Home Blog Page 2654

भागलपुर में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट, कई घर उड़े, अब तक 9 की मौत

भागलपुर। भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में देर रात एक घर के अंदर हुए बम धमाके ने तबाही मचा दी। कुल तीन घर इस धमाके में जमींदोज हो गए, वहीं एक महिला व एक बच्चा समेत नौ की मौत हो गई। 11 घायलों को रात एक बजे तक मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बम बनाने के दौरान यह धमाका हुआ। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है। बताया गया कि रात मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ।  धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए।

इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक उड़े। धमाका शांत होने के बाद लोगों की भीड़ जुटी और खोजबीन शुरू हुई। आधा दर्जन घायलों को भी एक-एक कर अस्पताल ले जाया गय। सभी मृतक और घायल काजवाली चौक, तातारपुर के निवासी हैं।

रात को एक बजे करीब जेसीबी मंगाई गई और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। अंदर और कितने लोग थे, यह मलबा हटने के बाद पूरी तरह साफ हो पाएगा। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, डीएम समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे। धमाके की वजह से बिजली के पोल-तार भी बिखर गए। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही थी।

सीजी ब्रेकिंग: गरियाबंद जिले के मैनपुर-देवभोग में भूकंप के झटके, घरों में पड़ी दरारें

रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग में भूकंप के छटके महसूस किए गए। रात में करीब 11 बजे झटका महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता कम होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ, कुछ घरों में दरारें आ गई।

भूकंप का केंद्र ओडिशा के नवरंगपुर एवं कालाहांडी जिले में था। ओडिशा से सटे होने के कारण मैनपुर देवभोग क्षेत्र में झटका महसूस किया गया। इलाके में 11 बजे हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

भूकम्प के कारण 6 से 7 सेकेंड तक धरती हिलती रही। भूकंप के भय से लोगों में डर बना रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केंद्र ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 होने की जानकारी दी। भूकंप के झटके से नुकसान नहीं हुआ। कुछ घरों में दरार आ गई।

ज्योतिष अनुसार इन राशियों की लड़कियां ससुराल में करती हैं राज, जानिये कहीं आपकी राशि भी तो नहीं इनमें शामिल

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ज्योतिष में 12 राशियों और 9 ग्रहों का जिक्र किया गया है। इनके अनुसार सभी राशियों के जातकों का अपना अलग-अलग स्वभाव होता है। ज्योतिष कहता है कि व्यक्ति के राशियों के अनुसार ही उनका व्यक्ति और भविष्य होता है। ऐसे में कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिसकी लड़कियां ससुराल में अच्छी बहु के तौर पर मानी जाती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कुछ राशि की लड़कियां अपने स्वभाव के कारण लोगों का आसानी से दिल जीत लेती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों के बारे में बताया गया है, जिसमें जन्मी लड़कियां स्वभाव से बेहद ही चालाक होती हैं। ऐसी लड़कियां अपें सूझबूझ के कारण जीवन में बड़े मुकाम हासिल करती हैं, करियर में भी यह खूब तरक्की पाती हैं। इसके अलावा माना जाता है कि इस राशि की लड़कियां जहां भी जाती हैं वहां उदास माहौल को भी खुशनुमा कर देती हैं। ऐसे में इनका स्वभाव इनके पति और सास को खूब भाता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव, उसके गुण और भविष्य पर राशि और स्वामी ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इन राशि में जन्मीं लड़कियों को मनचाहा वर प्राप्त होता है और ससुराल में भी इनका दबदबा रहता है। जानिये कौन-सी हैं वह चार राशियां-
घर में शिवलिंग रखते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानिए क्या कहता है शिवपुराण
मेष (Aries): मेष राशि की लड़कियां दिखने में बहुत ही खूबसूरत होती हैं। हालांकि ज्योतिष के मुताबिक इनका स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना गया है। जानकारों के मुताबिक इस राशि की लड़कियां सामने वाले को उंगलियों पर नचाना अच्छी-तरह से जानती हैं। यह अपनी खूबसूरती के कारण लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मेष राशि में जन्मीं लड़कियां अपने पति को पूरी तरह से काबू में रखती हैं।
कन्या (Virgo): कन्या राशि की लड़कियों की बात करें तो इस राशि की लड़कियां शादी के मामले में बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। जानकारों के मुताबिक इस राशि की लड़कियों को खुले विचार ज्यादा पसंद होते हैं, इसीलिए विवाह के बाद यह अपने पतियों की लाडली होती हैं। बताया जाता है कि ये लड़कियां हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देती हैं। इसलिए ससुराल में इनका पूरा दबदबा रहता है।

वृश्चिक (Scorpius): वृश्चिक राशि की लड़कियों को बंदिशों में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि की लड़कियां अपनी स्वतंत्रता के बीच में किसी को भी नहीं आने देतीं। इसके बावजूद जानकारों के मुताबिक इस राशि की लड़कियां जिस भी व्यक्ति से शादी करती हैं, उसका घर खुशियों से भर जाता है।
मकर (Capricornus): ज्योतिष के अनुसार मकर राशि वाली लड़कियां अपने ससुराल पर राज करती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने काम को पूरे मन के साथ करती हैं। यह समय को लेकर बेहद पक्की होती हैं इसलिए अपने ससुराल में खूब मान सम्मान प्राप्त करती हैं। इस राशि में जन्मी लड़कियों को अपने काम में लापरवाही पसंद नहीं होती। इसी कारण ससुरालवाले में इनका काफी आदर सम्मान रहता है।

सीजी: छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था टीचर, देता था फेल करने की धमकी

न्यूज डेस्क।छत्तीसगढ़ के (Chhattisgarh ) जिले में एक शिक्षक को एक स्कूली छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ (Molesting) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपी शिक्षक से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अफसरों ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी.

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक 42 वर्षीय मोहम्मद नय्यर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सिंह ने कहा कि शिक्षक कथित तौर पर पिछले दो महीने से एक नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो और मैसेज भेज रहा था.

‘रिलेशन बनाने का दबाव डाल रहा था शिक्षक’

आरोप है कि शिक्षक छात्रा पर रिलेशन बनाने का दबाव भी बना रहा था. जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी. इस बात की जानकारी ​छात्रा ने अपने परिजन को दी. इसके बाद छात्रा अपने परिजन के साथ पुलिस थाने गई और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया. आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

डीजल चोरो पर जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई….ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस की गिरफ्त में…

जीपीएम। जीपीएम पुलिस ने डीजल चोरो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह को धर दबोचा है। पकड़े गए डीजल चोरो से 12 लाख कीमती डीजल जब्त किया है।

बता दें कि जीपीएम पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर आज डीजल चोर गिरोह पर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आज मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी 500 एमपी 65 सी 3779 कार में रायपुर की तरफ से डीजल चोरी कर तीन -चार लोग मध्यप्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना पेंड्रा की टीम द्वारा बसंतपुर तिराहे पर मुखबिर के बताए अनुसार गाड़ी को रोकने पर तीन व्यक्ति गाड़ी से निकल कर फरार हो गए एक व्यक्ति जो वाहन चला रहा था उसके कब्जे से एक एक्सयूवी 500 एमपी 65 सी 3779 कीमती लगभग ₹12,00,000 तथा 11 प्लास्टिक के जरीकेन में 35 लीटर क्षमता वाली में भरा हुआ डीजल 385 लीटर कीमती 38,500/रु जुमला कीमती 1238500 को अंडर पुलिस द्वारा जप्त कर विधिवत कार्रवाई कर आरोपी राकेश तिवारी पिता रूद्र प्रसाद तिवारी 32 वर्ष निवासी बिजुरी वार्ड क्रमांक 1 थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, महेंद्र परस्ते एवं प्रमोद खलखो की विशेष भूमिका रही।

 

IG ने पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास…धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराधों के निराकरण के निर्देश…

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में थानेदारो की क्लास लगाई। क्राइम मीटिंग में सभी थाना चौकियों के मामलों की जानकारी ली, और कहा कि धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण करें।

बता दें कि पुलिस निरीक्षक बिलासपुर रतनलाल डांगी द्वारा लंबित मामलों के निराकरण, महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, धोखाधड़ी के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने,चिटफण्ड के मामलों में फरार डायरेक्टर्स को गिरफ्तार कर ,सम्पत्ति चिन्हित कर कुर्क करवाकर निवेशकों को रकम वापस कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने पर विशेष जोर दिया गया । इसी प्रकार गुम बच्चों एवम महिलाओं की दस्तयाबी , छोटे बड़े सभी प्रकरणों पर पर प्रभावी एवम विधिसम्मत कार्यवाही करने सहित विभिन्न मुद्दों पर निर्देश दिए गए । जिले में विगत 03 माह में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी आने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा  भोजराम पटेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित यातायात डीएसपी  शिवचरण सिंह परिहार की प्रशंसा की ।

समीक्षा बैठक के दौरान रतनलाल डांगी द्वारा जिले के कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों, गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जाए, साथ ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों को गुंडा/ निगरानी सूची में लाने के साथ-साथ जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शेर बहादुर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप येरेवार पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे ।

VIDEO: मंत्री के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बताया जिले में है प्रशासनिक प्रदूषण…शहर में चर्चा का माहौल

कोरबा। दर्री में नए तहसील भवन का भूमिपूजन और सड़क निर्माण शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत में जिला प्रशासन (कोरबा कलेक्टर रानू साहू) के काम काज को लेकर जो टिप्पणी की उससे जिले में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने बिना नाम लिए कलेक्टर के काम काज को लेकर कहा है कि कोरबा में पहले से पर्यावरण प्रदूषण और कोयला का प्रदूषण तो था ही अब प्रशासनिक प्रदूषण भी हावी हो गया है। इसे अब दूर करना कोरबावासियों के लिए जरूरी हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के अलग अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।

डॉ चरण दास महंत ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि कोरबा जिला में पहले से ही कोयला, राख और वायु प्रदूषण ब्याप्त रहा है और अब प्रशासनिक प्रदूषण भी बढ़ गया है। प्रदूषण बढ़ता है तो शरीर के लिए घातक होता है। घातक पर उसका उपचार भी करना पड़ता है। तो स्वाभाविक है प्रशासनिक प्रदूषण को भी दूर करना होगा तभी आमजन के काम स​हजता से होगा।

आपको यह बताते चले कि उसी मंच से राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी कलेक्टर के काम काज पर सवाल खड़ा करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। यही नहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि जनहित के कार्यों में रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ सड़क की लड़ाई भी लड़ा जाएगा।

बहरहाल आरोप प्रत्यारोप के बाद राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में किसानों और छत्तीसगढ़ियों की सरकार में अब मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को अपने ही जिले में कलेक्टर के काम काज के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ना पड़ेगा। अब देखना यह है कौन किस पर भारी पड़ता है।

 

देंखें विडियो…

 

 

चलती ट्रेन में पड़ा छापा, 16 करोड़ की गोल्ड ज्लेवरी बरामद, चार लोग हिरासत में लिए गए

न्यूज डेस्क। ओडिशा जीआरपी ने बुधवार को चलती ट्रेन में छापा मारा. जीआरपी की टीम ने मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस (Mumbai-Bhubaneswar Konark Express) में बड़ी कार्रवाई की. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 4 यात्रियों से 32 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए है.

बाजार में इन गहनों की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एक बैग में इतने सारे सोने के गहने देखकर ट्रेन में यात्रा कर रहे लोग हैरान रह गए. इस मामले में जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस में जब इन लोगों से गहनों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कोई जवाब नहीं था. बताया जा रहा है कि यह चारों लोग मुंबई के ही निवासी हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह लोग स्थानीय दुकानदारों के लिए गहने लेकर जा रहे थे.

चारों यात्रियों को हिरासत में लेने के बाद जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे ये गहने कुछ स्थानीय दुकानों को देने के लिए ला रहे थे.”

4 बैगों में छिपाया गया था 8-8 किलो सोना

चारों यात्री मुंबई से भुवनेश्वर आए थे और उनके साथ चार बैग थे, जिनमें प्रत्येक में आठ किलोग्राम के सोने के गहने रखे थे. अधिकारी ने बताया कि वे मुंबई के सोने के सौदागरों के एक वर्ग के लिए काम कर रहे थे.

गया जंक्शन पर भी हुई थी कार्रवाई

महज 2 दिन पहले बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने इसी तरह की छापेमारी को अंजाम दिया था. रेलवे की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रेनों में छापामारी कर 6 किलोग्राम सोना बरामद किया था. इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया था.

पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि ट्रेनों में छापेमारी के दौरान जो सोना उन्हें मिला है, बाजार में उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 88 लाख 36 हजार रुपये है.

VIDEO: बाइकर जैकेट और चमकदार गॉगल्स पहन छत्तीसगढ़ CM ने दौड़ाई बाइक, जानिए क्यों

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह सामान्य तौर पर कुर्ता पायजामा पहनते हैं लेकिन, यहां पर वे जींस टीशर्ट, गॉगल्स और बाइकिंग जैकेट पहने दिखाई दिए। इतना ही नहीं सीएम बघेल ने बाइक राइडिंग भी की। नैशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप के पोस्टर का विमोचन करने के दौरान सीएम बघेल ने बाइक राइडिंग की।

रायपुर के बूढ़ा तालाब में होने वाली बाइक रेसिंग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्साहित नजर आए। उन्होंने नेशनल सुपर क्रास बाईक रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के पहले बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाया। सीएमओ छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

https://twitter.com/i/status/1499026826551005186

छत्तीसगढ़ में साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन द्वारा रायपुर में रोमांचक, तेज गति एवं साहस से भरपूर नैशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग-2022 का आयोजन किया जा रहा है। आउटडोर स्टेडियम में इसके लिए अभ्यास सत्र 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा जबकि मुख्य स्पर्धा 6 मार्च (रविवार) को होनी है।

इस चैंपियनशिप के बारे में बताएं तो, फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में आयोजित होने वाले रेसिंग के महाकुंभ में भाग लेने देश भर से राइडर्स रायपुर आ रहे हैं। बाइक रेसिंग के लिए खासतौर पर ट्रैक का बनाए जा रहे हैं। सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग स्पर्धा के बाद विदेशी राइडर्स द्वारा फ़्री स्टाइल मोटर स्पोर्ट्स रेसिंग भी देखने को मिलेगी जिसमें वे कई फ़ीट बाइक उछालकर कलाबाजी करते नजर आएंगे।

कम उम्र के राइडर्स पर भी सभी की नजरें
11 साल की डर्ट बाइक राइडर और अभी तक कई चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी अलीना मंसूर शेख़, 12 वर्षीय बाइक राइडर अनस्त्या और देश के सबसे कम उम्र के डर्ट बाइक राइडर्स में शुमार 9 वर्षीय यश शिंदे समेत कम उम्र के कई राइडर्स इस बाइक रेसिंग में शामिल होंगे।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने इस चैंपियनशिप के बारे में बताया कि छत्तीसगढ़ वर्ग में केवल छत्तीसगढ़ के निवासी ही भाग ले सकेंगे। हर वर्ग में कम से कम आधा दर्जन बाइक सवार होंगे। यदि किसी वर्ग में 10 बाइक सवार होते हैं तो पांच को पुरस्कृत किया जाएगा और 10 से कम होने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राइडर को विजेता घोषित किया जाएगा। स्पर्धा में तकनीकी नियमों के अनुसार इसके भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए ए,बी और सी तीन ग्रुप बनाए गए हैं।

’10 जूते मारूंगी 1 गिनूंगी, यहीं कब्र खोद दूंगी तुम लोगों की’, बीजेपी गठबंधन की प्रत्याशी का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठें चरण की वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इसी बीच बीजेपी गठबंधन की प्रत्याशी केतकी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बांसडीह विधानसभा से चुनाव लड़ रहीं केतकी सिंह कुछ लोगों पर भड़कते हुए कह रही हैं कि 10 जूते मारूंगी 1 गिनूंगी, यहीं कब्र खोद दूंगी तुम लोगों की।

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से इस तरह के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसके साथ पुलिस से इस मामले को संज्ञान में लेने की अपील करते हुए कहा गया है कि बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दे रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी के नेता व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी केतकी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

इन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केतकी सिंह पहले कुछ लोगों से भिड़तीं हुई नजर आ रही हैं। इसमें पुलिस वाले भी बीच बचाव कर रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हो पा रही है। जब केतकी सिंह को कुछ लोग शांति बनाने की बात कहते हैं तो वह भड़कते हुए कहती हैं कि इतने टुकड़े करूंगी… 10 जूते मारुंगी, 1 गिनूंगी। आगे वह चिल्लाते हुए यह भी कह रही है कि क्या सोचा है… आगे पीछे कोई है नहीं? तुम लोग की यहीं पर कब्र गाड़ दूंगी।
संजय निषाद का भी एक वीडियो वायरल : यूपी चुनाव के दौरान कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। गोरखपुर में वोट डालने पहुंचे संजय निषाद बूथ पर किसी को हड़काते हुए कह रहे हैं कि नौकरी करनी है या नहीं? इसके साथ वह कह रहे हैं कि साइकिल वालों तमीज से बात किया करो।