रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं बुधवार दो मार्च से प्रारंभ हो गई। परीक्षा सुबह 9.15 बजे से 12.15 बजे तक होगी। इस परीक्षा में करीब 2 लाख 93 हजार छात्र शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में 4 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बता दें कि इस बार सर्दी खांसी के लक्षण वाले छात्रों को अलग से बैठने की सुविधा की गई है। वहीं छात्र सिविल ड्रेस में भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आज पहले दिन हिंदी विशिष्ट की परीक्षा है। वहीं कल यानी गुरुवार से 10वीं बोर्ड की परीक्षा होगी।
नई दिल्ली। Russia-Ukraine War: यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों से भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर केंद्र सरकार के चार मंत्रियों को यूक्रेन की सीमा से सटे देशों के लिए रवाना किया गया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को रोमानिया में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव से रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। आने वाले दिनों में बुखारेस्ट और सुसेवा से निकासी और उड़ान संचालित करने को लेकर भी विस्तार से बात हुई।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “रोमानिया और मोल्दोवा में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव से मुलाकात की और आने वाले दिनों में बुखारेस्ट और सुसेवा से निकासी और उड़ान योजना के लिए परिचालन मुद्दों पर चर्चा की। ऑपरेशन गंगा पूरे एक्शन में है!”
भारतीय छात्रों के लिए खोली गई मोल्दोवा की सीमाएं
सिंधिया ने यह भी बताया है कि यूक्रेन से आने वाले भारतीय छात्रों के लिए मोल्दोवा की सीमाएं खोल दी गई हैं और भारत के लिए आगे की उड़ान के लिए बुखारेस्ट की यात्रा की व्यवस्था करने के लिए बातचीत चल रही है।
उन्होंने ट्वीट किया, “आने वाले भारतीय छात्रों के लिए मोल्दोवा की सीमाएं खोल दी गई हैं। उचित आश्रय और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। भारत के लिए आगे की उड़ान के लिए बुखारेस्ट की यात्रा की व्यवस्था करने के लिए बातचीत की जा रही है।
भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया
इससे पहले दिन में सिंधिया ने बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों से मिले और बातचीत की और उन्हें रोमानियाई राजधानी से उनके त्वरित प्रस्थान का आश्वासन दिया।
सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, “बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों से मुलाकात की और बातचीत की। कठिन समय के बीच उनकी को समझ सकता हूं। उन्हें बुखारेस्ट से उनके त्वरित प्रस्थान का आश्वासन दिया हूं।”
भारतीय छात्रों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा
बता दें कि रूस की सेनाओं द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया।
‘ऑपरेशन गंगा’ मिशन के तहत विशेष उड़ानें नि:शुल्क संचालित की जा रही हैं। यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय नागरिकों को लेकर इस तरह की पहली निकासी उड़ान 26 फरवरी को मुंबई में उतरी। ऐसी कई उड़ानें अब तक भारत में उतर चुकी हैं।
न्यूज डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. कई पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं. रूस में भारत के सबसे बड़े लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और मिड-साइज पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) का ज्वाइंट वेंचर है. यह भारतीय ओरिजिन का एक मात्र बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन है, जो रूस में एक्टिव है. हालांकि, वॉर जोन में भारतीय बैंकों की कोई सब्सिडियरी, ब्रांच या रिप्रजेंटिव नहीं है.
यह है ज्वाइंट वेंचर का नाम
रूस में एसबीआई और केनरा बैंक के ज्वाइंट वेंचर का नाम कॉमर्शियल इंडो बैंक एलएलसी (Commercial Indo Bank LLC) है. इस बैंक में SBI की हिस्सेदारी 60 फीसदी जबकि केनरा बैंक की हिस्सेदारी 40 फीसदी है.
आरबीआई स्थिति पर रख रहा है नजर
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) स्थिति पर नजर रख रहा है. आरबीआई डेटा के मुताबिक रूस में किसी भी भारतीय बैंक की कोई सब्सिडियरी नहीं हैं. दूसरे देशों में भारतीय बैंकों की दर्जनों सब्सिडियरी कंपनियां हैं लेकिन ये कंपनियां ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका और केन्या, तंजानिया और भूटान जैसे देशों में हैं.
इसी तरह किसी भारतीय बैंक की रूस में कोई शाखा नहीं है. 31 अक्टूबर, 2021 तक के डेटा के अनुसार भारतीय बैंकों की दूसरे देशों में 124 शाखाएं हैं. आरबीआई डेटा के मुताबिक यूएई में भारतीय बैकों की सबसे अधिक 17 शाखाएं, सिंगापुर में 13, हांगकांग में नौ और अमेरिका, मॉरीशस एवं फिजी द्वीप में 8-8 ब्रांच हैं.
इसके अलावा रूस में भारतीय बैंकों का कोई रिप्रजेंटेटिव ऑफिस भी नहीं है. यूएई, ब्रिटेन और हांगकांग जैसे देशों में भारत के 38 रिप्रेजेंटिटव ऑफिस हैं.
रूसी इकाइयों के साथ कोई ट्रांजैक्शन नहीं करेगा एसबीआई
इसी बीच भारत के सबसे बड़े लेंडर ने कहा है कि वह इंटरनेशनल प्रतिबंधों के दायरे में आई रूसी इकाइयों के साथ किसी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं करेगा. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई ने अपने कुछ क्लाइंट्स को पत्र भेजकर कहा है, “यूएस, यूरोपीय यूनियन और संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल बैंक, पोर्ट्स और Vessels के साथ किसी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं किया जाएगा और इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि ट्रांजैक्शन किस करेंसी में हो रही है.”
न्यू्ज डेस्क। राशि से लोगों के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चल जाता है. राशि से आप ये जान सकते हैं कि किसी व्यक्ति में क्या कमियां, खूबियां और उनके शौक क्या है. हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है. इन्हें ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. यहां आप जानेंगे ऐसी 4 राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोग बातचीत करने में बेहद माहिर माने जाते हैं. ये लोग अपने इस टैलेंट से लाइफ में खूब लाभ भी कमाते हैं. ये जहां रहते हैं सबके पसंदीदा बन जाते हैं.
वृषभ राशि: इस राशि का चिन्ह बैल होता है. इस राशि के लोग बैल की तरह ही परिश्रमी होते हैं. ये लोग अपनी बातचीत की कला से किसी का भी दिल जीत लेते हैं. इस चीज का इन्हें करियर में खूब लाभ भी मिलता है. इस राशि के लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता. क्योंकि इनका दिमाग काफी तेज होता है. वृषभ जातक वैसे तो शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो वो काफी भयानक आता है.
कर्क राशि: इस राशि के जातक काफी सोशल होते हैं. ये अत्यंत ही भावुक होते हैं. दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. इनका बातचीत करने का तरीका सबसे अलग होता है जिस से ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं. ये जो कोई भी काम शुरू करते हैं तो उसे अंजाम तक पहुंचाए बिना चैन से नहीं बैठते.
तुला राशि: इस राशि के लोग काफी सामाजिक होते हैं. ये रणनीति बनाने में कुशल होते हैं. इनकी कूटनीतिक क्षमता भी काफी अच्छी होती है. ये बातचीत करने में काफी अच्छे होते हैं. इस चीज से ये किसी का भी दिल जीत सकते हैं. ये लाइफ में जो चाहते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं.
धनु राशि: इस राशि के लोग भी बोलने-चालने में काफी माहिर होते हैं. अपने इस गुण से ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं. ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं.
नई दिल्ली। मार्च माह के पहले दिन सरकार के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है, दरअसल फरवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 18 फीसदी बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, जनवरी 2022 में सरकार को जीएसटी से 1,40,986 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
ठीक एक साल पहले यानी फरवरी 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,13,143 करोड़ रुपये रहा था, जिसमें से CGST 21092 करोड़, SGST 27273 करोड़, IGST 55253 करोड़ और उपकर यानी कि Cess 9525 करोड़ रुपये शामिल थे।
सरकार का कहना है कि आर्थिक सुधार, टैक्स चोरी पर तेज कार्रवाई करने के साथ-साथ विशेष रूप से नकली बिलर्स के खिलाफ की कार्रवाई से जीएसटी को बढ़ाने में मदद मिल रही है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कलेक्शन अब 1.4 लाख करोड़ रुपये मासिक के करीब पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना मरीजों की तेजी स रिकवरी के वजह से संक्रमण अब खत्म होने के करीब पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में 79 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 189 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
एमपी।आगरा के कमला नगर इलाके की बीएड की छात्रा को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास छात्रा को रोक लिया। स्कूटी की चाबी निकाल ली और जोर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कई दिनों से परेशान कर रहा था आरोपी
युवती थाना कमला नगर इलाके की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि लाल मस्जिद के पास, बल्केश्वर निवासी ओमबाबू उर्फ भूरा आये दिन पीछा करके परेशान कर रहा था। सोमवार को वो स्कूटी से जा रही थी। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास आरोपी ने उसको रोक लिया। स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके बाद हाथ पकड़ लिया और जोर जबरदस्ती करने लगा।
इस पर युवती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोरबा।सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेमसागर मिश्रा मंगलवार को कोरबा एरिया के निरीक्षण पर पहुँचे । अपने फ़ील्डविज़िट के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम सरायपाली ओपनकास्ट का दौरा किया । चंद रोज़ पहले (27 फ़रवरी 2022) हीं सारायपाली खदान द्वारा अपना अब तक का एक दिन का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन दर्ज किया गया था । खदान में निरीक्षण के दौरान उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा ओ. बी. रिमुवल एवं कोल डिस्पेच पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होनें खदान की कार्यप्रणाली की सराहना की । यह प्रथम वर्ष है जिसमें यहाँ उत्पादन, डिस्पेच एवं ओबी रिमूवल का कार्य हो रहा हैं। सराईपाली परियोजना कोल इंडिया के द्वारा दिए गए उत्पादन लक्ष्य 12 लाख 50 हजार को प्राप्त करने हेतु प्रयास जारी है तथा उत्पादन रफ़्तार को देखते हुए आशा है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले उक्त उत्पादन लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।
सराईपाली खुली खदान परियोजना ने सुरक्षित कार्य प्रणाली, कामगारों की सजगता एवं कार्य कुशलता से वर्ष 2021 में शुन्य दुर्घटना का लक्ष्य भी हासिल किया है।
डॉ प्रेमसागर मिश्रा ने कोरबा एरिया की मानिकपुर माइन का भी निरीक्षण किया । उन्होंने यहाँ खदान की प्रकाश एवं परिवहन मार्ग व्यवस्था को बेहतरीन बताया । सीएमडी ने मानिकपुर के कार्य संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह निर्धारित कोयला उत्पादन का लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त कर लिया जाएगा । यह खदान पिछले कई वर्षों से कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर रही है ।
सीएमडी एसईसीएल ने क्षेत्र की अन्य खदानों का भी जायजा लिया।फ़ील्डविज़िट उपरांत कोरबा हाउस में क्षेत्र की गतिविधियों पर वृहत प्रेजेंटेशन दिया गया ।इस अवसर पर महाप्रबंधक कोरबा विश्वनाथ सिंह सीएमडी के साथ उपस्थित रहे ।
कोरबा। नेशनल हाइवे पोड़ी उपरोड़ा के गुरसियां में सोमवार को गोंगपा की सभा के दौरान हुई तोड़फोड़ व आगजनी की घटना से गुरसियां क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसे देखते हुए मंगलवार को गुरसियां में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई।
सोमवार को हुई गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सभा के दौरान उग्र उपद्रवियों द्वारा गुरसियां बाजार को बंद कराया गया और दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद गुरसियां क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी के नेतृत्व मे पुलिस जवानों के साथ मंगलवार को गुरसियां में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बांगों थाना प्रभारी राजेश पटेल, कटघोरा थाना प्रभारी नवीन देवांगन साथ अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा गुरसियां में लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई।
कोरबा। एसडीएम को अब जनपद पंचायत का प्रभार सौंपा गया है।जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सीईओ के रिटायरमेंट बाद अब श्री तेंदुलकर जनपद का कार्यभार संभालेंगे।
बता दें कि पोंडी उपरोड़ा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर अब जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का भी जिम्मेदारी निभाएंगे। श्री तेंदुलकर को जनपद पंचायत पोड़ी- उपरोड़ा के सीईओ ओम प्रकाश शर्मा के 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरअसल जिले में वैसे भी जनपद सीईओ को टोटा है यही वजह है कि कटघोरा जनपद को भी प्रभारी और आभारी सीईओ के भरोसे छोड़ा गया है। अतिरिक्त प्रभार मिलने से पंचायत के कार्यो में सुधार तो होगा पर राजस्व मामले की पेंडिंग भी बढ़ेगी।
The Duniyadari: KORBA
*"चलो आयुर्वेद की ओर'' मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों...