Home Blog Page 2646

Chhattisgarh Budget: सीएम बघेल आज खोलेंगे पिटारा, भूपेश बोले- नवा छत्तीसगढ़ का जनहितकारी बजट होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। इस साल भी बजट का फोकस किसान, गांव, गरीब के साथ कर्मचारियों पर होगा। प्रदेश सरकार सालों से बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना को शुरू कर सकती है। 2004 के बाद की भर्ती वाले लगभग 3 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद सीएम ने इसके संकेत दिए थे। प्रदेश भर के कर्मचारी संगठन जोर-शोर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। सीएम ने बजट को लेकर ट्वीट भी किया है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ग को “न्याय” सुनिश्चित करने की यात्रा को जारी रखने के लिए आज बजट प्रस्तुत करूँगा। यह नवा छत्तीसगढ़ का जनहितकारी बजट होगा। छत्तीसगढ़ का बजट में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी पर फोकस रहेगा। राज्य सरकार का फोकस नरवा गांव में पैदा होने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने तथा उन उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए सभी ब्लॉकों में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क खोले जाएंगे। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा।

इसी तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तर्ज पर प्रदेश में आत्मानंद हिंदी माध्यम से स्कूल भी खोले जाएंगे। इसके लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने गोठानों को इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।

गोधन न्याय, कृषि भूमिहीन, नोनी सुरक्षा पर फोकस

राजीव गांधी कृषि भूमिहीन श्रमिकों को अब छह हजार रुपये की जगह सात हजार रुपए सालाना मिलेंगे। राहुल गांधी ने इस योजना की शुरुआत 3 फरवरी को करते समय सीएम भूपेश से कहा था कि श्रमिकों के लिए यह राशि काफी कम है। इसलिए इसे थोड़ा बढ़ा दीजिए। राहुल गांधी की श्रमिकों के प्रति लगाव को देखते हुए इस योजना की राशि एक हजार रुपये बढ़ा दी गई है। आज बजट में इस पर घोषणा हो सकती है। साथ ही मुख्यमंत्री नोनी सुरक्षा योजना, कौशल्या मातृत्व योजना, गोधन न्याय योजना सहित विकास कार्यों पर सरकार का फोकस रहेगा।

सीजी ब्रेकिंग : रायपुर समेत कई जिलों में आयकर विभाग की दबिश, अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों पर की छापामार कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार को एकसाथ कई जगहों पर दबिश दी है। विनोद जैन के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है की इस छापेमार कार्रवाई में 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के मौजूद होने की जानकारी है। बता दें कि, रोड कॉन्ट्रैक्टर जशपुर निवासी विनोद जैन के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है।

भारतीय कोयला खान मजदूर संघ ने 230 महिलाओं का किया सम्मान…वक्ताओं ने कहा- हर कार्य में सक्षम हैं महिलाएं…

कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (भारतीय मजदूर संघ) द्वारा मातृ- शक्ति, महिलाओं के सम्मान में आज दिनांक- 08 मार्च 2022 को एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र में भव्य रुप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर लगभग- 230 महिलाओं को तिलक, अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती संगीता मोहंती अध्यक्षा- श्रेया महिला मंडल गेवरा क्षेत्र, अध्यक्षता- श्रीमती नूतन भाटी, सचिव श्रेया महिला मंडल, गेवरा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण चंद्रा, प्रभारी- राष्ट्रीय पर्यावरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, केंद्र, राधेश्याम जायसवाल, उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश, अतिथि-श्रीमती उषा कुटार, प्राचार्या – शा.उच्च.मा. विद्यालय, दीपका, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, प्राचार्या- डी.ए.व्ही.पब्लिक स्कूल, गेवरा, श्रीमती ममता राठौर, श्रीमती संगीता सूर्यवंशी, श्रीमती बीना जायसवाल, श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती रंभा सिंह, अशोक कुमार सूर्यवंशी, महामंत्री- भा.को.ख.म.सं.,बिलासपुर एवं कोरबा,कुसमुंडा,गेवरा, दीपका क्षेत्र के सभी सम्माननीय कार्यसमिति पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण तथा गेवरा- दीपका क्षेत्र के समस्त सम्माननीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

सीजी ब्रेकिंग: भिलाई स्‍टील प्‍लांट में हादसा, ठेका मजदूर की मौत,सेमी प्‍लोटर क्रेन की ठोकर से दूर जा गिरे ट्रक में सवार मजदूर

दुर्ग। भिलाई स्‍टील प्‍लांट में हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई जबकि चार मजदूर बाल-बाल बचे। हादसा तब हुआ जब स्‍टील मेल्टिंग शॉप-3 में मटेरियल लोडिंग कराते समय एक सेमी प्‍लोटर क्रेन ने ट्रक को ठोकर मार दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में सवार पांच लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. करीब 15 मीटर नीचे गिरने की वजह से खुर्सीपार निवासी ठेका मजदूर कोमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी देते हुए BSP जनसंपर्क विभाग ने कहा कि मंगलवार दोपहर लगभग 3.40 बजे भिलाई इस्पात सयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में रेफ़्रेक्टरी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से ईंटें लेकर आई थी।

इसी दौरान सेमी-पोर्टल क्रेन टकराने से ट्रक पर सवार बसंत ब्रदर्स के 55 वर्षीय अकुशल ठेका श्रमिक ट्रक के डाले से जमीन पर गिर गए।दुर्घटना के तुरन्त बीएसपी के एम्बुलेंस में सयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल भट्ठी थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

ब्रेकिंग: 14 मार्च से शुरू होगा संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सामान्य रूप से चलेगा। कोरोना संकट से निकलने के बाद यह पहला मौका है, जब बैठकें सामान्य रूप से चलेंगी। आगामी 14 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दोनों सदनों की सभी दीर्घाओं का उपयोग पहले की तरह से किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की संयुक्त बैठक में दोनों सदनों की बैठकों के बंदोबस्त पर विशेष चर्चा हुई।

इस बैठक में दोनों सदनों के महासचिवों ने देश में कोविड की तीसरी लहर के लगभग समाप्ति की ओर बढ़ने और टीकाकरण के व्यापक कवरेज के संदर्भ में विशेष तौर पर विचार- विमर्श किया गया। संसद के दोनों सदनों के पिछले कई सत्रों में कोविड के चलते कई बार कटौती करनी पड़ी थी।

इस दौरान कोविड प्रोटोकाल के चलते संसद के दोनों सदनों को अलग-अलग पालियों में बैठाया गया। इन बैठकों में सदस्यों को दोनों सदनों का संचालन विशेष तौर पर वीडियो के मार्फत भी किया गया। कुछ सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर सीट दी गई था। इस बार संसद के दोनों सदन कोविड पूर्व की हालत में चलाए जाएंगे।

The Kashmir Files की रिलीज पर रोक लगाने से बॉम्बे हाई कोर्ट का इनकार, तय तारीख पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म

The Kashmir Files Case द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी बवाल मचा हुआ है। यूजर्स इस फिल्म की टीम को प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा में आमंत्रित ना किये जाने पर कपिल शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं।

नई दिल्ली। बॉम्बे हाई कोर्ट ने (The Kashmir Files) द कश्मीर फाइल्स की रिलीज पर रोक लगाने की मांग से संबंधित याचिका खारिज कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। याचिका खारिज होने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता एकदम साफ हो गया है।

द कश्मीर फाइल्स की कहानी नब्बे के दौर में घाटी में हुए कश्मीरी पंडितों के निष्कासन और इस दौर के राजनीतिक माहौल पर आधारित है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं।

बता दें, विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर (PIL) की गई थी, जिसमें फिल्म के कंटेंट को समुदाय विशेष के खिलाफ बताते हुए रिलीज रोकने की गुजारिश की गई थी।

यह याचिका उत्तर प्रदेश के निवासी इंतजार हुसैन सैय्यद की ओर से दाखिल की गई थी। याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म का ट्रेलर मुस्लिम समुदाय को गलत ढंग से पेश करता है और कुछ दृश्यों से सामुदायिक कटुता को बढ़ावा मिलता है। याचिका में फिल्म को एकतरफा भी बताया गया।

द कश्मीर फाइल्स के ट्रेलर में दिखाये गये हार्ड-हिटिंग दृश्यों के लिए इसकी काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कश्मीर में आजादी की मांग को लेकर उस वक्त अलगाववादी ताकतें चरम पर थीं, जिन्हें कुछ राजनीतिक नेताओं का सपोर्ट मिला था। कश्मीरी पंडितों पर हमले किए गए और उन्हें घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। अनुपम खेर इसमें कश्मीरी पंडित के किरदार में नजर आएंगे।

शेर बहादुर का जशपुर ट्रांसफर…तीन उप पुलिस अधीक्षक का जारी हुआ स्थांतरण आदेश…

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन गृह ( पुलिस) विभाग ने तीन उप पुलिस अधीक्षक का स्थांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक मुख्यालय डीएसपी शेर बहादुर सिंह को जशपुर भेजा गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन गृह ( पुलिस) विभाग ने आज तीन पुलिस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। जिसमें मुख्यालय डीएसपी शेर बहादुर को कोरबा से जशपुर, पुष्पेंद्र सिंह बघेल को यातायात रायगढ़ से बीजापुर और लक्ष्मण सिंह पोटाई को बीजापुर से कोण्डागांव भेजा गया है।

टैंक फुल कराने पहुंच रहे लोग, कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम… ट्विटर पर बहस

न्यूज डेस्क।कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है. इसकी वजह से पेट्रोल के दाम में बड़ी बढ़त की आशंका जताई जा रही है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. देश-विदेश के कई लोगों ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करवा लिए हैं.

ऐसा करने से लोगों को एक छोटी बचत जरूर हो सकती है. आइए इसे ऐसे समझते हैं-
मान लेते हैं कि आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपए है. और कल ये बढ़कर 110 रुपए हो जाती है. ऐसे में अगर आपकी गाड़ी की टंकी 40 लीटर की है. तो कीमत बढ़ने से पहले पेट्रोल भरवाने वाले लोगों को प्रति लीटर 10 रुपए की बचत होगी. तो 40 लीटर तेल भरवाने वालों को 400 रुपए की बचत हो जाएगी. लोग इसी बचत के पीछे भाग रहे हैं.

यूके के पत्रकार मार्क स्पैरो ने लिखा- रातों-रात मेरे कार की कीमत दोगुनी हो गई है. दरअसल, कल मैंने उसकी पेट्रोल की टंकी फुल करवाई थी.

एक भारतीय यूजर ने लिखा- मैंने अपनी गाड़ियों की पेट्रोल और डीजल की टंकी फुल करवा ली है. अगर तेल की कीमतें 15 रुपए तक बढ़ जाती है. तो कम से कम 1350 रुपए की बचत हो जाएगी. ये बुरा नहीं है. ऐसे में मैं पुराने दरों पर ही 1500 KM से ज्यादा ट्रैवल कर पाऊंगा.

दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से हटा प्रतिबंध, 27 मार्च से दोबारा शुरू होंगी सेवाएं

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर किए जाने की मंजूरी दे दी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी में कहा गया है कि, तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

परामर्श के बाद किया निर्णय

केंद्र सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना महामारी का असर कम होने और टीकाकरण कवरेज की रफ्तार तेज होने के बाद हितधारकों के परामर्श से सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर शुरू करने का निर्णय किया है। बता दें कि भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक लागू है।

23 मार्च 2020 से लगा था बैन

बता दें है कि भारत ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोरोना संकट की वजह से 23 मार्च 2020 से बैन लगाया था। हालांकि, इस बीच कुछ देशों के साथ एयर बबल जैसी विशेष व्यवस्था के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था। जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामने आया कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का जगदंबा अवतार, घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं, कहा- हर महिला में झांसी की रानी, देखें वीडियो

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। 31 साल की अंबा प्रसाद झारखंड के रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर महिला में दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं। इसलिए हर चुनौती का डटकर सामना करें।

अंबा प्रसाद के पिता का नाम योगेंद्र साहू और निर्मला देवी है। वह झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं। उन्होंने अपनी मैट्रिक की परीक्षा 2007 में कार्मेल बालिका स्कूल नई दिल्ली से पास की। इसके बाद साल 2009 में डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से 12वीं पास कीं। 2014 में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस से पीजीडीएम किया। इसके बाद उन्होंने 2017 में बीयू हजारीबाग से एलएलबी की डिग्री प्राप्त कीं।

मुश्किल हालातों में भी नहीं हारी हौसला

अंबा के पिता बड़कागांव विधानसभा से 2009 में चुनाव जीता था। इस जीत के बाद उन्हें राज्य मंत्री बना दिया गया था। परंतु उनपर कई गंभीर आरोप लगे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अंबा के पिता के जेल में जाने के बाद उसी विधानसभा सीट से उनकी मां निर्मला देवी ने 2014 मे चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी मां को जीत मिली लेकिन, 2016 में हुए एक गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद गांववालों ने उन्हें कस्टडी से छुड़ा लिया था, जिसके बाद उन्हें तड़ीपार कर दिया गया था।