Home Blog Page 2643

बांस के पौधे रोपणी में तैयार कर गौठानों में वितरित करने का जिलाधीश का निर्देश…कहा महिलाओं को आजीविका जोड़ने का हर संभव हो प्रयास…

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज जिले के सुदूर क्षेत्र पसान के दौरा रहीं। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसील और अस्थाई रोपणी का औचक निरीक्षण किया। श्रीमती साहू ने बांस के पौधे रोपणी में तैयार करने और गौठानों वितरित करने के निर्देश मौके पर मौजूद वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव को दिए। उन्होंने कहा की गौठान में बांस उगाकर महिलाओं को बांस से बनने वाले उत्पादों से संबंधित आजीविका गतिविधियों में जोड़ा जा सकेगा।


बता दें कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आई महिलाओं से बात की तथा अस्पताल में मिलने वाली इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ बोडे ने अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड और भवन मरम्मत की आवश्यकता के बारे में बताया। इस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने अतिरिक्त वार्ड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने और कार्य योजना बनाने के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए। श्रीमती साहू ने अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ, साफ-सफाई सुविधा एवं इलाज की सुविधा आदि के बारे में भी जानकारी ली। पसान के अस्पताल भवन में आवश्यक मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान में उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार सोना राम साहू से राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को समाधान शिविर में निराकरण कराने के लिए ग्रामीणों से सर्वे कर आवेदन लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान में स्थित अस्थाई रोपणी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में तैयार किए जा रहे सागौन रूट, आंवला एवं शिशु आदि के रूट का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर और एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा कौशल प्रसाद तेंदुलकर मौजुद रहे।

KORBA : जब कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को दिलाया साड़ी और चप्पल… पढ़े क्या है मामला…

0 कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने राशन दुकान निरीक्षण के दौरान पेश किया संवेदनशीलता का उदाहरण
कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने संवेदनशीलता का एक और उदाहरण पेश किया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने शासकीय राशन दुकान निरीक्षण के दौरान दुकान में राशन लेने आई बुजुर्ग महिला को तत्काल साड़ी और चप्पल दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश के उपरांत बुजुर्ग महिला को तत्काल साड़ी और चप्पल दिलाया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान प्रवास के दौरान वापसी में ग्राम घुमानीडांड के शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राशन दुकान में खाद्य सामग्री लेने आए ग्रामीणों से बात की और राशन की गुणवत्ता तथा समय पर राशन मिलने के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान ग्राम घुमानीडांड की बुजुर्ग महिला श्रीमती बुधनी बाई को मैले कुचैले कपड़े और उनके पैरों को बिना चप्पल के देख कलेक्टर श्रीमती साहू ने तत्काल बुजुर्ग महिला को साड़ी और चप्पल दिलाने के निर्देश एसडीएम श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर को दिए। कलेक्टर के निर्देश उपरांत बुजुर्ग महिला को साड़ी और चप्पल दिला दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
शासकीय राशन दुकान घुमानीडांड के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने ग्रामीणों को वितरण किए जाने वाले चावल, चना, शक्कर, नमक आदि के स्टॉक को भी देखा। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखने के लिए चावल की बोरी में से चावल निकाल कर अवलोकन भी किया। उन्होंने राशन दुकान तक आने में असमर्थ बुजुर्ग हितग्राहियों को राशन पहुंचाने के लिए नॉमिनी नियुक्त करने के निर्देश दिए। जिससे बुजुर्गों को राशन दुकान तक आना नहीं पड़ेगा और उनके राशन को नॉमिनी के द्वारा उठाव कर हितग्राही बुजुर्ग तक पहुंचाया जा सकेगा। कलेक्टर ने इस दौरान राशन दुकान की सीढ़ियों को मरम्मत करने के भी निर्देश दिए।

‘जो नोएडा आया, उसने सत्ता को गंवाया’, 30 साल बाद CM योगी ने तोड़ा ये मिथक

नोएडा: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं और अब सूबे में बीजेपी की वापसी तय है. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और 250 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. नतीजों के मुताबिक लगातार दूसरी बार बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ‘नोएडा का मिथक’ कही जाने वाली धारणाओं को धराशायी कर चुके हैं.

यूपी में फिर से योगी सरकार
चुनाव नतीजों के मुताबिक एक ओर जहां योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से जीत दर्ज कर ली है तो दूसरी ओर बीजेपी भी गौतमबुद्ध नगर जिले की सभी तीन सीटें अपनी झोली में डालती दिख रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा से बंपर जीत दर्ज भी कर चुके हैं. इस जिले में नोएडा, दादरी और जेवर विधान सभा क्षेत्र आते हैं.

मायावती गंवा चुकी हैं सत्ता
हाल के इतिहास की बात करें तो, मार्च 2007 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली मायावती उस साल अपने करीबी सतीश मिश्रा के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए नोएडा गई थीं. हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख के इस साहसिक कदम को उस समय धारणाओं को तोड़ने का प्रयास करार दिया गया था. लेकिन 2012 में राज्य की सत्ता से उनके बाहर होने के साथ ही यह मिथक बरकरार रहा.

मायावती ग्रेटर नोएडा के बादलपुर गांव से संबंध रखती हैं. इससे पहले, उनके पूर्ववर्ती और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, भाजपा के राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह अपने मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान नोएडा आए ही नहीं. साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने व्यक्तिगत रूप से नोएडा न आने के सिलसिले को बरकरार रखा.

अखिलेश भी हार चुके चुनाव
अखिलेश यादव साल 2013 में नोएडा में हुए एशियाई विकास बैंक सम्मेलन में शरीक नहीं हुए थे. उस सम्मेलन में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि थे.

साल 2017 में उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाले आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद से दर्जनों बार नोएडा का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने नोएडा में मेट्रो के उद्घाटन के अलावा कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत की. जनवरी में उन्होंने गौतमबुद्ध नगर पहुंचकर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की थी.

सत्ता में फिर से कर रहे वापसी
ऐसे में इस बार योगी आदित्यनाथ नोएडा आने के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा काबिज होने जा रहे हैं, तो इस बार नोएडा को लेकर चला आ रहा मिथक टूट चुका है.

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में आ रहे हैं. यूपी के इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ है. इससे पहले यूपी में कई मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में आ चुके हैं, लेकिन उनमें से किसी ने पहले 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया था. इनमें संपूर्णानंद, हेमवती नंदन बहुगुणा और चंद्र भानू गुप्ता के नाम शामिल हैं.

 

KORBA: रफ्तार का कहर , ट्रेलर ने रौंदा बाइक सवार को… आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

कोरबा । रफ्तार के कहर ने आज फिर एक ग्रामीण को चपेट में लिया है। साइकिल सवार युवक को ट्रेलर ने रौंदते हुए मौत की नींद सुला दी है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क में चक्काजाम कर दिया है। अंदिलंकारियो को पुलिस समझाने रीझने में जुटी है।


मामला हरदीबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र सरईसिंगार का है जंहा 25 वर्षीय मनोज यादव बाइक से हरदी बाजार गया था । वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया । जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई । दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हरदीबाजार पुलिस ने मृतक के शव को सड़क से पोस्टमार्टम के लिए लेजाना चाहा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतर गए और चक्काजाम शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। चक्काजाम करने वाले ग्रामीण मुआवजा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि की मांग को लेकर अड़े हुए है।

शादी के बाद दूल्हा नहीं करेगा ये हरकत, दुल्हनिया ने पहले की स्टॉम्प पर लिखवाया कॉन्ट्रैक्ट

न्यूज डेस्क।एक मॉडर्न दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि उसे बाद में अपने दूल्हे की हरकतों से पछताना ही ना पड़े और बाद ने किसी तरह की शिकायत की गुंजाइश ही ना रहे.

शादी के बाद अपने तमाम लोगों को पछताते सुना होगा कि उन्हे अपने पार्टनर की हरकतों के बारे में पहले नहीं सुना था. एक मॉडर्न दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि उसे बाद में अपने दूल्हे की हरकतों से पछताना ही ना पड़े और बाद ने किसी तरह की शिकायत की गुंजाइश ही ना रहे. दरअसल, शादी से पहले दुल्हनिया ने अपने पति के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.

सोशल मीडिया पर इस दुल्हनिया का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हन अपना ये कॉन्ट्रैक्ट दिखा रही है और इसके बारे में बता भी रही है. इस कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन ने दूल्हे राजा से वो सब हरकते करने के लिए मना किया है जो उसे पसंद नहीं है.

UP Election Result Analysis: यूपी में योगी ही उपयोगी, इन 6 बड़े फैक्‍टर ने दिलाई दोबारा जीत

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्‍ता में वापसी के आसार बढ़ गए हैं। अब तक के रुझानों से भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी से बढ़त बनाए हुए है। भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रही है। इस चुनाव में यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी के एमवाई फैक्‍टर को पूरी तरह से नकार दिया है।

इन 6 बड़े फैक्‍टर ने दिलाई दोबारा जीत

1- कानून व्‍यवस्‍था बना बड़ा फैक्‍टर

योगी आदित्‍यनाथ ने जब वर्ष 2017 में प्रदेश की कमान संभाली तो सबसे बड़ी चुनौती यूपी की बिगड़ी कानून व्‍यवस्‍था थी। योगी सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती कानून व्‍यवस्‍था को पटरी पर लाना था। प्रदेश में माफ‍िया राज था। उससे निपटना योगी सरकार के लिए सबसे कठिन काम था।

हालांकि, शुरुआती चरण में प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था में बहुत सुधार नहीं दिखा, लेक‍िन कानून व्‍यवस्‍था पर योगी सरकार ने विशेष ध्‍यान दिया। प्रदेश सरकार ने माफ‍ियाओं के खिलाफ सख्‍त अभियान चलाया। सरकार ने अपराधी और भू-माफ‍ियाओं को चिन्‍हित किया और उनको जेल के अंदर ठूस दिया हैं। लोगों ने माफ‍िया राज से राहत महसूस की। यही कारण है कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विकास के अलावा कानून व्‍यवस्‍था बड़ा मुद्दा बना।

2- किसानों की कर्ज माफी योजना

किसानों की कर्जमाफी का वादा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में था, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं में कहा था कि शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने अपने इस वादे को निभाया। सरकार ने किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने की घोषणा जरूर की लेकिन इस योजना की चर्चा कर्ज माफी को लेकर नहीं बल्कि माफी के तौर पर दो रुपए, पांच रुपए, अस्सी पैसे, डेढ़ रुपए जैसी राशियों के कर्जे माफ करने को लेकर ज्‍यादा रही।

3- 24 घंटे बिजली और गड्ढामुक्त सड़कें

योगी सरकार ने भाजपा के चुनावी वादों में 24 घंटे बिजली देने का वादा भी बेहद सबसे अहम था। सत्ता में आते ही योगी सरकार ने इसके लिए तेजी से कदम उठाया और तय हुआ कि शहरों में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दी जाएगी। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए और भी कई कदम उठाए गए।

इसके पहले सूबे में बिजली की हालत काफी खराब थी, आलम यह था कि सूबे के लोगों को बिजली कटौती की समस्या से गुजरना पड़ रहा था। कई जिले तो ऐसे थे, जहां घंटों बिजली नहीं आती थी।

इसके साथ योगी सरकार ने सौ दिन के भीतर सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया था। हालांकि, राज्य सरकार का दावा था कि उसने पहले सौ दिन का, फिर छह महीने का और उसके बाद एक साल का जो एजेंडा तय किया था, उसे काफी हद तक पूरा किया है।

4- एंटी रोमियो स्क्वायड

सूबे में महिलाओं की सुरक्षा सरकार का दूसरा सबसे बड़ा एजेंडा था। इसके तहत एंटी रोमियो स्क्वायड को सरकार ने सख्‍ती से लागू किया। हालांकि, इसके संचालन में कुछ सवाल भी उठाए गए। यह कहा गया कि एंटी रोमियो स्क्वायड के नाम पर युवक और युवतियों को जगह-जगह परेशान किया जा रहा है।

बाद में सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड को एक नई योजना और नई तैयारी के साथ दोबारा लागू किया। इसका असर यह रहा कि तमाम महिला कालेजों या स्‍कूलों के सामने उपद्रवी गायब हो गए। 2022 विधानसभा की जीत ने यह सुनिश्चित किया है कि महिला सुरक्षा पर सरकार द्वारा उठाए गए कदम सही हैं।

5- अवैध बूचड़खानों पर कठोर कार्रवाई

यूपी में अवैध बूचड़खानों को बंद करना योगी सरकार के हित में रहा। यूपी में योगी सरकार बनते ही राजधानी लखनऊ समेत तमाम जगहों पर बूचड़खानों पर छापे पड़े और अवैध तरीके से बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद कराई गईं।

सरकार की इस कार्रवाई के बाद मीट कारोबारियों की हड़ताल भी हुई, लेकिन सरकार अपने फैसले पर अडिग थी। सरकार ने अपने स्‍टैंड को साफ कर दिया कि बूचड़खानों पर सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के फैसलों को लागू किया जाएगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में यह भाजपा का बड़ा चुनावी वादा भी था।

KORBA: घर मे गांजा की खेती, पौधे जब्त… NDPS के तहत मामला दर्ज…

कोरबा। दर्री थाना के अंतर्गत आने आनेवाले सेमीपाली में एक किसान के बाड़ी से गांजा का पौधा जप्त हुआ है। पुलिस ने गांजा की खेती करने वाले किसान पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि दर्री पुलिस को खबरीलाल से खबर मिली कि सेमीपाली के किसान रोहिदास के घर आंगन में गांजा का पौधा लगाकर रखा है। मामले की जानकारी मिलते ही दर्री पुलिस ने हमराह स्टाफ को मौके पर भेजा तो गांजे का पौधा बाड़ी में मिला। गांजा पौधा पुष्टि होने के बाद उसे जब्त कर पुलिस ने कब्जे पर लिया है। वही बाड़ी में खेती करने वाले किसान रोहिदास के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।

तुर्की के इस एयरपोर्ट पर टॉयलेट हो जाता है जाम, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे

इस्तांबुल/नई दिल्ली। अक्सर ऐसा पाया जाता है कि जब आपातकाल स्थिति में टॉयलेट जाम हो जाता है तो यह बड़ी ही दुविधा वाली स्थिति होती है। लेकिन, तुर्की से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक एयरपोर्ट का टॉयलेट बार-बार जाम हो जाता है।

उससे भी बड़ी बात ये है कि इसका आरोप भारतीय लोगों पर लगाया गया है। फिलहाल यह मामला सामने आते ही लोग इसके कारणों के बारे में जानने की कोशिश करने लगे हैं। यह भी जांच हो रही है कि क्या यह आरोप सही हैं।

पूरा मामला तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बने टॉयलेट से संबंधित है। एक अंग्रेजी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि गुजरात में फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच कर रही एक टीम को रिपोर्ट मिली है कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर टॉयलेट जाम होने की वजह भारतीय हैं। इसका कारण भी बेहद चौंकाने वाला है। इसका कारण यह है कि जिस टॉयलेट में लगातार जाम होने की खबर आई है उसमें लगातार फर्जी पासपोर्ट फेंके जा रहे हैं।

रिपोर्ट में जांच कर रही एक टीम के हवाले से बताया गया है कि गुजरात में फर्जी पासपोर्ट बनाकर लोगों को विदेश भेजने का अवैध धंधा कुछ लोग चलाते हैं। लोगों को कहा जाता है कि वो एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पासपोर्ट को फाड़कर टॉयलेट में फ्लश कर दें।

ऐसा करने के लिए उन्हें इसलिए बताया जाता है ताकि सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा बलों या इमिग्रेशन ऑफिसरों की पकड़ से बच जाएं। बताया जाता है कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के टॉयलेट भी इसी कारण से अक्सर जाम होते रहते हैं। बता दें कि भारत से फर्जी पासपोर्ट के जरिए तुर्की जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है। फिलहाल गुजरात वाले मामले में एक टीम जांच कर रही है।

चुनाव परिणामों के रूझान से Share Market में तेजी, 1200 अंक चढ़ा Sensex

नई दिल्ली/मुंबई। (Stock Market Update) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आज गुरुवार को हो रही गिनती के बीच शेयर बाजार मजबूती के जोरदार संकेत दे रहा है। आज बाजार को मजबूत ग्लोबल ट्रेंड से भी सपोर्ट मिल रहा है। इन संकेतों के चलते बाजार ने आज कारोबार की जबरदस्त शुरुआत की और खुलते ही 12 सौ अंक चढ़ गया।

बाजार प्री-ओपन से ही मजबूत बना हुआ था, प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 2.5 फीसदी तक चढ़ा हुआ था। एसजीएक्स निफ्टी भी मजबूत बना हुआ था। सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 1130 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 55,800 अंक के आस-पास ट्रेड कर रहा था, इसी तरह निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 16.650 अंक के पार निकल चुका था।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली का माहौल बना हुआ है, इन सब घटनाक्रमों के बीच क्रूड ऑयल में उबाल है और यह 14 साल के रिकॉर्ड हाई लेवल पर जा चुका है। रूस के तेल और गैस पर अमेरिका के प्रतिबंध के बाद इन्वेस्टर्स सहमे हुए हैं। भारत के बाजार में भी यह ट्रेंड साफ दिख रहा है क्योंकि एफपीआई लगातार पैसे निकाल रहे हैं।

शुरुआती रूझानों में यूपी मणिपुर में बीजेपी आगे, पंजाब में आप तो गोवा और उत्तराखंड कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर,एक क्लिक पर जानें पूरा अपडेट

नई दिल्ली। यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले एक घंटे में शुरुआती रूझानों में भाजपा यूपी और मणिपुर में बढ़ता बनाए हुए है। वहीं उत्तराखंड और गोवा में भाजपा और कांग्रेस में करीबी मुका​बला दिख रहा है।

यूपी के शुरुआती रुझानों में भाजपा 150 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 82 पर है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यूपी में सीएम आदित्य नाथ गोरखपुर सदर सीट से अपने प्रतिद्वंदी के मुकाबले में आगे चल रहे हैं वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।

पंजाब

वहीं पंजाब में आम आदर्मी पार्टी आगे दिख रही है। यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराकर जोरदार बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि, यह रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती के हैं। इसके बाद EVM से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।

गोवा

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में सभी 40 सीटों पर रुझान आना शुरू हो गए हैं। भाजपा फिर एक बार फिर कांग्रेस से आगे निकल गई है। वह 18 सीटों पर जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। TMC की अगुआई वाला गठबंधन 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 1 सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है। सांक्लिम से CM प्रमोद सावंत और राजधानी पणजी में BJP के अतानासियो मोनसेराटे आगे चल रहे हैं। उनकी टक्कर निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल से है।

उत्तराखंड और मणिपुर

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में सभी सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू की गई है। उत्तराखंड की 70 सीट पर कांग्रेस ने 36 पर बढ़त बना ली है, जबकि पिछली बार 57 सीट जीतने वाली भाजपा फिलहाल 31 सीट पर आगे है। यहां एक सीट पर AAP और 2 सीट पर अन्य को बढ़त मिली हुई है।

मणिपुर की 60 सीटों में से 26 सीट पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 9 सीट पर ही बढ़त मिली हुई है। यहां स्थानीय पार्टी NPP ने 17 सीट पर बढ़त बना रखी है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।