Home Blog Page 2655

देश की पहली MBA सरपंच, जिसने लाखों की नौकरी छोड़ ग्रामवासियों को चुना

हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां लोग गांव को छोड़कर शहर की ओर तेजी से मुड़ रहे हैं. वहीं हमारे बीच कुछ ऐसे भी उदाहरण हैं, जिन्होंने लाखों की नौकरी और लग्जरी लाइफ को छोड़कर अपना जीवन ही ग्रामवासियों को सौंप दिया. ऐसा ही उदाहरण राजस्थान के टोंक जिले के सोड़ा पंचायत की सरपंच छवि राजावत (Chhavi Rajawat) हैं.छवि (Chhavi Rajawat Details) राजस्थान की पहली MBA सरपंच हैं. छवि राजावत का जन्म साल 1980 को राजस्थान के टोंक जिले के सोड़ा गांव में हुआ था, पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माडर्न मैनेजमेंट से उन्होंने एमबीए किया. करीब 7 साल तक दिल्ली, मुंबई, जयपुर के कई कंपनियों में नौकरी की.

एक बार छवि (Chhavi Rajawat Wiki Age Bio) अपने गांव गई तो ग्रामीणों ने उन्हें सरपंच का चुनाव लड़ने को कहा. महानगर की जिंदगी जीने वाली छवि ने गांव और घरवालों के आग्रह पर मल्टीनेशनल कंपनी छोड़ दी और चुनाव में जुट गई. साल 2010 में वह चुनाव जीत गईं और इसी के साथ अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया। गांव की सरपंच बनने के बाद सबसे पहले छवि (Chhavi Rajawat Sarpanch) के सामने पानी की समस्या आई. इस समस्या को दूर करने के लिए छवि ने महज 4 दिन के अंदर दोस्तों और घरवालों के सपोर्ट से 20 लाख रुपये जुटा लिए और गांव में तालाब का निर्माण किया. आज गांव में पानी की समस्या दूर हो गई है.

छवि (Chhavi Rajawat Photos) को सोडा के गांव में बाईसा के नाम से भी जाना जाता है. वे सरपंच का पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं. उनके दादा जी ब्रिगेडियर रघुबीर सिंह भी छवि के चुनाव जीतने से 20 साल पहले इसी गांव के सरपंच रह चुके थे.

 

Google में काम करने वाला शख्स मॉडल्स से मंगवाता था अश्लील फोटो, अनोखे तरीके से करता था ब्लैकमेलिंग

नई दिल्ली । गूगल में काम करने वाला एक शख्स लड़कियों को ब्लैकमेल करने का अनोखा तरीका अपनाता था. गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर काम करने वाला शख्स पहले मॉडल्स से ऐसे न्यूड फोटो मंगवाता था जिसमें चेहरा न दिख रहा हो. ऐसे फोटो से मॉडल को शुरू में आपत्ति नहीं होती थी और वह फैशन मॉडलिंग में करियर बनाने की खातिर ऐसे फोटो भेज देती थीं. उसके बाद आरोपी का असली खेल शुरू होता था.

खुद को एक रशियन फैशन मैग्जीन का बताता था एडिटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में रहने वाला 33 साल का मोहित शर्मा गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वह खुद को एक रशियन फैशन मैग्जीन का एडिटर बताकर लड़कियों से संपर्क करता था. मोहित की ब्लैकमेलिंग का शिकार एक युवती ने जब पुलिस में शिकायत की तो ये मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
बड़ी संख्या में मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, मोहित शर्मा नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाता था. उसके पास से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं. मोहित शर्मा नोएडा सेक्टर 82 में रहता था और गूगल में मार्केट एनालिस्ट के तौर पर काम करता था. उसके पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री है.

न्यूड फोटो सोशल मीडिया साइट Instagram पर पोस्ट

पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन और स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन टीम को एक युवती ने शिकायत की उसकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया साइट Instagram पर पोस्ट की गई है. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि मोहित शर्मा खुद को एक रशियन फैशन मैजज़ीन का एडिटर बताया था और उनसे न्यूड तस्वीरें मांगी थी हालांकि तस्वीरों में चेहरा छिपाकर रखने के लिए कहा गया था. पीड़ितों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं. आरोपी, पीड़ित लड़कियों से नई न्यूड तस्वीरें शेयर करने के लिए कहता था और मना करने पर पहले शेयर की तस्वीरें उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करने की धमकी देता था. शर्मा ने पीड़ितों की इंस्टाग्राम प्रोफाइल तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया.

पुलिस ने जांच के लिए अपनाया हाईटेक तरीका

पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट और अन्य जानकारी आईपी एड्रेस, हॉटमेल आईडी के आधार पर ट्रेस किया. इंस्टाग्राम पर हुए IP एड्रेस और अकाउंट से जुड़े हुए हॉटमेल आईडी को ट्रैक करते हुए टीम को पता चला कि आरोपी ने एयरटेल ब्रॉडबैंड वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल किया है. इस जांच में आरोपी के नोएडा के घर का पुलिस को पता चल गया पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो वह मुकर गया और उसने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन पुलिस भी इस मामले में कम नहीं थी. पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट सेक्शन 67 और 66 सी, आईपीसी की धारा सेक्शन 419, पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे मामले को उजागर करने में लगी है.

मायके भाग गई पत्नी, पूछा तो बोली- सुंदर नहीं दिखता मेरा पति; सुनते ही हाई कोर्ट ने लिया ऐसा एक्शन

न्यूज डेस्क।पत्नी ने पति को एक ऐसी बात कहकर मायके चली गई, जिसकी उम्मीद लोगों को बेहद कम ही होती है. शादी के कुछ ही दिन बाद वह अपने मायके चले गई और फिर तबसे वापस नहीं आई. पति ने कई बार पत्नी को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उसने यह बात कहकर आने से इनकार कर दिया कि उसका पति सुंदर नहीं है. हाल ही में बिलासपुर हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है.

हाई कोर्ट ने एक शख्स की तलाक याचिका स्वीकार कर ली, क्योंकि कोर्ट ने कहा कि पति और पत्नी के बीच शारीरिक संबंध होना एक स्वस्थ्य वैवाहिक जीवन का अहम हिस्सा है.

बिलासपुर हाई कोर्ट ने इस मामले में कही ऐसी बात

बिलासपुर हाई कोर्ट ने शादी के बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने वाले कपल के व्यवहार को क्रूरता के बराबर बतलाया है. कोर्ट ने इसे महत्व देते हुए युवक के तलाक याचिका को स्वीकार कर लिया है. कोर्ट ने कहा कि शादी के बाद पति या पत्नी में से अगर कोई भी शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करता है तो यह एक क्रूरता की श्रेणी में आएगा.

बताते चले कि बिलासपुर के रहने वाले एक युवक की शादी करीब 15 साल पहले 25 नवंबर 2007 को हुई थी. बेमेतरा जिले में रहने वाली महिला शादी के बाद वापस अपने मायके चली गई. इस दौरान पति लगातार अपनी पत्नी को फोन करता रहा और उसे वापस घर लाने की कोशिश में लगा रहा.

शादी के बाद पत्नी चली गई मायके तो पति ने लगाई गुहार

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पत्नी ने यह कहते हुए पति के पास आने से इनकार कर दिया कि उसका पति सुंदर नहीं दिखाई देता है. युवक ने अपने तलाक की याचिका में बताया कि शादी के बाद कुछ दिन बाद ही क्रूरता का व्यवहार करती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी.

पीड़ित शख्स का कहना है कि पिता के निधन के बाद पत्नी मायके चली गई और करीब चार साल तक रही. वापस बुलाने के कई प्रयासों के बाद पत्नी कहती कि उसे बिलासपुर छोड़कर बेमेतरा आना होगा, न कि वह वापस बिलासपुर आएगी. इस मामले में हाई कोर्ट ने युवक की याचिका स्वीकार कर ली.

कोरबा: 1144 बच्चों को मिली पल्स पोलियो दवा…CEO ने नन्हे-मुन्नों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुवात…

बालकोनगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी करते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य चिकित्सालय ने 1144 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अस्पताल में नन्हे-मुन्नों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

 

पल्स पोलियो कार्यक्रम में श्री पति तथा बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको अस्पताल के अलावा बालकोनगर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं। 28 फरवरी और 1 मार्च, 2022 को घर-घर टीकाकरण किया गया।

कानन पेंडारी जू में बाघिन की मौत:ATR में 8 महीने पहले घायल हालत में मिली थी ‘रजनी’

बिलासपुर। बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में  बाघिन ‘रजनी’की मौत हो गई, उसे आठ माह पहले अचानकमार टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर लाया गया था। तब से यहां उसका इलाज चल रहा था।

अचानकमार टाइगर रिजर्व के छपरवा सांभर धसान सर्किल के बरमान नालाल के रूम नंबर 356 RF में 8 जून 2021 को बाघिन घायल अवस्था में मिली थी। उसे रेस्क्यू कर कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में रखा गया था और उसका इलाज किया जा रहा था।

बाघिन उसके कंधे में गहरा जख्म लगा था और पूंछ में भी चोट आई थी। बाघिन अपने पैरों पर ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पिछले 8 माह से उसके कानन पेंडारी के पशु चिकित्सालय में रखा गया था।

वन विभाग के अफसरों ने उसके शव का पोस्टमार्टम करने के लिए टीम गठित की। जिसमें डॉ.आरएम त्रिपाठी, डॉ. अनूप चटर्जी, डॉ. राम ओत्तलवार और कानन पेंडारी के पशु चिकित्सक अजीत पांडेय के साथ डॉ. तृप्ति सोनी ने बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया। फिर शव को परिसर में ही जला दिया गया। उसके बिसरा जांच के लिए लैब भेजने के लिए सुरक्षित रखा गया है।

बता दें कि कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में 18 दिन के भीतर तीसरे वन्य प्राणी की मौत हुई है। इससे पहले 12 फरवरी को गर्भवती मादा हिप्पो और चार दिन पहले भालू की मौत हो गई थी।

बड़ी खबर: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा

कीव। रूस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सूचना दी है कि उसके सैन्य बलों ने यूक्रेन के Zaporizhzhya Nuclear Power Plant के आसपास के क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बुधवार को यह बाता साझा की।

इस संबंध में महानिदेशक ग्रॉसी को 1 मार्च को एक आधिकारिक पत्र लिखा गया। पत्र में वियना में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए रूसी फेडरेशन के स्थायी मिशन ने यह भी कहा कि संयंत्र पर अधिकारी परमाणु सुरक्षा मुहैया कराने एवं रेडिएशन की निगरानी करने का अपना काम जारी रखे हुए हैं। रेडिएशन का स्तर सामान्य बना हुआ है।

इससे पूर्व, एक मार्च को यूक्रेन ने आईएईए को सूचित किया था कि उसके सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर राष्ट्रीय ऑपरेटर का नियंत्रण बरकरार है। बुधवार सुबह में अपडेट देते हुए स्टेट न्यूक्लियर रेगुलेटरी इंस्पेक्टोरेट ऑफ यूक्रेन (एसएनआरआईयू) ने कहा कि वह देश की परमाणु सुविधाओं के संपर्क में बना हुआ है। उसने यह भी बताया कि एनपीपी सामान्य रूप से काम कर रहा है।

जापुरीझझिया संयंत्र यूक्रेन के 15 परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों में सबसे बड़ा है। आईएईए के महानिदेशक ग्रॉसी लगातार इस बात पर जोर देते आए हैं कि यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले किसी भी सैन्य या अन्य कदम से बचना चाहिए।

लंबे बाल रखने वाले छात्रों से नाराज थे प्रिंसिपल, नहीं माने तो खुद पकड़ी कैंची और काट डाले बाल

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा स्थित एक कालेज में अनुशासन का हवाला देते हुए लंबे बाल रखने वाले कुछ बच्चों के बाल कटवा दिए। स्कूल में इस प्रकार दंडित किए जाने से कुछ बच्चों ने नाराजगी भी जताई।

जानकारी के अनुसार मारवाड़ इंटर कालेज में लंबे बाल रखने वाले कुछ छात्र बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुन रहे थे। सोमवार को प्रधानाचार्य ने कॉलेज में ऐसे कुछ छात्रों के बाल कटवाकर उन्हे दंडित किया।

मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में अनुशासन के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है। बताया कि पिछले कई दिनों से छात्रों को छोटे बाल कराने के लिए चेताया जा रहा था।

आखिरकार प्रार्थना ग्रांउड पर इस तरह के 84 छात्रों के बाल को कटवाया गया है। वहीं छात्रों में प्रधानाचार्य द्वारा इस प्रकार दंडित किए जाने से हड़कंप मचा रहा।

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में आज रात ओले बरसने का अनुमान, जानें रायपुर का हाल

रायपुर। CG Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ओलावृष्टि hailstorm का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है, मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा जिले में ओलावृष्टि हो सकती है।ओलों की यह बरसात रात 8.30 बजे तक होने की अधिक संभावना जताई जा रही है।

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार शाम एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने और तेज हवा की अति संभावना है। विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम उथल-पुथल से गुजर रहा है। मंगलवार शाम बिलासपुर, पेण्ड्रा और सरगुजा के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात दर्ज की गई है। इस सप्ताह रविवार और सोमवार को भी करीब आधा दर्जन जिलों में एक-दो स्थानों पर बरसात हुई।

एक और मौसमी तंत्र सक्रिय हो रहा है

मौसम विभाग ने बताया है, अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ बना हुआ है। इस बीच अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन सकता है। इसी बीच दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बढ़ गई है। इस विक्षोभ के प्रभाव से 3 मार्च को भी प्रदेश में बरसात हो सकती है।

रेलवे स्टेशनों पर QR कोड स्कैन कर खरीद सकेंगे ट्रेन टिकट, जानें और क्या क्या दी गई सुविधा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की नई सर्विस शुरू की है। आईआरसीटीसी ने डिटिजल पेमेंट प्रोवाइडर पेटीएम (Paytm) के साथ मिलकर डिजिटल टिकटिंग की सुविधा दी है। यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (ATVM) के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे।

जानें कैसे करेगी काम

रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए ATVM टच-स्क्रीन आधारित टिकटिंग कियोस्क हैं जो यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के बिना डिजिटल भुगतान करने की अनुमति देता है। यात्री स्क्रीन पर जनरेटेड क्यूआर कोड को स्कैन करके अनारक्षित ट्रेन यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकेंगे, अपने सीजनल टिकटों को रिन्यू कर सकेंगे और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज भी कर सकेंगे।

यात्रियों को अलग-अलग भुगतान का विकल्प

पेटीएम यात्रियों को अलग-अलग भुगतान विकल्पों के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है- पेटीएम यूपीआई (Paytm UPI), पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet), पेटीएम पोस्टपेड (Buy Now, Pay Later), नेट बैंकिंग (Net Banking), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी भुगतान कर सकते हैं।

पूरा सफर हो जाएगा कैशलेस

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, भारत में क्यूआर कोड क्रांति का बीड़ा उठाने के बाद हम रेलवे स्टेशनों पर टिकटिंग में आसानी लाकर इसे आगे ले जाते हुए खुश हैं। आईआरसीटीसी की हमारी साझेदारी के साथ, हम भारतीय रेलवे की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर पेटीएम क्यूआर समाधान ला रहे हैं, जिसके माध्यम से यात्री पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगा।

ब्रेकिंग: घरवालों ने लिखाई थी गुमशुदी की रिपार्ट, फिर अधूरे सैप्टिक टैंक में…

बालोद। बालोद जिले के ग्राम झलमला के घोटिया गांव में  सैप्टिक टैंक में लाश मिली है। मृतक करीब पांच महीने से लापता था। बताया जा रहा है कि लाश अधूरे निर्माणाधीन घर के सैप्टिक टैंक में मिली, टैंक की गहराई लगभग 10 फ़ीट बताई जा रही है।

मौके पर पहंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से सैप्टिक टैंक की खुदाई करवा रही हैं। लाश की पहचान बिजली विभाग से रिटायर्ड 65 वर्षीय महेश कुमार साहू की गई है। बिजली विभाग में प्यून के पद पर था पदस्थ।

बताया जा रहा कि 18 सितंबर 2021 से महेश साहू लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। अंडर कंस्ट्रक्शन निर्माणाधीन मकान महेश साहू का ही बताया जा रहा। घटनास्थल पर एसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।