कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी कल यानी गुरुवार को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पुलिस महकमा की क्लास लगाएंगे और थानेदारों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बता दें बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सूत्रों की माने तो जिले में बिगड़े माहौल की समीक्षा करेंगे। वही वे बढ़ते अपराध और लगातार हो घटनाओं पर थाना प्रभारियों से सवाल जवाब करेंगे। कोयलांचल में चल रहे कोयले के कारोबार पर भी प्रभारियों की ओपिनियन ले सकते है।
कोरबा। कोरबा में जिला प्रशासन में चल रही अफसरशाही को लेकर कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व पुनर्वास,आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है।
बुधवार को जिले में विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंच प्रदेश के राजस्व व पुनर्वास, आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर रानू साहू को सबसे भ्रष्ट बताते हुए कहा है कि उनकी पोस्टिंग जहां भी रही है वहां जमकर सरकारी पैसे का दुरूपयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां भी पब्लिक हित के कार्यों में रूकावट डालेगी वहां पर उनका विरोध करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रभावशाली मंत्री के इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है।
बता दें कि आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद चौक से दर्री डेम, दर्री मुख्यमार्ग, जमनीपाली, अयोध्यापुरी, गोपालपुर तक 02 लेन सड़क निर्माण तथा दर्री नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ करने दर्री पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इमली छापर कुसमुंडा से तरदा तक हो रहे सड़क निर्माण बंद होने के सवाल पर कहा कि समाचार के माध्यम से जानकारी मिली है कि कलेक्टर मेडम सड़क निर्माण की दूसरी क़िस्त रोक दी है, जिससे सड़क का निर्माण बंद पड़ा है।
मंत्री ने कहा कि जनता के हित के कार्यों में भी कलेक्टर को अपना हित दिख रहा है। मंत्री ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने दूसरी क़िस्त की राशि रोकी गई है। यही नहीं उन्होंने कहा कि वर्त्तमान कलेक्टर जहां भी रही हैं चाहे वो बालोद हो या स्वास्थ्य विभाग सब जगह जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
पुणे। महाराट्र के पुणे में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना पुणे के बाहरी हिस्से में स्थित लोनी कालभोर इलाके के कदम वाक वस्ती में हुई।
चारों लोग एक मकान के सेप्टिक टैंक को साफ कर रहे थे, उसी दौरान यह घटना हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक एक कर चारों को बाहर निकाला। चारों बेहोशी की हालत में थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रायपुर।NSUI में जिलाध्यक्षों, महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश के 16 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। वहीं 3 प्रदेश उपाध्यक्ष और 13 प्रदेश महासचिव की नियुक्ति की गयी है।
आज प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बलौदाबाजार, बेमेतरा, बीजापुर, धमतरी, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवारी, जांजगीर, कवर्धा, कोरबा, मुंगेली, कांकेर, रायगढ़, राजनांदगांव, सूरजपुर, सुकमा, सक्ती जिले के लिए अध्यक्षों की घोषणा की गयी है।
वहीं 13 प्रदेश महासचिव और 3 प्रदेश उपाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष ने लिस्ट जारी कर कहा है कि जिन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, उन सभी का परफार्मेंस 2 महीने बाद चेक किया जायेगा।
कोरबा। जिला निर्वाचन कोरबा द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में जिले में माई वोट इज फ्यूचर पावर ऑफ वन वोट के थीम पर कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत पीजी कालेज में कॉन्टेस्ट चलाया गया। वहीं कॉन्टेस्ट में क्विज कॉन्टेस्ट, वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट, पोस्टर डिजाइनिंग कॉन्टेस्ट, सॉन्ग कॉन्टेस्ट व स्लोगन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। वहीं बताया गया कि यह कॉन्टेस्ट 15 मार्च तक चलेगा। वहीं कॉन्टेस्ट के पुरस्कार को शौकिया, पेशेवर और संस्थागत कैटेगरी में बांटा गया है। संस्थागत कैटेगरी में सॉन्ग कॉन्टेस्ट विजेता को एक लाख रुपए, वीडियो मेकिंग विजेता को दो लाख रुपए, पोस्टर डिजायनर विजेता को पचास हजार रुपए और स्लोगन लिखने वाले विजेता को बीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं पेशेवर कैटेगरी में सॉन्ग कॉन्टेस्ट विजेता को पचास हजार रुपए, वीडियो मेकिंग विजेता को पचास हजार रुपए, पोस्टर डिजायनर विजेता को तीस हजार रुपए और स्लोगन लिखने वाले विजेता को दस हजार रुपए का पुरस्कार दी जाएगी।
शौकिया कैटेगरी में सॉन्ग कॉन्टेस्ट विजेता को बीस हजार रुपए, वीडियो मेकिंग विजेता को तीस हजार रुपए, पोस्टर डिजायनर विजेता को बीस हजार रुपए और स्लोगन लिखने वाले विजेता को सात हजार पांच सौ रुपए का पुरस्कार दी जाएगी।
इसी प्रकार द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए भी राशि निर्धारित की गई है। वहीं बताया गया कि स्लोगन प्रतियोगिता में विशेष उल्लेख 50 प्रतिभागियों को दो दो हजार रुपए का पुरस्कार दी जाएगी। साथ ही क्विज कॉन्टेस्ट के वैसे प्रतिभागी जो अधिकतम अंक प्राप्त करते है। उनको सम्मानित किया जाएगा।
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों के लिए मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता का थीम ’माई वोट इज माई फ्यूचर-पावर ऑफ वन वोट’ रखा गया हैं। प्रतियोगिता 15 मार्च 2022 तक 5 श्रेणियों में आयोजित की गई हैं। इन श्रेणियों में क्वीज कॉन्टेस्ट, वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट, पोस्टर डिजाइन कॉन्टेस्ट, सॉग कॉन्टेस्ट एवं स्लोगन कॉन्टेस्ट शामिल हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों को उपरोक्त श्रेणियों में अपनी रचना को ई-मेल आईडी voter-contest@eci.gov.in पर भेजना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महाविद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओ सेे प्रतियोगिता के लिए उल्लेखित श्रेणियों के अंतर्गत भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के महिपालपुर इलाके में होटल के कमरे में मिली लड़की की लाश की गुत्थी सुलझा लिया है. पुलिन ने इस केस में लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शिवम चौहान है जो उत्तर प्रदेश के बिसौली से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
ब्वॉयफ्रेंड संग होटल में रूकी थी लड़की
27 फरवरी को दिल्ली महिपालपुर इलाके के एक होटल के कमरे में एक लड़की की लाश मिली थी. पुलिस ने जब होटल से जानकारी इकट्ठी कर जांच की तो पता चला कि 25 फरवरी को शिवम चौहान नाम के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में चेक-इन किया था. लेकिन शिवम 26 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे होटल से चला गया था. कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने शिवम की लोकेशन खोजी और उसे गिरफ्तार कर लिया.
चार साल के चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में शिवम ने बताया कि ह लड़की को 4 साल से जानता था. पहले दोनों की दोस्ती थी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. शिवम ने पुलिस को बताया कि वो 25 फरवरी को होटल में लड़की के साथ पहुंचा था
क्यों की हत्या
आरोपी के मुताबिक उसकी प्रेमिका फोन पर लगातार किसी और से बात कर रही थी. शिवम को पर शक हुआ, तो उसने पूछा. लेकिन प्रेमिका ने कुछ बहाना बना दिया. जब शिवम को पता चला कि लड़की किसी और लड़के से बात कर रही है, इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और शिवम लड़की का कत्ल कर के वहां से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक लड़की की उत्कर्ष नाम के लड़के के साथ दोस्ती हो गई, जो शिवम को पसंद नहीं थी.
रायपुर।प्रदेश युवा कांग्रेस ने 2 जिलाध्यक्षों के निलंबन के साथ ही 41 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्ती दिखाई है। जिन पदाधिकारियों पर प्रदेश आला कमान की गाज गिरी है उनमे कांकेर और बेमेतरा जिला अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अध्यक्षों के निलंबन के साथ ही इन दोनों जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। दोनों जिलाध्यक्षों के अलावा युवा कांग्रेस के 41 अन्य कार्यकर्ताओं को नोटिस भी जारी किया गया है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी एकता ठाकुर की सहमती से एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देश पर बेमेतरा और कांकेर जिला अध्यक्ष सहित पुरी जिला कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।
यह पूरी कार्यवाही छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक मे अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। दरअसल यह बैठक डिजिटल मेम्बरशिप को लेकर आयोजित की गयी थी जिसमें ये सभी कार्यकर्ता नदारद थे। जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गयी है कि अगर 5 दिन के अंदर कोई जवाब नहीं आता है तो कठोर कार्यवाही भी निश्चित है।
कोरबा। युवा तुर्क दीपक वर्मा को एनएसयूआई का कोरबा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक पूर्व से छात्र राजनीती में दखल रखते रहे है। यही वजह है उनका युवा तुर्क में खासा क्रेज है। दीपक के जिला अध्यक्ष बनने पर युवाओं में भारी उत्साह है।
बता दें कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें 16 जिला के जिला अध्यक्ष की ताजपोशी की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक कोरबा जिला के युवा तुर्क और मिलनसार दीपक वर्मा को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक के जिला अध्यक्ष बनने पर युवाओं में भारी उत्साह है।
न्यूज डेस्क। रहदी बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जटियो का वास इलाके में पत्नी ने अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों आदतन शराबी है और मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर बेल्ट से पति का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी उगमराज सोनी, शहर DSP आनंद सिह ने घटनास्थल का जायजा लिया.
जानकारी के मुताबिक जटियो का वास निवासी कुंती पत्नी जयराम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहु ने उसके बेटे अनिल कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी है. वहीं, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. शहर कोतवाल उगमराज सोनी के मुताबिक मृतक अनिल कुमार के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पति-पत्नी दोनों आदतन शराबी है और देर शाम पत्नी मंजू देवी ने पति अनिल कुमार की हत्या कर दी है.
पुलिस पूछताछ में भी हत्या की बात स्वीकार की है. वहीं, पुलिस ने आरोपी पत्नी मंजू देवी को हिरासत में ले लिया है. वहीं, घटना से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.
न्यूज डेस्क।यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है. यूक्रेन के नागरिक तो देश छोड़ ही रहे हैं, अन्य देशों के जो नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं वे भी जल्द से जल्द युद्धग्रस्त देश से निकल जाना चाहते हैं. इनमें बड़ी तादाद भारतीयों की भी है. भारत के लगभग 20 हजार छात्र यूक्रेन में रहते और पढ़ते हैं. यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना अपने आप में बड़ी चुनौती बन गया है. यूक्रेन से यूरोप की सीमा में प्रवेश करने वाले भारतीयों को अब ऑपरेशन गंगा के तहत स्वदेश वापस भेजा जा रहा है.
भारतीय छात्र यूक्रेन के अलग-अलग प्रांतों में मेडिकल की पढ़ाई करने जाते हैं. आखिर इतनी बड़ी संख्या में भारत के छात्रों ने डॉक्टर बनने के लिए यूक्रेन को ही क्यों चुना? जवाब ढूंढने के लिए हमने यूक्रेन से किसी तरह बचकर हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचे मेडिकल के छात्रों से बातचीत की. अधिकतर छात्रों ने बताया कि भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई करने पर हर साल 15 से 20 लाख रुपये का खर्च आता है लेकिन यूक्रेन में ये पढ़ाई अपने देश के मुकाबले बेहद सस्ती है.
गुजरात के सूरत की रहने वाली महनूर यूक्रेन के Vinnytsia के VNMU यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. महनूर दो साल पहले यूक्रेन पढ़ने आई थीं. महनूर ने बताया कि यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सालाना 6000 से 7000 डॉलर का खर्च आता है यानी सालाना यूनिवर्सिटी की ट्यूशन फीस लगभग 5000 डॉलर है. इसके अलावा हॉस्टल में रहने के लिए लगभग 1000 डॉलर प्रति वर्ष का खर्च आता है. खाने-पीने के साथ ही अन्य खर्चे भी तकरीबन 1200 डॉलर प्रति वर्ष आते हैं.
25 से 30 लाख रुपये आता है एमबीबीएस की पढ़ाई पर खर्च
इस तरह हम देखें तो यूक्रेन में पांच साल के एमबीबीएस की पढ़ाई पर कुल मिलाकर 25 से 30 लाख रुपये का खर्च आता है. हालांकि, यूक्रेन में एमबीबीएस में एडमिशन इतना आसान भी नहीं. भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले छात्र स्थानीय एजेंटों को डेढ़ से तीन लाख रुपये तक देते हैं तब जाकर उन्हें यूक्रेन की यूनिवर्सिटी या मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल पाता है. हालांकि, एजेंट को दी गई इस रकम में उसकी कमीशन के साथ ही भारत से यूक्रेन की फ्लाइट के टिकट और वीजा का खर्च, टेंपरेरी रेसिडेंस कार्ड यानी टीआरसी का शुल्क भी शामिल है.