Home Blog Page 2658

मौसम पूर्वानुमान: इस बार ज्यादा तपेगी गर्मी, इन राज्यों में चढ़ेगा पारा,जानें छत्तीगगढ़ का हाल

नई दिल्ली। मार्च अभी शुरू हुआ है दिन में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में इस साल सामान्य अधिक तापमान दर्ज हो सकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि मार्च से मई की अवधि के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में गर्मी की लहरों की संख्या सामान्य से कम रहने की संभावना है। लेकिन पश्चिमी, मध्य एवं उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों एवं पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

इन राज्यों में चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मार्च में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सामान्य से थोड़ा अधिक तापमान होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

क्या होती है गर्मी की लहर

मैदानी इलाकों के लिए, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर गर्मी की लहर घोषित की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तापमान से 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर गंभीर गर्मी की लहर घोषित की जाती है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि भारत में सर्दियों के मौसम में 44 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। देश में 2021 और 2020 में भारी बारिश की 18 घटनाएं और 2019 में 82 घटनाएं देखी गईं।

ब्रेकिंग: यूक्रेन में गोली लगने से भारतीय छात्र नवीन की मौत, भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूत को किया तलब

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है।

बताया गया है कि कर्नाटक का रहने वाला नवीन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किसकी ओर से किए गए हमले में नवीन की मौत हुई है। भारतीय छात्रों की ओर से दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर से भी छात्र की मौत की पुष्टि की गई है।

अरिंदम ने ट्वीट कर कहा, ‘हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक भारतीय छात्र को खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।’

मंत्रालय ने कहा कि इस दुखद घटना को लेकर हम परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और सहानुभूति रखते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि विदेश सचिव की ओर से रूस और यूक्रेन के राजदूतों को समन जारी किया गया है। दोनों देशों से मांग की गई है कि भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की जाए।

बता दें कि खारकीव और अन्य शहरों में अब भी कुछ भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज वायुसेना को भी ऑपरेशन गंगा में शामिल होने का आदेश दिया गया है। इंडियन एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी के काम में लगेंगे।

छत्तीसगढ़ : वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ी, रामकृष्ण में भर्ती, मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे अस्पताल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की अचानक तबीयत बिगड़ जान स उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।आज दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री बघेल ने चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

बड़ी खबर: पुलिस कैंप में नक्सली फायरिंग, कई माओवादियों को गोली लगने की सूचना

सुकमा। तमाम कोशिशों के बाद भी वनांचल क्षेत्र सुकमा में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुुंचा रहे है। इसी बीच खबर आई है कि सोमवार देर शाम ​नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस कैंप पर फायरिंग की है।

इस मुठभेड़ में STF का एक जवान घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवान को मामूली चोट आई है। वहीं दूसरी ओर इस फायरिंग में कई नक्सलियों को गोेली लगने की खबर है। हालांकि इस मुठभेड़ पर अभी सुरक्षाबलों के अफसरों ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का बतजाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पोटकपल्ली में नया कैंप खोला गया है। इलाके में भारी सुरक्षा के बीच सड़क बनाने का भी काम चल रहा है। इस फायरिंग को इसी बात पर नक्सलियों की बौखलाहट के तौर पर देखा जा रहा है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की बात भी कही जा रही है।

मुठभेड़ के बाद सुकमा SP सुनील शर्मा खुद कैंप पहुंच गए हैं। इलाका संवेदनशील है और नेटवर्क नहीं होने की वजह से संपर्क में दिक्कत रहती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

BREAKING: रूस-यूक्रेन हमले में एक भारतीय छात्र की मौत…

कीव/नई दिल्ली। Russia ukraine war: रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर आई है। लगातार हमले के छठवें दिन आज एक भारतीय छात्र की मौत होने की खबर आ रही है। भारत सरकार ने आज ही एक नई एडवाइजरी जारी की थी कि किसी भी हालत में आज कीव छोड़ दे।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने आज भारतीय नागरिकों और छात्रों को हर हाल में कीव छोडऩे की बात कहीं। दूतावास ने यह भी कहा कि आज यूक्रेन में बहुत बड़े हमले की आशंका है। इसे देखते हुए भारत सरकार और दूतावास लगातार छात्रों के संपर्क है। वहीं रूस की तरफ से आज लगातार एयर स्ट्राइक किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रूस ने हमले तेज कर दिए है। जिससे भारतीय छात्रों को वहां से निकलने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही दोपहर बाद रूसी हमले में एक भारतीय छात्र के मारे जाने की खबर आई।

 

दूतावास ने ट्वीट किया, ‘कीव में भारतीयों के लिये परामर्श। छात्रों सहित सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे आज तत्काल कीव छोड़ दें। उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य उपलब्ध माध्यम के जरिए। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यहां हवाई क्षेत्र बंद है। ऐसे में भारत सरकार वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी यूक्रेन की सीमा चौकियों के जरिए बाहर निकाल रही है।

महाशिवरात्रि : बाबाधाम मंदिर में मची भगदड, कई भक्त हुए घायल

रांची। महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। लेकिन इसी बीच झारखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के बाबाधाम मंदिर में भारी भीड़ थी और भगदड मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना ने कुछ देर के लिए मंदिर में अफरातफरी का माहौल बना दिया था।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा और जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की ओर से किए गए इंतजाम धराशायी हो गए। कहा जा रहा है कि दर्शन काउंटर के पास भीड़ ने हंगामा कर दिया जिससे भगदड़ मच गई और कई पुरुष और महिलाएं घायल हो गए।

बताया जाता है कि मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया है। यह बवाल काफी समय से चल रहा था। पूजा और दर्शन के लिए आए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को भी जिला प्रशासन ने सहयोग नहीं दिया।

अंबा प्रसाद से की बहस
विधायक अंबा प्रसाद से मंदिर प्रबंधक की बहस होने लगी। वहीं विधायक अंबा प्रसाद घायलों के पास पहुंचीं और फिर एसडीओ से संपर्क कर पूरे मामले की सूचना दी और आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने प्रशासन का विरोध करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

10 मार्च के बाद दरोगा की गर्मी निकाल देंगे’… BJP नेता ने थानेदार को दी धमकी

न्यूज डेस्क।एक तरफ जहां योगी सरकार अपराधियों की गर्मी और चर्बी निकालने की बात करती है, तो वहीं भाजपा के कुछ नेता अपनी जुबान पर काबू न करते हुए अब गुंडों की बजाय पुलिस वालों को गर्मी और चर्बी निकालने और उतारने की धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं. ताजा मामला अलीगढ़ के थाना जवां का है.

यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर पहले तो थाने का घेराव किया और फिर दारोगा का नाम लेते हुए पुलिस वालों को कहते हुए नजर आए, ’10 तारीख को योगीजी की सरकार आ रही है, बताये दे रहा हूं दारोगा की गर्मी निकाल देंगे हम.’

क्या है पूरा मामला

जवां थाने में प्रॉपर्टी विवाद हो गया है, जिसमें शिकायत पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए उठा लाई. इसको लेकर रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी थाने पर काफी तादात में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और थाने का घेराव कर लिया. इसी दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने थानेदार और पुलिसकर्मियों को धमकी दी.

धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा, ‘मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं, जंगलगढ़ी से कितने लोगों को उठाया है, जब मैंने कहा, मैं जिलाध्यक्ष बोल रहा हूं भाजयुमो का, तो इतनी गर्मी है दारोगा में, 10 तारीख को योगी सरकार नहीं आ रही है क्या? बताये दे रहा हूं, 10 तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है, ये बात दिमाग में बिठालें, जितनी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम.’

इसके बाद थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध जताया तो पुलिस और भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच गहमा-गहमी हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिला को-ऑर्डिनेटर राजीव लीडर ने कहा कि ये सभी सत्ता के नशे में चूर हैं.

वहीं क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय ने कहा, ‘मीडिया के माध्यम से प्रकरण सामने आया है, अगर इस तरह का कोई प्रकरण है तो इसकी जांच करा लेंगे, हालांकि मैंने अभी वीडियो भी देखा नहीं है, वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं कि क्या प्रकरण था, क्या मैटर था, जिसकी जांच कराएंगे.

लेने आए थे दुल्हन पर पीछे पड़ गई पुलिस, फिल्मी स्टाइल में दौड़ाई गाड़ी

झुंझुनूं के चिड़ावा में दुल्हन लेने आए बाराती पुलिस से बचने के लिए भागते नजर आए. पहले फिल्मी हीरो की तरह शहर में उत्पात मचाया, लेकिन जब पुलिस पीछे पड़ी तो गलियों में छुपते रहे.

जी, हां बात झुंझुनूं के चिड़ावा की है. जहां पर सीकर से बारात आई हुई थी, बारात में शामिल एक गाड़ी में शराब के नशे में धुत्त कुछ युवक बैठे थे. ​जिन्होंने करीब एक घंटे तक मैन मार्केट कल्याण राय मंदिर से लेकर चूंगी नाके तक फिल्मी स्टाइल से दो-तीन बार दौड़ाया तो हर कोई दहशत में आ गया.

इसके बाद दहशत में आए लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो थाने के हैड कांस्टेबल बलबीर चावला गाड़ी की तलाश में निकले. जिन्हें गाड़ी अरड़ावतिया कॉलोनी में दिखाई दी. उन्होंने गाड़ी को पकड़ा तो पुलिस को देखकर छह युवा भाग गए. गाड़ी दौड़ाने से लेकर बारातियों के दौड़ने तक की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलबीर चावला ने बताया कि इस मामले में गाड़ी सवार युवक भी शराब के नशे में थे, जो भाग गए. लेकिन पुलिस ने गाड़ी चालक सीकर के कटराथल निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया है. थाने में भी चालक माफी मांगता नजर आया. पुलिस ने बताया कि चालक खुद शराब के नशे में मिला, जिसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

SECL खदान में सुरक्षा बल का सख्त पहरा के बाद भी कोयला चोरी… कलेक्टर ने ली बैठक, कहा माइनिंग एक्ट के तहत करें …

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में हर महीने करोड़ो खर्च कर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इसके बाद भी कोयला चोरी पर अंकुश नही लग पा रहा है। कोयला चोरी से हो रहे क्षति को देखते हुए कलेक्टर ने एसईसीएल के प्रबंधक व सुरक्षा एजेंसियों की बैठक ली और कहा कि खदानों के सुरक्षा की जिम्मेदारी सुरक्षा बल की है। अवैध कार्यो में लगाम लगाने के लिए माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करें।

बता दें कलेक्टर ने खदानों से कोयला चोरी होने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कोयला प्रबंधकों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीआईएसएफ सुरक्षा बल के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने बैठक में बताया कि कोल माईन्स रेगुलेशन एक्ट 1957 के तहत कोयला खदानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित कोयला संस्थानों की होती है। कलेक्टर ने खदानों को चारों ओर से सुरक्षित रखने और खदानों पर आवश्यक निगरानी करने के भी निर्देश दिए साथ ही खदानों से कोयला चोरी करते हुए पकड़े गये लोगों पर पुलिस से समन्वय कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान एसईसीएल कोरबा, गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा के अधिकारीगण सहित सीआईएसएफ और त्रिपुरा रायफल्स के कमांडेन्ट भी मौजूद रहे।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के 26 साल के बेटे जैन नडेला का निधन, जन्म से ही दुलर्भ बीमारी से जूझ रहा था जैन नडेला

नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर कंपनी  माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft corp.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला (Chief Executive Officer) के बेटे जैन नडेला ( Zain Nadella) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 26 साल का था और सेरेब्रल पाल्सी नामक दुलर्भ बीमारी के साथ पैदा हुआ था।

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी है। सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक ईमेल के जरिए अपने एग्जीक्यूटिव स्टाफ को बताया कि जैन (Zain) का निधन हो गया है। इस संदेश में एग्जीक्यूटिव्स से उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया है।