Home Blog Page 2642

गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू, आज अहमदाबाद में मोदी का रोड शो, इस साल के आखिरी में होने हैं चुनाव


अहमदाबाद। (PM Modi Ahmedabad Roadshow) साल 2022 के शुरू में हुए विधानसभा चुनावों में पांच में से चार राज्यों में सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने अगले मिशन में जुट गई है। इस साल के आखिरी में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने अभी से यहां चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां भव्य रोड़ शो करेंगे।

प्रधानमंत्री मेगा रोड शो के लिए गांधीनगर में भाजपा के राज्य कार्यालय कमलम जाएंगे। रोड शो हवाई अड्डे से पार्टी कार्यालय तक 6 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी कई शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और संभवत: बाद में राजभवन जाएंगे।

शाम को अहमदाबाद में गुजरात खनिज विकास निगम (GMDC) ग्राउंड में एक और भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में विधायक, सांसद और राज्य के नेताओं के साथ ग्राम पंचायतों, तालुका पंचायतों और जिला पंचायतों के लोग शामिल होंगे।

आज फिर मां से मिल सकते हैं पीएम मोदी

जीएमडीसी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। यहां एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। हर जिले और गांव से लोगों को जीएमडीसी मैदान में लाने के लिए 2,000 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है। सीटिंग कलर कोडेड होगी। कहा जा रहा है कि गांधीनगर में पीएम मोदी एक बार फिर अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने जा सकते हैं।

कपिल शर्मा ने भगवंत मान को दी जीत की बधाई, बोले-आपने पंजाब का दिल जीता,’इतिहास उन्हें याद करता है जो इतिहास बनाते हैं’

मुंबई/चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर ऐसी चली कि बाकी पार्टियां धूल चाटती नजर आईं। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि पंजाब में आप प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी की इस जीत ने बड़े बड़े धुरंधर नेताओं को आईना दिखा दिया है। जहां नवजोत सिंह सिद्धू बुरी तरह चुनाव हारे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के भगवंत मान भारी मतों से जीते हैं।

भगवंत मान की इस जीत पर हर किसी ने उन्हें बधाई दी। इस लिस्ट में काॅमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है। कपिल शर्मा ने भगवंत मान के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी है।

यह तस्वीर कपिल शर्मा की शादी के दौरान की है। इसमें भगवंत मान को कपिल के बगल में बैठे देखा जा सकता है। कपिल के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी बैठी हैं। भगवंत कपिल और उनकी पत्नी गिन्नीको आशीर्वाद और शादी की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। कपिल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए पंजाबी लैंग्वेज में कैप्शन दिया।

कपिल ने लिखा- ‘इतिहास उन्हें याद करता है जो इतिहास बनाते हैं। महान नायक भगवंत मान को उनकी ऐतिहासिक जीत के अवसर पर बधाई। आपने चुनाव नहीं बल्कि पंजाब का दिल जीता है और ढेर सारा प्यार और रिस्पेक्ट।’ कपिल ने अपने इस कैप्शन में ढेर सारे स्माइली, दिल वाले और हाथ जोड़ने वाले इमोजी शामिल किए हैं।

बता दें भगवंत मान पंजाब की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। वह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। पार्टी ने उन्हें चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया था। उनकी जीत के बाद वह अब पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकरकलां में लेंगे सीएम पद की शपथ

भगवंत मान ने अपनी विक्ट्री स्पीच में कहा कि पंजाब के किसी भी सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होगी। इन कार्यालयों में शहीद भगत और  बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी।

CG Breaking: बीजापुर में मुठभेड़, 3 लाख का इनामी नक्सली ढेर, एक जवान भी घायल, सर्चिंग जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 लाख का इनामी माओवादी को फोर्स ने मार गिराया है। वहीं एक जवान भी घायल हो गया। जवानों ने नक्सलियों के हथियार बरामद कर लिए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ कैका और मौसला के बीच जंगलों में हुई। डीआरजी एवं सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही में 3 लाख का इनामी माओवादी (नेशनल पार्क एरिया कमिटी सदस्य/ सेंड्रा LOS डिप्टी कमांडर) रितेश पुनेम मारा गया।

KORBA: हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहीं समाज की महिलाएं…कंवर महिला जागृति समिति ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित…

कोरबा।कंवर महिला जागृति समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज की नारी शक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। माहौल उत्सव व उल्लास से परिपूर्ण रहा।

बता दें कि 8 मार्च 2022 को कंवर महिला जागृति समिति कोरबा के तत्वावधान में *”*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस* के अवसर पर ” *महिला जागरूकता विचार संगोष्ठी” एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “* कंवर सामुदायिक भवन रामपुर कोरबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति लता मुकेश कंवर (जनपद पंचायत अध्यक्ष कटघोरा क्षेत्र) कार्यक्रम की अध्यक्षता, श्रीमति रेवती पैकरा, विशिष्ट अतिथि श्रीमति कमला देवी (सरपंच पड़निया पाली) श्रीमति राज लक्ष्मी कंवर श्रीमति प्रमिला कंवर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रामशरण कंवर आदि उपस्थित रहे। कंवर महिला जागृति समिति कोरबा के अध्यक्षा श्रीमति रेवती पैकरा के ने समाज में महिलाओं की भूमिका तथा कंवर समाज के महिला कर्मी, महिला व्यवसायी तथा महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत किया गया। अपने उदबोधन में ग्रामीण महिलाओं को महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर,आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की योजनाओं के बारे में बताया । कंवर जागृति महिला के व्दारा वन धन विकास योजना का संचालन करने का उदेश्य तथा इसके अन्तर्गत वनों से प्राप्त लघु वनोपज का संग्रहण, प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन करने हेतु लघु वनोपज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने का सुझाव दिया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में कंवर महिला जागृति के पदाधिकारियों व्दारा छ. ग का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया।कु.गरिमा सिंह, कु.अवनी एवं कु.खुशबू एवं साथीयो ने एकल नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। महिला दिवस के अवसर पर कंवर समाज के 30महिला कर्मचारियों, महिला जनप्रतिनिधियों एवं महिला व्यवसायियों को कंवर महिला जागृति समिति के व्दारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के स्वलपाहार के लिए आवश्यक सामग्रियों का संग्रहण महिला जागृति के सभी सम्मानीय सदस्यों व्दारा स्वेच्छानुसार किया गया।
महिला जनप्रतिनिधि श्रीमति कमला देवी कंवर 2100/-रू महिला कर्मी श्रीमति सविता कंवर ने 2000/-रू तथा वरिष्ठ समाज सेवक राजकुमार कंवर ने 2000/-सहयोग राशि समिति को प्रदान किया। श्रीमति भुवनेश्वरी कंवर के सौजन्य से 15नग फलदार पौधे तथा 20 नग गुलदस्ता प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन रूपेन्द्र पैकरा, और गंगा सिंह कंवर के कुशल मार्ग दर्शन में अन्नपूर्णा पैकरा एवं मनिता पैकरा व्दारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरोज कंवर, पूर्णिमा पैकरा, मीना पैकरा, पुष्पा पैकरा, विमला कंवर, सुमित्रा कंवर, लीला कंवर, सुनीता कंवर उमा कंवर, शांति कंवर, कांति कंवर, राजेश्वरी जात्रा दीवान मैडम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

KORBA: खेलो को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार कटिबद्ध… ओलंपिक संघ के महासचिव ने कहा खिलाड़ियों को तराशने का हो रहा काम…

कोरबा। खेलो के महत्व को समझते हुए राज्य सरकार ने पहली बार बजट की घोषण की है। पिछले तीन साल में लगातार प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। यह वक्तब्य है छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का। उन्होंने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में कई खेलो के खिलाडी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकते है। ऐसे खिलाड़ियों को तराशने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है।

बता दें कि आज ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भरोसा जताया है, कि अगले साल छत्तीसगढ़ में डेविस कप का आयोजन होगा, खेल आयोजन के लिए स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरणों में है, गुरुचरण सिंह होरा गुरुवार को कोरबा दौरे पर थे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर खेलों को गति देने के संबंध में पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कई खेल संघो से मुलाकात भी की शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर उन्होंने स्पष्ट किया, कि खेल के मामलों में छत्तीसगढ़ काफी आगे निकल गया है। समग्र खेल के विकास की भावना लिए उन्होंने बताया, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी गंभीर है बजट में भी उन्होंने खेल प्राधीकरण का गठन करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ओलंपिक में शामिल 30 खेलों को बढ़ावा देने के लिए जरुरी प्रयास किए जाएंगे।

राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव ने बताया, कि डेविस कप के आयोजन को लेकर स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। जैसे ही खेल मैदान का निर्माण होता है वैसे ही इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन को लेकर रास्ता साफ होगा, बहरहाल देखने वाली बात होगी कि डेविस कप के आयोजन को लेकर तस्वीर कब तक साफ हो पाता है।

KORBA: खेलो को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार कटिबद्ध… ओलंपिक संघ के महासचिव ने कहा खिलाड़ियों को तराशने का हो रहा काम…

कोरबा। खेलो के महत्व को समझते हुए राज्य सरकार ने पहली बार बजट की घोषण की है। पिछले तीन साल में लगातार प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। यह वक्तब्य है छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का। उन्होंने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में कई खेलो के खिलाडी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल सकते है। ऐसे खिलाड़ियों को तराशने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है।

बता दें कि आज ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भरोसा जताया है, कि अगले साल छत्तीसगढ़ में डेविस कप का आयोजन होगा, खेल आयोजन के लिए स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरणों में है, गुरुचरण सिंह होरा गुरुवार को कोरबा दौरे पर थे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर खेलों को गति देने के संबंध में पत्रकारों से विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कई खेल संघो से मुलाकात भी की शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर उन्होंने स्पष्ट किया, कि खेल के मामलों में छत्तीसगढ़ काफी आगे निकल गया है। समग्र खेल के विकास की भावना लिए उन्होंने बताया, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी गंभीर है बजट में भी उन्होंने खेल प्राधीकरण का गठन करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ओलंपिक में शामिल 30 खेलों को बढ़ावा देने के लिए जरुरी प्रयास किए जाएंगे।

राज्य ओलंपिक संघ के महासचिव ने बताया, कि डेविस कप के आयोजन को लेकर स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है। जैसे ही खेल मैदान का निर्माण होता है वैसे ही इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन को लेकर रास्ता साफ होगा, बहरहाल देखने वाली बात होगी कि डेविस कप के आयोजन को लेकर तस्वीर कब तक साफ हो पाता है।

थाने में डांस प्रतियोगिता, महिला पुलिसकर्मियों संग थाना प्रभारी ने वर्दी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क।मुरैना जिले के एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला थाना प्रभारी और कुछ महिला पुलिसकर्मी वर्दी में ही ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थाने में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मी ठुमके लगा रही थीं, इसी दौरान थाना प्रभारी भी पुलिस वर्दी में ही महिलाओं के साथ नाचने लगी। वायरल वीडियो मुरैना जिले के नूराबाद का बताया जा रहा है।

नूराबाद थाना प्रभारी के ने दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर थाने में डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया था, उन्होंने महिलाओं और महिला अधिकारियों को इकट्ठा किया था। महिला दिवस के कार्यक्रम में महिलाएं सादे कपड़े में और पुलिसकर्मी वर्दी में डीजे पर डांस कर रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने जांच की बात कही है।

मनचलों की अब खैर नहीं… चौकी प्रभारी एक्शन मोड में..

बिलासपुर।ग्रामीणों के शिकायत पर चौकी प्रभारी बेलगहना एक्शन मुड पर आ गए उन्होंने तत्काल शिकायत को गंभीरता से लिया और फर्राटा भर रहे मनचले युवकों पर चलानी कार्यवाही की बेलगहना के मेन चौक से लेकर बस स्टैंड चौक तक रोज शाम गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़ा कर लोग खरीदी करते थे जिसके कारण जाम लग जाया करता था।

बता दें कि आम लोगों को आने जाने में परेशानी और कुछ युवकों के द्वारा मेन रोड पर तेज हॉर्न बजाकर फर्रटे भरते थे। यही नहीं राहगीरो को हुटिंग करते हुए गाड़ी चलाने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी होती थी साथ ही साथ 12वीं और 10वीं के बोर्ड एग्जाम होने के कारण अभिभावकों को तेज आवाज से एवं बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बेलगहना चौकी प्रभारी से की इस पर चौकी प्रभारी ने आज दर्जनों गाड़ियों पर कार्यवाही किया और होली आने के पहले ही हुडदंगईयों पर नकेल कसने की जो कोशिश चौकी प्रभारी ने की इससे यह प्रतीत होता है कि होली के समय हुड़दंगईयो के ऊपर लगाम कसा जा सकता है इस कार्यवाही से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है उन्होंने चौकी प्रभारी बेलगहना को धन्यवाद दिया।

Election Results 2022: आखिर कौन है ‘बेबी केजरीवाल’? चुनाव के वक्त इंटरनेट पर छा जाता है हर बार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के साथ, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे पंजाब में जश्न मनाया. दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाना शुरू कर दिया. एक समर्थक अपने बच्चे को एक पोशाक में लाया था, जो आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान (Bhagwant Mann) का मिश्रण था. बच्चे को ‘बेबी केजरीवाल’ के नाम से भी पहचाना जाता है.

आखिर कौन है यह बेबी केजरीवाल?
यह पहली बार नहीं है जब बच्चे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत सभी की निगाहें अपनी ओर खींची. दो साल पहले जब दिल्ली का विधानसभा चुनाव हुआ था तो भी यह बच्चा दिखाई दिया था. तीन साल के बच्चे का नाम अव्यन तोमर (Aavyan Tomar) है. आम आदमी पार्टी का समर्थक कहलाने वाला बच्चा राहुल तोमर और मीनाक्षी तोमर का बेटा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी यह बच्चा दिखाई दिया था तो आप पार्टी ने ट्वीट किया था. उस वक्त कैप्शन में मफलरमैन लिखा गया था.

यह पहली बार नहीं है जब राहुल और मीनाक्षी तोमर ने अपने बच्चे को AAP प्रमुख के रूप में तैयार करके पार्टी के लिए अपना समर्थन दिखाया. सात साल पहले, उनकी तत्कालीन चार साल की बेटी परी तोमर ने भी इसी तरह की उपस्थिति बनाई थी और सोशल मीडिया पर ‘लिटिल केजरीवाल’ के रूप में वायरल हुई थी.

 

कुछ ऐसे छा जाता है इंटरनेट पर ‘बेबी केजरीवाल’
छोटे बच्चे ने नीले रंग का मफलर, स्वेटर और चश्मा पहना हुआ था, जोकि अरविंद केजरीवाल का ट्रेडमार्क है. बच्चे ने भगवंत मान की तरह पीली पगड़ी भी पहनी हुई थी. बच्चा आप मुख्यालय में अपने पिता की गोद में देखा गया, जो आप समर्थक हैं. दो साल पहले यह बच्चा ‘बेबी केजरीवाल’ के रूप में इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जब AAP ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते और अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. बच्चे ने अब दोनों मुख्यमंत्रियों के वेश में तस्वीरें खिंचवाईं और विजय चिन्ह को थामे रखा.

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1483362593037516801?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1483362593037516801%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Foff-beat%2Fwho-is-baby-kejriwal-who-always-viral-during-election-results-day%2F1121442

आम आदमी पार्टी ने किया है ट्वीट
आम आदमी पार्टी (AAP) के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा एक तस्वीर शेयर की गई. इस तस्वीर में लिखा, ‘#बेबीभगवंतमान हमारा प्यारा-सा, शुभंकर #BabyMufflerman अब भगवंत मान को पंजाब का सीएम बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है! #AAPdaCM’ इस तस्वीर को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.

बांस के पौधे रोपणी में तैयार कर गौठानों में वितरित करने का जिलाधीश का निर्देश…कहा महिलाओं को आजीविका जोड़ने का हर संभव हो प्रयास…

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज जिले के सुदूर क्षेत्र पसान के दौरा रहीं। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसील और अस्थाई रोपणी का औचक निरीक्षण किया। श्रीमती साहू ने बांस के पौधे रोपणी में तैयार करने और गौठानों वितरित करने के निर्देश मौके पर मौजूद वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव को दिए। उन्होंने कहा की गौठान में बांस उगाकर महिलाओं को बांस से बनने वाले उत्पादों से संबंधित आजीविका गतिविधियों में जोड़ा जा सकेगा।


बता दें कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आई महिलाओं से बात की तथा अस्पताल में मिलने वाली इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ बोडे ने अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड और भवन मरम्मत की आवश्यकता के बारे में बताया। इस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने अतिरिक्त वार्ड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने और कार्य योजना बनाने के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए। श्रीमती साहू ने अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ, साफ-सफाई सुविधा एवं इलाज की सुविधा आदि के बारे में भी जानकारी ली। पसान के अस्पताल भवन में आवश्यक मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान में उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार सोना राम साहू से राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को समाधान शिविर में निराकरण कराने के लिए ग्रामीणों से सर्वे कर आवेदन लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान में स्थित अस्थाई रोपणी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में तैयार किए जा रहे सागौन रूट, आंवला एवं शिशु आदि के रूट का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर और एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा कौशल प्रसाद तेंदुलकर मौजुद रहे।