मायके से विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी।

ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उससे छेड़खानी कर दी। यह देखकर दुल्हन आब बबूला हो गई। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा-प्यासा भी रखा। अगले दिन लड़की के घर वाले पहुंचे तो बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गए। लड़की और उसके घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक किसान की बेटी निकाह के बाद शाम में दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। नव विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कदम रखने से पहले पति के एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पत्नी ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी।

रात में खाना भी नहीं दिया

रात में उसे खाना भी नहीं दिया गया। अगले दिन मायके वाले पहुंचे तो नव विवाहिता उनके साथ घर आ गई। यहां से वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा किस्सा सुनाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों में पंचायत भी जुटी हुई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। नतीजा नहीं निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में 55 नए कोरोना पॉजिटिव,राजधानी रायपुर में मात्र 8 मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार घटता जा रहा है। सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 171 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

देखें जिलों का हाल

KORBA: पुरानी पेंशन बहाली पर झूमे कर्मचारी…जताया सीएम का आभार…

कोरबा।सूबे के मुखिया के पिटारा से जब पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा हुई तो कर्मचारीयो में खुशी का ठिकाना नही रहा। इस ऐतिहासिक दिन जगह जगह मिठाई बांटे और फटाके फोड़े गए। आज कर्मचारियों के लिए होली दीवाली से बढ़कर खुशी का दिन रहा।

बता दें कि आज विधानसभा के बजट सत्र 2022-23 के दौरान बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 01 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त समस्त कर्मचारियों को जिनकी संख्या छत्तीसगढ़ में लगभग तीन लाख है उनको एक बहुत बड़ी सौगात देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की किये। इस घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में समस्त कर्मचारियों के बीच हर्ष का शानदार माहौल रहा,इसी तारतम्य में कोरबा जिले के शिक्षको ने शाम 4 बजे शिक्षक सदन में एकत्र होकर विभिन्न कर्मचारी संघ द्वारा पुराना पेंशन बहाल होने की खुशी में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली और फटाके फोड़कर दिवाली एक साथ मनाई गई। विपिन यादव विनय सुक्ला मुकुन्द उपाध्याय द्वारा मिठाइयां बांटी गई, मुख्यमंत्री जिंदाबाद, छत्तीसगढ़ सरकार जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद, पुराना पेंशन जिंदाबाद के नारे बुलंद किए गए। सरकार द्वारा दिए गए इस बड़े सौगात से छत्तीसगढ़ के तीन लाख कर्मचारी और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो गया उनकी पूरी पीढ़ी सुधर गई। इस ऐतिहासिक बड़ी सौगात पर सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव,पुरानी पेंशन बहाली के लिये 3 वर्ष से लगातार मेहनत करने वाले जिले के वरिष्ट शिकक मुकुन्द उपाध्याय, विनय सुक्ला,जय राठोर, संजय राठोर, अजय प्रताप सिंह, रामनाथ बघेल, यूएस कांत, अभिमान सिंह पैकरा, टी आर बंजारा, नोहर चन्द्रा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां बाटी एवम माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्यमंत्री का कोटि-कोटि आभार करते हुए विपिन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह एक ऐतिहासिक निर्णय है कर्मचारी के इतिहास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आप हमेशा अमर रहेंगे और एक NPS रूपी कलंक को आपने आज अपने घोषणा के साथ ही समाप्त कर दिया इसके लिए आप सहित पूरे छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद ,ज्ञापित किये,साथ ही जिलाशिक्षा अधिकारी  गोवर्धन भारद्वाज जी एवम कोरबा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल को भेंट कर मिठाई खिलाये इस अवसर पर सर्व शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।यह जानकारी सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव ने दी हैं।

गुब्बारा बेचने वाली इस लड़की की रातोंरात बदल गई किस्मत, बन गई सेलेब्रिटी, जानिए कैसे हुआ चमत्कार

न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) आज के समय में लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कब, कहां, कैसे किसकी किस्मत बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोग तो इस प्लेटफॉर्म के सहारे रातोंरात पॉपुलर हो गए, तो कई लोग मालामाल हो गए। वहीं, कुछ लोग सेलिब्रिटी भी बन गए। इसी कड़ी में अब गुब्बारा बेचने वाली एक लड़की की किस्मत रातोंरात बदल गई और वो सेलिब्रिटी बन गई हैं।

दरअसल, केरल की रहने वाली किस्बू गुब्बारे बेचने का काम किया करती थीं। किस्बू पर अर्जुन कृष्णन नाम के एक फोटोग्राफर की नजर पड़ी और उसने किस्बू की कुछ फोटो खींच ली। मेकओवर में उसकी तस्वीर देखकर लोग दंग रह गए और सोशल मीडिया यूजर्स उसे मॉडल बता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णन ने कन्नूर अंडाल्लुरकाबु उत्सव में गुब्बारे बेचने वाली को देखा था। लड़की गुब्बारा लेकर रोशनी के बीच खड़ी थी। तभी फोटोग्राफर की नजर उस पर पड़ी और उन्हें ख्याल आया कि तस्वीर अच्छी निकल सकती है। उसने बिना देरी किए उस लड़की की तस्वीर क्लिक कर ली। फोटोग्राफर ने जब लड़की और उसकी मां को तस्वीरें दिखाईं तो दोनों काफी खुश हो गए।

इन फोटोज को देखने के बाद हर कोई किस्बू को हीरोइन बता रहा है। किस्बू की ट्रेडिशनल आउटफिट में फोटो देखने के बाद हर कोई उन्हें कमेंट्स में हार्ट वाले इमोजी भेज रहा है।

लिंक

https://www.instagram.com/p/CakPGt6J4do/?utm_source=ig_web_copy_link

यंहा कूड़े की गाड़ी में मिले थे पोस्टल बैलेट… हटाई गईं SDM, हंगामे के बाद एक्शन…

न्यूज डेस्क।बरेली के बहेड़ी में कूड़े की गाड़ी में भरकर आए पोस्टल बैलेट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस मामले में प्रशासन ने बहेड़ी की एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया है. उनकी जगह राजेंद्र चंद्र को नियुक्त किया गया है.

दरअसल, मंगलवार को बहेड़ी में कूड़ा गाड़ी में पोस्टल बैलेट पेपर से भरे तीन संदूकें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़े थे. नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर भरकर आए थे. इसके बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी था.

बुधवार को भी मामला शांत न होते देख प्रशासन ने पारूल तरार को हटा दिया. पारूल तरार एसडीएम होने के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर भी थीं. उन्होंने दोनों पदों से हटा दिया गया है. उनकी जगह राजेंद्र चंद्र को जिम्मेदारी दी गई है.

इस मामले में डीएम शिवकांत द्विवेदी ने कहा था कि आरओ की गलती थी और उन्होंने चुनाव से जुड़ी सामग्री कूड़े की गाड़ी में भेज दी थी. वहीं, बहेड़ी से सपा के उम्मीदवार अताउर रहमान ने आरोप लगाया था कि काउंटिंग सेंटर में गाड़ियां अंदर जा रही हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है.

वाराणसी में भी गाड़ियों में मिली थीं EVM

चुनावी नतीजों से पहले EVM को लेकर हंगामा चल रहा है. इससे पहले वाराणसी में भी EVM से लदी तीन गाड़ियां जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि वाराणसी में EVM से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी गई हैं, दो गाड़ियां निकल गईं, लेकिन तीसरी को सपा के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया.

इसके बाद सपा ने काउंटिंग सेंटर में जैमर लगाने की मांग भी की है. वहीं, चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि गाड़ियों से जो EVM मिली हैं, वो ट्रेनिंग के मकसद से ले जाई जा रही थीं और उनका चुनाव में इस्तेमाल नहीं हुआ है.

ये है कोरबा पुलिस ,2 माह में 124 गुम इंसान को बरामद…20 नाबालिग बच्चों को भी किया रेस्क्यू…

कोरबा। जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस विभाग ने आपरेशन मुस्कान के तहत 2 माह में 124 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता पाई है वहीं 20 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है।

बता दें कि कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा गुम हुए वयस्क व्यक्ति एवं अवयस्क बच्चों के तलाश हेतु ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत माह जनवरी एवम फरवरी मात्र 02 माह में 124 गुम इंसान बरामद किए गए हैं, इनमें 20 नाबालिग बच्चों से सम्बंधित हैं, शेष 104 बालिग व्यक्तियों के मामले हैं ।

वर्ष 2022 के प्रारम्भ में एसपी भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर सेंसिटाइज किया गया था कि गुम व्यक्तियों की तलाश करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने सभी थाना , चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि गुमे हुए नाबालिक बच्चों या वयस्क व्यक्तियों का रिपोर्ट प्राप्त होने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें खोजने का प्रयास किया जाना चाहिए।

आपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक ने थाना चौकी प्रभारियों को संवेदनशील करते हुए कहा है कि गुमे हुए व्यक्तियों के मामले में सोचना चाहिए कि गुमा हुआ व्यक्ति उनके अपने ही परिवार का है। जब अपने परिवार का व्यक्ति गुम जाए तो हमारे मन में जिस तरह की पीड़ा और व्याकुलता उत्पन्न होती है उसी पीड़ा का अनुभव कर गुम हुए व्यक्तियों के तलाश का हर संभव कोशिश किया जाना चाहिए ।

पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के परिणाम स्वरूप कोरबा पुलिस द्वारा मात्र 2 महीनों के अंतराल में कुल 124 व्यक्तियों की तलाश कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। कोरबा पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से जहां एक तरफ गुमे हुए व्यक्तियों को सकुशल वापसी से उनके जीवन को सुरक्षित बचाया जा सका है ,वहीं दूसरी ओर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आयी है।

कोरबा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और गुम इंसान के मामलों में शत-प्रतिशत बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

UP Election 2022 Counting Day,मतगणना की सुरक्षा के लिए 70,000 सिविल पुलिसकर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल, 69 कंपनी पीएसी की तैनाती

यूपी में मतगणना के दौरान सुरक्षा में 70,000 सिविल पुलिसकर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल, 69 कंपनी पीएसी की तैनाती, हुड़दंग करनेवालों की खैर नहीं

नई दिल्ली/लखनऊ। (UP Election 2022 Counting Day)उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को होने जा रहे चुनाव मतगणना के दौरान लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश के ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि मतगणना के दिन हुड़दंग करनेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इधर कानपुर देहात के एसपी ने गड़बड़ी किए जाने पर Shoot At Sight यानी देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि यूपी में 7 चरणों की वोटिंग के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारियों ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अपनी कमर कस ली है।

यूपी में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट डाले गए। इन सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान हुआ।

हीरो से भी ज्यादा महंगी है ये हीरोइन, एक सीरियल का लेती हैं तगड़ा चार्ज

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 की विनर और ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasvi prakash) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन्होंने जिस भी सीरियल में काम किया है, उसमें एक्टर से ज्यादा फीस चार्ज की है। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद टीवी इंडस्ट्री में सनसनी फ़ैल गई है।

एक मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने बताया, ‘अगर आप मेरे पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में बात करें तो अब तक मैंने जो भी काम किया है, जो भी डेली सोप किए हैं उनमें मुझे लीड एक्टर से ज्यादा पैसे दिए गए हैं।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अंडर वेट होने की वजह से उन्होंने बॉडी शेमिंग का सामना किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि केवल ओवर वेट लोगों की ही बॉडी शेमिंग नहीं की जाती, बल्कि अंडरवेट लोगों को भी बॉडी शेमिंग से गुज़रना पड़ता है और तेजस्वी इस चीज़ से गुज़र चुकी हैं।

इंटरव्यू में तेजस्वी ने बताया, ‘बॉडी शेमिंग केवल ज्यादा वजन वाले लोगों के साथ ही नहीं होती है, बल्कि ये पतले लोगों के साथ भी होती है. मुझे भी नेगेटिव कमेंट्स झेलने पड़े, क्योंकि मेरा वजन कम था. जीवन में जब आप अभिनेता बन जाते हैं और आपके पास पैसा होता है, तो आप अपने शरीर पर काम करने के लिए ललचाते हैं, कई बार आपको सुझाव मिलते हैं कि आप अपने शरीर के साथ ये करें और ये ना करें।’

इंजीनियर पति ने फोड़ा Dsp का सिर, घर में की जबरन घुसने की कोशिश, जानिए क्या है पूरा मामला

नईदिल्ली। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक इंजीनियर पति ने अपनी डीएसपी पत्नी से मार पी​ट की है। मिलने आए ​पति ने पत्नी को दिवाल से सिर फोड़ा। बता दें कि डीएसपी नेहा पच्चीसिया मुख्यालय में पदस्थ है। महिला डीएसपी ने इसकी शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज कराई है। वह चार इमली इलाके में रहती है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 2019 में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बात दोनों का विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों अलग रह रहे थे।

दरअसल, पति की मारपीट की शिकार होने वाली यह महिला अफसर DSP नेहा पच्चीसिया हैं। जो कि इन दिनों भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। वह अपने इंजीनियर पति से अलग बच्चों के साथ चार इमली इलाके में रह रही हैं। जबकि उनका पति कुणाल जोशी छोला इलाके में रहता है। महिला अफसर ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पति नशे का आदी है।

महिला अफसर नेहा ने अपनी शिकायत में बताया कि पति कुणाल जोशी घर में आने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। जब मैंने उनको अंदर जान से रोका तो वह बदतमीजी पर उतर आए। ही से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान मारपीट करते हुए कुणाल ने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। इस मारपीट में नेहा घायल हो गईं, हालांकि उनको गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पति शराब के नशे में था। वहीं इस पूरे मामले पर पति ने अफसर के सारे आरोपों को नकारते हुए कहा उनकी पत्नी झूठ बोल रही है।

मैं तो सिर्फ अपने बच्चों से मिलने के लिए आया था, जिनसे लग मिलने के लिए रोक रही थी। मैंने किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की है, मेरे साथ जबरन विवाद करते हुए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि डीएसपी नेहा वही पुलिस अफसर हैं जो फरवरी 2021 में अपने सीनियर अधिकारी से पंगा लेकर चर्चा में आई थीं। उस वक्त नेहा का का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें उन्होंने नौकरी छोड़नी की बात कही थी। इसके साथ ही लिखा था, ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। हालांकि बाद में नेहा ने कहा था कि यह पोस्ट किसी ने उनको बदनाम करने के लिए की है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। डीएसपी नेहा और उनके पति कुणाल जोशी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है।

फिलहाल उनका कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। बता दें कि कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नेहा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था। इसके अलावा नेहा फैशन को लेकर अपडेट रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह लगातार वहां तस्वीर पोस्ट करती हैं।

Russia Ukraine War : यूक्रेन के सूमी शहर पर एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत 22 की मौत

कीव। (Russia Ukraine War)रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस के हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। इस बीच यूक्रेन के सूमी शहर पर रूस की एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत 22 की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है।

चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र (chernobyl nuclear power plant)अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। वहीं, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

रूसी विदेश मंत्रालय स्पोक्स मारिया जखारोवा ने कहा कि यूक्रेन में आपरेशन के दौरान चेर्नोबिल और जापोरोजे परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर नियंत्रण स्थापित किया गया है। यह विशेष रूप से परमाणु उकसावे के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए किया गया था, जो एक जोखिम है जो स्पष्ट रूप से मौजूद है।