Home Blog Page 2653

रायपुर में आदिवासी कला-साहित्य का मेला अगले महीने, राज्य स्तरीय नृत्य महोत्सव और जनजातीय कला प्रतियोगिता में दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले महीने 11 से 13 अप्रैल तक अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह आयोजित कर रही है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होनी है।

अधिकारियों ने बताया, अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह के अंतर्गत कुल 10 विषयों पर आधारित शोध पत्रों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इन विषयों में जनजातीय साहित्य कल आज और कल, जनजातीय परंपरा एवं संस्कृति, जनजातीय कला में गोदना, बांस शिल्प, काष्ठ शिल्प, धातु शिल्प आदि शामिल हैं।

इनके अलावा जनजातीय भाषा-बोली, जनजातीय लोक नृत्य एवं लोकगीत, जनजातीय साहित्य में महिलाओं की भूमिका, जनजातीय विकास और समस्या, जनजातीय लोकोक्तियां, मुहावरे, लोककथाएं एवं पहेलियां आदि पर भी बात होगी। जनजातीय संघर्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम में जनजातियों की भूमिका आदि विषयों पर शोधपत्रों प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख आदिवासी लेखकों द्वारा लिखित साहित्यिक रचनाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लेखकों को भी शामिल किया जाएगा।

विभिन्न आयु वर्गों के बीच कला प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों के बीच होगी। इसके लिए मुख्य रूप से चार वर्ग बनाए जाएंगे। पहला 6 से 12 साल तक के बच्चों का वर्ग होगा। दूसरा 12 से 18 साल के कलाकारों का समूह होगा। तीसरा वर्ग 18 से 30 साल के युवाओं का होगा और चौथा वर्ग 30 साल से अधिक उम्र के कलाकारों का होगा। स्पर्धा के अलावा जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी भी लगाने का प्रस्ताव है।

अब केरकेट्टा ने ये क्या कह दिया… प्रशासनिक अधिकारी अपनी सभी जिम्मेदारी का कर रहे निर्वाहन…! मंत्री सही या विधायक शहर में चर्चा

कोरबा। जिले में कलेक्टर की कामकाज को लेकर मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बयान के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाली तानाखार विधायक ने कलेक्टर का पक्ष लेते हुए कहा कि मंत्री का बयान उनका अपना निजी मामला है ,पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी सभी अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार को स्व केशवलाल मेहता कप के समापन समारोह घंटाघर में शिरकत करने पहुंचे पाली तानाखार विधायक ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि कलेक्टर का कामकाज जनहितकारी हैं और वे प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे है। राजस्व मंत्री के बयान पर कहा कि वो उनका कुछ निजी रहा होगा। विधायक न कहा कि ओवरऑल देखा जाए तो जिले के सभी अधिकारियों का काम काज अच्छा है।

ये भी याद दिला दें कि विधानसभा अध्यक्ष व कोरबा सांसद चरणदास मंहत ने भी मंत्री ​जयसिंह अग्रवाल के बयान का समर्थन करते हुए जिले में प्रशासिनक प्रदूषण होने की बात कही थी। जिसके बाद मामले की चर्चा शुरू हो गई थी। आज ही प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टर से चर्चा कर पूरें मामले की जानकारी मांगी थी। अब इस विवाद में पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा की एंट्री से एक बार फिर नए सिरे से कलेक्टर के कामकाज का लेकर बहस शुरू हो गई है।

 

देंखे वीडियो…

 

 

 

आस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। फॉक्स क्रिकेट ने इसकी जानकारी दी है।
महज 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। इस बात की पुष्टि उनके प्रबंधन ने पुष्टि की है।

एक बयान में, वार्न के प्रबंधन ने कहा: “शेन अपने विला में मृत पाए गए थे और चिकित्सा कर्मचारियों के बहुत प्रयास करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Transfer Breaking: PWD विभाग के कार्यपालन अभियंता और प्रभारी कार्यपालन अभियंताओं इधर से उधर, देखें लिस्ट

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन से शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारियों के लिए नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है।

देखें सूची कौन कहां

यूक्रेन संकट: घरेलू कंपनियों ने बढ़ाए स्टील के दाम, इतने रुपए प्रति टन तक बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू इस्पात विनिर्माताओं ने हॉट रोल्ड कॉयल (एचआरसी) और टीएमटी सरिये का दाम पांच हजार रुपए प्रति टन तक बढ़ा दिया है। यूक्रेन संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से घरेलू निर्माताओं ने इस्पात के दाम (Steel prices) बढ़ाये हैं।

उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार कीमतों में बदलाव के बाद एचआरसी (HRC) का भाव 66,000 रुपये प्रति टन पर पहुंच गया है। इसी तरह टीएमटी की कीमत लगभग 65,000 रुपये प्रति टन पर आ गई है।

500 डॉलर प्रति टन पर पहुंचा कोकिंग कोल

एक इस्पात कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस्पात की कीमतों में कुछ हफ्ते पहले की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं कोकिंग कोल की कीमत 500 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई है।

बता दें कि भारत अपनी जरुरत का 85 प्रतिशत कोकिंग कोल आयात के जरिये पूरा करता है। कोकिंग कोल कच्चा माल बनाने वाला एक प्रमुख इस्पात है। यह ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया से आयत किया जाता है और कुछ हिस्सा दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका से ख़रीदा जाता है।

सीजी ब्रेकिंग: रायपुर सहित इन 3 ज़िलों में किया गया क्राइम ब्रांच का गठन, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर से क्राइम ब्रांच का गठन कर दिया गया है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश के तीन जिलों में क्राइम ब्रांच का गठन किया गया है। अब रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में क्राइम ब्रांच की टीम का गठन किया जाएगा।

देखें आदेश

कलेक्टर पर मंत्री के लगाए भ्रष्टाचार के आरोप का मामला तूल पकड़ा, अब मुख्य सचिव ने ली पूरी जानकारी

रायपुर। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कोरबा कलेक्टर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर राजनीतिक के साथ प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। खबर है कि मुख्य सचिव अभिताभ जैन ने इस पूरे मामले में कलेक्टर से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली है। कहा जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल शनिवार को रायपुर लौटने के बाद राजस्व मंत्री के आरोपों को संज्ञान में ले सकते हैं।

बता दें कि राजस्व मंत्री ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कोरबा जिले में कलेक्टर रानू साहू पर सड़क निर्माण कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में कलेक्टर सड़क निर्माण कार्य को रोकने का काम नहीं करते हैं। सिर्फ कोरबा जिले में ऐसा हो रहा है। उन्होंने यह भी कह दिया कि निजी स्वार्थ के चलते कलेक्टर सड़क निर्माण कार्य रोक रही हैं।

मंत्री अग्रवाल यहीं नहीं रूके, उन्होंने कलेक्टर पर सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया। राजस्व मंत्री ने आगे यह भी कह गए कि वो बालोद कलेक्टर, डायरेक्टर हेल्थ और जीएसटी कमिश्नर रहते हुए इसी तरह काम करती रही हैं। ये भी याद दिला दें कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी एक तरह से अग्रवाल का समर्थन किया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कलेक्टर का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया, लेकिन कोरबा में प्रशासनिक प्रदूषण फैलने की बात कह दी। सूत्र बताते हैं कि मंत्री के आरोपों के बाद सीएस अमिताभ जैन ने कलेक्टर रानू साहू से सड़क निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी मांगी है।

60 फीट ऊंची पानी टंकी में ये कौन चढ़ गया वीरू तो नहीं शायद बसंती होगी, पुलिस जब ऊपर पहुंची तो….

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक महिला करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ गई। काफी देर तक वह टंकी के ऊपर ही यहां-वहां घूमती रही। कुछ देर किनारे में बैठी रही। जब वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर महिला पर पड़ी और लोगों ने नीचे उतरने को कहा तो वो कूदने का प्रयास करने लगी। हालांकि मौके पर पहुंचे जवानों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान के पास स्थित पानी टंकी में महिला चढ़ी थी। लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। इससे पहले महिला एक दो बार और इस टंकी पर चढ़ चुकी है। लेकिन, सीढ़ियों तक चढ़ने के बाद वापस नीचे खुद से आ गई थी।

इस बार किसी तरह टंकी के ऊपर तक चली गई। जहां काफी देर तक बैठी रही। इस मार्ग से गुजर लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसकी जानकारी दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली के जवानों और नगर पालिका के कर्मचारियों को दी।

मौके पर पहुंचे जवान और कर्मचारियों ने पहले नीचे से ही आवाज लगाकर महिला को उतरने को कहा। लेकिन, महिला नहीं उतरी। फिर जवान भी टंकी के ऊपर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि, जब जवान टंकी के ऊपर चढ़ कर महिला के पास पहुंचे तो महिला कूदने का प्रयास करने लगी। जिसे जवानों ने पकड़ लिया और नीचे लेकर आए। जिसके बाद एम्बुलेंस में बिठा कर महिला को अस्पताल लेकर गए।

महिला कहां की रहने वाली है और इसका नाम क्या है? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। पिछले कुछ दिनों से महिला को हाई स्कूल मैदान के ही आस-पास देखा जा रहा है। इधर, इस मामले के बाद पुलिस महिला के परिजनों का पता लगाने जुट गई है।

मां-बाप प्यार नहीं करते थे, मार कर दफना दिया,​​​​​​​सरगुजा में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

​​​​​​​अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा उदयपुर ब्लाक में एक 17 साल के लड़के ने अपने ही माता-पिता को सिर्फ इस लिए मार कर दफना दिया कि वो अपने बेटे को प्यार नहीं करते थे।

हत्याकांड का पता 5 दिन बाद चला जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। घर में परिजनों के नहीं मिलने और बदबू आ रही थी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर क्षेत्र के ग्राम खोधला निवासी जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे।

उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस पहुंची तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आरोपी लड़का 12वीं फेल है और काफी गुस्सैल स्वभाव का है। उसे हमेशा लगता था कि उसके माता-पिता बड़े भाई को ज्यादा तवज्जो देते हैं। बड़े भाई की एक साल पहले ही शादी हुई है। वह माइंस में मजदूरी करता है और अपने ससुराल में रहता है। कभी-कभी ही गांव आता था।

आरोपी कुछ नहीं करता था, इसके चलते अक्सर परिजन डांटते-फटकारते भी थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर उसके मन में और गुस्सा भर गया था। हालांकि पुलिस को लगता है कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मामले की जांच और गांव वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

0.लकड़ी काटने वाली वसूली से मारा, वहीं खाना बनाता रहा

पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि उसने माता-पिता की हत्या करीब 5-6 दिन पहले लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी। पहले घर में पिता का शव दफना दिया, लेकिन मां को दो दिन बाद दफनाया।

इसके बाद उसी घर में सोता और खाना बनाता रहा। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने ही आरोपी के बयान लिए और फिर शवों को बाहर निकलवाया।

ब्रेकिंग: मस्जिद में विस्फोट, 30 की मौत 56 घायल,मची चीख पुकार

पेशावर। पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर (Peshawar) में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 56 से अधिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मोहम्मद सज्जाद खान ने बताया कि हम आपात स्थिति में हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद असीम खान ने कहा कि यह बेहद बड़ा विस्‍फोट था इसमें 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 56 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है।

हमने अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा की है। इधर घटना के चश्‍मदीदों की माने तो जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ। ऐसी आशंका है कि हमलावर ने खुद को इस धमाके में उड़ा लिया है।